Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:03:55 10+ Views

Char Dino Ki Preet

Super Hit Devotional track Char Dino Ki Preet sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Char Dino Ki Preet sung by Angel

चार दिनों की प्रीत जगत में चार दिनों के नाते हैं
पलकों के पर्दे पडते ही सब नाते मिट जाते हैं
सब नाते मिट जाते हैं
चार दिनों की प्रीत जगत में
जिनकी चिन्ता में तू जलता वे ही चिता जलाते हैं
जिन पर रक्त बहाये जलसम जल में वही बहाते हैं
जल में वही बहाते हैं
घर के स्वामी के जाने पर घर की शुद्धि कराते हैं
पिंड दान कर प्रेत आत्मा से अपना पिंड छुडाते हैं
अपना पिंड छुडाते हैं
चार दिनों की प्रीत जगत में
चौथे से चालीसवें दिन तक हर एक रस्म निभाते हैं
म्रतक के लौटआने का कोई जोखिम नही उठाते हैं
जोखिम नही उठाते हैं
आदमी के साथ ही उसके किस्से खत्म हो गया
चलते फिरते थे जो कल तक
बन तस्वीर टंग जाते गई - 2
चार दिनों की प्रीत जगत में चार दिनों के नाते हैं
पलकों के पर्दे पडते ही सब नाते मिट जाते हैं
चार दिनों की प्रीत जगत में
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40