Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:12:16 10+ Views

Bageshwar Amritwani

Super Hit Devotional track Bageshwar Amritwani sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Bageshwar Amritwani sung by Rinky Vishwakarma

F- श्री गणेश को वंदन शारदा का कर ध्यान
श्री बागेश्वर धाम की महिमा करूं बखान
तेंतीस कोटि के देवता नमन तुम्हे सौ बार
हाथ जोड़ विनती करूँ खोलो ज्ञान भण्डार
अभिनन्दन गुरुदेव को चरनन शीश झुकाय
जिनके ज्ञान प्रकाश से अँधियारा कट जाय
हाथ धरो मेरे शीश पर कमल नयन भगवान
रहे हमारे अधरों पर जीवन भर मुस्कान
कोरस - जय बागेश्वर धाम जय जय बागेश्वर धाम
F- ज्ञान दायिनी शारदा ज्ञान का दो वरदान
नाम दास सुखदेव का चमके सूर्य समान
जिला छतर पुर में बना बागेश्वर का धाम
गूंज रहा है दुनिया में बाला जी का नाम
पावन पूज्य महान है धीरेन्द्र महाराज
बागेश्वर के नाम से जाने दुनिया आज
बागेश्वर के धाम में बालाजी हनुमान
शक्ति जिनके नाम की दुनिया गयी है जान
कोरस - जय बागेश्वर धाम जय जय बागेश्वर धाम
F- होता जिनके द्वार पर कष्टों से उद्धार
पावन दिव्य महान है बागेश्वर दरबार
सुनते है सबकी अर्जिया बाला जी महाराज
अलग धाम की रीत है और अलग अंदाज
बिना बातये जानते सबके मन की बात
बागेश्वर दरबार में भींड रहे दिन रात
शिव मंदिर के सामने है बागेश्वर धाम
इधर नाम हनुमान का उधर है शिव का नाम
कोरस - जय बागेश्वर धाम जय जय बागेश्वर धाम
F- बाबा के दरबार में बनते है बिगड़े कार्य
अर्जी सुने हर एक की धीरेन्द्र आचार्य
बिना बताय जानते है ये सभी के नाम
किस्मत का पर्चा बने लगे ना कोई दाम
बिगड़ी बने हर एक की और बने तक़दीर
कटती है दरबार में कष्टों की जंजीर
कष्ट निवारण कर रही बागेश्वर सरकार
अति पावन दरबार का दिन है मंगलवार
कोरस - जय बागेश्वर धाम जय जय बागेश्वर धाम - २
F- बागेश्वर के धाम जो आये
बालाजी की कृपा पाये
बागेश्वर का धाम निराला
कोरस - यहाँ पे आये किस्मत वाला
F- लगता नहीं है कोई खर्चा
बन जाये किस्मत का पर्चा
बदले यहाँ तक़दीर की रेखा
कोरस - जग जाहिर है सभी ने देखा
F- बिन बोले बिन मन की बताये
भेद यहाँ सारा खुल जाए
लिख करके दिखला देते है
कोरस - मन की बात बता देते है
F- अति प्राचीन यहाँ का मंदिर
लगता है मन भावन सुन्दर
करवाया गया जीर्णोद्वार
कोरस - जहाँ है बागेश्वर सरकार
F- उन्नीस सौ छियासी सन के अंदर
जीर्णोद्वार हुआ था मंदिर
धीरेन्द्र के दादा जी थे
कोरस - यहाँ के वहीँ पुजारी जी थे
F- उन्नीस सौ सत्तासी सन में
बागेश्वर जी के प्रागण में
अलक जगाते थे दादाजी
कोरस - ज्योत जगाते थे दादाजी
F- सेतु लाल जी नाम था उनका
सेवा करना काम था उनका
यहाँ ये तब वीराना सा था
कोरस - किसी का ना आना जाना था
F- दो हज़ार बारह सन आया
बागेश्वर दरबार सजाया
अर्जी लगने लगी भगतो की
कोरस - बढ़ने लगी भींड भगतो की
F- अर्जी लगती संकट कटते
कर्म अँधेरे पल में छंटते
होते सबके कष्ट निवारण
कोरस - वेद मंत्र होते उच्चारण
F- आया दो हज़ार सोलह सन
हुआ रीती से भूमि पूजन
बाला का परचम लहराया
कोरस - सबने देखी अध्भुत माया
दोहा - तीन रंग के वस्त्र में लाओ नारियल बांध
काले पीले लाल में बांध के दो यहाँ टांग
F- लाल वस्त्र साधारण अर्जी
करती कष्ट निवारण अर्जी
भूत प्रेत के लिए हो काला
कोरस - पीला ब्याह करने वाला
F- बिना मंत्र बिन तंत्र साधना
पुरण होती मनोकामना
कष्ट कलेश से मुक्ति मिलती
कोरस - व्याकुल मन को शक्ति मिलती
F- यदि कोई धाम में आ ना पाये
अपने घर से अर्जी लगाए
उसकी भी अर्जी पूरी होगी
कोरस - मनोकमना पूरी होगी
F- श्रद्धालु अपने ही घर में
अपने घर के ही मंदिर में
बांध नलियाल अर्जी लगादो
कोरस - जो है मन में मर्जी लगादो
F- ऐसा भी होता है यहाँ पर
दुनिया ने देखा है यहाँ पर
बिन मांगे सब मिल जाता है
कोरस - बिगड़ा नसीब खिल जाता है
F- धीरेन्द्र जी की यदि माने
राष्ट्र प्रेम के वो है दीवाने
हिन्दू धर्म की ज्योत जलाये
कोरस - राष्ट्र प्रेम सबको दिखलाये
F- सत्य सनातन उनका नारा
हिन्दू धर्म जान से प्यारा
धर्म सनातन राष्ट्र धरोहर
कोरस -हिन्दू जिसमे कुसुम सरोवर
F- लाखो उनके बने विरोधी
हिन्दू ही उनके प्रतिरोधी
संख्या बढ़ रही है जय चंदो की
कोरस - इन्हे ज़रूरत है डंडो की
F- बंटे हुओ को जोड़ रहे है
सही राह पर मोड़ रहे है
बंट जाओगे कट जाओगे
कोरस - मलते हाथ ही रह जाओगे
F- बन जाओ तुम सब मधुमक्खी
यही एकता रहेगी अच्छी
बाल कभी ना बांका होगा
कोरस - दूर राह से कांटा होगा
दोहा - मधुमक्खी के छत्ते पर देखो पत्थर मार
एक एक शैतान के उतरे डंक हज़ार
F- कन्या विवाह करते बाबा
उनका घर बसवाते बाबा
बनके पिता करे कन्यादान
कोरस - जय बजरंग बली हनुमान
F- कथा भागवत पाठ बांचते
भगत मगन दिन रात नाचते
बागेश्वर की लीला न्यारी
कोरस - कहलाती है करुणा कारी
F- रोगी यहाँ निरोगी होते
यहाँ नाचते जोगी होके
भय बंधन सब कट जाते है
कोरस - जादू टोना हट जाते है
F- बागेश्वर सरकार के आगे
बाला के दरबार के आगे
भींड लगी रहती भगतो की
कोरस - कमी नहीं साधु संतो की
F- देश विदेश में जब जाते है
धर्म का परचम फहराते है
आदि धर्म है सत्य सनातन
कोरस - बसे हृदय के मध्य सनातन
F- बड़े निडर न डरने वाले
है मन मर्जी करने वाले
ऐसे है धीरेन्द्र शास्त्री
कोरस - सत्य संतान धर्म यात्री
F- निकल पड़े है धर्म के पथ पर
चलते रहेंगे कर्म के पथ पर
नहीं रुके है नहीं रुकेंगे
कोरस - किसी के आगे नहीं झुकेंगे
F- सुनो हिन्दुओ आंखे खोलो
सत्य सनातन की जय बोलो
धन दौलत ना काम आएगी
कोरस - जब आफत की शाम आएगी
F- उधर एक है तुम अनेक हो
बात है सच्ची बिन विवेक हो
तुमको महल बनाने की है
कोरस - उधर देश हथियाने की है
F- इधर एक है उधर है बारह
होगा क्या फिर हाल तुम्हारा
गाजर मूली जैसे कटोगे
कोरस - सोच लो दिल में अगर बटोगे
दोहा - सुनो हिन्दुओ ध्यान से लगेगी जिस दिन आग
जल करके मर जाओगे नहीं सकोगे भाग
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40