Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:05:24 4+ Views

Guru Sudarshan Aarti

Super Hit Devotional track Guru Sudarshan Aarti sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Guru Sudarshan Aarti sung by Angel

F: -गुरुदेव सुदर्शन जी गुरुदेव सुदर्शन जी
भाव-वंदना उनकी भाव-वंदना उनकी है दुख-मोचन जी
कोरस: -गुरुदेव सुदर्शन जी
F: -नाम स्मरण करते ही मन की कली खिलती
कोरस: -मेरे मन की कली खिलती
F: -ज्ञान ध्यान जप तप की ज्ञान ध्यान जप तप की प्रेरणा है मिलती
कोरस: -गुरुदेव सुदर्शन जी
F: -मन की हर चिंता का समाधान होता
कोरस: -है समाधान होता
F: -मां की गोद में बालक मां की गोद में बालक है निर्भय सोता
कोरस: -गुरुदेव सुदर्शन जी
F: -जन्म स्थान रोहतक था थे सुन्दरी नन्दन
कोरस: -तुम थे सुन्दरी नन्दन
F: -पिता चन्दगी के सुत को शत-शत वन्दन
कोरस: -गुरुदेव सुदर्शन जी
F: -बाबा जग्गू मल के पीछे चल-चल कर
कोरस: -हां पीछे चल-चल कर
F: -पाए मदन लाल जी पाए मदन लाल जी पावनतम गुरुवर
कोरस: -गुरुदेव सुदर्शन जी
F: -जीवन को चमकाया धर्मोद्योत किया
कोरस: -था धर्मोद्योत किया
F: -दुखित-खिन्न जनता को दुखित-खिन्न जनता को सच्चा स्नेह दिया
कोरस: -गुरुदेव सुदर्शन जी
F: -दर्शन प्रवचन चिंतन संयम अनुपम था
कोरस: -हां संयम अनुपम था
F: -करुणा, दया, क्षमा का, करुणा, दया, क्षमा का पावन संगम था
कोरस: -गुरुदेव सुदर्शन जी
F: -सबके हृदय में बैठे सबके सहारे हो
कोरस: -तुम सबके सहारे हो
F: -पावन चरण-शरण से पावन चरण-शरण से नाव किनारे हो
कोरस: -गुरुदेव सुदर्शन जी
F: -अपनी कृपा का हम पर सदा हाथ रखना
कोरस: -तुम सदा हाथ रखना
F: -दूर न जाने देना दूर न जाने देना हमें साथ रखना
कोरस: -गुरुदेव सुदर्शन जी
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40