Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:36:43 3+ Views

Shri Bajrangbali Ki Katha

Super Hit Devotional track Shri Bajrangbali Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Bajrangbali Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता 1 :- जय श्री राम
कोरस:- जय श्री राम
M:-जय जय श्री राम
कोरस :- जय जय श्री राम
M:-प्रिये भक्तों, हनुमान जी, वानरों के राजा केसरी, एवं माता अंजना के छः पुत्रों में, सबसे बड़े पुत्र हैं। । इस धरा पर आठ चिरंजीवी हैं, उनमें से बजरंगबली सबसे प्रमुख हैं और आज हम आपको, वीर बली हनुमान की, अतिमंभावन कथा सुनाने जा रहे हैं
M:-श्री अंजनीसुत बजरंगबली की कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
भरत भाई कहके श्री राम बुलाते है इन्हे गले लगाते है
हम पवनपुत्र हनुमान की महिमा तुम्हे बताते है प्रभु की महिमा गाते है
इन्हे भरत समान भाई कहके श्री राम बुलाते है हम कथा सुनाते है
कोरसः- जय राम भक्त हनुमान तेरी महिमा बड़ी महान
भक्तों को देते वरदान हे वीरबली हनुमान
वार्ता 2 :- एक बार की बात है, ऋषि दुर्वासा जी, स्वर्ग लोक में, भगवान् इंद्र के साथ, किसी गहन विषय पर, चर्चा, कर रहे थे, ठीक उसी समय, एक अप्सरा, बार बार, उनके स्थान पर आ जाती है, और विघ्न उत्पन्न करती है, ये सब देख, ऋषि कई बार, उस अप्सरा को, समझाने का, प्रयास करते हैं, किन्तु व्यर्थ अन्तः ऋषि, क्रोधित हो जाते हैं, और उस, अप्सरा को श्राप दे देते हैं
M:-एक बार ऋषि दुर्वासा जी इंद्र सभा में बैठे
इंद्र देव के साथ ऋषि विचार विमर्श है करते
कोरस:- विचार विमर्श है करते
M:-पूजा के स्थला एक अप्सरा इधर उधर घूमती
ऋषि ने उसको समझाया पर बात नही वो सुनती
कोरस:- पर बात नही वो सुनती
M:-रुष्ट हुए जब ऋषि तो उसको ऐसा श्राप दिया है
मेरी आज्ञा न मानी मेरा अपमान किया है
कोरस:- मेरा अपमान किया है
M:-जा भूमि पर बने बावरी सुंदरता मिट जाए
मेरा तुझको यही श्राप है कभी न खाली जाए
कोरस:- कभी न खाली जाए
M:-महर्षि के वचन कभी न खाली जाते है न खाली जाते है
पवनपुत्र हनुमान की महिमा सबको सुनाते है
सरे जग को सुनाते है
कोरसः- जय राम भक्त हनुमान तेरी महिमा बड़ी महान
भक्तों को देते वरदान हे वीरबली हनुमान
वार्ता 3 :- ऋषि के श्राप से शापित होने के बाद , उस अंजना नाम की अप्सरा को, अपनी भूल का, अहसास हुआ और दुर्वासा ऋषि से बार बार, विनंती करने के उपरान्त, ऋषि का क्रोध शांत हुआ, ऋषि ने कहा, मेरा शाप तो, वयर्थ तो नहीं होगा, किन्तु हे अप्सरा, मेरा ये श्राप, तुम्हारे लिए, वरदान बन जाएगा, तुम्हारी कोख से ऐसी, अद्भुत संतान की उत्पति होगी, जो सभी प्रकार से पूज्य होगा, जिससे तुम्हारा नाम इस सृष्टि में अमर हो जाएगा, बोलिये पवन पुत्र हनुमान की जय
M:-बोली अंजनी ऋषिवर मुझको श्राप न ऐसा दीजे
भूल हो गयी मुझसे ये अपराध क्षमा कर दीजे
कोरस:- अपराध क्षमा कर दीजे
M:-आप के श्राप से कैसे होगा अब मेरा उद्धार
कोई उपाये हमे बताये विनय है बारम्बार
कोरस:- विनय है बारम्बार
M:-अगले जनम वानर राज बिरज के घर होगा
तेरे गर्भ से महाबलशाली एक बालक होगा
कोरस:- एक बालक होगा
M:-वो तेरा बालक आगे फिर राम भक्त कहलाये
ऋषि की बाते सुनकर माता ख़ुशी में झूमे गए
कोरस:- माता ख़ुशी में झूमे गए
M:-लिया जन्म फिर वानर कुल में ये बतलाते है, हम सबको सुनाते है
पवनपुत्र हनुमान की महिमा सबको सुनाते है, हम जग को बताते है
कोरसः- जय राम भक्त हनुमान तेरी महिमा बड़ी महान
भक्तों को देते वरदान हे वीरबली हनुमान
वार्ता 4 :- ऋषि श्राप के कारण ही, उनका वानर कुल में, जन्म हुआ और, वानर राज केशरी से, उनका विवाह भी हुआ, किन्तु कई वर्ष बीत जाने के बाद भी, उन्हें संतान, सुख की प्राप्ति नहीं हुई, अपनी इसी समस्या को लेकर, पति पत्नी मातंग ऋषि के आश्रम पहुंचे, फिर क्या होता है, आइए कथा के, माध्यम से जानते हैं
M:-ऋषि के द्वारा दिया गया फिर ऐसा ये वरदान
वानर कुल में जन्म लिया और रखा अंजना नाम
कोरस:- और रखा अंजना नाम
M:-धीरे धीरे अंजनी हो गयी शादी योग्य बतलाये
वानर राज केसरी संग में अपना विवाह रचाये
कोरस:- अपना विवाह रचाये
M:-विवाह हो गया दोनों का फिर हुई नहीं संतान
पुत्र बिना जीवन इनका अब कैसे हो आसान
कोरस:- अब कैसे हो आसान
M:-अंजनी माता मंतग ऋषि के आश्रम पे फिर आयी
मतंग ऋषि के सन्मुख बैठी सारी व्यथा सुनाई
कोरस:- सारी व्यथा सुनाई
M:-मतंग ऋषि अंजनी माता को युक्ति बताते है, वो तो युक्ति बताते
पवनपुत्र हनुमान की महिमा सबको बताते है, कथा सुनाते है
कोरसः- जय राम भक्त हनुमान तेरी महिमा बड़ी महान
भक्तों को देते वरदान हे वीरबली हनुमान
वार्ता 5 :- मातंग ऋषि ने कहा, हे देवी, आप स्वामी तीर्थ पर जा, स्नान आदि से निवृत हो, और बारह वर्षों की, कठिन तपस्या करने के उपरान्त ही, आपको, महान संतान की, प्राप्ति होगी
M:-मतंग ऋषि बोले माता तुम्हे करना है ये काम
स्वामी तीर्थ पे जाकर तुमको करना है स्नान
कोरस:- तुमको करना है स्नान
M:-बारह बरस तक तप उपवास आप लगाओ ध्यान
कठिन तपस्या करके देवी पाओगी संतान
कोरस:- देवी पाओगी संतान
M:-बारह बरस तक करी तपस्या प्रभु का ध्यान लगाए
माँ ने किया स्नान और सिंगार से रूप सजाये
कोरस:- सिंगार से रूप सजाये
M:-माँ की तपस्या से प्रसन्न जब हुए पवन भगवान
कानो में प्रवेश किया माता को दिया वरदान
कोरस:- माता को दिया वरदान
M:-अंजनी माँ को पवन देव यह बात बताते है बाते बतलाते है
पवनपुत्र हनुमान की महिमा सबको बताते है हम कथा सुनाते है
कोरसः- जय राम भक्त हनुमान तेरी महिमा बड़ी महान
भक्तों को देते वरदान हे वीरबली हनुमान
वार्ता 6 :- माता अंजना, माँ को वरदान देते हैं, की हे देवी, आपकी कोख से एक, अति तेजस्वी, संतान की, उत्पति होगी, जो सदैव, प्रभु श्री राम की भक्ति में लींन रहेगा, और आपके कुल का गौरव, अमर हो जाएगा
M:-पवन देव ने अंजनी माँ को दिया ये वरदान
पुत्र तुम्हे होगा हे देवी तेजस्वी बलवान
कोरस:- तेजस्वी बलवा
M:-सारे जग में वैभव इसका चमके सूर्यसमान
रामभक्ति में लीन रहेगा जग का करे कल्याण
कोरस:- जग का करे कल्याण
M:-इसके बाद फिर अंजनी माता शिव के रति ध्यान
प्रसन्न हुए अंजनी माता से बोले शिव भगवान
कोरस:- बोले शिव भगवान
M:-क्या चाहती हो देवी हमसे मांग लो तुम वरदान
हाथ जोड़ कर बोली अंजना प्रभु करो कल्याणजो
कोरस:- प्रभु करो कल्याणजो
M:-जो चाहो वर मांग लो हम से ये बतलाते है शिव जी समझते है
पवनपुत्र हनुमान की महिमा सबको सुनाते है, सरे जग को बताते है
कोरसः- जय राम भक्त हनुमान तेरी महिमा बड़ी महान
भक्तों को देते वरदान हे वीरबली हनुमान
वार्ता 7 :- एक बार, अवध नरेश, महाराज दशरथ ने, पुत्र प्राप्ति के लिए, महान यज्ञ किया, जिसमें श्रृंगी ऋषि ने, मुख्य भूमिका निभाई, और अग्नि देव से प्राप्त, खीर को, महाराज दशरथ को देते हुए कहा, हे राजन, इस खीर को आप तुरंत लेकर जाओ, और अपनी रानियों को खिलाओ
M:-ऋषि श्राप से मुक्ति हेतु मुझपे करो उपकार
पुत्र रूप में आप मेरे घर ले लो प्रभु अवतार
कोरस:- ले लो प्रभु अवतार
M:-तथास्तु कहके शिव जी वहां से हो गए अंतर्ध्यान
उधर अयोध्या में दशरथ जी करते यज्ञ महान
कोरस:- करते यज्ञ महान
M:-अग्नि देव ने श्रृंगी ऋषि ने प्रकट वहाँ कीन्हा
खीर पात्र फिर अग्नि देव ने ऋषि के हाथ में दीन्हा
कोरस:- ऋषि के हाथ में दीन्हा
M:-ऋषिवर बोले दशरथ से ये खीर तुरंत ले जाओ
अपनी तीनो रानियों को बस आप ये खीर खिलाओ
कोरस:- बस आप ये खीर खिलाओ
M:-चमत्कार शिव शंकर जी फिर ऐसा दिखते है वो ऐसा दिखते है
पवनपुत्र हनुमान की महिमा सबको बताते है हम कथा सुनाते है
कोरसः- जय राम भक्त हनुमान तेरी महिमा बड़ी महान
भक्तों को देते वरदान हे वीरबली हनुमान
वार्ता 8 :- राजा दशरथ, खीर पात्र को लेकर, ज्योंही, अपने महल की ओर चले, तभी देव योग से, एक कौआ आया, और उसने उस खीर पात्र में अपनी चोंच में कुछ खीर लेकर, आसमान की ओर, उड़ चला
M:-खीर पात्र लेकर दशरथ जी जब महल में जाये
तभी एक कौआ आकर के खीर में चोंच डुबाये
कोरस:- खीर में चोंच डुबाये
M:-भरी खीर फिर चोंच के अंदर फौरन ही उड़ जाए
अंजनी माँ के हाथ में वो कौआ खीर गिराए
कोरस:- वो कौआ खीर गिराए
M:-शिव जी का प्रसाद जान कर माता खीर को खाये
सिद्ध खीर ने अंजनी माँ को ऐसा असर दिखाए
कोरस:- ऐसा असर दिखाए
M:-चैत्र शुक्ल 15 दिन भक्तो आया मंगलवार
हुआ जन्म बजरंगबली का गूंजे जय जयकार
कोरस:- गूंजे जय जयकार
M:-हनुमान जो को शिवजी का अंश बताते है ग्यारवा अंश बताते है
पवनपुत्र हनुमान की महिमा सबको सुनाते है, सरे जग को बताते है
कोरसः- जय राम भक्त हनुमान तेरी महिमा बड़ी महान
भक्तों को देते वरदान हे वीरबली हनुमान
वार्ता 9 :- श्री हनुमान जी महाराज, बाल्य्काल में, अत्यंत नटखट थे, और अपनी अद्भुत क्षमता को, प्रदर्शित करते रहते थे, इसी लीलाक्रम, में भगवान सूर्य को ही, इन्होने फल समझ लिया, परिणामसवरुप, सूर्य देव को इन्होने, निगल लिया
M:-गर्भ में पड़ गयी इनके ऊपर वानरी छाया
इसीलिए वानर का रूप तो सबके मन भाया
कोरस:- सबके मन भाया
M:-बाल्यरूप में नटखट थे ये करतब करे तमाम
अद्भुत इनकी लीला और अद्भुत थे इनके काम
कोरस:- अद्भुत थे इनके काम
M:-एक बार हनुमान शिशु को भूख लगी थी अपार
लाल लाल फल सूर्य को जाना मन में किया विचारी
कोरस:- मन में किया विचारी
M:-उड़े गगन की और प्रभु खाने को फल ये लाल
सूर्य देव को मुख में दबा लिया है ऐसा किया कमाल
कोरसः- ऐसा किया कमाल
M:-महाबली सूर्य को निगल ही जाते है, वो तो निगल ही जाते है
पवनपुत्र हनुमान की महिमा सबको सुनाते है, सरे जग को बताते है
कोरसः- जय राम भक्त हनुमान तेरी महिमा बड़ी महान
भक्तों को देते वरदान हे वीरबली हनुमान
वार्ता 10 :- जब उन्होंने, सूर्यदेव को, निगल लिया तो, सम्पूर्ण सृष्टि में, भयंकर अंधकार फ़ैल गया, सभी देवता, भाग कर ब्रह्म देव के पास पहुंचे, और उन्हें पूरी बात, बताई फिर क्या होता है, आइए कथा के माध्यम से जानते हैं
M:-सूर्य देव को मुंह में रखा तो छा गया अन्धकार
तीन लोक सृष्टि में भक्तों मच गया हाहाकार
कोरस:- मच गया हाहाकार
M:-देवी देवता घबराये सब होने लगे व्याकुल
हनुमत सूर्य को निगल हए है समझ के मीठा फल
कोरस:- समझ के मीठा फल
M:-होकर इकट्ठे वो सभी हनुमत के पास में आये
सूर्य देव को बाहर निकालो प्रभु जो कृपा हो जाए
कोरस:- प्रभु जो कृपा हो जाए
M:-देवो की विनती सुनके तब सूर्य को मुख से निकाला
हनुमान की कृपा से सृष्टि में हुआ उजाला
कोरस:- सृष्टि में हुआ उजाला
M:-नटखट अल्हड़ जिद्दी तभी हनुमान को कहते है ऐसी लीला रचते है
पवनपुत्र हनुमान की कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है
कोरसः- जय राम भक्त हनुमान तेरी महिमा बड़ी महान
भक्तों को देते वरदान हे वीरबली हनुमान
वार्ता 11 :- एक बार, श्री हनुमान जी महाराज, भगवान् सूर्य देव के, रथ पर, खेल रहे थे, संयोग वश, उस दिन ग्रहण भी लगा था, और नियानुसार राहु देव, भगवान् सूर्य को, निगलने को आये, तभी श्री हनुमान जी महाराज ने कुछ ऐसा किया, की राहु देवता हैरान, परेशान हो गए
M:-सूर्य के रथ पर खेल रहे थे एक समय हनुमान
उस दिन सूर्य ग्रहण था भक्तो समय बड़ा बलवान
कोरस:- समय बड़ा बलवान
M:-सूर्य देव को ग्रास करने राहु वहां पर आया
जानके वानर का एक बालक हनुमत से टकराया
कोरस:- हनुमत से टकराया
M:-हनुमत ने अपने हाथ से उसको पकड़ लिया है
छुड़ा ना पाया हाथ वो राहु ऐसे जकड़ लिया है
कोरस:- राहु ऐसे जकड़ लिया है
M:-भयभीत हो गया बोला छोडो मुझे हनुमान
हाथ छुड़ा के भागा वो मुश्किल से बचाई
कोरस:- मुश्किल से बचाई
M:-जान इंद्र देव को राहु अपनी व्यथा बताते है अपनी व्यथा बताते है
पवनपुत्र हनुमान की हम तो महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरसः- जय राम भक्त हनुमान तेरी महिमा बड़ी महान
भक्तों को देते वरदान हे वीरबली हनुमान
वार्ता 12 :- जब इंद्र देव को, श्री हनुमान जी की, बात पता लगी, तो वो, अपने ऐरावत पर चढ़, हनुमान जी को, दण्डित करने हेतु आये, और फिर दोनों में भयंकर युद्ध हुआ, और परेशान हो कर, इंद्रदेव ने, अपना बज्र, श्री हनुमान जी पर चला दिया, परिणामस्वरूप उनकी हनु की हड्डी, टूट गयी, जिस कारण उनका नाम हनुमान पड़ा
M:-क्रोधित होकर इंद्र देव हाथी पे चढ़के आया
बालयरूप हनुमान पे उसने अपना बज्र चलाया
कोरस:- उसने अपना बज्र चलाया
M:-मूर्छित होकर हनुमान जब गिरे धरा पे आये
बायीं हनु की हड्डी टूटी पीड़ा सह न पाए
कोरस:- पीड़ा सह न पाए
M:-बालक को जब घायल देखा पवन देव जी आये
वायुदेव ने गति रोक दी देव सभी घबराये
कोरस:- देव सभी घबराये
M:-पत्थर जैसे हो गए प्राणी सांस नहीं ले पाए
सभी देवता पवनदेव को मिलके रहे मनाय
कोरसः- मिलके रहे मनाय
M:-वायुदेव का क्रोध देख ब्रम्हाजी आते है देवता उनको मानते है
पवनपुत्र हनुमान की महिमा सबको बताते है हम कथा सुनाते है
कोरसः- जय राम भक्त हनुमान तेरी महिमा बड़ी महान
भक्तों को देते वरदान हे वीरबली हनुमान
वार्ता 13 :- जब हुनमान जी।, मूर्क्षित हो गए, तब, क्रोधित हो कर, पवन देव ने भी, अपनी वायु ऊर्जा को, सीमित कर लिया, परिणामस्वरूप, सभी जीवों का दम घुटने लगा, और सबके प्राण संकट में आ गए
M:-ब्रम्हा जी ने मूर्छित हनुमत को स्पर्श किया है
बाल्य रूपी हनुमान को फिर तो जीवन दान दिया है
कोरस:- फिर तो जीवन दान दिया है
M:-अपने पुत्र को होश में देखा पवन देव हरसाये
देवो ने जब विनती किन्ही चमत्कार दिखलाये
कोरस:- चमत्कार दिखलाये
M:-सारे जगत में प्राणो का फिर किया है चमत्कार
सभी देवता करने लगे हनुमान की जय जयकार
कोरस:- हनुमान की जय जयकार
M:-हनु की हड्डी टूटी तो दिया इंद्र ने इनको नाम
तभी से इनको नाम पड़ा महावीर हनुमान
कोरस:- महावीर हनुमान
M:-सब देवो ने दिया है वरदान बताते है प्रभु की महिमा गाते है
पवनपुत्र हनुमान की महिमा सबको सुनाते है सरे जग को सुनाते है
कोरसः- जय राम भक्त हनुमान तेरी महिमा बड़ी महान
भक्तों को देते वरदान हे वीरबली हनुमान
वार्ता 14 :- जब अवध में, भगवान् श्री राम का जन्म हुआ, उसके कुछ दिवस पश्चात, राजा दशरथ ने, एक भव्य आयोजन किया, जिसमें दूर दूर से लोग भाग लेने आये, उनके बाल्य रूप का दर्शन करने को स्वयं, हनुमान जी भी पधारे, फिर क्या होता है, आइये सुनते हैं कथा के माध्यम से
M:-अवधपुरी में एक दिन आया अद्भुत एक मदारी
वानर का वो खेल दिखाए देखे दुनिया सारी
कोरस:- देखे दुनिया सारी
M:-बोले राम इस खेल को हम भी देखना चाहते है
राजा दशरथ उसको फिर महलो में बुलाते है
कोरस:- फिर महलो में बुलाते है
M:-लीला इनकी जान रहे है महाप्रभु श्री राम
वानर रूप में लीला करते है शंकर भगवान
कोरस:- लीला करते है भगवान
M:-इस वानर संग शिव जी ने तो ऐसा खेल रचाया
बोले फिर ये श्री राम जी ये वानर मुझको भाया
कोरस:- वानर मुझको भाया
M:-मिला न वानर श्री राम फिर रूठ ही जाते है वानर पाना चाहते है
पवनपुत्र हनुमान की महिमा सबको बताते है हम कथा सुनाते है
कोरसः- जय राम भक्त हनुमान तेरी महिमा बड़ी महान
भक्तों को देते वरदान हे वीरबली हनुमान
वार्ता 15 :- हनुमान जी की, लीला को देख, श्री राम जी, मोहित हो गए और आयोजन के बाद फिर से उसी वानर को ढूढ़ने लगे।, लेकिन कोई पता न चला फिर राजा दशरथ ने अपने मंत्री भेजा जो उस वानर की तलाश में किष्किंधा तक पहुँच गए
M:-उस वानर के लिए राम जी भारी रटन लगाए
दशरथ जी ने पुत्र के खातिर वानर कई मंगाए
कोरस:- वानर कई मंगाए
M:-राम को कोई पसंद न आया पिता श्री दुखियाये
मैं तो वो ही वानर लूंगा और कोई ना चाहे
कोरस:- कोई ना चाहे
M:-अपने मंत्री को वो वानर खोजने को भेजा
खोजत खोजत आये मंत्री पर्वत किष्किंधा
कोरस:- पर्वत किष्किंधा
M:-वानर राज श्री सुग्रीव ने उनको शीश झुकाया
बुला के फिर हनुमान जी को उनके साथ बिठाया
कोरस:- उनके साथ बिठाया
M:-भक्त और भगवन का हुआ मिलन बताते है, प्रभु दर्श कराते है
पवनपुत्र हनुमान की महिमा सबको बताते है सरे जग को बताते है
कोरसः- जय राम भक्त हनुमान तेरी महिमा बड़ी महान
भक्तों को देते वरदान हे वीरबली हनुमान
वार्ता 16 :- वानर रुपी हनुमान जी, पुनः अवध पूरी में आये, अपने प्रिये भक्त को देख, प्रभु राम हर्षाये, अपने प्रभु को देख, श्री हनुमान जी की आँखों से।, आंसुओं की धार बह निकली, इसे देख , भगवान् राम ने, श्री हनुमान जी से कहा, हे हनुमान हमारा मिलना तो तय है लकिन कुछ अवधि के उपरांत
M:-वानर रुपी हनुमान फिर अवध पूरी में आये
अपने प्रिये इस भक्त को देखा श्री राम हरसाये
कोरस:- श्री राम हरसाये
M:-प्रभु राम को देखा तो हनुमत जी नीर बहाये
बोले राम धीरज रखो हम लीला करने आये
कोरस:- हम लीला करने आये
M:-होगा जब वनवास हमे तब तुमसे मिलने आना
वीर हनुमान हमे तुम भूल नहीं जाना
कोरस:- हमे तुम भूल नहीं जाना
M:-अब तुम जाओ हनुमान तुम रखना ये विशवास
तुमसे मिलने आएंगे जब होगा मेरा वनवास
कोरस:- जब होगा मेरा वनवास
M:-हनुमान को श्री राम जी धैर्य बधाते है कैसे समझाते है
पवनपुत्र हनुमान की महिमा सबको बताते है सरे जग को बताते
कोरसः- जय राम भक्त हनुमान तेरी महिमा बड़ी महान
भक्तों को देते वरदान हे वीरबली हनुमान
वार्ता 17 :- अपने वादा को निभाने भगवन ज़रूर आते हैं, और ऐसा ही हुआ, जब बनवास में प्रभु श्री राम, किष्किंधा आते हैं, और जब उनकी मुलकात, श्री हनुमान जी से होती है, और जब भक्त और भगवन दोनों मिलते है तो भवनों का सागर बह उठता है
M:-चौदह बरस लिए राम जी आये जब वनवास
वानर राज सुग्रीव जी मित्र बने है उनके ख़ास
कोरस:- बने है उनके ख़ास
M:-हनुमान ने अपने प्रभु को लिया जब पहचान
सीता माँ की खोज लगाने चले वीर हनुमान
कोरस:- चले वीर हनुमान
M:-सौ योजन सागर को लांघ गए महावीर बालकर
कूद गए लंका में हनुमत और लंकनी मार
कोरस:- और लंकनी मार
M:-सीता माँ को हाथ जोड़कर करते है प्रणाम
फल खाये और बाग़ उजाड़े मुख से बोले राम
कोरस:- मुख से बोले राम
M:-अक्षय कुमार को हनुमान जी मार गिराते है राक्षस घबराते है
पवनपुत्र हनुमान की महिमा सबको बताते है हम कथा सुनाते है
कोरसः- जय राम भक्त हनुमान तेरी महिमा बड़ी महान
भक्तों को देते वरदान हे वीरबली हनुमान
वार्ता 18 :- श्री हनुमान जी महाराज, माता सीता का, पता लगाने को, सागर पार कर, लंका पहुंचे और, माता सीता का पता लगा लिया, और पूरी लंका में, उनके नाम का, डंका बजने लगा जब उन्होंने, अपनी पूँछ में लगी आग को बुझाने हेतु, सम्पूर्ण लंका को ही, जला कर ख़ाक कर दिया
M:-रावण सूत फिर मेघनाथ भी उनसे लड़ने आये
ब्रम्हपांस में बंधे है हनुमत करतब खूब दिखाए
कोरसः- करतब खूब दिखाए
M:-हनुमान की बात न मानी जब रावण हरसाये
सोने की लंका हनुमत ने है फिर जलाये
कोरसः- हनुमत ने है फिर जलाये
M:-कथा अनंत है हनुमान की कोई पार न पाया
बैरागी ने लिखी कथा देवेश कुंदन ने गया
कोरस:- देवेश कुंदन ने गया
M:-भक्त विभीषण को हनुमत जी राम शरण में लाये
हनुमान की भक्ति देखकर प्रभु राम हरसाये
कोरस:- प्रभु राम हरसाये
M:-महावीर हनुमान को आओ वंदन गाते है उनसे क्षमा चाहते है
पवनपुत्र हनुमान की महिमा सबको बताते है हम सबको बताते है
कोरसः- जय राम भक्त हनुमान तेरी महिमा बड़ी महान
भक्तों को देते वरदान हे वीरबली हनुमान
लेखक :- शफी मोहम्मद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40