Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:13:59 9+ Views

Suparshwanath Ki Katha

Super Hit Devotional track Suparshwanath Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Suparshwanath Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -जय जिनेन्द्र श्रावक और श्राविकाओं आज में आपको सातवे तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ
की जीवन गाथा सुनाने जा रही हूँ ध्यान से सुने -
F: -हम जैन धर्म के तीर्थंकर का वर्णन गाते है हम वर्णन गाते है
सुपार्श्वनाथ भगवान की जीवन गाथा गाते है हम गाथा गाते है
सातवे तीर्थंकर के हम दर्शन करवाते है हम दर्शन करवाते है
सुपार्श्वनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -सुपार्श्वनाथ भगवान करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण सुपार्श्वनाथ भगवान
वार्ता: -जैन पुराणों के अनुसार जैन धर्म में चौबीस तीर्थंकर हुए है तीर्थंकर अरिहंतो में से है
होते है सभी तीर्थंकर ने साधारण अनुश्य के रूप में ही जन्म लिया अपनी इन्द्रिया और
आत्मा पर विजय प्राप्त करके वे तीर्थंकर बने इसी कड़ी में भगवान सुपार्श्वनाथ जी
सातवे तीर्थंकर है सातवे तीर्थंकर सुपार्श्वनाथ के पिता वाराणसी के शाशक थे उनका
नाम सुप्रतिष्ठित तथा पटरानी का नाम पृथ्वी पे देखा था -
F: -जैन धर्म के सातवे तीर्थंकर कहलाते है
सुपार्श्वनाथ भगवान धर्म का मार्ग दिखाते है
कोरस: -धर्म का मार्ग दिखाते है
F: -धर्म शिखर के ऊपर बैठे सुपार्श्वनाथ भगवान
अपनी पावन वाणी से वो बरसाते है ज्ञान
कोरस: -वो बरसाते है ज्ञान
F: -जिनके चरण कमल की रज में दिखे मोक्ष का धाम
ऐसे पावन तीर्थंकर का सुपार्श्वनाथ है नाम
कोरस: -सुपार्श्वनाथ है नाम
F: -अति शीतल है अति सरल सरस् है सुपार्श्वनाथ भगवान
सुपार्श्नाथ भगवान की जीवन गाथा करू बखान
कोरस: -जीवन गाथा करू बखान
F: -जिनके चरण कमल में हम नित शीश झुकाते है हम नित शीश झुकाते है
हम सुपार्श्वनाथ भगवान के अनुपम कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -सुपार्श्वनाथ भगवान करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण सुपार्श्वनाथ भगवान
वार्ता: -जैन बंधुओ माता पृथ्वी वेना ने जब गर्भ धारण किया तो इस बात का पता किसी को भी
नहीं चला क्योकि गर्भ के अंदर पल रहे सुपार्श्वनाथ जी ने अपने माता पिता की कोख
को सामान्य एवं सुन्दर बनाये रखा उनका उदर ज्यो का त्यों रहा तनिक भी नहीं उभरा
था देखने से लगता ही नहीं था की माता पृथ्वी वेना के उदर पे पुत्र पल रहा है इससे
उनके उदर की सुंदरता ज्यो की त्यों बनी रही वाराणसी के निवासियों तक को भनक
नहीं थी की हमारी महारानी गर्भ से है ये -
F: -वाराणसी के महाराजा थे सुप्रतिष्ठ महाराज
नहीं कर्मो की कोई उनका जहाँ तलक था राज
कोरस: -उनका जहाँ तलक था राज
F: -पृथ्वी वेना थी पटरानी कमल समान स्वरूप
आंचल से ममता बहती थी लगता रूप अनूप
कोरस: -लगता रूप अनूप
F: -राजा सुप्रतिष्ठ के शासन में जनता थी खुशहाल
अन्न और धन धान्य से सारा राज्य था मालामाल
कोरस: -राज्य था मालामाल
F: -पृथ्वी वेना पटरानी ने धारण गर्भ किया
शुभ नक्षत्र और शुभ बेला में धारण गर्भ किया
कोरस: -धारण गर्भ किया
F: -सुपार्श्वनाथ पृथ्वी वेना के गर्भ में आते है हाँ गर्भ में आते है
हम सुपार्श्वनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -सुपार्श्वनाथ भगवान करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण सुपार्श्वनाथ भगवान
वार्ता: -सुपार्श्वनाथ के शरीर का वर्ण हरा था मंगल बेला में उनका जन्म होता है सारी नगरी में
त्यौहार जैसा माहौल हो जाता है गली गली से मंगल गीत के मधुर स्वर सुनाई देते है
सारे राज्य में दीपोत्सव मनाया जाता है राजा सुप्रतिष्ठ ने खजाने के मुहाने खोल दिए थे
उन् वस्त्र द्रव्य दान दोनों हाथो से कर रहे थे सारे राज्य में प्रसन्नता की खुहियो का
ठिकाना नहीं रहता है अपने लाल की ममता मयी आंचल में छुपा के रखती है कही
किसी की नजर ना लग जाये -
F: -ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी तिथि को शुभ दिन था पावन
विशाख नक्षत्र की शुभ बेला थी घड़ी मनभावन
कोरस: -बेला थी घड़ी मनभावन
F: -जन्म हुआ श्री सुपार्श्वनाथ का पावन धरा हुई
हरियाली हम भये और मन भावन धरा हुई
कोरस: -और मन भावन धरा हुई
F: -मंगलमय हुई सारी नगरी गूंजे मंगल गीत
थे वहां का लाल खेल रहा देह लगे नवनीत
कोरस: -देह लगे नवनीत
F: -दीपोत्सव की रात हो गयी दीवाली के दिन
घड़ी पहर सब रंग गए रंग में झूम रहे पल छीन
कोरस: -झूम रहे पल छीन
F: -नगर निवासी खुशियों के त्यौहार मनाते है त्यौहार मनाते है
हम सुपार्श्वनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -सुपार्श्वनाथ भगवान करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण सुपार्श्वनाथ भगवान
वार्ता: -उसके पश्चात सुपार्श्नाथ जी सेकड़ो वर्षो तक न्याय पूर्वक प्रजा का लालन पालन करते
रहे राजसी वैभव के बिच भी उनकी वृंति संयमित थी इसी प्रकार दिन बीतते गए और
एक दिन वो अपने महल में टहल रहे थे तभी उनकी दृष्टि वृक्षों से गिरते पत्तो की और
मुरझाये फूलो पर पड़ती है तभी उन्हें तत्क्षण ही जीवन नश्वरता का बोध हो जाता है वो
सोचने लगते है की उन्होंने व्यर्थ ही इतने वर्ष हमने सांसारिक सुखो में बिता दिए उनका
मन खिन्न हो जाता है -
F: -हरे वर्ण की देह थी उनकी तेज था सूर्य समान
इसीलिए ही मिला था उनको स्वस्तिक चिन्ह निशान
कोरस: -स्वस्तिक चिन्ह निशान
F: -सुख वैभव में बचपन बीता हुए श्री नाथ जवान
तेज चमकता था चेहरे से जैसे सूर्य समान
कोरस: -जैसे सूर्य समान
F: -राजा सप्रतिष्ठ ने फिर अपने पुत्र का किया विवाह
सुपार्श्व नाथ पत्नी के संग में करने लगे निर्वाह
कोरस: -करने लगे निर्वाह
F: -राज्य अभिषेक हुआ जब उनका धर्म राज्य की और
सुपार्श्वनाथ का मन भाया फिर मुनि दीक्षा की और
कोरस: -फिर मुनि दीक्षा की और
F: -मुनि दीक्षा लेकर के फिर वो राज्य चलाते है वो राज्य चलाते है
सुपार्श्वनाथ भगवान की अनुपम कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -सुपार्श्वनाथ भगवान करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण सुपार्श्वनाथ भगवान
वार्ता: -उसी क्षण सुनके मन में वैराग जाग जाता है ये संसार राज दरबार राज वैभव सब व्यर्थ
लगने लगता है उनका मन खिन्न हो जाता है वो सारा राजपाट अपने पुत्र को सौंप कर
ज्येष्ठ मास की त्रयोदशी तिथि को वाराणसी में ही मुनि दीक्षा ले लेते है और वन वन
भृमण करके और तपस्या करने लगते है उनके यक्ष का नाम मातंग और यक्षिणी का
नाम शांता देवी था -
F: -पेड़ो से गिरते फूल और पत्ते बने ज्ञान की खान
चिंतित होकर लगे सोचने सुपार्श्वनाथ भगवान
कोरस: -सुपार्श्वनाथ भगवान
F: -ये जीवन मिथ्या सागर है रही मौत लहराय
पेड़ से टुटा जीवन पत्ता ले गयी मौत उड़ाय
कोरस: -ले गयी मौत उड़ाय
F: -मौत का सागर लहराता है लेगा सबको डुबाय
मौत के फंदे से कोई प्राणी बचके निकल ना पाए
कोरस: -बचके निकल ना पाए
F: -मौत हो सच्ची है बस बाकी नश्वर है संसार
नश्वर लगने लगा उन्हें सब राज महल दरबार
कोरस: -सब राज महल दरबार
F: -राज पाट ऐश्वर्य से अब वो दूर हो जाते है अब वो दूर हो जाते है
हम सुपार्श्वनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -सुपार्श्वनाथ भगवान करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण सुपार्श्वनाथ भगवान
वार्ता: -इसी तरह से नो वर्ष की तपस्या के पश्चात फाल्गुन सप्तमी के दिन वाराणसी में ही वृक्ष
के निचे उन्हें केवल्य ज्ञान प्राप्त होता है वो तीर्थंकर बनकर तीनो लोको में पूजे जाने
लगते है जीवन के शेष काल में उन्होंने अनुयायियों के साथ घूम घूम कर उन्हें धर्म
उपदेश देते रहे और लोगो का कल्याण करते रहे उन्होंने सत्य का समर्थन किया और
हिंसा को अनुचित बताया -
कोरस: -सुपार्श्वनाथ भगवान करो हम सबका कल्याण
करो हम सबका कल्याण सुपार्श्वनाथ भगवान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40