Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:45:17 10+ Views

Katha Brihaspativar Ki

Super Hit Devotional track Katha Brihaspativar Ki sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Katha Brihaspativar Ki sung by Rinky Vishwakarma

F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ, कथा बृहस्पतिवार की
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ, कथा बृहस्पतिवार की
F- कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
कोरस - कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ,
F- एक गांव की है ये कहानी, एक सभ्य परिवार था
खुशियाँ ही खुशियाँ थी घर में, छोटा सा संसार था - २
सास ससुर संग बेटा बहु थे - २ घर में हर खुशहाली थी
बेटा भी लायक था उनका, बहु भी भोली भाली थी
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- बहु सास की सेवा करती, ससुर का वो सम्मान करे
सास भी हर पल उठती बैठती, बहु का ही गुण गान - २
करे कृपा थी उनपर विष्णु जी की - २ कमी नहीं थी कुछ घर में
भरा था घर धन धन्या से पूरा, कमी नहीं थी उस घर में
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- एक रोज की बात बताऊ, बहु वो आंगन लिप रही
घूँघट भीतर मंद स्वरों में, गा वो कोई गीत रही - २
खन खन चूड़ी छन छन पायल,- २ सुर संगीत का संयम था
आंगन में तुलसी माता का, अनुपम रूप मनोरम था
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- तभी वहाँ पर अलख जागते, संत एक आ जाते है
भिक्षा देदे बेटी मुझको, वो आवाज लगाते है - २
भला तेरा भगवान करेगा - २ भोजन मुझे करादे तू
सदा रहे सौभाग्यवती तू जल थोड़ा पिलवादे तू
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- मेरे हाथ सने गोबर में, बोली बहु मृदु वानी में
तुम्ही बताओ साधु बाबा, कैसे पिलाऊ पानी मैं - २
भोजन भी करवा देती मैं - २ अगर मुझे फुरसत होती
एक नहीं दो चार नहीं चाहे खा लेते तुम दस रोटी
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- किसी और दिन आना बाबा, मुँह मांगी भिक्षा दूंगी
भिक्षा के संग तुमको बाबा भोजन भी करवा दूंगी - २
सुनकर साधु चला गया - २ बहु काम निपटाय रही
घूंघट के अंदर ही अंदर मधुर कुछ गाय रही
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- हंसी ख़ुशी दिन लगे गुजरने, एक दिन ऐसी घडी आयी
उनके घर में खुशियाँ लेकर, नन्ही एक परी आयी - २
गूंज उठा घर किल कारी से,- २ झूम उठा आंगन सारा
महक उठी थी घर की बगिया, और खिल उठा चमन सारा
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- एक रोज बहु पलंग लेटके लली की दूध पिलाती
देख लली का चाँद सा मुखड़ा, बहु पुलकित हो जाती है - २
अलख जगाते फिर वो साधु - २ द्वारे पे आ जाता है
भिक्षा दे दे बेटी मुझको, वो आवाज लगता है
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- बोली बहु मैं खाली नहीं हूँ और किसी दिन तुम आना
जो मांगोगे भिक्षा दूंगी, ख़ुशी से बाबा ले जाना - २
दूध पिलाके अपनी लली को - २ इसको अभी सुलाना है
इस हालत में साधु बाबा, कठिक मेरा उठ पाना है
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- चला गया चुप चाप वो साधु मिला कुछ नहीं उस घर से
मांग रहा वो अलख जगाके इस घर से कभी उस घर से - २
पीके दूध सो गयी बिटिया- २ पलंग पे उसको लिटाती है
उसे सुलाके बहु तुरंत किसी, काम में फिर लग जाती है
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- चंद्र कला सी लली बढ़ रही, अब गुरुकुल में जाने लगी
छोटे मोठे काम में बिटिया माँ का हाथ बटाने लगी - २
सास ससुर खुशहाल बड़े थे - २ साथ खेलते पोती के
हर समय उसके साथ में रहते उस एक लोती पोती के
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- फिर कुछ दिन के बाद एक दिन, मांज रही माँ बर्तन
बेटी गुरुकुल गयी थी पढ़ने, सास ससुर पति गये सतसंग - २
फिर से वही साधु घर आया - २ आके अलख जगाया है
दे बेटी कुछ भिक्षा मुझको योगी तेरे घर आया है
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- बोली बहु फिर उस योगी से माँझ रही हूँ मैं बर्तन
कैसे तुम्हे भिक्षा दूँ बाबा मेरे हाथ लगी जूठन - २
कैसा ये संयोग है बाबा - २ जब जब भी तुम आते हो
मुझे किसी ना किसी काम में, उलझा ही तुम पाते हो
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- बोला योगी यही जीवन है, जीवन ही एक उलझन है
कभी लीपना आंगन बेटी, कभी मांजना बर्तन है - २
ऐसे में कुछ समय निकालो- २ और कभी कुछ दान करो
घर आयी साधु सन्यासी, का बेटी सम्मान करो
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- बोलो फिर वो नार नवेली, कब मै फुर्सत पाऊँगी
कब बाबा मै बैठ पलंग पे, अपना समय बिताऊंगी - २
मांग रही हूँ हाथ जोड़के - २ मुझको ऐसा वर देदो
जहाँ पे मैं आराम करूँ मुझको ऐसा घर देदो
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- सोच में डूब गया वो योगी, फिर खुद ही मुस्काया है
फिर बाबा ने उस औरत को भांति भांति समझया है - २
प्रातः काल कभी मत उठना - २ उठना सूरज उगने पर
घरके अंदर झाड़ू लगाना बेटी दीपक जलने पर
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- रात ढले जब झाडू लगाना, दीप जलाना रात ढले
चूल्हे के पीछे भोजन रखना, चाहे बिगड़े बात भले - २
सासुर पति तुम ये कहना - २ बृहस्पति को कटाये बाल
इतना काम तू करके देख ले, फुर्सत मिले तुझे तत्काल
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- इतना कहके चल दिया योगी, बहु लग गयी फिर निज काम
बाबा की बात से खुश थी बहुत वो, अब तो करूँगी मै आराम - २
रात ढले वो झाडू मारे - २ रात ढले ही बारे दीप
दिन चढ़ने तक सोये तान के बन गयी पूरी पूरी ढीट
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- सास ससुर के बाद नहाये, चूल्हे के पीछे धरे भोजन
सास ससुर और पति से पहले बैठ रसोई करे भोजन - २
बृहस्पति को पति बाल कटाये - २ हो गये सारे उलटे काम
उडी लक्ष्मी छोड़ गयी घर, हो गया घर का काम तमाम
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- धीरे धीरे निर्धन हो गये, तरस रही अब खाने को
जिस घर मे धन धान्य भरा था तरसे दाने दाने को - २
ऐसी हुयी मति भंग बहु की - २ नौबत आ गयी फाके की
क्या होता है अब उस घर मे, कथा सुनो अब आगे की
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- भूखी प्यासी बहु बैठी है, हाथ मे कोई काम नहीं
बैठी है आराम से घर में काम का कही नाम नहीं - २
तभी वही साधु फिर आया - २ फिर आवाज लगता है
भिक्षा दे जो मुझे योगी की, ऐसा कोई दाता है
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- हाथ जोड़ के बहु ने बोला, घर मे नहीं कुछ खाने को
ऐसी मार पड़ी किस्मत की, तरसे दाने दाने को - २
भिक्षा मे तुम्हे क्या दूँ बाबा - २ खुद खाने को तरस रही
भूखी लली की देख के सूरत, दोनों नैना बरस रहे
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- हँसते हुये वो साधु बोला, जब था तब तो दिया नहीं
कर कर के फुर्सत का बहाना दान पुण्य कुछ किया नहीं - २
आज जो हालत हुयी तुम्हारी - २ इसकी तुम्ही हो दोषी हो
अपनी करनी का फल पाकर आज बैठ क्यों रोती हो
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- बोली बहु कुछ ऐसा करदो, पहले से दिन हो जाये
पहले जो दिन खुशियों के थे फिर से वही दिन आ जाये - २
क्षमा करो अपराध हमारा - २ है बाबा अन्तर्यामी
मारी गयी थी मति हमारी, दया करो मुझपर स्वामी
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- हाथ उठा कर योगी बोले प्रातः उठ स्नान करो
भोर से पहले झाडू लगाना ईश्वर का फिर ध्यान करो - २
गौ धुली के समय शाम को - २ घर मे दीप जलाना तुम
सास ससुर जब भोजन करले, बाद मे उनके खाना तुम
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- चूल्हे के पीछे भोजन ना रखना, बृहस्पति वार कटाये ना बाल
ऐसा करके देख तू बेटी, कृपा होगी तुरंत तत्काल - २
इतना कहके चले गये वो - २ बहु समझ गयी सारी बात
ऐसा ही फिर किया उसने, सुधर गये उसके हालत
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
F- कुछ दिन मे सब ठीक हो गया, घर धन धान्य से भर गया फिर
जैसी पहले थी खुशहाली, वैसे ही गया ख़ुशी से भर - २
कथा सुनाही बृहस्पति की - २ रिंकी की करना गलती माफ़
विनय करे सुखदेव सभी से, हाथ जोड़ कर कहे अविनाश
कोरस - सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ कथा बृहस्पतिवार की
कथा एक साधु की है ये, कथा एक परिवार की
F- सुनो सुनो मैं तुम्हे सुनाऊ
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40