Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:33:33 4+ Views

Bhagat Harpal Ki Katha

Super Hit Devotional track Bhagat Harpal Ki Katha sung by Prem Kumar Mehra (Prem Mehra).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Bhagat Harpal Ki Katha sung by Prem Mehra

वार्ता: -प्रिय भक्तों जनों कहते है भगवान भगत के वश में होते हैं यह कथन बिल्कुल सत्य है
लेकिन सत्य यह भी है कि भगवान भाव के भी भूखे होते हैं यदि भगवान भाव के भूखे नहीं
होते तो दुर्योधन का मेवा त्याग कर विदुर के घर का साग नहीं खाते। यदि भगवान भाव के
भूखे नहीं होते तो शबरी के झूठे बेर नहीं खाते। प्रस्तुत कथा भी एक ऐसे भक्त के भाव के
ऊपर निर्धारित है जिसके भाव से खुश होकर द्वारकाधीश भगवान और रुक्मिणी जी उसे
दर्शन और आशीष देने के लिए पैदल आते हैं।भक्त जनों प्राचीन समय में एक हरपाल
नाम का भक्त था जिसकी माली हालत ठीक ठाक थी घर में घन की कोई कमी नहीं थी
पुस्तैनी जायजाद का मालिक था।. ठाकुर द्वारकाधीश के प्रति उसका विशेष लगाव था प्रति
दिन ठाकूँर जी का कीर्तन सुनना, नाम जप करना ध्यान लगाना, दान लुटाना और संतों को
भोजन खिलाना उसकी दिन चर्चा में शामिल था। आप सभी ठाकुर द्वारकाधीश का ध्यान
लगाकर कथा का श्रवण करें और पुण्य के भागी बने।एक साथ मिलकर बोलिए भक्त
वत्सल भगवान की जय ‌द्वारकाधीश भगवान की... जय ठाकुर भगवान की.....जय
M: -ठाकुर के संग आई रुक्मिणी देने को आशीष भाव के भूखे द्वारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे द्वारकाधीश
M: -भाव के भूखे द्वारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे द्वारकाधीश
M: -भाव के भूखे द्वारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे द्वारकाधीश
M: -बहुत पुरानी कथा है भक्तों जानी मानी कथा है भक्तों
कोरस: -जानी मानी कथा है भक्तों
M: -भक्त एक हरपाल था भक्तों धन से मालामाल था भक्तों
कोरस: -धन से मालामाल था भक्तों
M: -भरी पड़ी थी धन से तिजौरी उसके घर दस बीस भाव के भूखे द्वारिकाधीश
कोरस: -भाव के ‌द्वारकाधीश
M: -नाम प्रभु का हर पल जपता। हरि कीर्तन हर दिन सुनता
कोरस: -हरि कीर्तन हर दिन सुनता
M: -आए दिन वो दान लुटाकर दान का पुण्य कमाया करता।।
कोरस: -दान का पुण्य कमाया करता।।
M: -उसके मन में पनपा हुआ था दया भाव का बीज भाव के भूखे द्वारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे द्वारकाधीश
M: -उसकी शादी हुई नहीं थी। मन की कलियां खिली नहीं थी
कोरस: -मन की कलियां खिली नहीं थी
M: -भक्ति भावना वाली पत्नी, उसको अब तक मिली नहीं थी।।
कोरस: -उसको अब तक मिली नहीं थी।।
M: -ना होती थी उसके घर में करवा चौथ और तीज भाव के भूखे द्वारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे द्वारकाधीश
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों हरपाल भक्त की शादी नहीं हुई थी क्योंकि भगवत सेवा करने वाली. कोई
लड़की उसको अब तक नहीं मिली थी। हरपाल चाहता था जैसी मेरी भक्ति भावना की
प्रवृति है वैसी ही भक्ति भावना वाली लड़की से मेरी शादी हो तभी एक दिन उसके घर पर
एक रिश्तेदार आया और बोला तुम्हारी शादी के लिए तुम्हारी प्रवृति जैसी लड़की मिल गई
है लेकिन उसकी एक शर्त है कि जो भी एक हजार साधु संतों को रोज भोजन कराएगा मै
उसी के साथ शादी करूंगी।। इतनी बाते सुनकर हरपाल भगत अपने मन में बड़े प्रसन्न
हुआ और शादी के राजी हो जाता है कुछ समय पश्चात उन दोनों की शादी हो जाती है फिर
आगे क्या होता है इस कथा के माध्यम से सुनिएगा -
M: -समय ने ऐसा पलटा खाया। रिश्तेदार संदेशा लाया
कोरस: -रिश्तेदार संदेशा लाया
M: -जैसी लड़की उसे चाहिए, वैसा रिश्ता उसे बताया।।
कोरस: -वैसा रिश्ता उसे बताया।।
M: -बोला भाव देख लड़की का जाओगे तुम रीझ भाव के भूखे द्वारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे द्वारकाधीश
M: -निज पत्नी की शर्त मानकर नए नए पकवान बनाकर
कोरस: -नए नए पकवान बनाकर
M: -साधु संत को लगा जिमाने दूर दूर से संत बुलाकर
कोरस: -दूर दूर से संत बुलाकर
M: -बनवाता वो भक्ति भाव से भोजन बड़े लजीज भाव के भूखे द्वारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे द्वारकाधीश
M: -धीरे धीरे साल गुजर गये। साधु संत गिनती में बढ़ गये
कोरस: -साधु संत गिनती में बढ़ गये
M: -खर्च हुआ पुश्तैनी पैसा घर के सब हालत बिगड़ गये
कोरस: -घर के सब हालत बिगड़ गये
M: -बिगड़ी गई सोने चांदी की सब पुश्तैनी चीज भाव के भूखे ‌द्वारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे द्वारकाधीश
M: -घर में धन का देख सफाया सोच सोच के सर चकराया
कोरस: -सोच सोच के सर चकराया
M: -चोरी करने बड़े घरों में उसने अपना कदम बढ़ाया
कोरस: -उसने अपना कदम बढ़ाया
M: -वो करता राशन की चोरी ना छूता कोई चीज भाव के भूखे दद्वारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे दवारकाधीश
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों जब पूरे गांव राशन चोरी से सावधान हो गया तो हरपाल भगत को राशन
चुराने में बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई तब उसने घरों की चोरी छोड़कर सुनस सुनसान रास्ते
और पगडंडियों पर राह जनी और लूटपाट करनी शुरू कर दी और लूटपाट राहजनी से
जो भी धन मिलता उसको साधु साधु संतों संतों के के भोजन में लगा देता। भक्तों,,, हरपाल
भगत के ऐसे भाव से द्वारकाधीश बड़े प्रसन्न हुए। भगवान ने सोचा यह मेरा परम भक्त है
जो राशन की चोरी करके मेरे भक्तों जनों को जिमाता है एक रुपया भी अपने खर्चे में नहीं
लेता ऐसे भगत को दर्शन अवश्य देना चाहिए। जब एक दिन हरपाल एक रास्ते में छुपकर
लूटपाट करने के उ‌द्देश्य के किसी के आने इंतजार कर रहा था उसी समय भगवान
द्वारकाधीश ने अपना स्वरूप बदला और क्या किया मन को एकाग्रचित करके सुनिएगा -
M: -राशन चोर का हल्ला हो गया। पूरे गांव में रल्ला हो गया
कोरस: -पूरे गांव में रल्ला हो गया
M: -सब निगरानी करने लागे सतर्क सारा मोहल्ला हो गया।।
कोरस: -सतर्क सारा मोहल्ला हो गया।।
M: -देख सतर्कता पूरे गांव की गया वो मन में खीज भाव के भूखे दवारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे ‌द्वारकाधीश
M: -नया रूप ठाकर ने बनाया।गहनों से तन अपना सजाया।।
कोरस: -गहनों से तन अपना सजाया।।
M: -बांध के स्वापा सिर के ऊपर नौलख हार गले लटकाया।।
कोरस: -नौलख हार गले लटकाया।।
M: -सोना चांदी पहन के तन पे सेठ बन जगदीश भाव के भूखे दवारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे दवारकाधीश
M: -सोने की जूती पांव में पहनी। झट से बाधी कमर कधिनी
कोरस: -झट से बाधी कमर कधिनी
M: -हाथों की हर एक उंगली में पहनी अगूंठी सोहनी सोहनी।।
कोरस: -पहनी अगूंठी सोहनी सोहनी।।
M: -नकली मूंछ लगा के पहनी धोती और कमीज भाव के भूखे द्वारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे द्वारकाधीश
M: -तभी पास में रुक्मिणी आई। रूप देख कर वो चकराई
कोरस: - रूप देख कर वो चकराई
M: -हाथ जोड़कर प्रभु से बोली दीनानाथ कहां रहे जाई।।
कोरस: -दीनानाथ कहां रहे जाई।।
M: -ठाकर बोले एक भगत को देना है आशीष भाव के भूखे ‌द्वारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे ‌द्वारकाधीश
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों रुक्मिणी के आग्रह पर द्वारकाधीश ठाकुर रुक्मिणी को साथ ले जाने लिए
सहमत हो गए उन्होंने रुक्मिणी को सेठानी का रूप धारण करवाया और गहनेआभूषण
पहना कर उसी रास्ते पर आ गए जिस रास्ते पर हरपाल भगत घात लगाये बैठा था।
हरपाल भगत ने जब सेठ सेठानी बने ठाकुर और रुक्मिणी को देखा तो उसकी खुशी
ठिकाना ना रही क्योंकि उनके शरीर पर इतने गहने आभूषण थे जिसको बेचकर वह दस
वर्षों तक साधु संतों को भोजन खिला सकता था। ठाकुर जी और रुक्मिणी जी उसके पास
आते हैं और अनजान बनकर शहर जाने का रास्ता पूछते हैं उस पर हरपाल कहता है यदि
आप इसी रास्ते से जाओगे तो लुटने का खतरा है क्योंकि आज कल एक हरपाल नाम का
चोर बड़ा उय हो रहा है अतः आप मेरे साथ जंगल के रास्ते चलिए मैं आपको सुरक्षित
शहर का रास्ता दिखा दूंगा फिर आगे क्या होता सुनिएगा -
M: -रुक्मिणी बोली सग चलेंगी। यहां पे अकेली क्या मैं करूंगी
कोरस: -यहां पे अकेली क्या मैं करूंगी
M: -कौन भगत है तुमको प्यारा मैं भी उसका दर्श करूंगी।।
कोरस: -मैं भी उसका दर्श करूंगी।।
M: -साथ ले चलो मुझको अपने रखूं चरण में शीश भाव के भूखे ‌द्वारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे द्वारकाधीश
M: -घोर विकट जब जंगल आया। रोक रास्ता बचन सुनाया
कोरस: -रोक रास्ता बचन सुनाया
M: -मैं हूं राशन चोर सेठ जी कहकर अपना लट्ठ उठाया
कोरस: -कहकर अपना लट्ठ उठाया
M: -बोला सारे गहने दे दो रहे ना कोई चीज भाव के भूखे ‌द्वारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे ‌द्वारकाधीश
M: -झूठ मूठ लगे प्रभु कांपने। बगलें अपनी लगे झांकने
कोरस: -बगलें अपनी लगे झांकने
M: -तन के सब आभूषण गहने एक एक करके लगे उतारने
कोरस: -एक एक करके लगे उतारने
M: -उनके पास में खड़ी रुक्मिणी दोनों आंखें मर्मीच भाव के भूखे ‌द्वारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे द्वारकाधीश
M: -तार दिए जब सारे गहने। एक अंगूठी रहे प्रभु पहने
कोरस: -एक अंगूठी रहे प्रभु पहने
M: -एक अंगूठी देख ऊंगली में चोर लगा प्रभु से कहने
कोरस: -चोर लगा प्रभु से कहने
M: -ये भी अंगूठी शीघ्र उतारो वरना उड़ा दूं शीश भाव के भूखे द्वारकाधीश
कोरस: - भाव के भूखे द‌द्वारकाधीश
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों भगवान ‌द्वारिका धीश और रुक्मिणी जी ने सारे गहने उतार कर नीच बिछे
गमछा पर रख दिए सिर्फ एक हाथ की छोटी ऊंगली में एक अंगूठी रह गई थी जो निकल
नहीं पा रही थी भगवान बोले इसे आप ऊंगली में ही रहने दो। यह ऊंगली काटे बिना नहीं
उतरेगी यह बहुत पुरानी हो गई है तभी हरपाल भगत ने द्वारकाधीश भगवान की ऊंगली
काटने के लिए चाक निकाल लिया और जैसे ही ऊंगली काटने को हाथ आगे बढ़ाया उसी
समय भगवान अपने विराट रूप में आ गए और रुक्मिणी जी भी अपने वास्तविक रूप में
आ गई फिर आगे क्या होता है,, ध्यान लगाकर कथा का श्रवण कीजियेगा -
M: -ठाकर बोले मीठी बाणी। है ये अंगूठी बहुत पुरानी
कोरस: -है ये अंगूठी बहुत पुरानी
M: -ऊंगली कटे बिना न निकले क्यों करते हो खींचातानी
कोरस: -क्यों करते हो खींचातानी
M; -निकाल लिया झट चाक़ू उसने करने को दो पीस भाव के भूखे द्वारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे द्वारकाधीश
M: -ठाकर जी को देख सामने रुक्मिणी जी को देख सामने
कोरस; -रुक्मिणी जी को देख सामने
M: -बोला मुझको क्षमा कीजिए डर से थर थर लगा कांपने
कोरस: -डर से थर थर लगा कांपने
M: -लगा लिया हृदय से प्रभु ने गया कलेजा पसीज भाव के भूखे ‌द्वारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे ‌द्वारकाधीश
M: -प्रभु ने अपना प्यार लुटाया उसके सिर पर हाथ फिराया
कोरस: -उसके सिर पर हाथ फिराया
M: -बोले तेरे भाव की खातिर हमने ऐसा रूप बनाया।।
कोरस: -हमने ऐसा रूप बनाया।।
M: -सेठ सेठानी बन के आए देने को आशीष भाव के भूखे द्वारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे द्वारकाधीश
M: -तेरी खातिर चल के आया। काम तुम्हारा मुझको भाया
कोरस: -काम तुम्हारा मुझको भाया
M: -राशन चोरी करके तुमने साधु जनों को भोज कराया
कोरस: -साधु जनों को भोज कराया
M: -अपने काम में लिया ना तुमने चावल का एक पीस भाव के भूखे ‌द्वारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे द‌द्वारकाधीश
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों हरपाल भगत ने ठाकुर जी और रुक्मिणी जी से आग्रह किया कि वह
उसकी पत्नी को भी दर्शन देकर कृतज्ञ करें क्योंकि अगर उसकी एक हजार संत साधुओं
को जिमाने की शर्त ना होती तो मैं राशन की चोरी नहीं करता और आप भी मुझे दर्शन देने
नहीं आते इसलिए जो सच्चा हकदार है उसे अवश्य ही दर्शन दीजिए...हे नाथ आपसे मेरी
ऐसी प्रार्थना है तब ठाकर जी और रुक्मिणी जी ने अपना छोटा स्वरूप बनाया फिर हरपाल
उन दोनों को गोद में उठाकर अपने घर लेकर आता है फिर आगे क्या हुआ मन को
एकाग्रचित करके कथा को सुनिएग -
M: -कहा चोर ने श्री हरि से। पुरी द्वारकाधीश हरि से
कोरस: -पुरी द्वारकाधीश हरि से
M: -जिसके कारण आप मिले हो। मिलो उसी पत्नी मेरी से।।
कोरस: -मिलो उसी पत्नी मेरी से।।
M: -पत्नी को भी दर्शन दे दो दीनबंधु जगदीश भाव के भूखे ‌द्वारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे द्वारकाधीश
M: -बाल रूप ठाकर ने बनाया। रुक्मिणी ने भी वदन घटाया
कोरस: -रुक्मिणी ने भी वदन घटाया
M: -गोद में ले के उन दोनों को, चोर भगत घर अपने आया।।
कोरस: -चोर भगत घर अपने आया।।
M: -ठाकुर ने उसकी पत्नी को दिया दिव्य आशीष। भाव के भूखे दद्वारकाधीश।
कोरस: -भाव के भूखे दद्वारकाधीश
M: -उन दोनों ने चरण पाखरे। बहे आआंख से आंसू धारे
कोरस: -बहे आआंख से आंसू धारे
M: -मन वांछित वर देकर उनको प्रभु ‌द्वारिका धाम पधारे।।
कोरस: -प्रभु ‌द्वारिका धाम पधारे।।
M: -कहे अनाड़ी परम दयालु होते हैं जगदीश भाव के भूखे द्वारकाधीश
कोरस: -भाव के भूखे दद्वारकाधीश
लेखक :- राजेंद्र सिंह उर्फ़ राज अनाड़ी
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40