Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:18:58 11+ Views

Shiv Katha

Super Hit Devotional track Shiv Katha sung by Satya Prakash Mishra (Aashish Deva).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shiv Katha sung by Aashish Deva

M:- हम भोले शिव की परम सुहावन कथा सुनाते हैं।
पावन कथा सुनाते है
आशुतोष अविनाशी प्रभु की महिमा गाते हैं।।
हम कथा सुनाते है
शिव के सुमिरन से भक्त मनोवांक्षित फल पाते हैं।
पावन कथा सुनाते है
आशुतोष अविनाशी प्रभु की महिमा गाते हैं।।
हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय शिव शंकर भगवान, देवों में देव महान।
देवों में देव महान, जय शिव शंकर भगवान।।
M:- किस कारण शिव शंकर नीलकंठ कहलाते हैं?
किस कारण से प्रेम सहित जल इन्हें चढ़ाते हैं?
कोरस:- क्यों जल इन्हे चढ़ाते है
M:- सुनो ध्यान से भक्तों है यह बड़ी पुरानी बात।
सागर मंथन की गाथा का करता हूं शुरुआत।।
कोरस:- अब मैं करता हूं शुरुआत।
M:- एक बार मुनि दुर्वासा जी जपते शिव का नाम।
भोले शिव के दर्शन को जा रहे थे शिव के धाम।।
कोरस:- मुनि जा रहे थे शिव के धाम।
M:- मुनिवर के हाथों में था सुंदर फूलों का हार।
इक बालक ने प्रेम सहित दिया था यह उपहार।।
कोरस:- उन्हें दिया था यह उपहार।
M:- पुष्प हार ले मुनिवर आगे बढ़ते जाते हैं।।
पावन कथा सुनाते है
आशुतोष अविनाशी प्रभु की महिमा गाते हैं।।
हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय शिव शंकर भगवान, देवों में देव महान।
देवों में देव महान, जय शिव शंकर भगवान।।
M:- उसी राह पर सम्मुख आए देवों के नायक।
दुर्वासा ने देखा उनको जाना सब लायक।।
कोरस:- हाँ जाना सब लायक।
M:- फिर से पुष्प हार मुनिवर ने दिया उन्हें सादर।
फेंक दिया है देवराज ने कुछ आगे जाकर।।
कोरस:- हां हां कुछ आगे जाकर।
M:- पीछे मुड़कर देखा मुनि दुर्वासा ने तत्काल।
हार पड़ा था धरती पे फिर नेत्र हो गए लाल।।
कोरस:- हां हां नेत्र हो गए लाल।
M:- क्रोधित हो बोले मुनि हो जाये तू शक्ति विहीन।
सत्ता से वंचित हो दर-दर भटके बनके दीन।।
कोरस:- दर-दर भटके बनके दीन।
M:- सुनके श्राप इंद्र मुनि चरणों में गिर जाते हैं।।
पावन कथा सुनाते है
आशुतोष अविनाशी प्रभु की महिमा गाते हैं।।
हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय शिव शंकर भगवान, देवों में देव महान।
देवों में देव महान, जय शिव शंकर भगवान।।
अपनी भूलों का सुरेश करते हैं पश्चाताप।
किंतु चले जाते हैं मुनिवर देके उनको श्राप।।
कोरस:- मुनिवर देके उनको श्राप।
M:- देवराज भी स्वर्ग लोक में वापस आते हैं।
बार-बार वह श्राप याद करके अकुलाते हैं।।
कोरस:- याद करके अकुलाते हैं।
M:- उसी समय संजीवनी विद्या शिव जी से पाकर।
देते हैं आदेश दैत्यगुरु, दैत्यों को जाकर।।
कोरस:- गुरु दैत्यों को जाकर
M:- यही समय है स्वर्ग लोक पर अब आक्रमण करो।
विजय सुनिश्चित है मन में तुम सब न तनिक डरो।।
कोरस:- तुम सब न तनिक डरो।
M:- आज्ञा पा करके स्वर्गलोक पर सब चढ़ जाते हैं।।
पावन कथा सुनाते है
आशुतोष अविनाशी प्रभु की महिमा गाते हैं।।
हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय शिव शंकर भगवान, देवों में देव महान।
देवों में देव महान, जय शिव शंकर भगवान।।
M:- इंद्र आदि सब देव अस्त्र शस्त्रों को लेकर खास।
युद्ध भयंकर करते पर होते सब विफल प्रयास।।
कोरस:- हां हां होते विफल प्रयास।
M:- दैत्यों में जो मरते वे फिर से जी जाते हैं।
संजीवन विद्या जब शुक्राचार्य चलाते हैं।।
पर देवों के पास नहीं संजीवन का उपचार।
इस कारण अंततः युद्ध में हुए सभी लाचार।।
कोरस:- हां हां हुए सभी लाचार।
M:- अपना देख विनाश देवता भागे प्राण बचाय।
पहुंचे हैं बैकुंठ सभी श्री हरि के सम्मुख जाय।।
कोरस:- हां हां हरि के सम्मुख जाय।
M:- श्री हरि जी को कष्ट सभी अपना बतलाते हैं।।
पावन कथा सुनाते है
आशुतोष अविनाशी प्रभु की महिमा गाते हैं।।
हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय शिव शंकर भगवान, देवों में देव महान।
M:- देवों में देव महान, जय शिव शंकर भगवान।।
देवों की बातों को सुनकर बोले श्री भगवान।
खास उपाय बताता हूं, सब सुनो लगाकर ध्यान।।
कोरस:- सब सुनो लगाकर ध्यान।
M:- क्षीर सिंधु के गर्भ में है अनुपम रत्नों की खान।
उसमें से ही अमृत भी है एक अतीव महान।।
कोरस:- हां हां एक अतीव महान।
M:- करो सिंधु मंथन फिर सब अमृत को पाओगे।
अमृत पीके हर भय से निर्भय हो जाओगे।।
कोरस:- हां निर्भय हो जाओगे
M:- जरा अवस्था और मृत्यु तो कभी ना आएगी।
शक्ती वापस पाओगे, सत्ता मिल जाएगी।।
कोरस:- फिर सत्ता मिल जाएगी।
M:- सुनके प्रभु की बात सभी के मन खिल जाते हैं।।
पावन कथा सुनाते है
आशुतोष अविनाशी प्रभु की महिमा गाते हैं।।
हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय शिव शंकर भगवान, देवों में देव महान।
M:- देवों में देव महान, जय शिव शंकर भगवान।।
फिर बोले नारायण काम नहीं इतना आसान।
इसमें केवल देव शक्ति हो जाएगी परेशान।
कोरस:- हो जाएगी परेशान
M:- इस कारण सब यहां कूटनीती को अपनाओ।
अमृत का लालच दे दैत्यों को संग ले आओ।।
कोरस:- दैत्यों को संग ले आओ।
M:- प्रभु की आज्ञा मान गए सब देव दैत्य के पास।
सागर मंथन की युक्ती बतलाई सबने खास।।
कोरस -बतलाई सबने खास।
M:- अमृत के लालच में दैत्य सभी अति हर्षाये।
देवों के संग मिल, सब सागर के तट पे आये।।
कोरस:- सागर के तट पे आये
M:- पक्षीराज गरुड़ मंदर पर्वत को लाते हैं।।
पावन कथा सुनाते है
आशुतोष अविनाशी प्रभु की महिमा गाते हैं।।
हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय शिव शंकर भगवान, देवों में देव महान।
M:- देवों में देव महान, जय शिव शंकर भगवान।।
रस्सी बने वासुकी और मथानी गिरि मंदर।
मंथन करने लगे देव दानव फिर तो मिलकर।।
कोरस:- देव दानव फिर तो मिलकर।
M:- सागर की गहराई में जब मिला नहीं आधार।
लगा डूबने पर्वत, की देवों ने करुण पुकार।।
कोरस:- देवों ने करुण पुकार।
M:- विनती सुनकर प्रभु ने कूर्म का रूप बनाया है।
सागर में जाकर पर्वत का भार उठाया है।।
कोरस:- हां हां भार उठाया है।
M:- फिर होकर प्रसन्न सबने प्रारंभ किया मंथन।
निकला कालकूट उत्कट विष प्रलयंकारी बन।।
कोरस:- हां हां प्रलयंकारी बन।
M:- विष की ज्वालाओं से सब अतिशय घबराते हैं।।
पावन कथा सुनाते है
आशुतोष अविनाशी प्रभु की महिमा गाते हैं।।
हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय शिव शंकर भगवान, देवों में देव महान।
M:- देवों में देव महान, जय शिव शंकर भगवान।।
त्राहि त्राहि मच गया भयानक सूझे नहीं उपाय।
देवों ने श्री हरि के सम्मुख विनती की फिर जाय।।
कोरस:- हां हां विनती की फिर जाय।
M:- बोले नारायण तुम सब मिलकर जाओ कैलाश।
आर्त भाव में करो कृपाकर शिवजी से अरदास।।
कोरस:- हां हां शिवजी से अरदास।
M:- कालकूट विष काल रूप है, शिवजी हैं महाकाल।
विष के संकट को देवों हर लेंगे वो तत्काल।।
कोरस:- हर लेंगे वो तत्काल।
M:- शीश झुकाके श्री हरि को, सब पहुंचे शिव के पास।
हाथ जोड़कर कहने लगे प्रभू से अपना त्रास।।
कोरस:- हां हां प्रभू से अपना त्रास।
M:- भोले शिव तो कष्ट किसी पर देख ना पाते हैं।।
हम कथा सुनाते है
पावन कथा सुनाते है
आशुतोष अविनाशी प्रभु की महिमा गाते हैं।।
हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय शिव शंकर भगवान, देवों में देव महान।
M:- देवों में देव महान, जय शिव शंकर भगवान।।
सृष्टी पे आए संकट को हरने भोलेनाथ।
हो प्रसन्न चल दिए सिंधु तट, सब देवों के साथ।।
कोरस:- हां हां सब देवों के साथ।
M:- सागर के तट जाकर विष को हाथ में उठा लिया।
एक बार में ही पीकर सबको भय मुक्त किया।।
कोरस:- सबको भय मुक्त किया।
M:- विष के कारण नीला, कंठ हुआ शिव शंकर का।
नीलकंठ हो गया नाम तबसे प्रलयंकर का।।
कोरस:- तबसे प्रलयंकर का।
M:- नीलकंठ के शिवा प्रभु विषधर भी कहलाये।
नेति-नेति कहि वेद सदा इनके गुण को गाये।।
कोरस:- इनके गुण को गाये।
M:- कालों के भी काल ये महाकाल कहलाते हैं।।
पावन कथा सुनाते है
आशुतोष अविनाशी प्रभु की महिमा गाते हैं।।
हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय शिव शंकर भगवान, देवों में देव महान।
M:- देवों में देव महान, जय शिव शंकर भगवान।।
विष की गर्मी कम करने का सोचा देवों ने।
इस कारण जल सभी चढ़ाने लगे हैं शिवजी पे।।
कोरस:- हां हां लगे हैं शिवजी पे।
M:- प्रेम देख देवों का शिव ने दिया दिव्य वरदान।।
सत्ता शक्ती पाकर हुए देव फिर से बलवान।।
कोरस:- फिर से देव हुऐ बलवान
M:- तबसे ही शिव को जल अर्पण का बन गया विधान।
जो शिव को जल नित्य चढ़ाते पाते सुख सम्मान।।
कोरस:- हां हां पाते सुख सम्मान।
M:- गीतकार सानंद कथा है शिव की फलदाई।
जो इसको सुनते मिलती है संपति स्थाई।।
कोरस:- हां हां संपति स्थाई
M:- आशीष देवा पर भोले शिव कृपा लुटाते है
पावन कथा सुनाते है
आशुतोष अविनाशी प्रभु की महिमा गाते हैं।। हम कथा सुनाते है
लेखक :- दद्दन चतुर्वेदी
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40