Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:12:13 2+ Views

Shri Krishna Amritwani

Super Hit Devotional track Shri Krishna Amritwani sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Krishna Amritwani sung by Rinky Vishwakarma

F: -श्री कृष्ण भगवान को प्रथम नवाऊ शीश
दया निधि कृपा करो दे क्ररके आशीष
जन्मे कृष्णा जेल में खूब रचाया खेल
श्री कृष्ण भगवान का कोई नहीं है मेल
बाल कृष्ण भगवान की लीला करू बखान
श्यामल श्यामल रूपहै कलियों सी मुस्कान
माँ देवकी ने जन्म दिया यशोदा माँ रही पाल
श्री विष्णु अवतारी जो कहलाये नंदलाल
कोरस: -जय जय जय नंदलाल जय जय बाल गोपाल
M: -बाल छवि श्री कृष्ण की पंकज कमल समान
अधर गुलाबी पंखकूडी नैना तीर कमान
काले काले केश है नील झील से चाल
पांव पैजनिया बाँध के ठुमक रहे गोपाल
बंशी वट की छाँव में बंशी रहे बजाय
मुरली की धुन जो सुने बेसुध सा हो जाए
ग्वाल बाल के साथ में गइयाँ रहे चराय
लीला कृष्ण की देखिये माखन रहे चुराय
कोरस: -जय जय जय नंदलाल जय जय बाल गोपाल
M: -काली दह में कूद के नथा कालिया नाग
हाथ जोड़ कर नाग वो गया वहां से भाग
करवाया पूतना ने जो जहर का स्तन पान
स्तन पान से कर दिया पूतना का कल्याण
आया बकासुर मारने गया कृष्ण से हार
आया था जो मारने गया कृष्णा से हार
दधि माखन चोरी करे मटकी देते फोड़
गोकुल वाले कृष्ण को कहते माखन चोर
कोरस: -जय जय जय नंदलाल जय जय बाल गोपाल
F: -कृष्ण कन्हैया मुरलीधर पड़े अनेको नाम
नंदलाल गोपाल तुम कहलाये घनश्याम
बांके बिहारी गिरधारी बंशधर कहलाय
गोबर धुन धारी बने गिरी को लिया उठाय
श्री राधा के संग में ऐसी जुड़ गयी प्रीत
देखि ना कही आज तक ऐसी प्रीत की रीत
गोबर्धन धारण किया कहलाये गिरिराज
ये दुनिया गिरिराज को पूज रही है आज
कोरस: -जय जय जय नंदलाल जय जय बाल गोपाल
F: -कृष्ण कन्हैया मुरली वाला श्याम सलोना है नंदलाला
माँ यशोदा का है जो छैया
कोरस: -घुटवन खेले पैयां पैया
F: -यशोदा नंद किशोर कहाये नटखट माखन चोर कहाये
ग्वाल बाल संग करते चोरी
कोरस: -पनघट पर करते बरजोरी
F: -राधा के संग प्रीत की डोरी श्याम सुन्दर ने ऐसी जोड़ी
अमर हो गयी प्रीत जगत में
कोरस: -देखि ना ऐसी प्रीत जगत में
F: -दिव्य स्वरूपा राधा रानी बरसने की है महारानी
श्री कृष्ण की हुई दीवानी
कोरस: -प्रीत अनोखी है जगजानी
F: -सबसे नाता तोड़ चले जब गोकुल से मुंह मोड़ चले जब
परसो की कहके बरसो ना आये
कोरस: -गोकुल वासी नीर बहाये
F: -सुनाकर गए मैया का आंगन बरस रहा नेनो से सावन
चला गया मेरा कृष्णा कन्हैया
कोरस: -सिसक रही है यशोदा मैया
F: -सुनी है गोकुल की ग्वालिन रंगहीन लगती है कलियाँ
बागो में ना कोयल गाये
कोरस: -मोर नहीं अब नाच दिखाए
F: -ग्वाल बाल सब सिसक रहे है सबके नैना बरस रहे है
लौट का आजा कृष्णा कन्हैया
कोरस: -मधुबन ना अब जाए मैया
F: -तरस रही है माखन मटकी बैया छूने को नटखट की
ग्वालिन राह निहारे आजा
कोरस: -मैया तुझे पुकारे आजा
F: -राधा संग रोती है सखियाँ सबकी बरस रही है अखियां
क्यों गोकुल को छोड़ गया तू
कोरस: -क्यों सबसे मुंह मोड़ गया तू
F: -यमुना के तट रो रहे रो रहे कोयल मोर
तुझ बिन मेरे सांवरे पवन करे ना शोर
F: -सुने सुने हो गए पनघट लोट के वापस आजा नटखट
राधा तेरी नीर बहाये
कोरस: -तुझ बिन राधा चैन ना पाए
F: -राधा वियोग में तड़प रही है बेरन निंदिया तरस रही है
सपनो में ही आजा कन्हैया
कोरस: -मन की धीर बँधाजा कन्हैया
F: -सुने है सावन है झूले तुझ बिन कोई ना झूला झूले
कजरी गीत ना गाये कोई
कोरस: -मेला हार ना जाए कोई
F: -जबसे तू ननिहाल गया है सबके प्राण निकाल गया है
कब आएगा ओ बेदर्दी
कोरस: -तूने बेदर्दी हद कर दी
F: -सारे बिरज ने ओढ़ी उदासी गुमसुम है गोकुल के वासी
ब्रज भूमि विराज हो गयी
कोरस: -जान बिन बेजान हो गयी
F: -तुझ बिन कोई ना खेले होली रंग हिन् सी है हर टोली
भूल गए सब राज फाग के
कोरस: -सबको तू क्यों गया त्याग के
F: -ना चिट्ठी ना कोई संदेशा चला गया करके अनदेखा
कईओ तू भूल गया मैया की
कोरस: -भूल गया दइयां मैया की
F: -राधा रानी मारे ताना चले गए तुम करके बहाना
जैसे हमको चैना ना आये
कोरस: -वैसे तू भी चैन ना पाए
F: -चार दिनी की प्रीत जताके चले गए क्यों पीठ दिखाके
हो गए प्रिय क्या मथुरा वाले
कोरस: -इतना बतादे मुरली वाले
F: -अच्छी प्रीत निभाई तूने सच्ची प्रीत भुलाई तूने
सिसक रहा है प्रीत का बचपन
कोरस: -टूट गया मेरे मन का दर्पण
F: -श्री कृष्णा बलराम जो गए मथुरा में आय
मगर देखके मां का कृष्ण रहे मुस्काय
F: -मथुरा जाके कब्जा तारी कुब्जा बन गयी सुन्दर नारी
कुब्जा का उद्धार हो गया
कोरस: -उसका बेडा पार हो गया
F: -घूम रहे है कृष्णा कन्हैया साथ में है बलदाऊ भैया
अचरज में है नगर निवासी
कोरस: -कहाँ से आये है पुरवासी
F: -जो देखो वो देखता जाए नजर श्याम से हर ना पाए
सुदना सुमन से लगा रहे मोहन
कोरस: -देख देख नहीं भरता है मन
F: -देख रहे है सब नर नारी चढ़के अपने महल अटारी
सुन्दर रूप लगे मन भावन
कोरस: -दोनों भाई लगे लुभावन
F: -कंस राज के महल में आये देख के मां को मुस्काये
कंसराज मन में घबराये
कोरस: -बनके मेरी मीत है आया
F: -पागल हाथी को बुलवाकर छोड़ दिया कान्हा के ऊपर
कृष्णा पर गरजे गजराज
कोरस: -जीवित ना छोडूंगा आज
F: -मार के धक्का गज को पछाड़ा सूंड पकड़ के दांत उखाड़ा
निकल गए हाथ के प्राण
कोरस: -कर डाला गज का कल्याण
F: -आये पहलवान बलशाली लग रहे कुश्ती मार के ताली
सबको पटक पटक के मारे
कोरस: -कृष्णा से सबके सब हारे
F: -कंस राज मन में घबराये मेरी मौत को कौन हराये
मौत सामने देख रहा था
कोरस: -अब ना बचूंगा सोच रहा था
F; -मल्ल युद्ध कर रहे कन्हैया माया से लड़ रहे कन्हैया
चढ़ छाती पर मारी मुष्टिका
कोरस: -फट गयी उसकी प्राण तंत्रिका
F: -मल्ल युद्ध में कृष्णा से कंसराज गया हार
प्राण निकल गए कंस के गया यमराज के द्वार
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40