Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:18:39 1+ Views

Anant Chaturdashi Ki Katha

Super Hit Devotional track Anant Chaturdashi Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Anant Chaturdashi Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता 1 :- प्रिये भक्तों आज हम आपको अनंत चतुर्दशी की पावन कथा सुनाने जा रहे हैं , अनंत चतुर्दशी में भगवान् श्री हरी विष्णु जी की पूजा की जाती है, भगवान श्री हरि की पूजा से मनुष्य के समस्त पापों का शमन दमन हो जाता है
M:-हम अनंत चतुर्दशी की मन भावन कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
इस दिन श्री नारायण प्रभू जी पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
हम अनंत चतुर्दशी की मन भावन कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
इस दिन श्री नारायण प्रभू जी पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता 2 :- त्रिदेवों में श्री हरि विष्णु को सृष्टि का पालन हार कहा जाता है वो ही सम्पूर्ण सृष्टि का पालन पोषण करते हैं भक्तवत्सल श्री हरि सदैव अपने भक्तों का कल्याण विभिन्न रूपों में करते हैं
M:-नमो नमो जय श्री विष्णु तुम ही हो जग पालन हार
मात् पिता हे विष्णु तुम ही तुम ही तारणहार
कोरस:- तुम ही तारणहार
M:-आप की माया आप ही जाने महिमा अपरम्पार
आपको ध्याने से जुड़ आपसे मन के द्वार
कोरस:- आपसे मन के द्वार
M:-इस दिन श्री विष्णु का भक्तों होता है पूजन
अनेक रुपों में नारायण का होता वन्दन
कोरस:- नारायण का होता वन्दन
M:-कण कण में प्रभू वास हैं करते करते हैं कल्याण
खुश होकर अपने भक्तों को देते प्रभू जी ज्ञान
कोरस:- देते प्रभू जी ज्ञान
M:-अनंत रुप में नारायण कृपा बरसाते हैं कृपा बरसाते हैं
इस दिन श्री नारायण प्रभू जी पूजे जाते हैं, हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता 3 :- प्रिया भक्तों द्वापर काल की बात है जब राजा युधिष्ठिर ने राजसूय यज्ञ किया था और उसमें भारतवर्ष के सभी राजाओं को निमंत्रण दिया गया था समस्त राज्य के राजा आये थे उस समय एक मंडप में जल और थल का भेद दुर्योधन न समझ सका और वो जल में जा गिरा उसी वक़्त रानी द्रौपदी ने उसे गिरता देख लिया और उनके मुख अनायास निकल पड़ा अंधे का बेटा अँधा
M:-द्वापर युग की बात है भक्तों सुनो लगाकर ध्यान
श्री नारायण जन्मे थे ले रुप कृष्ण भगवान
कोरस:- ले रुप कृष्ण भगवान
M:-एक बार युधिष्ठिर ने राजसूय यज्ञ किया
यज्ञ मंडप का बहुत ही सुन्दर था निर्माण किया
कोरस:- सुन्दर था निर्माण किया
M:-तभी दुर्योधन यज्ञशाला में एक दिन आता है
समझ सका ना जल थल को जल में गिर जाता है
कोरस:- जल में गिर जाता है
M:-अंधे का अंधा है बेटा द्रौपदी बतलायी
चुभ गयी कर्कश वाणी उसको द्रौपदी कह इठलायी
कोरस:- द्रौपदी कह इठलायी
M:-बदले की भावना दुर्योधन के मन में आते हैं पावन कथा सुनाते हैं
इस दिन श्री नारायण प्रभू जी पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता 4 :- अपने अपमान से क्रोधित दुर्योधन ने पांडवों के विरुद्ध षड्यंत्र करना शुरू कर दिया और परिणाम स्वरुप अपने मामा के सहयोग से द्युत क्रीड़ा का आयोजन कर उसमे पांडवों को अपने जाल में फांस पराजित कर सब कुछ हर लिया
M:-फिर तो दुर्योधन ने एक युक्ति बनायी है
शकुनी मामा से मिल द्यूत क्रीड़ा रचायी है
कोरस:- द्यूत क्रीड़ा रचायी है
M:-द्यूत क्रीड़ा में पांडव अपना हार गए धन धान्न
वस्त्र आभूषण भी हारे हैं हार गए सम्मान
कोरस:- हार गए सम्मान
M:-अंत में द्रौपदी को भी भक्तों हार गए बलवान
बैठ गए शनि सिर पर हार गए सम्मान
कोरस:- हार गए सम्मान
M:-फिर तो प्रतिज्ञा के अनुरुप पांडव वन आए
दर दर भटके वनवास पादुख अति है पाए
कोरस:- अति है पाए
M:-पांडव से मिलने को कृष्णा वन में आते हैं पावन कथा सुनाते हैं
M:-इस दिन श्री नारायण प्रभू जी पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
M:-इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता 5 :- द्युत की हार पांडवों के जीवन की सबसे बड़ी गलती साबित हुई , वो पूरी तरह से दुर्योधन और शकुनि के जाल में फंस चुके थे, परिणाम स्वरुप राज सिंहासन तो गया ही ,साथ ही , मान सम्मान भी चला गया , और वनवास को प्राप्त हुए, अपने इस दुःख की घड़ी में श्री कृष्ण ही उनके सहारे थे , अतः उन्होंने कृष्णा से कहा , हे माधव, हम किस प्रकार से , अपने इस दुःख को समाप्त कर ,सुखों की प्राप्ति करें
M:-पांडव ने फिर श्री कृष्णा को अपना दुख बतलाया
श्री कृष्ण ने अनंत चतुर्दशी व्रत है समझाया
कोरस:- चतुर्दशी व्रत है समझाया
M:-बोले कृष्णा सुमंत नाम के एक ब्राह्मण थे
पत्नी का नाम दीक्षा था वे धर्म परायण थे
कोरस:- वे धर्म परायण थे
M:-अति सुन्दर थी उनकी पुत्री जब वो हुई बड़ी
तभी अचानक उनकी पत्नी की तो मृत्यु हुई
कोरस:- पत्नी की तो मृत्यु हुई
M:-तभी सुमंत ने कर्कशा से फिर दूजा विवाह किया
कौंडिन्य ऋषि से पुत्री सुशीला का है विवाह किया
कोरस:- सुशीला का है विवाह किया
M:-कर्कशा से ऋषि कंकड़ पत्थर दहेज में पाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
इस दिन श्री नारायण प्रभू जी पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता 6 :- प्राचीन काल में एक ब्राह्मण था जिसकी पुत्री का नाम सुशीला था। सुशीला के विवाह योग्य होने पर ब्राह्मण ने उसका विवाह कौण्डिनय ऋषि से कर दिया। विवाहोपरांत ऋषि पत्नी सहित अपने आश्रम की ओर प्रस्थान करते हैं लेकिन रास्ता लम्बा होने के कारन रास्ते में ही रात हो गई जिससे वह नदी के किनारे आराम करने लगे। फिर आगे क्या होता है आईये कथा के माध्यम से जानते हैं
M:-ऋषि कौंडिन्य ने पत्नी संग किया है फिर प्रस्थान
सांयकाल तक एक नदी तट ऋषिवर गए हैं आन
कोरस:- ऋषिवर गए हैं आन
M:-तभी सुशीला की कुछ नारियो पर नजर पड़ी
सुन्दर वस्त्र पहने किसी के पूजन को थी खड़ी
कोरस:- पूजन को थी खड़ी
M:-फिर तो सुशीला ने जाकर है मन की बात कही
समझ गयी है अनंत व्रत को बोली ये है सही
कोरस:- बोली ये है सही
M:-तभी सुशीला ने भी उस व्रत का है पाठ किया
चौदह गांठ का धांगा अपने हाथ में बांध लिया
कोरस:- अपने हाथ में बांध लिया
M:-कौंडिन्य ऋषि धांगे का फिर महत्व बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं
इस दिन श्री नारायण प्रभू जी पूजे जाते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता 7 :- ऋषिवर अपनी पत्नी के हाथों में इस धागा को देख ऋषिवर क्रोधित होकर पूछने लगे देवी यह क्या है सुशीला ने उन्हें सारी बात बताई लेकिन ऋषि को पत्नी की बात समझ ना आई और उन्होंने उस पवित्र धागे को तोड़ उसे अग्नि में जला दिया
M:-पत्नी सुशीला ने सारा वृतांत बताया है
किन्तु ऋषि ने तोड़ के धागा तुरत जलाया है
कोरस:- धागा तुरत जलाया है
M:-जिस कारण श्री अनंत प्रभू का हुआ बड़ा अपमान
जिसके चलते नष्ट हुआ ऋषि वर का धन और धान्न
कोरस:- ऋषि वर का धन और धान्न
M:-बहुत ही निर्धन हो गए ऋषि वर बहुत ही कष्ट हुए
दुख का कारण जान के पत्नि से फिर वो धन्य हुए
कोरस:- जान कर फिर वो धन्य हुए
M:-धागा देखने ऋषि कौंडिन्य फिर वन में आए है
बहुत दुखी फिर हुए ऋषि जब ना धागा पाए है
कोरस:- जब ना धागा पाए है
M:-अनंत प्रभु तो ऋषि के आगे प्रकट हो जाते हैं प्रकट हो जाते हैं
इस दिन श्री नारायण प्रभू जी पूजे जाते हैं हम कथा सुनातेहैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वर्त 8:- उस पवित्र धागे की महिमा को ऋषि अच्छी तरह समझ चुके थे और अपनी करनी पर लज्जित भी थे और अपनी गलती पर पश्चाताप कर भगवान से क्षमा प्रार्थना करते हैं , परम कृपालु अपने सम्पूर्ण रूप में प्रकट हो जाते हैं
M:-देख अनंत प्रभू को ऋषिवर चरणों मे आए
प्रभु अनंत ने दुख के कारण उनको फिर बतलाए
कोरस:- उनको फिर बतलाए
M:-बोले भगवन घर जाकर तुम अनंत व्रत करो
हर जायेगे दुख सारे भण्डारे खाली भरो
कोरस:- भण्डारे खाली भरो
M:-आज्ञा पाकर भगवन से ऋषि घर पर आए हैं
अनंत व्रत को पूरा कर फिर सुख को पाए हैं
कोरस:- फिर सुख को पाए हैं
M:-चौदह वर्ष पर्यंत व्रत कर मुक्ति पाते हैं
ये तो अनोखी पावन विधि कृष्णा बताते हैं
कोरस:- कृष्णा बताते हैं
M:-सुनकर पांडव अनंत कथा वो धन्य हो जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
इस दिन श्री नारायण प्रभू जी पूजे जाते हैं, हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता 9 :- युधिष्ठिर महाराज ने जब इस कथा का महत्व समझा फिर इस व्रत करने सोची और जब उन्होंने इस व्रत का पालन दृढ़ता से किया तो फिर उनके जीवन में अनेकों समस्या का समाधान भक्त वत्सल भगवान ने कर दिया , महाभारत की लड़ाई उन्होंने जीती और अपना सिहासन भी प्राप्त किया
M:-फिर तो इस व्रत को युधिष्ठिर ने है पूर्ण किया
व्रत को करते करते सारे दुखो को दूर किया
कोरस:- सारे दुखो को दूर किया
M:-महाभारत का युद्ध जीत कर पांडव धन्य हुए
चिरकाल तक किया राज्य सब गुण सम्पन्न हुए
कोरस:- सब गुण सम्पन्न हुए
M:-जिसने भी इस व्रत को भक्तों तन मन से ध्याया
कट गयी सारी विपदा फिर ना संकट है छाया
कोरस:- फिर ना संकट है छाया
M:-देवेश कुंदन भक्तों आपको कथा सुनाते है
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाते है
कोरस:- कलम चलाते है
M:-हम दोनो ही अनंत प्रभू को शीश झुकाते है ‌हम वंदन गाते है
इस दिन श्री नारायण प्रभू जी पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
लेखक :- मुनेंद्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40