Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:32:30 11+ Views

Vaman Avtar Ki Katha

Super Hit Devotional track Vaman Avtar Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Vaman Avtar Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता 1 :- येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥ रक्षा सूत्र बांधते समय ब्राह्मण या पुरोहित अपने यजमान को कहता है कि जिस रक्षासूत्र से दानवों के महापराक्रमी राजा बलि धर्म के बंधन में बांधे गए थे, उसी सूत्र से मैं तुम्हें बांधता हूं, यानी धर्म के लिए प्रतिबद्ध करता हूं। इसके बाद पुरोहित रक्षा सूत्र से कहता है कि हे रक्षे तुम स्थिर रहना, स्थिर रहना। और आज उसी महाबली राजा बलि की कथा आपको सुनाने जा रहा हूँ
श्री वामन भगवान की भक्तो कथा सुनाते है आपको कथा सुनाते हैं
श्री हरी विष्णु के इस रूप की गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कैसे लिये अवतार हरि ने ये बतलाते हैं हम ये बतलाते हैं
श्री वामन भगवान की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- है श्री वामन भगवान करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण हे श्री वामन भगवान
वार्ता 2 :- कभी कभी भगवान् को भी भक्तों से काम पड़े , जाना था सागर पार प्रभु केवट की नाव चढ़े ये तुमने जरूर सुना होगा ,इस धरा को ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण सृष्टि को अगर कोई देने वाला है ,तो वो ईश्वर ही है ,,लेकिन सोचो कभी दाता याचक बनकर तुम्हारे खड़े हो जाये तो तुम आप क्या करोगे कभी ये मौका मिले तो ये अवसर मत जाने देना क्योंकि लेने वाला नहीं देने वाला बड़ा होता है फिर याचक नारायण स्वयं ही क्यों न हो अगर ये अवसर मिले तो ना चूकिए और आज मैं जो कथा तुमसे कहने जा रहा हूँ यहाँ लेने वाला जगत का दातार है जहाँ स्वयं माँ लक्ष्मी उनके चरण दबाती है ,
देवराज को देने सिंहासन आये श्री भगवान
इन्द्र को स्वर्ग का मिले सिंहासन मन में ली थी ठान
कोरस:- मन में ली थी ठान
उससे पहले भक्तो आपको बात बताते है
राजा बलि और इन्द्र देव की कथा सुनाते है
कोरस:- कथा सुनाते है
भक्तो की सुध लेते रहते हरदम श्री भगवान
भाव से बढ़कर नहीं चाहिए ईश्वर को कुछ दान
कोरस:- ईश्वर को कुछ दान
सारी बाधा हर लेते जब लेते प्रभु का नाम
भक्तो के हित रक्षान हेतु आते है भगवान
कोरस:- आते है भगवान
क्यों आये इस धरा में वामन ये बतलाते है हम कथा सुनाते है
श्री वामन भगवान की हम महिमा बतलाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस :- है श्री वामन भगवान करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण हे श्री वामन भगवान
वार्ता 3 :- भगवान् से ज्यादा कृपावान कौन हो सकता है ,नारायण स्वयं ही सबका पालन पोषण आदि कर्म करते रहते हैं , जिसे मूढ़ मनुष्य अपनी सफलता मान लेता है, लेकिन सत्य तो ये है ,की कोई कुछ भी कर ही नहीं सकता तुहारे जीवन का सुख दुःख स्वयं तुम्हारे हाथ नहीं है तुम्हारी सफलता तुम्हारी सफलता नहीं और न विफलता तुम्हारी है ,
सुर दैत्य के युद्ध की भक्तो बात है बड़ी पुरानी
सत्य असत्य के युद्ध की भक्तो बात है जग ने जानी
कोरस:- बात है जग ने जानी
प्राचीन काल में सुर और दैत्य का था यहां पर राज्य
सुर को देवता असुर को दैत्य और कहता ये समाज
कोरस:- कहता ये समाज
इस दोनों की होती लड़ाई करते शेष विशेष
छदम कला में दोनों निपुण करते हरदम कलेश
कोरस:- करते हरदम कलेश
सुर ये चाहे असुर रहे ना हो जाएँ निर्मूल
असूर ये चाहे स्वर्ग धरा पे रहे न देव के फूल
कोरस:- रहे न देव के फूल
मूल कथा के सार में भक्तो अब हम जाते है पावन कथा सुनाते है
श्री वामन भगवान की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- है श्री वामन भगवान करो करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
वार्ता 4 :- राक्षस कुल की महान परम्परा में उत्पन्न कश्यप वंश में जन्मे परम भक्त श्री प्रह्लाद जी महाराज के पुत्र विरोचन की ये संतान थे ,राजा बलि, प्रह्लाद के पोते और ऋषि कश्यप के वंशज थे.सागर मंथन से प्राप्त अमृत का पान करने के उपरान्त विलाषी हो गए और भोग में डूब गए और अपने धर्म कर्म से वास्ता ना रहा अमृत पान कर अभिमानी हो कर मद में चूर हो गए
ऋषि कश्यप के वंश में जन्मे महाबली बलवान
प्रह्लाद के पुत्र विरोचन उनकी ये संतान
कोरस:- उनकी ये संतान
राक्षस कुल में जन्म हुआ पर वो थे बड़े महान
प्रह्लाद का रक्त था इनमे धर्मात्मा गुणवान
कोरस:- धर्मात्मा गुणवान
श्रीमद भगवद के अष्टम स्कन्द में है ये लीला
मोहिनी रूप में नारायण ने की थी ऐसी लीला
कोरस:- की थी ऐसी लीला
अमृत पीकर शक्तिशाली हो गए थे अब तो देव
असुर की शक्ति निष्फल हो गयी विजयी हो गए देव
कोरस:- विजयी हो गए देव
फिर क्या हुआ था भक्तो आपको ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
श्री वामन भगवान की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- है श्री वामन भगवान करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
वार्ता 5 :- शुक्राचार्य के न होने पर दैत्यों की बुरी हालत हो गई , राजा बलि पराजित हो गए असुरों के सेना त्राहि त्राहि कर उठी , जब शुक्राचार्य ने अपनी दिव्य दृष्टि से ये देखा तो स्वयं को रोक ना पाए और दैत्यों की रक्षा हेतु वापस आ गए और अपनी विद्या से असुरों को प्रेरित किया और उनका मनोबल बढ़ाया
विजय के मद में चूर देवता करने लगे हैं पाप
उधर पराजय की चोट से दैत्य में हुआ संताप
कोरस:- दैत्य में हुआ संताप
शुक्राचार्य के न होने पर हुई क्षति भारी
बुरी तरह से हुई पराजय प्रलय मचा भारी
कोरस:- प्रलय मचा भारी
राजा बलि स्वयं हुए पराजित मचा था हाहाकार
त्राहि त्राहि कर उठे थे दानव थे किन्तु लाचार
कोरस:- थे किन्तु लाचार
शुक्राचार्य जी दिव्य दृष्टि से जान ये जाते हैं
अपने शिष्यों की खातिर पाताल से आते हैं
कोरस:- पाताल से आते हैं
संजीवनी विद्या से गुरु देत्यो को बचते हैं पावन कथा सुनाते हैं
श्री वामन भगवान की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- है श्री वामन भगवान करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
वार्ता 6 :- किसी भी वयक्ति या समाज का नाश तभी शुरू हो जाता जब वो धर्म से विमुख हो जाता है, शुक्राचार्य ने उन्हें वापस धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा दी और भृगुवंशी ब्रहामणों को बुलवाकर यज्ञ आदि कर्म किया जिस से असुरों की शक्ति वापस संचित हुई और वो पहले से अधिक मजबूत हुए
शुक्राचार्य ने शक्ति बढ़ाने का मार्ग बलि को बताया
भृगुवंशी ब्राह्मण को बुलाकर एक यज्ञ करवाया
कोरस:- एक यज्ञ करवाया
देव कृपा संयोग अजब है देखिये कैसा कमाल
देव लगे है भोग विलास में दैत्य करे जप माल
कोरस:- दैत्य करे जप माल
भोग विलास के कारण देवों की शक्ति हुई है क्षीण
दैत्य लगे हैं जप तप में ना देखे रात और दिन
कोरस:- ना देखे रात और दिन
विश्वजीत यज्ञ सफल हुआ है तो प्रगटे अग्नि देव
अस्त्र शस्त्र वो देकर जाते करते नहीं हैं भेद
कोरस:- करते नहीं हैं भेद
यज्ञ सफल होते ही पितृ भी तृप्त हो जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
श्री वामन भगवान की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- है श्री वामन भगवान करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
वार्ता 7 :- तप यज्ञ और धर्म से राजा बलि की आत्मिक और आध्यात्मिक शक्ति जागृत हुई , और असुरों का आत्म विश्वास वापस लौट आया और दैत्य राज बलि ने पुनः अपनी सेना को संगठित कर स्वर्ग पर आक्रमण कर दिया , भोग विलास में लिप्त देवताओं की पराजय हुई और वो दर दर भटकने को मजबूर हो गए , इंद्र का सम्मान और राज्य दोनों खो गया , अपने पुत्र की ऐसी दशा देख इंद्र की माता अदिति काफी दुखी हो गई
भारी सेना लेके बलि आते हैं स्वर्ग की ओर
स्वर्ग देवता छोड़कर भागे कही मिले ना ठौर
कोरस:- कही मिले ना ठौर
स्वर्ग लोक के बलि बने राजा बैठ गए सिंहासन
दर दर इन्द्र तो भटक रहे हैं मिले कही ना आसन
कोरस:- मिले कही ना आसन
पुत्र की देख के मनोदशा माँ अदिति है घबरायी
पति कश्यप से दुःख कहती हैं चिंता अति भारी
कोरस:- चिंता अति भारी
कश्यप ऋषि ने पयोवत व्रत का मार्ग उन्हें बतलाया
माँ अदिति ने तप से फिर नारायण को ध्याया
कोरस:- फिर नारायण को ध्याया
स्वर्ग पे होगा इन्द्र का शासन ये समझाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
श्री वामन भगवान की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- है श्री वामन भगवान करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
वार्ता 8 :- माता आदित्य के पयोव्रत से भगवान श्री हरि विष्णु प्रकट हुए और उन्होंने माता अदिति को आशीर्वाद दिया की आपके पुत्र के दुःख को दूर करने हेतु मैं स्वयं आपके पुत्र रूप में जन्म लूँगा और आपके पुत्र इंद्र का अधिकार उसे वापस दिलवाऊंगा
राधाष्टमी द्वादशी तिथि को प्रगट हुए भगवान
इस कारण इस तिथि का पड़ा है वामण द्वादशी नाम
कोरस:- वामण द्वादशी नाम
वामन इंद्र के भाई सहोदर माँ अदिति संतान
बड़े भाई का नाम इंद्र था उपेंद्र इनका नाम
कोरस:- उपेंद्र इनका नाम
कद इनका काफी छोटा था लगते बोने समान
इन्ही कारणों से इनका वामण पड़ा था नाम
कोरस:- वामण पड़ा था नाम
इनके जन्म लेते ही घर में प्रकट हुए भास्कर
गायत्री का मंत्र सुनाकर दिया गुरु का वर
कोरस:- दिया गुरु का वर
पांचवे वर्ष में गुरु बृहस्पति से जनेऊ ये पाते है पावन कथा सुनाते है
श्री वामन भगवान की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- है श्री वामन भगवान करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
वार्ता 9 :- जब भगवान् श्री हरि विष्णु ने माता अदिति के पुत्र रूप में जन्म लिया फिर कुछ दिनों के पश्चात उनका उपनयन संस्कार हुआ तो ब्रह्मा जी ने अपना कमंडल और बाकी सभी देवताओं ने यथयोग्य उन्हें उपहार दिए
ब्रम्हा ने दिए अपने कमंडल सप्त ऋषि कुशा हाथ
सरस्वती माता ने दिया है अक्षय माल रुद्राक्ष
कोरस:- अक्षय माल रुद्राक्ष
पत्रिका कुबेर ने दी है भिक्षा भगवती माँ
शोभा है इतनी सुन्दर हम क्या क्या करे बयां
कोरस:- हम क्या क्या करे बयां
अदिति ने कोपीन दिया है देव क्षत्र आसमान
भक्त की आस पुराने को आये वामन भगवान
कोरस:- आये वामन भगवान
करके वंदना सभी अग्रज को करते है प्रणाम
देव पुष्प की करते वर्षा जाने अखिल जहांन
कोरस:- जाने अखिल जहांन
करने को उद्देश्य पूर्ण नारायण आते है हम कथा सुनाते है
श्री वामन भगवान की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- है श्री वामन भगवान करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
वार्ता 10 :- उपनयन संस्कार के बाद वामन अपनी माता के पास आशीर्वाद के लिए पहुँचे और पूछा माता मेरे लिए क्या आदेश है , इस पर माता ने अपने पुत्र को बड़े ही स्नेह भाव से देखा और कहा पुत्र अपने उद्देश्य की पूर्ती करो ,माँ ने कहा पुत्र राजा बलि नर्मदा के तट पर भारी यज्ञ कर रहे हैं जाओ और जाकर उनका उद्धार करो , माता के वचनो को सुनकर श्री वामन जी ने माँ के चरण स्पर्श कर प्रस्थान करते हैं
सहज स्वभाव से पुत्र भाव से माँ को किया प्रणाम
मांगी फिर आज्ञा माँ से माँ करूँ मैं अब क्या काम
कोरस:- माँ करूँ मैं अब क्या काम
माँ बोली नर्मदा के तट पर यज्ञ हो रहा भारी
स्वर्ग की चाह में राजा बलि ने की है ये तैयारी
कोरस:- की है ये तैयारी
सौ यज्ञों की है योजना ध्येय बताते है
शेष बचा एक यज्ञ सभी ये भक्त बताते है
कोरस:- ये भक्त बताते है
लेकर भिक्षा राजा बलि से कर दो तुम उद्धार
सकल जगत में नाम रहेगा श्री वामन अवतार
कोरस:- श्री वामन अवतार
माँ की आज्ञा शिरोधार्य कर शीश नवाते हैं वो शीश नवाते हैं
श्री वामन भगवान की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- है श्री वामन भगवान करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
वार्ता 11 :- त्रिभुवन स्वामी सहज भाव से अपनी चरण पादुका से चट पट की ध्वनि करते हुए , अपने सबसे प्रिये भक्त की परीक्षा लेने हेतु , अग्रसर हो रहे हैं , अब कल्पना कीजिये ,की जिसके लिए ,स्वयं भगवान् को जन्म लेना पड़ा हो ,वो भक्त साधारण तो, हो ही नहीं सकता, वो तो अति असाधारण है ,क्योंकि ईश्वर की प्रेरणा से ही सृष्टि चलायमान है , भगवान् को कुछ करने की जरुरत ही क्या है ,क्यूंकि जरुरत भी स्वयं उनकी दासी है
चरण पादुका चटपट करते जाते नर्मदा तट
आज हरि वामन बन आये भक्तो के निकट
कोरस:- भक्तो के निकट
क्षत्र कमंडल लिये हाथ में माला कर लाये
पहुंचे द्वारे राजा बलि के एक आवाज लगाए
कोरस:- एक आवाज लगाए
दौड़े आये राजा बलि सुन करके मधुर सी वाणी
अपलक देखते नारायण को मन में कुछ है ठानी
कोरस:- मन में कुछ है ठानी
रूप सुहावन अति मन भावन किसकी है रचना
लगता है नारायण आये सच है या सपना
कोरस:- सच है या सपना
देख के राजा बलि को वामन जी मुस्काते हैं प्रभु मुस्काते हैं
श्री वामन भगवान की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- है श्री वामन भगवान करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
वार्ता 12 :- नारायण को देखते ही राजा बलि उन्हें पहचान लेते हैं , और कहते हैं हे विप्रवर आप को मैं क्या दे सकता हूँ। तीनो लोको में जो भी आपको प्रिये हो आदेश करें , हीरे ,जवाहरात ,सोने ,चाँदी ,राज्य ,ग्राम या जो भी आप आदेश करें , प्रभु विनम्र भाव से कहते हैं, हे राजन मैं तो बाल ब्रह्मचारी हूँ मुझे धन की क्या आवश्यकता मेरा तो सम्पूर्ण सृष्टि ही निवास स्थान है, माया से है क्या काम मैं तो बस आपसे तीन पग भूमि ही चाहता हूँ क्योंकि सभी का इस सृष्टि में सिर्फ तीन पग भूमि पर ही उसका अधिकार होता है उस से ज़्यदा की कोई आवश्यकता ही नहीं , बलि कहते हैं हे विप्रवर तीन पग भूमि में क्या होगा आप मुझ से कुछ भी मांग सकते हैं
कहते हैं क्या चाहिए प्रभुवर दे दो तुम आदेश
सब कुछ तुमको दे सकता ना करना तुम विश्लेष
कोरस:- ना करना तुम विश्लेष
सुनकर बलि की बाते वामन जी मुस्काते हैं
चाहिए बस पग तीन धरा हम ये बतलाते हैं
कोरस:- हम ये बतलाते हैं
सुनकर वामन की बाते बलि करते हैं विश्लेष
पग तीन धरा से क्या होगा तुम मांगो मुझसे विशेष
कोरस:- तुम मांगो मुझसे विशेष
गुरु कहते हैं धोखा है पग तीन ना मांग रहा
तीन पगों में स्वर्ग धरा सब तुमसे छीन रहा
कोरस:- सब तुमसे छीन रहा
भक्त और भगवान की बाते तुम्हे बताते हैं हम तुम्हे बताते है हैं
राजा बलि के दान की हम तो महिमा बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- है श्री वामन भगवान करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
वार्ता 13 :- जल को हाथ में ले राजा बलि दान देने का संकल्प लेते हैं ,हालाँकि उनके गुरु ऋषि श्री दुर्वाशा ने उन्हें रोकने का, प्रयास किया और सचेत किया की हे राजन जिसे तुम सामान्य ब्राह्मण समझने की भूल कर रहे हो ,वो और कोई नहीं स्वयं नारायण हैं, और देवताओं के हित साधन हेतु ,तुमसे समग्र प्राप्ति की चाह में त्रिभुवन की मांग कर रहे हैं ये छल है सावधान , राजा का विश्वाश और दृढ हो गया उसने कहा मेरे लिए इस से बेहतर क्या हो सकता है समग्र सृष्टि का स्वामी आज याचक बनकर मेरे द्वार खड़ा है जो जगत का पालन हार आज वो याचक बनकर मेरे द्वार आया अहो सौभाग्य कह राजा की आँखों से आश्रु की धार बह निकली
करते ही संकल्प बलि के वामन हुए विराट
श्री हरि विष्णु मूल रूप में करते है शंखनाद
कोरस:- करते है शंखनाद
देख के प्रभु की माया सब आनंदित होते हैं
हाथ जोड़कर प्रफुलित मन से बलि हर्षाते हैं
कोरस:- बलि हर्षाते हैं
कहते हैं सौभाग्य मेरा नारायण हैं याचक
अखिल जगत के पालन कार का करता हूँ मैं त्राटक
कोरस:- करता हूँ मैं त्राटक
जग में अमर हो जाऊंगा ये दान अगर कर पाऊं
सब कुछ तेरा तुझको अर्पण क्या मैं भेट चढ़ाउ
कोरस:- क्या मैं भेट चढ़ाउ
करके समर्पण दंडवत बलि शीश झुकाते हैं वो शीश झुकाते हैं
श्री वामन भगवान की हम तो महिमा बतलाते हैं हम सुनाते हैं
कोरस:- है श्री वामन भगवान करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
वार्ता 14 :- राजा बलि के संकल्प करते ही नारायण , समग्र रूप में प्रकट हो गए देशो दिशाओं में शंख और घंटियों की आवाज गूंजने लगी प्रकृति भी अभिभूत हो उठी और वामन ने अपना विराट रूप दिखाया , और एक ही पग में सम्पूर्ण धरा को नाप लिया और दुसरे पग से ब्रह्माण्ड और मुस्कुराकर अपने भक्त से बोले ,तीसरा पग मैं कहाँ धरु बोलो मेरे यजमान , राजा बलि के प्रसन्नता की सीमा न रही उन्होंने हर्षित होकर कहा हे विस्वरूपा मम किमपि नास्ति, यत् किमपि मम अस्ति तत् सर्वं भवतः, अहं केवलं माध्यमः अस्मि , मेरा तो कुछ भी नहीं है , सब आपका ही है और आप में ही लीं हो जाएगा , मैं तो चलायमान हूँ , वैसे भी मेरे पास देने को कुछ नहीं बचा , अतः सौभाग्य समझ स्वयं को ही समर्पित करता हूँ, कृपया मां स्वीकृत्य आशीर्वादं ददातु, स्वीकार कर कृतार्थ कीजिये
एक ही पग में नाप धरा ली दूजे में ब्रम्हांड
तीसरा पग मैं कहाँ धरु बोलो मेरे जजमान
कोरस:- बोलो मेरे जजमान
अश्रुपूरित नजरो से बलि शीश झुकाते हैं
श्री नारायण की छवि को वो दिल में बसाते है
कोरस:- वो दिल में बसाते है
कहते हैं नारायण तुमने किया मेरा उद्धार
मेरी पीढ़ियां तर गयी प्रभुवर ये तेरा उपकार
कोरस:- प्रभुवर ये तेरा उपकार
सुनकर बलि की बाते वामन जी मुस्काते हैं
स्वर्ग को छोड़ के पाताल का राजा दिलाते हैं
कोरस:- राजा दिलाते हैं
राजा बलि को देके वर प्रभु स्वर्ग को जाते है वो स्वर्ग को है
श्री वामन भगवान हम तो गाथा गाते हैं हम कथा सुनाता हैं
कोरस :- है श्री वामन भगवान करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण है श्री वामन भगवान
लेखक :- देवेश कुंदन
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40