Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:14:44 1+ Views

Shiv Amritwani

Super Hit Devotional track Shiv Amritwani sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shiv Amritwani sung by Rinky Vishwakarma

F:-आदिदेव महादेव को प्रथम नवाऊ शीश
कृपा करो महादेव जी देकर के आशीष
तुम्ही शब्द तुम्ही वेद हो तुम्ही वेद का सार
चरणों में शिव आपके नमन हजारो बार
दिखलाया संसार को करके विष का पान
संकट से संसार का करते हो कल्याण
तुम जैसा दानी नहीं ना तुमसे बलवान
जो मांगो वो है दिया तुमने हर वरदान
कोरस:- ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय
F:-शिव की वंदना जो करे भव सागर तर जाए
सबसे बड़ा महामंत्र है ॐ नमः शिवाय
बारह ज्योतिर्लिंग है और चार है धाम
शिव शंकर के नाम के बहुत हे रे उपनाम
करुणामयी दयानाथ है महादेव भगवान
दयानिधि के नाम से है शिव की पहचान
माथे ऊपर चंद्र है जटा विराजे गंग
हाथो में त्रिशूल लिपटे गले भुजंग
कोरस:- ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय
F:-तुम वासी कैलाश के तुमको प्रिय श्मशान
भोले तुम भोले बड़े भोले नाथ भगवान
आदिदेव महादेव तुम ही कालो के महाकाल
बैठे हो उज्जैन में बन करके महाकाल
अमरनाथ के बर्फ़ीनि कशी के काशीनाथ
अपने भक्तो के सदा तुम रहते हो साथ
करू तुम्हारी वंदना हाथ जोड़ दिन रात
सदा रहे भोलेनाथ जी मेरे सर पर हाथ
कोरस:- ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय
F:-ना मांगो तुम मेवा मिश्री नाही छप्पन भोग
शीतल जल जो डाले उसके कटते छप्पन रोग
सबसे सरल तप आपका सबसे सरल उपाय
मंत्र आपको पाने का ॐ नमः शिवाय
भोलेनाथ भगवान जी जिसके साथ हो आप
उसका कुछ ना कर सके पाप ताप संताप
हाथ जोड़ विनती करे लिखे कथा सुखदेव
रखना हमेशा हाथ तुम मेरे सिर महादेव
कोरस:- ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय
F:-जय शिव शंकर मरघट वासी
काशी के वासी शिव केलशी
अमरनाथ के हो बर्फानी
कोरस:- तुम हो दिगम्बर ओघड़ानी
F:-रावण के तुम हो हितकारी
रावण था विद्वान् पुजारी
अपना काट के शीश चढ़ाया
कोरस:- हुआ अमर वर तुमसे पाया
F:-भस्मासुर इक दैत्य कहाया
मुंह माँगा वर उसने पाया
वर का असर तुम पर आ गया
कोरस:- जल गया स्वयं ही बच ना पाया
F:-अवध में जन्मे जब रघुराई
आपके मन में बात समायी
श्री राम के दर्शन पाऊं
कोरस:- छवि राम की नयन बसाऊ
F:-शिव भोले बन गए मदारी
देख रहे है महल अटारी
प्रभु राम पहचान गए थे
कोरस:- शिव शंकर को जान गए थे
F:-प्रभु राम बाल हठ करके
चारो भाई निकल के घर से
देखो खेल मदारी वाला
कोरस:- बंदर नाच रहा मतवाला
F:-दे से नैना चार हुए जब
दर्शन के अभिसार हुए तब
दोनों करते दोनों के दर्शन
कोरस:- जय शिव शंकर जय रघुनंदन
F:-द्वापर युग की बात बताऊ
शिव शंकर को शीश नवाऊ
जेल में जन्मे कृष्ण कन्हैया
कोरस:- पाल रही थी यशोदा मैया
F:-बाल गोपाल नंद का लाला
कृष्ण कन्हैया मुरली वाला
झूल रहा ललना पलना में
कोरस:- नंद बाबा जी के अंगना में
F:-शिव शंकर का मन ललचाये
दर्शन के बिन रहा ना जाए
कौन जतन करू दर्शन पाऊं
कोरस:- नंद लाला की गोद खिलाऊ
F:-महादेव योगी बने भेष भयंकर धार
लिए कटोरा आ गए माँ यशोदा द्वार
F:-बन गए योगी शिव कैलाशी
महादेव मरघट के वासी
रूप भयंकर बना चले है
कोरस:- भस्म का चंदन लगा चले है
F:-जोगी रूप शिव शंकर धारे
घूम रहे है द्वारे द्वारे
समझ के शिव को योगी भिखारी
कोरस:- भिक्षा दे रहे बारी बारी
F:-पहुंच गए शिव यशोदा के घर
झांक रहे बाहर से अंदर
क्रोध में बोली यशोदा मैया
कोरस:- चला जा मेरा सो रहा छैया
F:-उधर समझ गए कृष्ण मुरारी
योगी बन गए त्रिपुरारी
मेरे दर्शन के अभिलाशील
कोरस:- आये शिव शंकर कैलाशी
F:-मैया खड़ी है लेके डण्डा
नहीं चले कोई हथकण्डा
शिव शंकर को मार ना देना
कोरस:- उनकी झोली फाड़ ना देना
F:-बोले शंकर सुनले मैया
पलना झूम रहा तेरा लल्ला
एक झलक उसकी दिखलादे
कोरस:- बस मैया दर्शन करवादे
F:-मैया बोली आंख दिखाके
योगी को डंडा दिखलाके
चला जा वरना पिट जायेगा
कोरस:- सीधी चाल ना चल पायेगा
F:-झूमे में भगवान दे है
बाहर भी भगवान खड़े है
मैया बन दीवार खड़ी है
कोरस:- लड़ने को तयार खड़ी है
F:-दर्शन के लिए शिव जी अड़े है
जड़वत होके द्वार खड़े है
मैया शिव को डांट लगाए
कोरस:- चला जा लल्ला डर ना जाये
F:-भूत के जैसे तू लगता है
कौन नगर का तू मंगता है
दूध दही माखन तू लेजा
कोरस:- रजत स्वर्ण और धन तू लेजा
F:-मैया से शिव कह रहे जोड़ के दोनों हाथ
कृष्ण को दिखलाय दो मान लो मेरी बात
F:-मन सोचे कृष्णा कन्हैया
ऐसे ना मानेगी मैया
ऐसी कौन सी जुगत लगाऊं
कोरस:- में भी शिव के दर्शन पाऊं
F:-लगे कन्हैया रुदन मचाने
लगे जोर से वो चिल्लाने
माँ यशोदा हैरान हो गयी
कोरस:- चुप ना हो परेशान हो गयी
F:-गोद खिलाये लोरी गाये
मन ही मन शिव जी मुस्काये
कृष्णा रुदन मचाते जाए
कोरस:- हाथ और पांव चलाते जाए
F:-चुप हो जा तू मेरे छैया
मेरा लल्ला कृष्णा कन्हैया
किस कारण तू रुदन मचाये
कोरस:- लल्ला मेरी समझ ना आये
F:-लेकिन कान्हा चुप ना होते
चुप ना होते और भी रोते
रोने लगी यशोदा मैया
कोरस:- रोते जाए कृष्णा कन्हैया
F:-सारे जतन कर मैया हारी
चुप ना होते कृष्णा मुरारी
तब बोले भोले शिव शंकर
कोरस:- आने दे मैया मुझे अंदर
F:-में माहिर हूँ झाड़ फूंक में
टोना उतारू एक फूंक में
लल्ला तेरा चुप हो जाए
कोरस:- रोना छोड़ के ये मुस्काये
F:-भोले अंदर आ जाते है
मन ही मन में मुस्काते है
बाल कृष्णा को गोद उठाय
कोरस:- शिव ने हरी का दर्शन पाया
F:-श्री कृष्णा चुप हो जाते है
शिव जी के दर्शन पाते है
रोना बंद हो गया उनका
कोरस:- रो रो बुरा हाल था जिनका
F:-शिव ने दर्शन किया कृष्णा का
कृष्ण ने दर्शन कर लिया शिव का
ना जाने मैया शंकर को
कोरस:- गोद में लिए खड़े है ईश्वर को
F:-करके हरी दर्शन चले शिव शंकर कैलाश
मैया को भगवान का हुआ नहीं आभाष
F:-किया गया जब मंथन सागर
निकल के आयी विष की गागर
जहर हलाहल सुलग रहा था
कोरस:- जैसे लावा उबल रहा था
F:-सृष्टि पर खतरा मंडराए
एक भी बूँद अगर गिर जाए
पृथ्वी बंजर हो जाती ये
कोरस:- राख बराबर हो जाती ये
F:-पी गए विष को भोले शंकर
रोक लिया विष कंठ के अंदर
जलन हो रही बदन में भारी
कोरस:- सहे वेदना विष के धारी
F:-मूर्छित हो गए शिव शंकर जी
धरा पी गिर गए शिव शंकर जी
सारे तन पर पड़े फफोले
कोरस:- तड़प रहे शिव शंकर भोले
F:-देव दैत्य गंगा जल लाये
शिव शंकर जी को नहलाये
एक माह तक रहे नहलाते
कोरस:- शिव शंकर की तपन मिटाते
F:-दही दूध और बेलपत्र से
भांग धतूरा और इत्र से
शिव जी को राहत पहुचाये
कोरस:- गंगा जल भर कर के लाये
F:-शुरू हुई थी यही से कावड़
ना कोई श्रवण ना कोई रावण
सावन माह था वो मन भावन
कोरस:- कावड़ बन गयी शिव की पावन
F:-शिव के मुंह से निकला बम बम
बम बम आज जो बोल रहे हम
आयी है शिव को उबकायी
कोरस:- जो बम बम बम दिया सुनाई
F:-शिव शंकर जी है विषहारी
पीड़ा काट रहे संसारी
अमृत बाँट रहे विष पीकर
कोरस:- पीड़ा सह रहे भीतर भीतर
F:-हम भोले तुम भोलेनाथ हो
आदि देव तुम आदिनाथ हो
हाथ रखो सुखदेव के सिर पर
कोरस:- जय जय जय जय जय जय शिव शंकर
F:-शिव है शीतल शिव है कोमल शिव ही है महाकाल
आदि देव महादेव की महिमा बड़ी विशाल
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40