Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:08:11 3+ Views

Mehandipur Balaji Katha

Super Hit Devotional track Mehandipur Balaji Katha sung by Bhagwati (Bhawna Swaranjali).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Mehandipur Balaji Katha sung by Bhawna Swaranjali

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो हनुमान जी को समर्पित बालाजी महाराज की ख्याति पुरे विश्व में विख्यात है
दूर दूर से भक्त यहां राजस्थान के दौसा जिले में मेहन्दीपुर धाम पहुंच कर अपने कष्टों से
मुक्ति पाते है आइये आज उन्ही बालाजी की कथा सुनकर हम भी पुण्य के भागी बनते है
जय श्री राम -
F: -ध्यान लगा कर सुनना भक्तो बालाजी की गाथा
जो भी सुनेगा ध्यान लगाकर मिटेगी उसकी बाधा
बालाजी महराज का भक्तो मेहन्दीपुर हे धाम
सारे जगत में ख्याति जिसकी त्रिभुवन में नाम
यहाँ पे जो भी आ जाये वो रोग से मुक्ति पाते
भूत प्रेत को भी बालाजी पल में दूर भगाते
मेहंदीपुर बालाजी महाराज का चलता राज
दीन दुखी अबला असहाय की ये ही बचाते लाज
कोरस: -दीन दुखी अबला असहाय की ये ही बचाते लाज
F: -सब जानते है सब को खबर है श्री बालाजी का ये ऐसा दर है
कोरस: -सब जानते है सब को खबर है श्री बालाजी का ये ऐसा दर है
F: -रोता जो आये हसता वो जाये पीड़ा से जब मुक्ति वो पाए
होती जब उनकी किरपा नजर है फिर कोई भय है ना कोई डर है
कोरस: -होती जब उनकी किरपा नजर है फिर कोई भय है ना कोई डर है
F: -जय बालाजी जय बालाजी है गदाधारी केसरी नंदन
कोरस: -जय बालाजी जय बालाजी है गदाधारी केसरी नंदन
F: -ये आपका जो वरदानी कर है प्रभु इसी का तो सब असर है
कोरस: -प्रभु इसी का तो सब असर है प्रभु इसी का तो सब असर है
F: -मुंबई महानगर में था इक कपड़े का व्यापारी
उसकी एक सुन्दर कन्या थी नाम था राज कुमारी
मोहित हो गया उसकी सुंदरता पे एक प्रेत
चकरा के गिर पड़ी वो कन्या और हो गयी अचेत
होश उसे जब आया तो वो सर को लगी पटकने
बालो के जुड़े को खोला केश लगी वो झटकने
मेहंदीपुर ले आये उसको उसके मात पिता
बालाजी को शीश नवाया और रोकर ये कहा
कोरस: -बालाजी को शीश नवाया और रोकर ये कहा
वार्ता: -भक्तजनो उस कन्या के माता पिता अपनी बेटी को बालाजी के दरबार में लेकर आये और
रो रो कर अर्जी लगाई तब उसकी करुण पुकार को सुनकर बालाजी महाराज ने उन
कन्या के कष्टों को कैसे दूर किया आइये सुनते है -
F: -हम पे किरपा की जाए बालाजी हम कन्या साथ में लाये
कोरस: -हम पे किरपा की जाए बालाजी हम कन्या साथ में लाये
F: -हे बालाजी बलशाली हमे लौटाना मत खाली
कोरस: -हे बालाजी बलशाली हमे लौटाना मत खाली
F: -इसे रोग से मुक्त करे हम चरणों में है शीश झुकाये
कोरस: -इसे रोग से मुक्त करे हम चरणों में है शीश झुकाये
F: -दया हम पे करो बालाजी अरदास यही लाया जी
कोरस: -दया हम पे करो बालाजी अरदास यही लाया जी
F: -हम पे किरपा की जाए बालाजी हम कन्या साथ में लाये
कोरस: -हम पे किरपा की जाए बालाजी हम कन्या साथ में लाये
F: -देखने वालो ने जो देखा दृश्य था बड़ा भयानक
देख के हर एक भक्त का ह्रदय करने लगा था धक धक
बालाजी के सोटे की जब प्रेत ने खायी मार
चिल्ला कर फिर प्रेत ये बोलै माफ़ करो सरकार
छोड़ के इस कन्या को बालाजी में चला जाऊंगा
और वचन देता हूँ लौट के कभी नहीं आऊंगा
मुझको भी इस प्रेत योनि से मुक्त करे बालाजी
आजीवन में रहूंगा सेवक दुखड़े हरे बालाजी
कोरस: -आजीवन में रहूंगा सेवक दुखड़े हरे बालाजी
F: -बालाजी ने वरदान दिया उस प्रेत का भी कल्याण किया
कोरस: - बालाजी ने वरदान दिया उस प्रेत का भी कल्याण किया
F: -भक्तो ने जय जयकार किया अनवर ने उन्हें प्रणाम किया
कोरस: -भक्तो ने जय जयकार किया अनवर ने उन्हें प्रणाम किया
लेखक :- अब्दुल राशीद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40