Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:17:04 5+ Views

Makar Sankranti Katha

Super Hit Devotional track Makar Sankranti Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Makar Sankranti Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता 1 :- सूर्य देव भगवान् की जय, भक्तजनो, आप सभी को पवित्र मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ, आज मैं आपको मकर संक्राति की कथा एवं महिमा सुनाने जा रहा हूँ
M:- हम पौष मास की अति मन भावन कथा सुनाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं
हम आज मकर संक्रान्ति का भक्तों वर्णन गाते हैं, हम कथा सुनाते हैं
सूर्य देव और शनि देव को शीश नवाते हैं, चरणों में शीश नवाते हैं
हम आज मकर संक्रान्ति की पावन महिमा गाते हैं, हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मुँह माँगा मिले वरदान
वार्ता 2 :- सृष्टि के निर्माण के शिल्पकार के अध्याता श्री विश्वकर्मा को माना जाता है, उनकी की पुत्री का नाम संज्ञा था जो अत्यंत रूपवान थी, और भगवान सूर्य से अति प्रेम करती थी, उनकी किरणों के सम्मुख खेला करती और नित ही उनकी निहारती रहती थी, उनके इस प्रेम को देखकर श्री विश्वकर्मा भगवान ने उनके विवाह सूर्यदेव से तय दिया, कुछ समय तो सब ठीक रहा किन्तु कुछ समय के उपरांत संज्ञा अपने पति के तेज को सहन नहीं कर पाई, लेकिन विवशता यह भी थी की करती तो क्या करती
M:- संज्ञा पुत्री विश्व कर्मा का उज्जवल धवल स्वरूप
चंद्र के जैसे रूप दमकता, लगता रूप अनूप
कोरस:- लगता रूप अनूप
M:- सूर्य देवता से संज्ञा का निश्चित हुआ विवाह
सूर्य देव और संज्ञा दोनों करते है निर्वाह
कोरस:- करते है निर्वाह
M:- तीव्र ऊष्मा सूर्य देव की संज्ञा है अतिकोमल
सूर्य की गर्मी से संज्ञा का बदन जले पल पल
कोरस:- बदन जले पल पल
M:- पति सूर्य से संज्ञा कुछ भी कह ना पाती है
संज्ञा अपने मन की वेदना सहती जाती है
कोरस:- वेदना सहती जाती है
M:- तीन तीन संतान हुई उनकी बतलाते हैं हम कथा सुनाते है
आज मकर संक्रान्ति की पावन महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मुँह माँगा मिले वरदान
वार्ता 3 :- अपनी इस परेशानी से बचने के लिए उन्होंने, एक मार्ग बनाया और अपने सामान ही अपनी छाया से अपने तपोबल से अपने सामान ही एक स्त्री को प्रकट किया, जो बिलकुल संज्ञा के सामान ही थी उसे देख कर के पल को संज्ञा भी समझ न पाई की हम दोनों में मूल कौन है आगे क्या होता है कथा के माध्यम से जानते है
M:- तेज सूर्य का संज्ञा देवी सहन ना कर पायी,
कैसे ताप से मिले छुटकारा समझ नहीं पाई
कोरस:- समझ नहीं पाई
M:- कैसे मिले कष्टों से मुक्ति संज्ञा करे विचार
अपने योग से अपने जैसा रूप किया तैयार
कोरस:- रूप किया तैयार
M:- अपना ही प्रारूप सामने देख रही संज्ञा
हम दोनों में कौन हूँ मैं ये खोज रही संज्ञा
कोरस:- खोज रही संज्ञा
M:- फिर अपने प्रारूप को संज्ञा सब समझती है
सूर्य देव पर भेद खुले ना ये बतलाती है
कोरस:- ना ये बतलाती है
M:- संज्ञा का प्रारूप सूर्य भी समझ ना पाते हैं वो समझ न पाते है
आज मकर संक्रान्ति की पावन महिमा गाते हैं, हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता 4 :- सम्भवता सृष्टि में ये पहली महिला होगी, जिन्होंने अपने पति के लिए किसी दूसरी स्त्री का उसका साथ स्वीकार सहज कर लिया, सूर्य देव के असहनीय तेज से, परेशान संज्ञा अपना प्रारूप स्वयं ही तैयार कर लिया और अपने नित स्थान पर उसको स्थापित कर दिया, और उनसे ये वचन भी लिया की वो उनकी पत्नी के समान ही सेवा और सम्मना की रक्षा करेगी साथ ही अपने पुत्र की और अपने सन्तानो का पालन पोषण का भार भी उसे दे दिया
M:- संज्ञा बोली अपने रूप से सुनो लगाके ध्यान
पति रूप में सूर्य देव का करना तुम सम्मान,
कोरस:- करना तुम सम्मान,
M:- पत्नी का धर्म निभाना उनसे तुम मेरे स्थान
अपने पिता से मिलने के लिए करती है प्रस्थान
कोरस:- करती है प्रस्थान
M:- अपने पिता के पास में संज्ञा मिलने जाती है
अपने मन की व्यथा पिता से वो बतलाती है
कोरस:- पिता से वो बतलाती है
M:- सुन पुत्री की बात पिता जी क्रोध में आते हैं
वन में जाके कर तू तपस्या ये समझाते हैं
कोरस:- ये समझाते हैं
M:- संज्ञा से संज्ञा के पिता मुँह फेर के जाते हैं, मुंह फेर के जाते है
आज मकर संक्रांति की पावन महिमा गाते हैं, हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मुँह माँगा मिले वरदान
वार्ता 5 :- संज्ञा अपनी सारी ज़िम्मेदारी छाया को सौप अपने पिता के घर प्रस्थान करती है, ये सोच कर उसके पिता को प्रसन्नता होगी, कदाचित उसकी ये बहुत बड़ी भूल थी, उसके पिता क्रोधित हो जाते हैं, और तत्काल उसके तपस्या हेतु वन प्रस्थान करा देते है, इधर छाया अपनी जिम्मेदारी को और अपने समस्त अभिलाषों की पूर्ति हेतु भगवान सूर्य के साथ पत्नी के रूप में अपने धर्म का निर्वहन कर रही थी, और सूर्य के तेज का उसके ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था
M:- कठिन तपस्या करती है संज्ञा जंगल में जाकर
छाया छोड़ी पति पास में सबकुछ समझाकर
कोरस:- सबकुछ समझाकर
M:- सूर्य देव से छाया को भी तीन हुई संतान
सोहर निमन और शनि देव तीनो बड़े महान
कोरस:- तीनो बड़े महान
M:- छाया माँ के गर्भ अंदर शनि पड़ गए काले
सूर्य देव को बात यही पल पल चिंता में डाले
कोरस:- पल पल चिंता में डाले
M:- पुत्र हमारा काला है कैसे समझ नहीं आता
संशय की है बात शनि को मैं नहीं अपनाता
कोरस:- मैं नहीं अपनाता
M:- सूर्य देव ना शनि देव को हाथ लगाते है ना हाथ लगाते है
आज मकर संक्रान्ति की पावन महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मुँह माँगा मिले वरदान
वार्ता 6 :- देवेश्वर सोमेश्वर परमपिता परमेश्वर देवा आदिदेव महादेव की तपस्या में लीन छाया तपस्या रत रहती है, और उसका रंग काला पड़ जाता है, और उसके गर्भ में शिशु का रंग भी उस प्रभाव से काला हो जाता है, तदोपरांत छाया अपने पुत्र को लेकर जब महल में आती है, तो उसके रूप रूप और वर्ण को देखकर सूर्य देव क्रोधित हो जाते है, की जब मैं गौरवर्ण हूँ, और मेरी पत्नी भी गौरवर्ण है, तो मेरी संतान काली कैसे हो सकती है, इस कारन वो शनि को अपने पुत्र मानने से इंकार कर देते है, और छाया पर कलंक की कालिमा लग जाती है
M:- शनि देव से सहन हुआ ना पिता का ये व्यवहार
शनि देव के मन में क्रोध का भर गया था गुब्बार
कोरस:- भर गया था गुब्बार
M:- तन गयी भृकुटि देव की हो गए क्रोध से लाल
सूर्य देव के रथ की शनि ने मोड़ दी सीधी चाल
कोरस:- शनि ने मोड़ दी सीधी चाल
M:- दृष्टि हीन हो गया सारथि लगे बड़ा असहाय
शनि कोप से सूर्य देव को क्षय का रोग हो जाए
कोरस:- क्षय का रोग हो जाए
M:- सूर्य देव की नजरो के आगे छाता है अन्धकार
शनि क्रोध से बचू मैं कैसे करने लगे विचार
कोरस:- करने लगे विचार
M:- सूर्य देव शिव शंकर प्रभु की शरण में जाते है, प्रभु की शरण में जाते हैं
आज मकर संक्रान्ति की पावन महिमा गाते हैं, हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मुँह माँगा मिले वरदान
वार्ता 7 :- शनि वक्र दृष्टि से सूर्य को देखते है, उनकी इस दृष्टि देखने से तत्काल उनकी छाया काली होनी शुरू हो जाती है, और उनके सारथि अरुण के आँखों के आगे अँधेरा छा जाता हैं और सूर्य देव क्षय रोग से पीड़ित हो जाते है, अपनी इस समस्या का समाधान हेतु सूर्यदेव भगवान शिव के पास जाते है और भगवान शिव उन्हें समझते है और यमराज जो भगवान सूर्य के पुत्र है वह भी अपने पिता को समझते है, की शनि भी आपकी ही संतान है उसके प्रति ये व्यवहार आपका उचित नहीं है
M:- सूर्य पुत्र यमराज शनि जी को समझाते हैं
और पिता श्री सूर्य का वो क्षय रोग मिटाते हैं
कोरस:- क्षय रोग मिटाते हैं
M:- सूर्य देव फिर महा भयकंर क्रोध में आते है
तेज से अपने शनि की राशि कुम्भ जलाते है
कोरस:- राशि कुम्भ जलाते है
M:- कहते है यमराज पिता से सुनो हमारी बात
शनि देव है पुत्र आपके थाम लो उनका हाथ
कोरस:- थाम लो उनका हाथ
M:- जली हुई राशि से थोड़े तिल मिल जाते है
उन्ही तिलो से शनि देव जी सूर्य मनाते है
कोरस:- सूर्य मनाते है
M:- काले तिलों को सूर्य देव पर शनि चढ़ाते हैं, शनि देव चढ़ाते है
आज मकर संक्रान्ति की पावन महिमा गाते हैं, हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मुँह माँगा मिले वरदान
वार्ता 8 :- प्रिय भक्तजनो अब मैं आपको ये बताने जा रहा हूँ की मकर संक्रांति का त्यौहार क्यों मनाता है
M:- सूर्य देव जब मकर राशि के अंदर आते है
तभी मकर संक्रान्ति का त्यौहार मनाते है
कोरस:- त्यौहार मनाते है
M:- काले तिलो से सूर्य देव का होता है पूजन
सूर्य देव के पूजन से धन्य होता है जीवन
कोरस:- धन्य होता है जीवन
M:- मकर संक्रान्ति का वर्णन करते हैं वेद पुराण
मकर राशि से जुड़ा हुआ है सूर्य देव का नाम
कोरस:- सूर्य देव का नाम
M:- शनि सूर्य की कृपा जिनके ऊपर हो जाय
धन वैभव धन धान्य सब कुछ उसको मिल जाए
कोरस:- कुछ उसको मिल जाए
M:- हाथ जोड़ सुखदेव शनि को शीश नवाते है, देवेश कुंदन गाते हैं
आज मकर संक्रान्ति की पावन महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मुँह माँगा मिले वरदान
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40