Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:05:25 8+ Views

Parasnath Aarti

Super Hit Devotional track Parasnath Aarti sung by Ankita Jain.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Parasnath Aarti sung by Ankita Jain

F: -ॐ जय पारस देवा स्वामी जय पारस देवा सुर नर मुनिजन तुम चरणन की
सुर नर मुनिजन तुम चरणन की करते नित सेवा
कोरस: -ॐ जय पारस देवा
F: -पौष वदी ग्यारस काशी में आनंद अतिभारी
कोरस: -स्वामी आनंद अतिभारी
F: -अश्वसेन वामा माता उर अश्वसेन वामा माता उर लीनों अवतारी
कोरस: -ॐ जय पारस देवा
F: -श्यामवरण नवहस्त काय पग उरग लखन सोहैं
कोरस: -स्वामी उरग लखन सोहैं
F: -सुरकृत अति अनुपम पट भूषण सुरकृत अति अनुपम पट भूषण सबका मन मोहैं
कोरस: -ॐ जय पारस देवा
F: -जलते देख नाग नागिन को मंत्र नवकार दिया
कोरस: -मंत्र नवकार दिया
F: -हरा कमठ का मान ज्ञान का हरा कमठ का मान ज्ञान का भानु प्रकाश किया
कोरस: -ॐ जय पारस देवा
F: -मात पिता तुम स्वामी मेरे आस करूँ किसकी
कोरस: -आस करूँ किसकी
F: -तुम बिन दाता और न कोई तुम बिन दाता और न कोई शरण गहूँ जिसकी
कोरस: -ॐ जय पारस देवा
F: -तुम परमातम तुम अध्यातम तुम अंतर्यामी
कोरस: -तुम अंतर्यामी
F: -स्वर्ग-मोक्ष के दाता तुम हो स्वर्ग-मोक्ष के दाता तुम हो त्रिभुवन के स्वामी
कोरस: -ॐ जय पारस देवा
F: -दीनबंधु दु:खहरण जिनेश्वर तुम ही हो मेरे
कोरस: -स्वामी तुम ही हो मेरे
F: -दो शिवधाम को वास दास हम दो शिवधाम को वास दास हम द्वार खड़े तेरे
कोरस: -ॐ जय पारस देवा
F: -विपद-विकार मिटाओ मन का अर्ज सुनो दाता
कोरस: -स्वामी अर्ज सुनो दाता
F: -सेवक द्वै कर जोड़ प्रभु के सेवक द्वै कर जोड़ प्रभु के चरणों चित लाता
कोरस: -ॐ जय पारस देवा
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40