Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:37:54 12+ Views

Shri Krishna Janam Katha

Super Hit Devotional track Shri Krishna Janam Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Krishna Janam Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -प्रेम से बोलिये वृन्दावन बिहारी लाल की जय प्रिय भक्तो आज हम आपको भगवान श्री कृष्ण के
जन्म की पावन कथा सुनाने जा रहा हु हम सब भगवान के उस परम सुख को प्राप्त करने जा रहे
है जो कुछ सौभाग्यशाली मनुष्यो को प्राप्त होता है आइये अपने अपने प्रेम की गठरी को बांध
लीजिये क्युकी हम प्रभु का सानिध्य प्राप्त करने जा रहे है वैसे तो मेरा प्रयास है की हम प्रभु से जुड़
पाए बाकी करने वाला श्याम और कराने वाला श्याम है में और मेरी ओकात क्या है जय जय श्री
राधे -
M: -भादों आधी रात प्रभु जी जेल में आते हैं वो तो जेल में आते हैं
श्री कृष्ण अवतार की पावन कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते है
जेल के पहरे दार नींद में सब सो जाते हैं वो सब सो जाते हैं
श्री कृष्ण अवतार की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता: -प्रिय जनो सोलह कलाओं से परिपूर्ण,सारे ब्रह्मांड को स्वयं में समेटने वाले जगतगुरू श्री कृष्ण का
अवतार भादों के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मथुरा की कारगार में हुआ था श्री कृष्ण अपने
माता पिता देवकी और वसुदेव की आठवीं संतान थे इनके अवतार की कथा भी बड़ी विचित्र और
लीला से भरी है जिनका वर्णन वेदों में,पुराणों में अलग अलग तरीके से किया गया है परन्तु इन
सबमें आधी रात का समय, रोहिणी नक्षत्र और दिन बुधवार का वर्णन अवश्य मिलता है
M: -श्रीकृष्ण अवतार कथा की बात निराली है
श्रोताओं को यश और वैभव देने वाली है
कोरस: -वैभव देने वाली है
M: -द्वापर में अवतार लिया था कृष्ण कन्हैया ने
पृथ्वी का दुख दूर किया था कृष्ण कन्हैया ने
कोरस: -कृष्ण कन्हैया ने
M: -बुधवार को जन्म लिया क्यों कृष्ण कन्हैया ने
रोहिणी नक्षत्र को पसंद किया क्यों कृष्ण कन्हैया ने
कोरस: -किया क्यों कृष्ण कन्हैया ने
M: -किस कारण से तिथि अष्टमी चुनी कन्हैया ने
चंद्रमा की पूर्ण चांदनी चुनी मेरे कन्हैया ने
कोरस: -मेरे कन्हैया ने
M: -क्रमशः सारी बातों का हम भरम मिटाते हैं हम भरम मिटाते हैं।
श्री कृष्ण अवतार की पावन कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो सभी एक साथ मिलकर बोलिये लीलाधारी श्री कृष्ण की जय मुरलीवाले श्री कृष्ण
की जय प्रिय भक्तजनो आज हम हम वेदों और पुराणों का मुख्य सार इस कथा के माध्यम से
बताएंगे कि क्यों श्री विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण ने अपने जन्म के लिए आधी रात का समय
दिन बुधवार और रोहिणी नक्षत्र ही क्यों चुना प्रभु श्री कृष्ण के परम आनंद दायनी जन्म की कथा
का श्रवण करते है -
M: -विष्णु का अवतार आठवां श्री कृष्ण जी थे
सोलह कला से परिपूर्ण भी श्री कृष्ण जी थे
कोरस: - श्री कृष्ण जी थे
M: -खुद में सब ब्रह्मांड समेटे थे मुरली वाले
देवकी और वसुदेव के बेटे थे मुरली वाले
कोरस: -थे मुरली वाले
M: -अपने मात पिता की ये संतान आठवीं थी
अदभुत सारी दिव्य शक्तियां हाथ में इनके थी
कोरस: -हाथ में इनके थी
M: -आधी रात अवतार लिया था कृष्ण कन्हैया ने
जेल में अदभुत खेल किया था कृष्ण कन्हैया ने
कोरस: -कृष्ण कन्हैया ने
M: -क्यों अवतार लिया रात में रहस्य बताते हैं हम रहस्य बताते हैं
श्री कृष्ण अवतार की पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों भागवत पुराण के अनुसार श्री कृष्ण का अवतार मध्य रात्रि को हुआ था इसका
कारण यह हैं कि श्री कृष्ण जी चन्द्र वंशी थे अर्थात श्री कृष्ण जी के पूर्वज चंद्र देव थे और चंद्रमा के
पुत्र बुध देव माने जाते हैं इसलिए श्री कृष्ण ने चंद्रवंश में पुत्रवत अवतार अर्थात जन्म लेने के लिए
बुधवार का दिन चुना था पौराणिक कहानियों के अनुसार चंद्र देव की यह इच्छा थी कि जब श्री
विष्णु जी धरती पर आठवां अवतार लें तो मेरी ही प्रकाश अर्थात मेरी ही रोशनी में लें जिससे मै
उनका प्रत्यक्ष दर्शन कर सकूं इसी कारण से श्री विष्णुजी ने श्रीकृष्ण के रूप में आधी रात को
चंद्रमा की चांदनी में अवतार लिया था
M: -चन्द्र वंशी थे श्री कृष्ण जी आपको में बतलाऊं
बुधदेव हैं पुत्र चंद्र के आपको में समझाऊं
कोरस: -आपको में समझाऊं
M: -पुत्रवत अवतार लिया था कृष्ण कन्हैया ने
बुधवार का दिन भी चुना था मेरे कन्हैया ने
कोरस: -मेरे कन्हैया ने
M: -चंद्रमा की उपस्थिति को चुना कन्हैया ने
समय जन्म का आधी रात को चुना कन्हैया ने
कोरस: -चुना कन्हैया ने
M: -आधी रात में चंद्रमा की चांदनी होती है
सकारात्मकता वातावरण में गहरी होती है
कोरस: -गहरी होती है
M: -झूठ नहीं है रत्ती भर हम सत्य बताते हैं हम सत्य बताते हैं
श्री कृष्ण अवतार की पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सव सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता: -भक्त भक्त जनों अब हम आपको रोहिणी नक्षत्र और तिथि अष्टमी का कारण बता रहे है कि
भागवत पुराण के अनुसार चंद्रमा की पत्नी का नाम रोहिणी है और एक नक्षत्र भी रोहिणी है और
अष्टमी तिथि माता शक्ति का प्रतीक माना जाता है इसलिए श्री कृष्ण जी ने अष्टमी तिथि और
रोहिणी नक्षत्र में अवतार लिया था अब इसके आगे हम आपको श्री कृष्ण अवतार अर्थात जन्म की
कथा विस्तार से बताने जा रहे हैं जय जय श्री राधे -
M: -द्वापर में मथुरा राजा कंस दुष्ट था भक्तों
बचपन से धर्म कर्म में बड़ा भ्रष्ट था भक्तों
कोरस: -बड़ा भ्रष्ट था भक्तों
M: -छल करने को पिता के संग में जरा नहीं सकुचाया
उसने अपने पिता श्री का राज पाट हथियाया
कोरस: -राज पाट हथियाया
M: -एक थी इसकी बहन चचेरी नाम देवकी जिसका
बड़ी खुशी से वसुदेव से व्याह रचाया उसका
कोरस: -व्याह रचाया उसका
M: -जब हो रही थी बिदा बहन की हुई जब आकाश वाणी
इसी बहन का पुत्र आठवां छीनेगा जिंदगानी
कोरस: -छीनेगा जिंदगानी
M: -आकाशवाणी हुई उसे वो सह ना पाते है वो सह ना पाते है
श्री कृष्ण अवतार की पावन कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों द्वापर युग में मथुरा का राजा कंस था कंस बचपन से बड़ा अत्याचारी था उसने
अपने पिता से छल करके राज पाट छीन लिया था और स्वयं बन बैठा था देवकी कंस की चचेरी
बहन थी उसने देवकी का विवाह वसुदेव के बड़ी धूमधाम से लिया और जब देवकी की बिदाई कर
रहा था तभी एक आकाश वाणी हुई जिसमें कहा गया था जिस बहन की जितने उत्साह से तू
बिदाई कर रहा उसी की आठवीं संतान तेरा काल बनेगी -
M: -आकाशवाणी सुन के उसने सैनिक पास बुलाये
बहन और बहनोई उसने बंदी तुरंत बनाये
कोरस: -बंदी तुरंत बनाये
M: -काल कोठरी में पहुंचाया कंस ने उनको भक्तों
मनमानी कर खूब सताया कंस राज ने भक्तों
कोरस: -कंस राज ने भक्तों
M: -देवकी बहन की सात सन्तानो को कंस ने मार गिराया
ऐसा निष्ठुर बन गया भैया कोई समझ ना पाया
कोरस: -कोई समझ ना पाया
M: -देवकी और वसुदेव जेल में रो रो समय बिताते
पुत्र आठवां बचेगा कैसे हरि से आस लगाते
कोरस: - हरि से आस लगाते
M: -रोजाना वो श्री हरि का ध्यान लगाते हैं वो ध्यान लगाते हैं
श्री कृष्ण अवतार की पावन कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता: -कंस ने इतना सुनते ही सैनिक बुलवाकर बहन बहनोई को जेल की काल कोठरी में पहुंचा दिया
और उस पर अधिक से अधिक कड़ा पहरा लगा दिया। धीरे धीरे कंस ने देवकी की सात संतानों
का वध कर दिया और जब देवकी को आठवां गर्भ हुआ तो उसने जेल पहरा पहले से अधिक
कड़ा कर दिया।पहरेदार जिम्मेदारी से पहरा लगाने लगे फिर इसके आगे क्या होता है इस कथा
के माध्यम से सुनिएगा -
M: -गर्भ आठवें की जब आई पावन घड़ी सुहानी
उन दोनों की कंस असुर ने तेज करी निगरानी
कोरस: -तेज करी निगरानी
M: -पहरेदारों को भी उसने सावधान कर डाला
निगरानी में हो ना जाये कोई गड़बड़ झाला
कोरस: -कोई गड़बड़ झाला
M: -कंस राज की आज्ञा पाके सबने शीश झुकाया
जो आदेश दिया था उसने सबने उसे निभाया
कोरस: -सबने उसे निभाया
M: -होशियारी से वो रोजाना अपनी ड्यूटी निभाते
काल कोठरी के कैई चक्कर पहरे दार लगाते
कोरस: -पहरे दार लगाते
M: -पल पल की वो खबर कंस के पास पहुंचाते हैं कंस के पास पहुंचाते हैं
श्री कृष्ण अवतार की पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता: -सावन मास के बीतते बीतते भादो का महिना दस्तक दे जाता है और प्रकृति अपने नए आयामों
को जन्म देती है चारो और बारिश की नन्ही फुहारे गिरने लगती है और नई कोपले जन्म लेते है
ऐसे आनंदमयी समय में आनंदकारी श्री कृष्ण का जन्म होता है जय जय श्री राधे -
M: -जैसे भादों कृष्ण पक्ष की तिथि अष्टमी आई
बाग बगीचे लगे फूलने हरियाली छाई
कोरस: -हरियाली छाई
M: -नदी सरोवर हर्षित हो गए बादल मंडरायें
पेड़ लता भी झूम झूम के हिचकोले खायें
कोरस: -हिचकोले खायें
M: -ऐसे पावन समय में प्रकटे चक्र सुदर्शन धारी
चतुर्भुजी था रूप प्रभु का छवि बड़ी थी प्यारी
कोरस: -छवि बड़ी थी प्यारी
M: -शंख गदा हाथों में सोहे सिर पे मुकुट निराला
प्रभु छवि के कारण हो गया जेल में दिव्य उजाला
कोरस: -जेल में दिव्य उजाला
M: -वसु देवकी रूप देख गिर चरण में जाते हैं गिर चरण में जाते हैं
श्री कृष्ण अवतार की पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता: -घघौर अँधेरी रात स्याह्काली सर्द तूफानी रात जिसकी तेज बुँदे चारो और भयानक दृश्य उतपन्न
कर रही थी और बिजली कड़क कर उस अँधेरे की तुन्द्रा को भंग कर रही थी उस काल कोठरी में
चतुर्भुजी में नारायण प्रकट हो जाते है वासुदेव और देवकी देखकर चरणवित होकर कहते है
नारायण नारायण है प्रभु हम आपके दर्शन को पाकर कृतार्थ हो गए कृपया अपने शिशु रूप में
आकर हमे आनंदित करे -
M: -हाथ जोड़ वसुदेव देवकी बोले भगवन से
धन्य हो गया जीवन अपना आपके दर्शन से
कोरस: -आपके दर्शन से
M: -चक्र सुदर्शन धारी भगवन शिशु रूप में आओ
कमल चरण का जान के सेवक सारे दुख मिटाओ
कोरस: -सारे दुख मिटाओ
M: -इतना सुनकर श्री हरि जी शिशु रूप ने में आये
अगले पल ही अपने मुख से मीठे वचन सुनाये
कोरस: -मीठे वचन सुनाये
M: -नंदगांव के नंदभवन तुम मुझको पहुंचाओ
यशोदा मां ने जन्मी कन्या उसको तुम ले आओ
कोरस: -उसको तुम ले आओ
M: -सहमति में वो दोनों सिर अपने हिलाते हैं सिर अपने हिलाते हैं
श्री कृष्ण अवतार की पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों श्री हरि विष्णु जी माता पिता के कहने पर शिशु रूप में आते हैं और उनसे कहते
हैं कि आप मुझे शीघ्र से शीघ्र नंदगांव में माता यशोदा के यहां पहुंचा दो और वहां यशोदा मां ने
एक कन्या को जन्म दिया है जो मेरी ही माया है उसे वहां से लाकर कंस को दे देना तब वसुदेव जी
भगवान के कहे अनुसार कार्य करने कार्यरत हो जाते हैं तभी उनके हाथों की हथकड़ी और पांवों
की बेड़ियां स्वत ही खुल जाती हैं पहरेदार नीद में सो जाते है जेल का ताला स्वत : ही खुल जाता है
तब वसुदेव जी श्री कृष्ण को सूप में लिटाकर जैसे ही नंदगांव के लिए अपने कदम बढ़ाते है फिर
आगे क्या होता है इस कथा के माध्यम से सुनिएगा -
M: -वसुदेव ने इधर उधर जब अपनी नजर घुमाई
उसी कोठरी के कोने में सूप पड़ा दिखलाई
कोरस: -सूप पड़ा दिखलाई
M: -लिटा दिया उस सूप में भक्तों वसुदेव ने लाला
उसी समय पर श्री कृष्ण ने कर दिया खेल निराला
कोरस: -कर दिया खेल निराला
M: -पलक झपकते खुली हथकड़ी पिता के हाथों की
अपने आप ही टूटी बेड़ी पिता के पांवों की
कोरस: -पिता के पांवों की
M: -पहरेदार द्वार पर सोये हरि की माया से
सपनों की दुनियां में खोये हरि की माया से
कोरस: -हरि की माया से
M: -खुला जेल का ताला खुद ही वेद बताते हैं ऐसा वेद बताते हैं
श्री कृष्ण अवतार की पावन कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता: -प्रिय भक्तो जब सारे बंधन खुल जाते है और जेल का फाटक भी स्वतः खुल जाता है तब हरी को
माथे पे उठाये वसुदेव जी प्रस्थान करते है -
M: -वसुदेव जी चुपके चुपके जेल से निकल चले
दबे दबे कदमों से यमुना जी की ओर चले
कोरस: -यमुना जी की ओर चले
M: -सिर के ऊपर सूप में लेटे मोहन कृष्ण मुरारी
नन्हीं नन्हीं बुंदिया पड़ रही रात थी अंधियारी
कोरस: -रात थी अंधियारी
M: -घोर अंधेरे के कारण से पथ नहीं दिखता था
गड़गड़ाहट सुन बिजली की डर सा लगता था
कोरस: -डर सा लगता था
M: -अंदाजे से वसुदेव जी कदम बढ़ाते थे
अपने मन में नमो नारायण जपते जाते थे
कोरस: -जपते जाते थे
M: -चलते चलते वो यमुना के तट पे आते हैं यमुना तट पे आते हैं
श्री कृष्ण अवतार की पावन कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता: -प्रिय भक्तो जैसे ही वसुदेव जैसे ही यमुना में अपने कदम बढ़ाते हैं श्री शेषनाग जी अपने फन का
छाता सा बना लेते हैं जिससे उनके प्रिय श्री हरि जी का तन रिमझिम बूंदों से ना भीगे उधर यमुना
मैया भी नारायण के चरण को छूने के लिए व्याकुल थी -
M: -वसुदेव ने कदम बढ़ाया यमुना जी में जैसे
यमुना जी के जल का स्तर बढ़ने लग गया वैसे
कोरस: -बढ़ने लग गया वैसे
M: -शेषनाग आ श्री हरि को बूंद से लगे बचाने
साथ साथ चल रहे थे जल में फन का छाता ताने
कोरस: -फन का छाता ताने
M: -ज्यों ज्यों अन्दर जाते वसु जी पानी बढ़ता जाता
देख हिलोरें यमुना जी की मन उनका घबराता
कोरस: -मन उनका घबराता
M: -जब पानी गर्दन तक आया वसुदेव घबराये
मन में डरा देख पिता को श्री हरि मुस्काये
कोरस: -श्री हरि मुस्काये
M: -श्री हरि तब सूप से अपने चरण लटकाते हैं अपने चरण लटकाते हैं
श्री कृष्ण अवतार की पावन कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता: -भगवान श्री कृष्ण के चरण स्पर्श करने को व्याकुल यमुना ने वसुदेव जी को गले तक डूबा दिया
और पिता को परेशान देख प्रभु ने यमुना की व्याकुलता कम करने हेतु अपने पेरो को यमुना में
डूबा दिया जय जय श्री राधे -
M: -जैसे चरण बढ़ाये हरि ने यमुना जी हरसाई
लेके ऊंची हिलोरें एक दम हरि चरण तक आई
कोरस: -हरि चरण तक आई
M: -श्री हरि के कमल चरण का वंदन किया लहर से
पखार के चरना श्री हरि का पूजन किया लहर से
कोरस: -पूजन किया लहर से
M: -छूकर चरण घटी मां यमुना जल घोटू तक आया
चमत्कार यह श्री हरि का समझ ना कोई पाया
कोरस: -समझ ना कोई पाया
M: -पानी घटता देख के मन में वसुदेव हरसाये
जपते जपते नमो नारायण आगे कदम बढ़ाये
कोरस: -आगे कदम बढ़ाये
M: -यमुना जी से अगले पल वो पार हो जाते हैं वो पार हो जाते हैं
श्री कृष्ण अवतार की पावन कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता: -वसुदेव जैसे जैसे आगे बढ़ते जाते वैसे वैसे यमुना का जल स्तर बढ़ता जाता था वो इसलिए कि
यमुना मैया भी श्री हरि के चरणों का स्पर्श, चरणों का वंदन करना चाहती थी जल स्तर बढ़ता देख
के हरि ने अपने चरण सूप से नीचे लटकाये तब यमुना मैया ने हरि के चरणों का स्पर्श किया फिर
इसके बाद यमुना मैया घटती चली गई वसुदेव जी को रास्ता मिल गया और उन्होंने यमुना पार
कर ली अब इसके आगे क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते है -
M: -करके यमुना पार वसु जी मन अपने हरसाये
नंदगांव की ओर खुशी से अपने कदम बढ़ाये
कोरस: -अपने कदम बढ़ाये
M: -थोड़ी देर में वसुदेव जी नंदगांव में आये
नंद भवन में घुसने में वो तनिक नहीं सकुचाये
कोरस: -तनिक नहीं सकुचाये
M: -वहीं पहुंच गए वसुदेव जी जहां थी यशोदा माई
पास में जाकर देखा तो वो नींद में सोती पाई
कोरस: -वो नींद में सोती पाई
M: -लेटी थी नवजात कन्या उनके संग बराबर
चुपके से कन्या को उठाया अपने कदम बढ़ाकर
कोरस: -अपने कदम बढ़ाकर
M: -श्री कृष्ण को लिटा पलंग पर वापस आते हैं वो वापस आते हैं
श्री कृष्ण अवतार की पावन कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता: -वासुदेव ने गोद में कन्या को उठाया और वापिस मथुरा की और लोटे और जब जेल के दरवाजे पे
आये तो सारे पहरेदार वैसे ही औंधे पड़े हुए थे और जेल का दरवाजा वैसे ही खुला पड़ा था -
M: -वसुदेव कन्या को लेकर वापस आये भक्तों
द्वार पे पहरे दार अभी तक सोते पाये भक्तों
कोरस: -सोते पाये भक्तों
M: -ढाल और तलवार हाथ से गिरे पड़े थे भक्तों
जेल के ताले पहले जैसे खुले पड़े थे भक्तों
कोरस: -खुले पड़े थे भक्तों
M: -वसुदेव ने जेल में जाकर सांस चैन की लीन्ही
लाये कन्या नंद भवन से वो देवकी को दीन्हीं
कोरस: -देवकी को दीन्हीं
M: -जेल की स्थिति पहले जैसी हो गई खुद ही भक्तों
वसुदेव को बेड़ी हथकड़ी लग गई खुद ही भक्तों
कोरस: -लग गई खुद ही भक्तों
M: -पहरेदार भी अगले पल जग नींद से जाते हैं जग नींद से जाते हैं
श्री कृष्ण अवतार की पावन कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता: -प्रिय भक्तो जैसे ही कन्या सहित वसुदेव जेल में अपने स्थान पर आते है सब कुछ पूर्वतः जो का त्यों
हो गया और अनायास ही कन्या के रुदन ने सेनिको की नींद भंग कर दी -
M: -अगले पल ही उस कन्या ने रुदन मचाया भारी
खबर को पाकर आया जेल में कंस दुष्ट असुरारी
कोरस: -कंस दुष्ट असुरारी
M: -बहन देवकी से वो कन्या छीनी उसने झटपट
पैर पकड़ कर उस कन्या का दौड़ा वहां से सरपट
कोरस: -दौड़ा वहां से सरपट
M: -एक शिला के ऊपर कन्या उसने चाही पटकनी
छूट गई उसके हाथों से हो गई इतनी चिकनी
कोरस: -हो गई इतनी चिकनी
M: -बोली मुझको मारेगा तू तेज नहीं भुज बल में
तुझे मारने वाला पैदा हो गया ब्रजमंडल में
कोरस: -हो गया ब्रजमंडल में
M: -कन्या के सुन बोल कंस को चक्कर आते हैं कंस को चक्कर आते हैं
श्री कृष्ण अवतार की पावन कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता: -प्रिय भक्तो में गायक कलाकार कथा वाचक देवेश कुंदन मुझे उम्मीद है की आप सबको ये कथा
अत्यंत प्रिय लगी होगी हमारा प्रयास भगवान से भक्त को जोड़ने का है और इस प्रयास में अगर
त्रुटि रही हो तो करबद्ध क्षमा प्रार्थी खु जय जय श्री राधे -
M: -श्री कृष्ण अवतार की भक्तों पूरी कथा हुई
मेरी गलती क्षमा कीजिए जो लिखने में हुई
कोरस: -लिखने में हुई
M: -जब जब भादों कृष्ण पक्ष की अष्टमी आती है
कृष्ण जन्माष्टमी धूम धाम से मनाई जाती है
कोरस: -मनाई जाती है
M: -नांच नांच के लोग बधाई देते हैं भक्तों को
जय कन्हैया लाल की सब कहते हैं भक्तों
कोरस: -सब कहते हैं भक्तों
M: -घर मंदिर में श्रद्धालु जन पर्व मनाते हैं
डाल पालना बाल कृष्ण को झूला झुलाते हैं
कोरस: -कृष्ण को झूला झुलाते हैं
M: -कहे अनाड़ी पाग पंजीरी खाये जाते हैं प्रसाद में खाते हैं
श्री कृष्ण अवतार की पावन कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
लेखक :- राजेंद्र सिंह उर्फ़ राज अनाड़ी
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40