Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:08:29 5+ Views

Mere Dil Mein Virajo Rishabhdev Bhagwan

Super Hit Devotional track Mere Dil Mein Virajo Rishabhdev Bhagwan sung by Satya Prakash Adhikari.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Mere Dil Mein Virajo Rishabhdev Bhagwan sung by Satya Prakash Adhikari

M:-मेरे दिल में विराजो तुम, हे ऋषभदेव भगवन 2
चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
कोरस:- चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
M:-चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
M:-मैं पड़ा तलहटी में, तुम चोटी से ऊपर,
दूरी को दूर करूं, ये कार्य है अतिदुष्कर,
कोरस:- मैं पड़ा तलहटी में, तुम चोटी से ऊपर,
दूरी को दूर करूं, ये कार्य है अतिदुष्कर,
M:-उठ जाऊं चल पाऊं, करूं तेरा अनुवर्तन 2
चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
कोरस:- चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
M:-चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
M:-क्या हुआ नहीं तुमको, मैं देख कभी पाया,
तेरा स्वरूपदर्शन हो मैं भाव यही लाया,
कोरस:- क्या हुआ नहीं तुमको, मैं देख कभी पाया,
तेरा स्वरूपदर्शन हो मैं भाव यही लाया,
M:-इसमें ही समझूंगा हो गए मुझे दर्शन 2
चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
कोरस:- चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
M:-चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
M:-निर्बन्धन हो प्रभो तुम, मैं बंधन में जकड़ा,
नहीं कर्मों ने मुझको, मैंने इनको पकड़ा,
कोरस:- निर्बन्धन हो प्रभो तुम, मैं बंधन में जकड़ा,
नहीं कर्मों ने मुझको, मैंने इनको पकड़ा,
M:-पुरुषार्थ प्रकट करके, मैं तोड़ सकूं बंधन 2
चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
कोरस:- चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
M:-चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
M:-तुम कार्य सिद्ध करके, पहुंचे हो लक्ष्य पर,
यदि चलता रहा मैं भी, मिल जाएगा वो स्तर,
कोरस:- तुम कार्य सिद्ध करके, पहुंचे हो लक्ष्य पर,
यदि चलता रहा मैं भी, मिल जाएगा वो स्तर,
M:-अनुप्रेक्षा में डूबा, कहता है मेरा मन 2
चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
कोरस:- चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
M:-चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
M:-अब तो मैं भक्त बना, भक्ति ही करता हूं,
ऊंची उड़ान भरने, की मैं शक्ति भरता हूं,
कोरस:- अब तो मैं भक्त बना, भक्ति ही करता हूं,
ऊंची उड़ान भरने, की मैं शक्ति भरता हूं,
M:-शक्ति भक्ति दोनों, बनी साध्य और साधन 2
चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
कोरस:- चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
M:-चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
M:-मेरे दिल में विराजो तुम, हे ऋषभदेव भगवन 2
चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
कोरस:- चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
M:-चरणों के स्पर्श से, मैं बन जाऊं पावन
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40