Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:12:15 4+ Views

Mahakali Amritwani

Super Hit Devotional track Mahakali Amritwani sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Mahakali Amritwani sung by Rinky Vishwakarma

F:-श्री गणपति की वंदना करूँ जोड़ के हाथ
हे चतुरानन ज्ञान की कर दीजै बरसात
करो कृपा माँ शारदा धरूँ तुम्हारा ध्यान
माँ सुखदेव को दीजिये चरणों में स्थान
शब्दों की माला जोड़ के लिंखू कथा का सार
मेरे शब्दों को हे माँ तुम देदो आकार
अमृतवाणी लिख रहा महाकाली की आज
हंस वाहिनी आइये जोड़ रहा मैं हाथ
कोरस:- जय जय काली, जय जय महाकाली माँ
F:-पृथ्वी पर जब जब बढ़ा असुरो का अत्याचार
आदि शक्ति ने है किया बार बार संहार
असुरो से जब युद्ध में गए देवता हार
आकर के तब शक्ति ने हाथ में ली तलवार
शुम्भ निशुम्भ का था बड़ा देवो में आतंक
रक्त बीज विष से भरा मार रहा था डंक
असुरो के आतंक से देव रहे घबराय
भाग रहे भयभीत हो अपने प्राण बचाय
कोरस:- जय जय काली, जय जय महाकाली माँ
F:-रक्त बीज को था मिला शक्तिवान का वरदान
कोई भी ना ले सके रक्त बीज की जान
उसके लहू की बूंद भी गिरे कहीं जो एक
रक्त बीज के जैसे ही बनते असुर अनेक
यदि उसकी रण भूमि में बहती लहू की धार
बन जाते रक्तबीज फिर लाखो लाख हज़ार
एक से बढ़के एक बलि और वीर बलवान
रक्त बीज की शक्ति से कोई ना था अनजान
कोरस:- जय जय काली, जय जय महाकाली माँ
F:-असुरो से करने युद्ध कोई ना आगे जाये
भय खाते थे देवता रहते प्राण बचाये
दैत्यों का जब हो गया चारो और अधिकार
तीनो लोको में मच गयी प्रलय की हाहा कार
आदि शक्ति जगदम्बा का सबने लगाया ध्यान
शक्ति स्वरूपा आइये संकट में है प्राण
सारे देवता हो रहे असुरो से भयभीत
रक्त बीज से हम कभी नहीं सकेंगे जीत
कोरस:- जय जय काली, जय जय महाकाली माँ
F:-रक्त बीज कभी हार सके ना
उसको कोई मार सके ना
उसने ये वरदान था पाया
कोरस:- पास ना आये मौत का छाया
F:-ऋषि मुनि साधु सन्यासी
और देवता स्वर्ग निवासी
रक्त बीज से भय खाते है
कोरस:- उसके नाम से डर जाते है
F:-रक्त बीज से प्राण बचाके
देव फिर रहे भागे भागे
शिव शंकर के पास में आये
कोरस:- खड़े है सब गर्दन लटकाये
F:-पार्वती के संग शिव शंकर
बैठे थे कैलाश शिखर पर
देवो की हालत देख रहे थे
कोरस:- मन ही मन शिव सोच रहे थे
F:-रक्त बीज के ये है सताए
इसलिए है यहाँ पे आये
फिर भी पूछ रहे शमशानी
कोरस:- बोलो अपनी करूँ कहानी
F:-देवो ने सब हाल सुनाया
असुरो का आतंक है छाया
शरण पड़े है आन तुम्हारी
कोरस:- बचा लीजिये जान हमारी
F:-पार्वती माँ क्रोध में आकार
शेरनी जैसे माँ गुर्राकर
हो गए नेत्र लाल विकराल
कोरस:- पल में माँ हो गयी विशाल
F:-गरज के माता बोल रही है
सारी दिशाए डोल रही है
भोले नाथ की समझ ना आये
कोरस:- देव खड़े आँखे फैलाये
F:-क्रोध से थर थर कांप रही माँ
व्याकुल होकर हांफ रही माँ
रूप हो गया बड़ा भयंकर
कोरस:- समझ ना पाए थे शिव शंकर
F:-बरस रही नैनो से ज्वाला
चंद्र बदन हो गया था काला
शूल बन गयी फूल की डाली
कोरस:- उनके बदन से निकली काली
F:- पार्वती के अंग से निकला दिव्य स्वरुप
बन ज्वाला अंगार माँ धार काली का रूप
F:-महाकाल सी लग रही काली
वज्र भुजाये शक्ति शाली
क्रोध में मारे माँ हुंकार
कोरस:- बन गयी माँ अग्नि अंगार
F:-देखते देखते माता काली
बन गयी चार भुजाओं वाली
खप्पर खडका और तलवार
कोरस:- माँ ने हाथो में लिया है धार
F:-करके बोली सिंह गर्जना
सुनो देव तुम यहीं पे रहना
हनन करुँगी रक्त बीज का
कोरस:- दमन करुँगी रक्त बीज का
F:-मौत का तांडव करती काली
चली जा रही खप्पर वाली
रक्त बीज को जा ललकारा
कोरस:- आ गया पापी काल तुम्हारा
F:-रक्त बीज अट्हास लगाए
माँ काली की हंसी उड़ाए
हमसे युद्ध करेगी नारी
कोरस:- मरी जाएगी बेचारी
F:-नारी से मैं युद्ध करूँ ना
अपना सौर्य असुद्ध करूँ ना
क्यों तू मरने को आयी है
कोरस:- तेरी मति क्यों बौराही है
F:-महाकाली बोली सुन पापी
बुलाले अपने संगी साथी
आज नया इतिहास लिखूंगी
कोरस:- तेरे कुल का नाश करुँगी
F:-युद्ध छिड़ गया रण में भारी
काट रही माँ सेना सारी
रक्त बीज का सिर कट जाये
कोरस:- लाखो रक्त बीज बन जाये
F:-रक्त जो गिरता रक्त बीज का
लहू बिखरता रक्त बीज का
जितना लहू बिखरता जाये
कोरस:- उतने रक्त बीज बनते जाये
F:-अपनी लम्बी जीभ बनाये
शेरनी जैसे माँ गुर्राके
काट दिया सर रक्त बीज का
कोरस:- लहू पी रही रक्त बीज का
F:- काट रही रक्त बीजो को लेकर के तलवार
लम्बी जीभ निकालके चाटे लहू की धार
F:-भर भर खप्पर लहू पी रही
काली माता लहू पी रही
बड़ी डरावनी लग रही माता
कोरस:- नर पिशाचिनी लग रही माता
F:-चौसठ योगिनी रण में आ गयी
रक्त बीज को नोच खा रही
लहू ना धरती पे गिरने पाए
कोरस:- गिरने से पहले चट कर जाये
F:-रक्त बीज को काटती जाती
रक्त जीभ से चाटती जाती
लहू पी रही भर भर खप्पर
कोरस:- असुरो की गर्दन गिर रही कटकर
F:-क्रोध में विकराल हो रही
आंखे माँ की लाल हो रही
क्रोध में आ चिल्लाये माता
कोरस:- असुरो को दौड़ाये माता
F:-लहू पी रही काट काट कर
रक्त की बुँदे चाट चाट कर
रक्त बीज का किया खात्मा
कोरस:- चीख रही काली की आत्मा
F:-क्रोध में माता कांप रही है
जोर जोर से हांफ रही है
करे गर्जना और दहाड़े
कोरस:- शेरनी जैसे मारे पछाड़े
F:-माँ के आगे कोई ना जाये
माता क्रोध में जलती जाये
हाहा कार मच गया भारी
कोरस:- संकट में थी सृष्टि सारी
F:-सारे देव मन में घबराये
महादेव से वचन सुनाये
इनको शांत करो शिव शंकर
कोरस:- लग रही काली मात भयंकर
F:-काली माता चली जिस पथ पर
राह पे लोट गए शिव शंकर
शिव शंकर की छाती के ऊपर
कोरस:- पांव रख दिया काली ने शिव पर
F:-पांव पड़ा जब शिवशंकर पर
माँ जी जीभ निकल गयी बाहर
अष्ट शास्त्र सब गिर गए नीचे
कोरस:- काली माता हट गयी पीछे
F:- जीभ निकल गयी काली की गलती के उपरान्त
क्षमा क्षमा करने लगी क्रोध हो गया शांत
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40