Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:36:43 15+ Views

Makar Sankranti Ganga Katha

Super Hit Devotional track Makar Sankranti Ganga Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Makar Sankranti Ganga Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता 1 :- पौष मास में जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है उस दिवस मकर संक्रांति मनाई जाती है। मकर संक्रांति का त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें तारीख को पड़ता है, और इस कारण हर साल इसी तारीख को मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस दिवस में गंगा स्नान की विशेष मान्यता है, ऐसा माना जाता है, की आज के ही दिन माँ गंगा का, धरती पर अवतरण हुआ था, इसके पीछे एक पौराणिक मान्यता है, और यह मान्यता क्या है, चलिए जानते कथा के माध्यम से
M:- हम मकर संक्रांति की भक्तों तुम्हें कथा सुनाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं
माँ गंगा के पावन जल में डुबकी लगाते हैं, हम कथा सुनाते हैं
गंगा माँ के अवतरण की कथा सुनाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं
माँ गंगा की भक्तों हम महिमा बतलाते हैं, हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- माँ गंगा है वरदान भक्तों का करे कल्याण
भक्तों का करे कल्याण माँ गंगा है वरदान
वार्ता 2 :- इक्ष्वाकु वंश के राजा सगर भगीरथ और भगवान् श्रीराम के पूर्वज, राजा सगर की 2 रानियां थीं- केशिनी और सुमति। जब दीर्घकाल तक दोनों पत्नियों से राजा को कोई संतान नहीं हुई, तो राजा अपनी दोनों रानियों के साथ हिमालय जाकर पुत्र कामना से तपस्या में लीन हो गए
M:- सूर्य वंश के एक राजा थे सगर था जिनका नाम
प्रबल प्रतापी राजा का था सबसे ऊँचा नाम
कोरस:- सबसे ऊँचा नाम
M:- सुमति केशैनी दो रानी थी रूपवान गुणवान
श्रद्धा भाव से करती पूजन लेती प्रभु का नाम
कोरस:- लेती प्रभु का नाम
M:- यश - वैभव और सुख सम्पति थी और था ऊँचा नाम
एक संतान की चाहत उनको राजा निसंतान
कोरस:- उनको राजा निसंतान
M:- राजा अपनी रानियों के संग वन में चले गए
वहीँ किये घनघोर तपस्या प्रभु में लीन हुए
कोरस:- प्रभु में लीन हुए
M:- भृगु मुनि वरदान देने को सम्मुख आते हैं वो सम्मुख आते हैं
हम मकर संक्रांति की भक्तों हम कथा सुनाते हैं, हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- माँ गंगा है वरदान भक्तों का करे कल्याण
भक्तों का करे कल्याण माँ गंगा है वरदान
वार्ता 3 :- राजा ने घोर तपस्या की उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रम्ह देव के पुत्र महर्षि भृगु प्रकट हो गए और बोले हे राजन आपको क्या वरदान चाहिए, तत्पश्चात राजा ने महर्षि से संतान की कामना की जिसे सुनकर महर्षि ने उन्हें संतान प्राप्ति का वरदान दिया
M:- भृगु जी बोले बोलो तुमको चाहिए क्या वरदान
दोनों रानियों संग राजा ने मांगी है संतान
कोरस:- राजा ने मांगी है संतान
M:- भृगु ऋषि तथास्तु कह कर हो गए अंतर्ध्यान
राजा अपनी रानियों के संग आये अपने स्थान
कोरस:- आये अपने स्थान
M:- रानी केशनी ने असमंजस पुत्र को जन्म दिया
रानी सुमति ने साठ हज़ार पुत्रों को जन्म दिया
कोरस:- पुत्रों को जन्म दिया
M:- उपद्रवी थे असमंजस वो वन को चले गए
महलों के सुख वैभव को वो पीछे छोड़ गए
कोरस:- वो पीछे छोड़ गए
M:- साठ हज़ार बालक सुमति के ये बतलाते हैं हम ये बतलाते हैं
मकर संक्रांति की भक्तों हम कथा सुनाते हैं, हम महिमा गाते है
कोरस:- माँ गंगा है वरदान भक्तों का करे कल्याण
भक्तों का करे कल्याण माँ गंगा है वरदान
वार्ता 4 :- अश्वमेध यज्ञ प्राचीन भारत के सबसे महत्वपूर्ण वैदिक अनुष्ठानों में से एक था, शक्तिशाली राजा स्वयं को चक्रवर्ती सम्राट सिद्ध करने हेतु और अपनी साम्राज्यवादी शक्ति और युद्ध कौशल का प्रदर्शन करने के लिए अश्वमेध का यज्ञ किया करते थे। इसी भावना से प्रेरित होकर राजा सगर ने भी अश्वमेध यज्ञ करने का निश्चय किया, किन्तु इनकी बढ़ती लोक्रप्रियता के कारण द्वेष भावना से ग्रसित हो, भगवान् इंद्र ने राजा सगर के अश्वमेध यज्ञ का अश्व चोरी कर कपिल मुनि के आश्रम में बाँध आये, परिणाम स्वरुप, राजा के साठ हज़ार पुत्रों को अपनी जान गवानी पड़ी, लेकिन इसका दूसरा पहलु यह भी था की गंगा माँ के धरती पर अवतरण की पट कथा भी तैयार हो गई
M:- अश्वमेघ यज्ञ का आयोजन किया है राजा ने
अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा छोड़ा है राजा ने
कोरस:- घोड़ा छोड़ा है राजा ने
M:- इंद्र देव ने यज्ञ के घोड़े को है चुराया
चुपके से कपिल मुनि आश्रम में बाँध कर आया
कोरस:- आश्रम में बाँध कर आया
M:- अश्व के गायब होने की जब खबर राजा ने पाई
साठ हज़ार पुत्रों के संग फिर सेना भिजवाई
कोरस:- फिर सेना भिजवाई
M:- सभी दिशा और सभी नगर में अश्व की करते तलाश
लेकिन अश्व की भक्तों कहीं भी मिलती न कोई आस
कोरस:- मिलती न कोई आस
M:- अश्व ढूंढने को सब भाई रसातल जाते हैं मुनि के आश्रम जाते हैं
मकर संक्रांति की भक्तों हम कथा सुनाते हैं, हम महिमा गाते है
कोरस:- माँ गंगा है वरदान भक्तों का करे कल्याण
भक्तों का करे कल्याण माँ गंगा है वरदान
वार्ता 5 :- अपने पिता की आज्ञा से राजा सागर के साठ हज़ार पुत्र अश्व की तलाश में निकल पड़ते हैं, संभावित युद्ध की ओर, किन्तु सम्पूर्ण धरा में उनका प्रयास व्यर्थ साबित होता है, अंततः रसातल की ओर प्रस्थान करते हैं, जिसे वर्तमान में गंगा सागर संभावित स्थान माना जाता है, वहां सागर की तलहटी में उनकी तलाश संपन्न होती है, वहीं कपिल मुनि के आश्रम में अश्व बंधा था, अश्व को देख राज पुत्र ध्यानस्थ श्री कपिल मुनि को ही चोर मान बैठे। और उनके ध्यान को ढोंग समझ, राज पुत्र उनसे दुर्व्यवहार करने लगते हैं, क्रोध वश मुनि की आँखे खुलती है और सभी राज पुत्र जल कर भस्म हो जाते हैं
M:- सगर सुतों ने अश्व को जब मुनि आश्रम में देखा
तो उनके चेहरे पे खिंच गई कोध की इक रेखा
कोरस:- खिंच गई कोध की इक रेखा
M:- मुनि के तप शक्ति को राजकुमारों ने न जाना
अल्प ज्ञान के कारण उनको चोर ही है माना
कोरस:- उनको चोर ही है माना
M:- अल्प ज्ञान के कारण वो तो करने चले हैं पाप
ध्यान-मग्न मुनि के कष्ट की पीड़ा बनते आप
कोरस:- पीड़ा बनते आप
M:- कपिल मुनि ने आपने आप को फिर भी संभाला
अधिक हुई जब पीड़ा तो फिर आँख से निकली ज्वाला
कोरस:- फिर आँख से निकली ज्वाला
M:- क्रोध ज्वाला में जल कर वो सब भस्म हो जाते हैं सब भस्म हो जाते हैं
हम मकर संक्रांति की भक्तों तुम्हें कथा सुनाते हैं, हम महिमा गाते है
कोरस:- माँ गंगा है वरदान भक्तों का करे कल्याण
भक्तों का करे कल्याण माँ गंगा है वरदान
वार्ता 6 :- इधर राजा सगर अपने पुत्रों की प्रतीक्षा में थे जब कई दिनों तक उनकी कोई खबर नहीं आई, तो राजा चिंतित हो उठे, और अपने पुत्र, असमंजस के पुत्र अंशुमान को बुलावाकर सारी बात बताई और अपने चाचा की तलाश की ज़िम्मेदारी, अपने पौत्र को सौंप दी, अंशुमान अपने चाचा की तलाश में निकल पड़े, लेकिन उनको कोई खबर नहीं मिली, अन्तः उनकी परेशानी देख, श्री गरुड़ जी प्रकट हुए, और उन्हें पूरी कहानी बताई की, उनके चाचा कपिल मुनि के आश्रम में, राख के ढेर में तब्दील हो चुके अपने लिए मोक्ष की प्रतीक्षा में, प्रेत योनि में भटक रहे हैं
M:- बहुत दिनों तक राज कुमारों की खबर नहीं जब आई
अपने पुत्रों की चिंता राजा के मन में समाई
कोरस:- राजा के मन में समाई
M:- राजा ने असमंजस सुत श्री अंशुमान को बुलाया
अश्व सहित अपने पुत्रों को ढूंढने भिजवाया
कोरस:- पुत्रों को ढूंढने भिजवाया
M:- हर जंगल और हर राज्य में ढूँढता उनको रहा
लेकिन कहीं भी उसको इनकी न कोई खबर मिला
कोरस:- न कोई खबर मिला
M:- श्री गरुड़ जी ने अंशुमान को सारी बात बताई
राजा सगर के सभी पुत्रों की व्यथा उन्हें बतलाई
कोरस:- व्यथा उन्हें बतलाई
M:- कपिल मुनि के आश्रम फिर अंशुमान जाते हैं अंशुमान जाते हैं
हम मकर संक्रांति की भक्तों तुम्हें कथा सुनाते हैं, हम महिमा गाते हैं
कोरस:- माँ गंगा है वरदान भक्तों का करे कल्याण
भक्तों का करे कल्याण माँ गंगा है वरदान
वार्ता 7 :- अंशुमान श्री कपिल मुनि के आश्रम में जाते हैं, वहां उन्हें उनके चाचा की राख के ढेर दिखाई देती है, और अपने पूर्वजों की करुण पुकार भी सुनाई देती है, की मेरा उद्धर करो, हम प्रेत योनि में भटक रहे हैं, अंशुमान ऋषिवर से कर बद्ध प्रार्थना करते हैं, हे ऋषिवर मेरे पूर्जवों की मुक्ति का मार्ग बताये, किरपा आँख खोलिये, मुनिवर अभी भी ध्यान मुद्रा में ही थे, उनकी याचना भरी करुण पुकार सुनकर, ऋषि ने अपनी आँखे खोली और कहा बताओ अंशुमान,
M:- कपिल मुनि के आश्रम को वो देख हुए हैरान
चाचाओं की राख देख कर हो गए वो परेशान
कोरस:- हो गए वो परेशान
M:- मुनि चरणों में गिर कर उनको शीश नवाते हैं
अपने आने का कारण उनको बतलाते हैं
कोरस:- उनको बतलाते हैं
M:- क्षमा करो हे गुरुवर सबको जो अपराध हुआ
मेरे पूर्वजों को दे दो मुक्ति जो ये पाप हुआ
कोरस:- मुक्ति जो ये पाप हुआ
M:- कपिल मुनि बोले हे अंशुमान मन में धीर धरो
होनी को होना था मन में न संताप करो
कोरस:- मन में न संताप करो
M:- कपिल मुनि श्री अंशुमान जी को समझाते हैं उनको समझाते हैं
हम मकर संक्रांति की भक्तों तुम्हें कथा सुनाते हैं, हम महिमा गाते है
कोरस:- माँ गंगा है वरदान भक्तों का करे कल्याण
भक्तों का करे कल्याण माँ गंगा है वरदान
वार्ता 8 :- कपिल मुनि ने अंशुमान की बातों को ध्यान पूर्वक सुना और बोले हे अंशुमान जो ईश्वर की ईक्षा थी, वही हुआ सब ईश्वर के अधीन है, उनकी कृपा के बिना कुछ नहीं होता है, तुम्हारे पूर्वजों का जीवन व्यर्थ नहीं जाएगा उन्हीं मोक्ष की भी प्राप्ति होगी, और उनका नाम सदैव सम्मान पूर्वक स्मरण किया जाएगा
M:- अंशुमान कर जोड़ के बोले ऋषिवर से ये बात
मेरे पूर्वजों की मुक्ति के द्वार दिखाओ आप
कोरस:- द्वार दिखाओ आप
M:- करुणा निधान हे ऋषिवर मुझको कोई मार्ग बताओ
मेरे पूर्वजों के मुक्ति का आप ही मार्ग दिखाओ
कोरस:- आप ही मार्ग दिखाओ
M:- देव स्वरुप हो आप तो ऋषिवर कर दो मेरा कल्याण
मेरे चाचा ताऊ सबको मिल जाए सम्मान
कोरस:- सबको मिल जाए सम्मान
M:- उनकी गलती पर शर्मिंदा है सारा परिवार
क्षमा करो हे ऋषिवर सबको करो इनका उद्धार
कोरस:- करो इनका उद्धार
M:- कपिल मुनि उनकी मुक्ति का मार्ग बताते हैं मुक्ति का मार्ग बताते हैं
हम मकर संक्रांति की भक्तों तुम्हें कथा सुनाते हैं, हम महिमा गाते हैं
कोरस:- माँ गंगा है वरदान भक्तों का करे कल्याण
भक्तों का करे कल्याण माँ गंगा है वरदान
वार्ता 9 :- श्री कपिल मुनि ने उनकी विनम्रता से प्रसन्न होकर उन्हें यह रास्ता बताया कपिल मुनि ने स्पष्ट किया कि उनके चाचाओं को उनके क्रोध की अग्नि ने भस्म किया है, इसलिए उनकी आत्मा की शांति किसी साधारण जल या अनुष्ठान से नहीं हो सकती, उनकी मुक्ति केवल स्वर्ग धामिनी गंगा जल ही पर्याप्त है, कपिल मुनि ने बतलाया की उनके वंश के लोगों द्वारा कठिन तपस्या से ही गंगा को धरती पर लाया जा सकता है
M:- अंशुमान के विनय करने पर ऋषि ने उन्हें बताया
गंगा जल से ही मिलेगी मुक्ति उनको राह दिखलाया
कोरस:- उनको राह दिखलाया
M:- सवर्ग वासिनी माँ गंगा ही कर सकती है उध्दार
राजा सागर के सभी पुत्रों को मिले स्वर्ग अधिकार
कोरस:- मिले स्वर्ग अधिकार
M:- उनके यज्ञ का घोड़ा ऋषि ने उनको लौटाया
अंशुमान घोड़ा लेकर फिर अपने राज्य को आया
कोरस:- फिर अपने राज्य को आया
M:- राजा सागर को अंशुमान ने सारी बातें राजा सगर को बतलाई
माँ गंगा के पावन जल की महिमा समझाई
कोरस:- गंगा की महिमा समझाई
M:- अंशुमान आज्ञा लेकर तप करने जाते हैं, हिमालय जाते हैं
मकर संक्रांति की भक्तों तुम्हें कथा सुनाते हैं, हम महिमा गाते है
कोरस:- माँ गंगा है वरदान भक्तों का करे कल्याण
भक्तों का करे कल्याण माँ गंगा है वरदान
वार्ता 10 :- राज सागर स्वयं तप करने नहीं जा सके उन्होंने अपने यज्ञ को पूर्ण किया और अपने राज काज को सम्भला, राजा सगर ने अपना शेष जीवन शोक और इसी चिंता में बिताया, लेकिन वे स्वयं राजपाट छोड़कर तपस्या पर नहीं जा सके। राजा सगर के बाद, अंशुमान ने राज्य अपने पुत्र दिलीप को सौंप दिया और स्वयं हिमालय जाकर वर्षों तक तपस्या की, लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली
M:- राजा सगर दुःख चिंता के सागर में डूब गए
अपने पुत्रों के शोक और वियोग में डूब गए
कोरस:- शोक वियोग में डूब गए
M:- चार पीढ़ियां तप कर गुजरी माँ गंगा नहीं आई
पांचवी पीढ़ी के भगीरथ के तप करने की बारी आई
कोरस:- तप करने की बारी आई
M:- निराहार ही ब्रह्मा जी के तप में लीन हुए
उनके तप से खुश हो कर ब्रह्माजी प्रकट हुए
कोरस:- ब्रह्माजी प्रकट हुए
M:- ब्रह्म देव ने कहा है उनसे मांगो तुम वरदान
सकल जगत में जो भी चाहो ले लो मुझसे दान
कोरस:- ले लो मुझसे दान
M:- माँ गंगा को धरा पे लाने की बात बताते हैं वरदान ये चाहते हैं
मकर संक्रांति की भक्तों तुम्हें कथा सुनाते हैं, हम महिमा गाते है
कोरस:- माँ गंगा है वरदान भक्तों का करे कल्याण
भक्तों का करे कल्याण माँ गंगा है वरदान
वार्ता 11 :- ब्रह्मदेव राजा भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न हो जाते हैं, और वर मांगने को कहते हैं राजा भगीरथ वरदान स्वरुप माँ गंगा को धरा पर लाने की बात कहते हैं ब्रह्मदेव तथास्तु कहते हैं और फिर कहते हैं हे राजन गंगा के वेग को धरा सहन नहीं कर पाएगी और उसके प्रचंड वेग को रोकने की क्षमता केवल भगवान् शिव में ही है अतः आप भगवान शिव की तपस्या करो
M:- माँ गंगा के वेग को धरा सहन न कर पाएगी
इसकी प्रबल धारा को धरती न सह पाएगी
कोरस:- धरती न सह पाएगी
M:- हे राजन इसकी खातिर शिव जी का ध्यान करो
अभयंकर शिवशंकर जी का तुम गुणगान करो
कोरस:- तुम गुणगान करो
M:- शिव जी की कृपा जो हो जाए सब हो जाएगा सरल
सब पर सहज ही कृपा करते वो रखते गले गरल
कोरस:- वो रखते गले गरल
M:- महादेव की भक्ति में तुम हो जाओ मशगूल
उनकी कृपा से शूल भी राजन हो जाता है फूल
कोरस:- शूल भी हो जाता है फूल
M:- ब्रह्मदेव की आज्ञा से फिर ध्यान लगाते हैं शिव का ध्यान लगाते है
मकर संक्रांति की भक्तों तुम्हें कथा सुनाते हैं, हम महिमा गाते है
कोरस:- माँ गंगा है वरदान भक्तों का करे कल्याण
भक्तों का करे कल्याण माँ गंगा है वरदान
वार्ता 12 :- राजा भगीरथ ने जब भक्तों के भगवान् देवेश्वर सोमेश्वर परमपिता देवादि देव महादेव का ध्यसन किया तो देवेश्वर प्रकट हो गए और गंगा जी अपने बालों में धारण करने को तैयार हो गए वहीं दूसरी ओर ब्रह्मा जी अपने कमंडल से श्री गंगा जी मुक्त कर दिया जब ब्रह्मा जी ने अपने कमंडल से गंगा को मुक्त किया, तो गंगा जी के मन में बहुत अहंकार आ गया। उन्होंने सोचा, "मैं अपने प्रचंड वेग से शिव जी को बहा ले जाऊंगी और पाताल लोक में गिरा दूंगी।"
M:- राजा के तप भक्ति से तो शिव जी हुए प्रसन्न
राजा प्रभु को सन्मुख पाकर बोले हे भगवान
कोरस:- बोले हे भगवान
M:- मेरे पूर्वजों की तप शक्ति व्यर्थ न जाने पाए
कृपा करो है कृपासिंधु ये जीवन व्यर्थ न जाए
कोरस:- ये जीवन व्यर्थ न जाए
M:- करुणा के सागर हैं शिव जी होते हैं सहाय
माँ गंगा की अविरल धारा को जटा में लिया समाय
कोरस:- जटा में लिया समाय
M:- शिव की जटा में गंगा जी की धार उलझ जाती है
निकल नहीं पाती हैं जटा से जटा में फास जाती है
कोरस:- जटा में फास जाती है
M:- फिर क्या करते हैं राजा भगीरथ ये बतलाते हैं हम ये बतलाते हैं
मकर संक्रांति की भक्तों तुम्हें कथा सुनाते हैं, हम महिमा गाते है
कोरस:- माँ गंगा है वरदान भक्तों का करे कल्याण
भक्तों का करे कल्याण माँ गंगा है वरदान
वार्ता 13 :- देवेश्वर सोमेश्वर महादेव तो वह स्वयं ब्रम्ह है, उन्होंने गंगे की भावना को समझ लिया उनके अहंकार को जान गए। जैसे ही गंगा जी स्वर्ग से बड़े गर्जन के साथ शिव जी के मस्तक पर गिरीं, शिव जी ने अपनी जटाओं को फैला दिया। गंगा उनके जटाओं के जाल में ऐसी उलझीं कि वे वहीं खो गईं। वे बाहर निकलने का रास्ता ढूँढती रहीं, लेकिन भगवान शिव जी की एक भी जटा से बाहर नहीं निकल सकीं
M:- महादेव के माया जाल में उलझ गई माँ गंगा
इस उलझन को देख राजा के मन में हुई शंका
कोरस:- राजा के मन में हुई शंका
M:- हाथ जोड़ कर बोले प्रभु वर दे दो इनको राह
मेरे पूर्वजो की आत्मा देख रही है राह
कोरस:- आत्मा देख रही है राह
M:- तुम बिन कौन जगत में हे शिव आप हो बड़े महान
अखिल जगत के आप हो स्वामी सबसे बड़े महान
कोरस:- सबसे बड़े महान
M:- माँ गंगा की गलती को प्रभुवर हे क्षमा करो
मेरे पूर्वज राह देखते उनकी ओर तको
कोरस:- उनकी ओर तको
M:- भोले हैं मेरे भोले बाबासत्य बताते हैं हम सत्य बताते हैं
हम मकर संक्रांति की भक्तों तुम्हें कथा सुनाते हैं,
हम महिमा गाते है
कोरस:- माँ गंगा है वरदान भक्तों का करे कल्याण
भक्तों का करे कल्याण माँ गंगा है वरदान
वार्ता 14 :- ये सब देख राजा भगीरथ दुखी हो और बोले हे परमपिता परमेश्वर मेरे पूर्वजो पर दया करो सृष्टि के कल्याण हेतु गंगा का धरा पर आना अत्यंत आवश्यक है, हमारी कई पीढ़ियों की तपस्या व्यर्त हो जाएगी, हे करुणा निधान महादेव आप तो करुणा के सागर है, भगवान शिव ने राजा की प्रार्थना पर भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं से मुक्त किया, लेकिन धरती की रक्षा हेतु गंगा जी की धार को सात धराओं में बाँट दिया तीन धारा पूर्व की ओर गई और तीन धरा पश्चिम की ओर और सातवीं धारा को राजा भगीरथ के पीछे पीछे चली जिस कारण इनका नाम भगीरथी भी पड़ गया
M:- माँ गंगा को अपने संग ले चले भगीरथ जी
इसी कारण माँ गंगा को कहते हैं भागीरथी
कोरस:- कहते हैं भागीरथी
M:- प्रचंड वेग से चली माँ गंगा राजा भगीरथ संग
जाह्नु ऋषि के आश्रम को भी बहा ले गई संग
कोरस:- बहा ले गई संग
M:- क्रोधित होकर जाह्नु ऋषि ने गंगा को पी लिया
अनुनय विनय भगीरथ के करने पर छोड़ दिया
कोरस:- विनय करने पर छोड़ दिया
M:- अपने कान से गंगा जी को बाहर करते हैं
इसिलए माँ गंगा को जाह्नवी भी कहते हैं
कोरस:- जाह्नवी भी कहते हैं
M:- माँ गंगा राजा राजा भगीरथ के पीछे जाती हैं माँ चलती जाती हैं
हम मकर संक्रांति की भक्तों तुम्हें कथा सुनाते हैं, हम महिमा गाते है
कोरस:- माँ गंगा है वरदान भक्तों का करे कल्याण
भक्तों का करे कल्याण माँ गंगा है वरदान
वार्ता 15 :- राजा भगीरथ आगे-आगे अपने दिव्य रथ पर चल रहे थे और गंगा जी उनके पीछे-पीछे पहाड़ों, मैदानों और जंगलों को पार करती हुई बह रही थीं। अंत में, भगीरथ उन्हें वहां ले गए जहां उनके 60, 000 पूर्वजों की राख, भस्म का ढेर लगा था। यह स्थान समुद्र के किनारे कपिल मुनि का आश्रम था। जैसे ही गंगा जी की लहरों ने राजा सगर के 60, 000 पुत्रों की राख को छुआ, एक चमत्कार हुआ। वे सभी आत्माएं जो हजारों वर्षों से अतृप्त और अशांत भटक रही थीं, वे तुरंत पापमुक्त हो गईं। उनके दिव्य स्वरूप प्रकट हुए और वे स्वर्ग लोक को प्रस्थान कर गए
M:- राजा भगीरथ दिव्य रथ पर हो कर के सवार
उनके पीछे माँ गंगा करे जंगल पहाड़ पार
कोरस:- करे जंगल पहाड़ पार
M:- कपिल मुनि के आश्रम पर उन्हें लेकर जाते हैं
अपने पूर्वजो का उनसे उद्धार कराते हैं
कोरस:- उनसे उद्धार कराते हैं
M:- राख को जैसे ही गंगा की लहरों ने छुआ
पाप मुक्त हो गई आत्मा स्वर्ग का द्वार खुला
कोरस:- स्वर्ग का द्वार खुला
M:- दिव्य स्वरुप में प्रकट हो गए किये स्वर्ग प्रस्थान
गंगा सागर है वो भूमि करता उन्हें प्रणाम
कोरस:- करता उन्हें प्रणाम
M:- धन्य हो गई पावन धरा ये सत्य बताते हैं हम सत्य बताते हैं
मकर संक्रांति की भक्तों तुम्हें कथा सुनाते हैं, हम महिमा गाते है
कोरस:- माँ गंगा है वरदान भक्तों का करे कल्याण
भक्तों का करे कल्याण माँ गंगा है वरदान
वार्ता 16 :- जब माँ गंगा ने राजा भगीरथ के पूर्वजों को मुक्ति प्रदान की तो स्वयं ब्रह्मदेव प्रकट हो गए और उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा हे राजन जब तक ये धरा सूर्य चंद्र आदि ग्रह रहेंगे तब तक आपकी यश कीर्ति इस सृष्टि में विद्यमान रहेगी और आपके पूर्वजों का नाम अमिट रहेगा और गंगा सदैव आपकी पुत्री रूप में आपके नाम से जानी जायेगी
M:- ब्रह्म देव जी प्रकट हो गए और दिया वरदान
रहती धरती सूर्य चंद्र तक रहे गंगा का नाम
कोरस:- रहे गंगा का नाम
M:- धरती में गंगा का पावन जल पूजा जाएगा
मिलेगी उसको मुक्ति जो गंगा में नहायेगा
कोरस:- जो गंगा में नहायेगा
M:- होगी उसको मोक्ष की प्राप्ति जो भी करेगा ध्यान
पापी दुरात्मा भी पाएंगे गंगा से वरदान
कोरस:- पाएंगे गंगा से वरदान
M:- सगर पुत्र का जिस दिन माँ गंगा ने किया उद्धार
उसी दिवस को मनाते हैं मकर संक्रांति त्यौहार
कोरस:- मकर संक्रांति का त्यौहार
M:- श्री देवेश कुंदन जी आपको कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
हम मकर संक्रांति की भक्तों तुम्हें कथा सुनाते हैं, हम महिमा गाते है
कोरस:- माँ गंगा है वरदान भक्तों का करे कल्याण
भक्तों का करे कल्याण माँ गंगा है वरदान
लेखक :- देवेश कुंदन
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40