Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:20:18 1+ Views

Shri Satyanarayan Vrat Katha

Super Hit Devotional track Shri Satyanarayan Vrat Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Satyanarayan Vrat Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता - १ प्रेम से बोलिये श्री सत्यनारायण भगवान् की जय ,प्रिय भक्तों आज हम आपको श्री सत्यनारायण स्वामी की पावन कथा सुनाने जा रहे हैं, इस व्रत को करने से मनुष्य सभी भौतिक सुखों का आनंद लेते हुए श्री वैकुण्ठ धाम को प्राप्त होता है , ब्रह्म ने स्वयं को मूलतः तीन भाग में विभक्त किया जैसे श्री ब्रह्मा जी श्री हरि अर्थात श्री विष्णु भगवान एवं देवेश्वर महादेव। इन तीनो ने अपना कार्य स्वयं ही निर्धारित किया ब्रहा जी का काम सृष्टि का निर्माण करना था और श्री हरि अर्थात पालन कर्त्ता श्री हरी विष्णु एवं देवेश्वर सोमेश्वर परम पिता परमेश्वर देव आदिदेव महादेव संहार अथवा उद्धार कर्त्ता
M- श्री सत्यनारायण जी की कथा सुनाते हैं , पावन कथा सुनाते हैं
सत्य व्रत करने से सब इच्छा फल पाते हैं , हम कथा सुनाते हैं
श्री सत्यनारायण प्रभु की कथा सुनाते हैं , पावन कथा सुनाते हैं
सत्य व्रत करने से सब इक्षित फल पाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस : - करो सत्य हरि गुणगान, मिले मन वांछित वरदान
मिले मन वांछित वरदान करो सत्य हरि गुणगान
वार्ता : - २ भक्तों आज हम आपके समक्ष श्री हरि सत्यनारायण प्रभु की व्रत कथा का वर्णन करने जा रहा हैं , श्री सत्यनारायण स्वामी के इस व्रत को करने से तथा सुनने मात्र से भी मनुष्य के सभी पापों का नाश हो जाता है ,और भक्त, मन वांछित फल की प्राप्ति करते हैं।एक बार शौनकादिक् ऋषि ,भ्रमण को निकले थे, तभी मार्ग में ,उनकी भेंट महर्षि श्री सूत जी से हो जाती है, सभी वेद पुराणों के ज्ञाता होने के कारण , उनके हर प्रश्न का उत्तर उनसे मिल जाता था, सूत जी को देख, ऋषिओं के मन में संसार के कल्याण को लेकर ,एक प्रश्न उठा और उन्होंने प्रश्न क्या किया आइए कथा के माध्यम से जानते हैं
M- शौनकादिक् ऋषियों नें मिलकर पूछा एक उपाय
हे महर्षि सुख समृद्धि की विधि हमे बतलायें
कोरस - विधि हमे बतलायें
M- हे ऋषि वर मुझको कोई एक ऐसा उपाय बताना
सरल सुगम हो परलोक में लक्ष्य को पा जाना
कोरस - पर लक्ष्य को पा जाना
M- श्री सूत जी ऋषियों को एक कथा सुनाते हैं
मृत्युलोक की दशा देख नारद दुखी हो जाते हैं
कोरस - नारद दुखी हो जाते हैं
M- नारद जी ने नारायण से जाकर प्रश्न किया
मृत्युलोक में कष्टों से बचने का उपाय है क्या
कोरस - बचने का उपाय है क्या
M- नारद जी को नारायण एक कथा सुनते हैं पावन कथा सुनाते हैं
सत्य व्रत करने से सब इच्छा फल पाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस : - करो सत्य हरि गुणगान, मिले मन वांछित वरदान
मिले मन वांछित वरदान करो सत्य हरी गुणगान
वार्ता : - ३ नारद जी के प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री हरि बोले, हे नारद ,अगर व्यक्ति सांसारिक जीवन यापन करते हुए सुख समृद्धि की कामना करता है, तो वह श्री सत्यनारायण जी का व्रत करके ,अपना लोक एवं परलोक, दोनो ही सुधार सकता है। तभी नारद जी हाथ जोड़कर नारायण से बोले हे प्रभू इस व्रत को करने की क्या विधि है और इसका क्या फल मिलता है,कृपा मुझे विस्तार से बताने का कष्ट करें,
M- नारायण फिर नारद जी को लगे हैं बतलाने
श्रद्धा भाव से जो भी व्यक्ति व्रत को मन में ठाने
कोरस - व्रत को मन में ठाने
M- स्नान आदि कर श्री हरि जी का जो भी करेगा ध्यान
रहे व्रत फिर निराहार ना करेगा वो जलपान
कोरस - ना करेगा वो जलपान
M- गाए के गोवर से हटी पूजा स्थल की लिपायी
पूजा करने के लिए रखे चौकी को बिछायी
कोरस - चौकी को बिछायी
M- चौकी के चारों ओर केले के वृक्ष से हो सजवाये
चौकी पर ठाकुर जी बिठाकर के खूब सजायें
कोरस - ठाकुर जी को खूब सजाये
M- श्री गणेश का पहले सब आवाह्न करते है उनकी वंदना करते है
सत्य व्रत करने से सब इच्छा फल पाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: करो सत्य हरी गुणगान, मिले मन वांछित वरदान
मिले मन वांछित वरदान करो सत्य हरी गुणगान
वार्ता-: ४नारद जी को श्री सत्यनारायण व्रत की विधि बताते हुए, श्री हरि बोले, हे नारद प्रथम श्री गणेश का आह्वानकरने के बाद श्री राम लखन सीता, राधा कृष्ण, शिव गौरा आदि देवी देवताओं की आरती कर पंचामृत चढ़ाना चाहिए तथा उसके बाद आए हुए पंडितों को दान दक्षिणा देकर उन्हें विदा करना चाहिए,
M- पूजा पाठ के बाद व्रती को भोजन करना चाहिए
सायं काल श्री हरि भजनों में सबको रमना चाहिए
कोरस - सबको रमना चाहिए
M- सद् मार्ग पर चलना इस व्रत का है मूल आधार
श्री सत्यनारायण स्वामी करते है दया अपार
कोरस - करते है दया अपार
M- भक्त तो दुख कष्टों से सदा ही रहते है फिर दूर
अनहोनी संकट कभी फिर ना करते मजबूर
कोरस - ना करते मजबूर
M- सपरिवार मिलजुल कर फिर करें हरी गुणगान
मोह माया सब टल जाती होते है वो धनवान
कोरस - होते है वो धनवान
M- हम सुख वरदानी नर कल्याणी बात बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं
सत्य व्रत करने से सब इच्छा फल पाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - करो सत्य हरी गुणगान, मिले मन वांछित वरदान
मिले मन वांछित वरदान करो सत्य हरी गुणगान
वार्ता-: ५ तभी सूत जी बोले हे! ऋषियों ,यह व्रत पूजन किस किस ने किया ,वो सारा वृत्तांत हम बताते है, काशी पुरी में एक निर्धन ब्राह्मण भूख प्यास से धरा पर नित्य भटकता,रहता था तभी ब्राह्मणों से प्रेम करने वाले श्री हरि ने एक बूढ़े ब्राह्मण का रुप धरकर उसके सामने आये और उनके पूछने पर वह निर्धन ब्राह्मण अपनी दुख भरी कहानी सुनाने लगा तभी श्री हरि ने उस ब्राह्मण से क्या कहा आईये कथा के माध्यम से जानते है
M- श्री सत्यनारायण व्रत का किया करो पूजन
नही रहोगे भूखे कभी ना रहोगे तुम निर्धन
कोरस - ना रहोगे तुम निर्धन
M- इतना कह अदृश्य हुए है श्री हरि भगवान
निर्धन ब्राह्मण समझ सका ना कहां गया इंसान
कोरस - कहां गया इंसान
M- कल से व्रत का करूंगा पालन बात समझ में आई
यही सोच कर उसने सारी रात है जाग बितायी
कोरस - सारी रात है जाग बितायी
M- अगले दिन भिक्षा में खूब तो अन्न धन को पाया है
सत्यनारायण प्रभु का व्रत को उसने है अपनाया
कोरस - व्रत को उसने है अपनाया
M- हुई कृपा फिर श्री हरि जी की वो बतलाते हैं ,आपको कथा सुनाते हैं
सत्य व्रत को करने से सब इच्छा फल पाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: - करो सत्य हरी गुणगान, मिले मन वांछित वरदान
मिले मन वांछित वरदान करो सत्य हरी गुणगान
वार्ता -: ६ महा ऋषि सूत जी समस्त ऋषियों को श्री सत्यनारायण की कथा सुनाते सुनाते
हरि की महिमा में लीन हो गए फिर एक और कथा सुनाने लगे कि एक
उल्कामुख नाम का राजा था जो भगवान श्री हरि का परम् भक्त और
बुद्धिमान था तथा उसकी पत्नी पतिव्रता स्त्री थी जो उसका साथ निभाती थी।
एक बार उन दोनों ने भद्र शिला नदी के तट पर गए और वहां सत्यनारायण
की कथा करवायी फिर क्या होता है, आइये जानते है
M- साधू नाम का एक बनिया तो राजा के पास आया
हाथ जोड़कर आदर से राजा को शीश झुकाया
कोरस - राजा को शीश झुकाया
M- बनिये ने फिर पूछ लिया आप कौन व्रत करते
किसकी कृपा से आप सदा सुख चैन में है रहते
कोरस - सदा सुख चैन में है रहते
M- उल्का मुख ने बनिये को फिर बात ये बतलायी है
सत्यनारायण व्रत की सारी विधि समझायी है
कोरस - सारी विधि समझायी है
M- बोला बनिया हे! राजन ना मेरे है संतान
पूरी हुयी जो मनोकामना करेंगे व्रत अनुष्ठान
कोरस - करेंगे व्रत अनुष्ठान
M- इतना कह साधू फिर अपने घर को आते है, पावन कथा सुनाते है
सत्य व्रत करने से सब इच्छा फल पाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - करो सत्य हरी गुणगान, मिले मन वांछित वरदान
मिले मन वांछित वरदान करो सत्य हरी गुणगान
वार्ता-: ७ इतना कह साधू अपने घर आ जाता है और सारी बात अपनी पत्नी को बताता
है, कुछ समय के बाद हरि की कृपा से उनको एक पुत्री की प्राप्त होती है।
तत्पश्चात उसकी पत्नी साधु को व्रत करने को कहती है, तभी साधू अपनी पत्नी
को समझाते हुए कहता है कि अरे इतनी जल्दी क्या है, पुत्री के विवाह के समय
कथा करवा दूंगा, यह कह बात को टाल देता है, फिर क्या होता है आइये
जानते है कथा के माध्यम से जय जय श्री हरी
M- कन्या के योग्य वर ढूंढ के उसने उसका विवाह किया
भूल गया उसे याद रहा ना और ना व्रत किया
कोरस - और ना व्रत किया
M- व्यापार को करने अपने दामाद के संग में जाता है
सत्यनारायण व्रत का उसको ना ख्याल भी आता है
कोरस - उसको ना ख्याल भी आता है
M- बहुत कमाया धन दोनों ने पास में जमा किया
एक नदी के पास जा पहुंचे लेकर के धनवान
कोरस - लेकर के धनवान
M- चन्द्र केतु राजा के राज्य में था विश्राम किया
एक चोर ने राजकोष से धन था चुरा लिया
कोरस - धन था चुरा लिया
M- चोर समझ उन दोनो को सैनिक ले आते है, पावन कथा सुनाते है
सत्य व्रत करने से सब इच्छा फल पाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - करो सत्य हरी गुणगान, मिले मन वांछित वरदान
मिले मन वांछित वरदान करो सत्य हरी गुणगान
वार्ता -: ८ राजा के सैनिकों ने साधू और उसके दामाद को चोर समझ गिरफ्तार कर
लिया क्योकि चोर चोरी का धन अपने साथ ना ले जा सके उन्होंने अपना सारा धन
उन के पास ही रख दिया, पास में धन पाकर सैनिक ने उन दोनो को
काराबास में डाल दिया
M- कलावती साधू की पत्नी सोचने लगती है
रम गए दोनों काम कहां वो डरने लगती है
कोरस -वो डरने लगती है
M- बीत गए कई वर्ष ना इनकी मिली है कोई खबर
अब तो हर पल हो रही चिंता लगने लगा है डर
कोरस - लगने लगा है डर
M- श्री सत्यनारायण से फिर उसने अरज लगायी
करुँगी व्रत पूरा हे! भगवन आए पती जमायी
कोरस - आए पती जमायी
M- चन्द्र केतु के सपने में हरि ने समझाया है
ये दोनों निर्दोष है प्राणी उनको बतलाया है
कोरस - उनको बतलाया है
M- चन्द्र केतु उन दोनों को दरबार बुलाते है, पावन कथा सुनाते है
सत्य व्रत करने से सब इच्छा फल पाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - करो सत्य हरी गुणगान, मिले मन वांछित वरदान
मिले मन वांछित वरदान करो सत्य हरी गुणगान
वार्ता: - ९ राजा चन्द्र केतु उन दोनों को दरबार में बुलाकर कहते है कि मुझे पता चल
चुका है कि आपने चौरी नही की है, उसने सपने वाली सारी बात साधू और
उसके दामाद को बताई, और उन्हें उनका सारा धन देकर आदर सम्मान पूर्वक
विदा किया। उधर कलावती सत्यनारायण व्रत का अनुष्ठान बड़ी ही श्रद्धा भाव
से पूरा करती है, जिससे प्रसन्न होकर श्री हरि उसे उसके पति और दामाद
से पुनः मिलवा देते है तो प्रेम से बोलिए श्री सत्यनारायण भगवान की जय
M- जिसने भी इस व्रत को श्रद्धा भाव से ध्याया है
उसने फिर मोह माया छोड़कर मोक्ष को पाया है
कोरस - फिर मोक्ष को पाया है
M- इस व्रत को करने से पूरी होती हैं आशायें
सुख सम्पत्ति घर आती है टल जाती बलायें
कोरस - टल जाती बलायें
M- अतिशीघ्र पापों से मुक्ति इससे है मिलती
इसके आगे मोहमाया छल विद्या ना चलती
कोरस - छल विद्या ना चलती
M- श्री हरी जी की पावन गाथा हम तो सुनते है है
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाते है
कोरस - अपनी कलम चलाते है
M- देवेश कुंदन सुमेर हरी को कथा सुनते है पावन कथा सुनाते है
सत्य व्रत करने से सब इच्छा फल पाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - करो सत्य हरी गुणगान, मिले मन वांछित वरदान
मिले मन वांछित वरदान करो सत्य हरी गुणगान
लेखक: -मुनेंद्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40