Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:09:53 14+ Views

Shri Shreyansnath Chalisa

Super Hit Devotional track Shri Shreyansnath Chalisa sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Shreyansnath Chalisa sung by Angel

पंच परम परमेष्ठी का
ध्यान बड़ा सुखकार
जिनवाणी के ज्ञान से
जीवन हो मनहार
श्रेयांस नाम जग श्रेष्ठ है
करते हैं उपकार
चालीसा से ही मिले
सबको सुख उपहार
श्रेष्ठ जगत में जिनवर जी हैं
श्रेष्ठ जगत में प्रभुवर जी हैं
श्री श्रेयांस जी नाम बताया
श्रेष्ठ सभी का काम बनाया
भक्त लगायें जय-जयकारा
श्रद्धा से आया है द्वारा
पुष्पोत्तर तज गर्भ में आये
मात सुनन्दा जी हर्षाये
पिता विष्णु घर रत्न की वर्षा
वह कुबेर त्रिकाल में करता
शुभ-शुभ शकुन भी होने लागे
सिंहपुरी के भाग्य भी जागे
जन्म लिया बाजे खुद बजते
स्वर्ग से देव शीघ्रहि भगते
जन्मोत्सव की हुई तैयारी
आई अब देवों की बारी
सप्त प्रकार की सेना आई
जय जयकार से नभ गुंजाई
प्रभु को ले पांडुक वन जाये
स्वर्ण कुंभ से न्हवन कराये
गंधोदक सब हाथ में लेते
नहीं ज़मीन पर गिरने देते
वस्त्राभूषण शचि पहनाये
इन्द्र तो तांडव नृत्य दिखाये
फिर वापस नगरी में आये
मात पिता को दे हर्षाये
धीरे-धीरे बढ़े कुमारा
राज पाट का भार सम्हारा
ऋतु बसन्त में हुआ था नर्तन
देखा जब उनने परिवर्तन
प्रतिक्षण हर पर्याय बदलती
समय की कलियां फिर ना खिलती
अब ना समय को व्यर्थ गवाऊँ
दीक्षा ले निज आतम ध्याऊँ
घोर-घोर तप नित ही करते
कर्मों के पर्वत भी झरते
मोह कर्म को पहले छोड़ा
संयम से तब नाता जोड़ा
संयम ही अनुशासन होता
नहीं समय को व्यर्थ है खोता
फिर तो सच्चा ज्ञान है आया
केवल ज्ञान का दीप जलाया
सुर कुबेर को आज्ञा देता
समवशरण रचना करवाता
भक्त दर्श को निश दिन आते
अपने सारे कष्ट मिटाते
हम भी भक्त हैं प्रभु तुम्हारे
दिल में भर दो ज्ञान हमारे
छोड़ तुम्हें मैं कहीं ना जाऊँ
तेरे चरणों शीश झुकाऊँ
कर्म सताते तुम्हें बताये
दुखड़ा ना हम कहीं सुनाये
कर्मों से संसार दुखी है
कर्म रहित ही जीव सुखी है
रोग शोक संताप सताते
इसको प्रभु जी आप मिटाते
अज्ञानी को ज्ञानी करना
दुखियों के कष्टों को हरना
मन मेरा चरणों में लागे
जग की चिंता में ना भागे
यह विनती करता हूँ जिनवर
अरजी सुनना मेरी मनहर
सच्चे मन से है अभिलाषा
चरणों में हो जाये वासा
कर विहार नगरों में जाते
उस भूमि का पुण्य जगाते
पापी को भी दर्शन देते
पाप को हर ज्ञानी कर देते
खुशहाली चहुँ दिशा में छाई
दर्शन से जनता हर्षाई
अमृतवाणी पान कराते
अमर बना मुक्ति ले जाते
मुनिवर ऋषिवर कर्म खिपाते
ध्यान लगाकर तुमको पाते
फिर सम्मेद शिखर पर पहुंचे
मुक्ति की डोरी को खीचें
"संकुल" कूट से मोक्ष को पाया
नर सुर ने आ शीश झुकाया
हमको ऐसी बुद्धि देना
अपने चरणों में रख लेना
चालीसा को भाव से
पढ़ता है जो कोए
ऋद्धि सिद्धि मंगल बढ़े
सौख्य तुरत ही होय
श्रेयांसनाथ भगवान के गुण हैं अपरम्पार
भक्ति करते भाव से हो जाये भव पार
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40