Close Menu
Subscribe :

Bundeli Album

Bundeli Bundeli 0:12:05 8+ Views

Aalha Pahalgam Hamla Desh Lega Badla

Super Hit Bundeli track Aalha Pahalgam Hamla Desh Lega Badla sung by Sanjo Baghel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Aalha Pahalgam Hamla Desh Lega Badla sung by Sanjo Baghel

जय जय हो भारत माता की, जय जय भारत देश महान
सारी दुनिया से अच्छा है, अपना प्यारा हिंदुस्तान
भारत देश की रक्षा करने, लाखों वीर हुए कुर्बान
कश्मीर है ताज हमारा है सारे भारत की शान
देश और सारी दुनिया से आते हैं यहां पर मेहमान
कश्मीर की खूबसूरती इसकी अलग बनी पहचान
बात किसी से छुपी नहीं यह इसको जाने सकल जहान
सुंदर घाटीयां और सुंदरवन ये है सुंदरता की खान
जम्मू कश्मीर के पहल गाम में भारी घटना घटी बताएं
सबसे बड़ा आतंकी हमला गद्दारों ने किया है आएं
बैसरन घाटी में घुसकर यह घटना अंजाम दिलाएं
पहलगाम से कुछ दूरी पर बैसारन घाटी कहलाए
हरे भरे सुंदर वृक्ष जहां पर सुंदरता को रहे बढ़ाएं
मिनी स्विट्ज़रलैंड नाम से इस घाटी को जाना जाए
दुनिया भर से यहां सैलानी छुट्टी मनाने पहुंचे आएं
मंगलवार तड़के दोपहर में मच गई हाहाकार बताएं
वहां निहत्थे सैलानियों पर गोली आतंकी रहे चलाएं
28 पर्यटक इस घटना मे बेरहमी से मारे जाएं
कई राज्यों के रहे पर्यटक आप सभी को रहे बताएं
एक इटली एक इजराइल का पर्यटक भी शामिल कहलाए
नाम और धर्म पूछ कर मारा, देखो गोली दई चलाएं
भारी फायरिंग हुई घाटी में खून से लहूलुहान हो जाए
20 से ज्यादा घायल हो गए हाल रहा कुछ कहा ना जाएं
भारी भीड़ रही घाटी में इस समय घटना घट जाए
देश आ गया है सदमे में, सारी दुनिया हैरत खाएं
उतर पड़ी जनता सड़कों पर देखो रही आक्रोश जताएं
शांति से अब कुछ नहीं होगा अब तो कठोर कदम उठाएं
किसकी ऐसी हिम्मत हो गई अपनी लई है मौत बुलाए
घटना के जिम्मेदारों को बिल्कुल भी नहीं बक्शा जाए
जनता की अब मांग यही है आतंकियों को देओ उड़ाएं
घर में घुसकर उनको मारो उनकी खैर रहे अब नाए
कार्यवाही कुछ बड़ी करो अब फिर ऐसा होने ना पाएं
दुनिया भर की लगी निगाहें अब भारत पर हाल सुनाएं
आंसू बन गए हैं अंगारे अब दुश्मन बचने ना पाएं
धर ललकारा मोदी जी ने सबको यह विश्वास दिलाएं
जिन्होंने यह दुस्साहस कीन्हां वह अब कीमत बड़ी चुकाएं
ऐसी सजा मिले दुश्मन को जिसकी कल्पना करी ना जाएं
आतंकवाद का होगा खात्मा आतंकी मिट्टी में मिल जाएं
बिहार की धरती से मोदी सबको रहे विश्वास दिलाएं
कठोर सजा देंगे दुश्मन को देंगे नामों निशान मिटाएं
कायराना हमले की निंदा देश भरे में होती जाए
दुखी हुआ हर भारतवासी हमले पर दुख रहा जताएं
पीड़ित परिवारों के साथ में खड़ा है भारत देश बताएं
किसी ने अपना बेटा खोया किसी के पति ने जान गवाई
किसी पत्नी ने पति को खोया किसी का परिवार मिट जाए
पहलगाम के दोषियों को बड़ी सजा सरकार दिलाएं
ऐसी सजा मिले दोषियों को दोबारा ऐसा हो ना पाए
घायल हुए जो इस हमले में सब का इलाज चलता जाए
माथे का सिंदूर मिट गया किसी की गोद सूनी हो जाए
किसी से किसी का भाई बिछड़ गया देश रहा है आंसू बहाएं
जिन लोगों की हुई है हत्या परिवार गए उजड़ बताएं
जो सहारे थे परिवारों के उन में कोई बचा है नाए
हरियाणा करनाल से देखो लेफ्टिनेंट विनय कहलाए
भारतीय नेवी में कार्यरत थे आप सभी को हाल सुनाएं
घटना के 7 दिन पहले ही उनका हुआ विवाह बताएं
पत्नी हिमांशी के संग विनय भी घूमने पहलगाम को आएं
लेकिन ऐसा क्या मालूम था यह अंतिम सफर कहलाए
जिनके अपने साथ छोड़ गए वह वापस कैसे मिल पाएं
पकिस्तान के खिलाफ गुस्सा लोगों में भड़का है बताएं
साजिश रचने वाले दोषी कठोर सजा निश्चित ही पाएं
भारी दंड मिलेगा उनको इसमें शंका जरा भी नाए
युद्ध विराम के समझौते को भारत ने किया रद्द बताएं
सिंधु जल संधि करी निलंबित बातचीत कोई करी ना जाए
कई कठोर कदम अब देखो भारत की सरकार उठाएं
बाघा अटारी सीमा बंद कर व्यापार सारे बंद कराएं
चेक पोस्ट को बंद कर दिया व्यापार संभव हो ना पाएं
तत्काल भारत की सरकार ने दई व्यापार पे रोक लगाए
दोनों देश की सीमाओं पर मोर्चाबंदी होती जाए
जितने वीजा पहले जारी रद्द किए तत्काल बताएं
पाकिस्तानी सैन्य सलाहकार भारत देश छोड़कर जाएं
भारत की सरकार ने देखो बड़ी घोषणा करी बताएं
सेना को खुली छूट दे दई रणनीति अपनी स्वयं बनाएं
दौर बैठकों का जारी है कार्यवाही जल्दी करवाएं
मोदी जी और अमित शाह जी राजनाथ सिंह जी संग आएं
पहलगाम हमले के बाद अब भारत कठोर कदम उठाएं
आयात और निर्यात भी रोका पाकिस्तान के साथ बताएं
खुली चेतावनी पाकिस्तान को अब मोदी जी देते जाएं
आतंकवाद का होगा खत्मा देखो अब दुश्मन थराए
दोषी छोड़े नहीं जाएंगे अब तो ढील ना बरती जाए
सिंधु का जल नहीं देंगे हम भारत ने मन लिया बनाएं
यह है आज के दौर का भारत कभी किसी को छेड़े नाए
यदि कोई पंगा लेता है घर में घुसकर मारा गिराए
बार-बार समझाने पर भी रहे गद्दार बाज ना आएं
पीठ पीछे हमला करने की सदा ही इनकी फितरत आएं
अबकी बार जरा ना चूको इनकी बातों में ना आएं
घर में घुसकर इन को मारो आतंकवाद को देओ मिटाएं
अबकी बार करें कुछ ऐसा कई सदियां ना जिसे भुलाएं
गद्दारों की छाती पर अब चढ़कर गोली मारी जाए
चढ़कर गोली मारी जाए संजो बघेल श्रद्धांजलि गाये
लेखक :- विकास सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40