Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:19:23 11+ Views

Ganga Dussehra Katha

Super Hit Devotional track Ganga Dussehra Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Ganga Dussehra Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -जय माँ गंगा आज हम आपको गंगा दशहरा की पावन कथा सुनाने जा रहे हैं माँ गंगा
पतित पानी और अतिपावन है तो प्रेम से बोलिये गंगा मैया की जय -
M: -हम गंगा दशहरा की भक्तों तुम्हें कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
देव नदी माँ गंगा की हम महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
हम गंगा दशहरा की भक्तों तुम्हें कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
देव नदी माँ गंगा की हम महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे मोक्षदायनी माँ हे भवतारिणी माँ हे भवतारिणी गंगे हे मोक्ष दायनी गंगे
वार्ता: -भगवान् शिव की जटाओं से जयेष्ठ मास की शुक्ल पक्ष के दशमी तिथि को माँ गंगा धरा पर
अवतरित हुई थी उसी दिन से इस पावन दिन को गंगा दशहरा के रूप में मनाते आ रहे हैं
M: -प्राचीन काल की बात हैं भक्तों राजा हुए गुणवान
न्याय प्रिये थे धर्म के पालक सगर था जिनका नाम
कोरस: -सगर था जिनका नाम
M: -राजा सगर के दो थी रानी केशनी सुमति नाम
एक ही चिंता थी तीनो को न कोई संतान
कोरस: - न कोई संतान
M: -राजा सगर ने फिर तो शिव शम्भू का ध्यान किया
तप करने को तीनो ने वन में प्रस्थान किया
कोरस: -वन में प्रस्थान किया
M: -तीनो प्राणी वन में जाकर करने लगे शिव ध्यान
शिव शंकर सा इस सृष्टि में दूजा कौन महान
कोरस: -दूजा कौन महान
M: -शिव शंकर खुश होकर फिर वर दे जाते हैं वर देकर जाते है
देव नदी माँ गंगे की हम महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: -हे मोक्षदायनी गंगे हे भव तारिणी गंगे हे भवतारिणी गंगे हे मोक्ष दायनी गंगे
वार्ता: -शिव ने रानी केशनी के गर्भ से एक तथा रानी सुमति के गर्भ से साठ हजार पुत्र होने का
वरदान दिया फिर क्या था ऐसा ही हुआ उसे साठ हजार पुत्रों की प्राप्ति हुई और
असमंजस नाम के पुत्र की प्राप्ति केशनी को हुई -
M: -फिर तो राजा की होने लगी चहुँ ओर जयकार
शिव भोले ने भूप के ऊपर की थी कृपा अपार
कोरस: -की थी कृपा अपार
M: -कुछ समय के बाद तो सारे पुत्र हुए हैं जवान
सभी पुत्र अतिबलशाली थे ज्ञानी और गुणवान
कोरस: -ज्ञानी और गुणवान
M: -सभी पुत्र करते बड़ो का आदर और सत्कार
सभी देव दानव डरते न आते उनके अगार
कोरस: -न आते उनके अगार
M: -अपने पुत्रों को देख राजा है हर्षाये
अश्वमेधा मैं यज्ञ कराऊँ मन में हैं बतलाये
कोरस: -मन में हैं बतलाये
M: -श्यामवर्ण राजा घोड़ा फिर तो छुड़वाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
देव नदी माँ गंगे की हम महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -हे मोक्षदायनी गंगे हे भव तारिणी गंगे हे भवतारिणी गंगे हे मोक्ष दायनी गंगे
वार्ता: -राजा सगर अपने पुत्रों का बल देख कर अश्वमेध यज्ञ करवाने का निर्णय लेते है जिस
कारण इंद्र का सिंहासन डोल जाता है और इंद्र देव उस घोड़े को चुराकर पातळ में कपिल
मुनि की कुटिया के पीछे बाँध देते हैं उसके बाद क्या होता है आइये कथा के माध्यम से
जानते है -
M: -सारे सुतों ने मिलकर खोजा ढूंढी सारी दिशाए
उत्तर दिशा में कपिल की कुटिया अश्व मिला हैं आएं
कोरस: -अश्व मिला हैं आएं
M: -अश्व देख के सभी सुतों ने सत्य न हैं जाना
चोर उचक्का कह कर कपिल मुनि को मारे ताना
कोरस: -कपिल मुनि को मारे ताना
M: -राज सुतों की सुनकर वाणी मुनि को क्रोध हुआ
कपिल मुनि ने क्रोध में उनको श्राप से भस्म किया
कोरस: -श्राप से भस्म किया
M: -सभी पुत्र हो गए भस्म जो थे आज्ञाकारी
पूरे राज्य में दुःख बड़ा ही छाया हे भारी
कोरस: -छाया हे भारी
M: -असमंजस सूत अंशुमान को राजा बुलाते हैं दरबार बुलाते है
देव नदी माँ गंगे की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -हे मोक्षदायनी गंगे हे भव तारिणी गंगे हे भवतारिणी गंगे हे मोक्ष दायनी गंगे
वार्ता: -राजा सगर ने अपने पौत्र अंशुमान को कहा की तुम कपिल मुनि के आश्रम जाओ और
उनसे क्षमा याचना कर अपने पूर्वजो की मुक्ति का मार्ग ढूंढो अंशुमान ने वैसा ही किया
ऋषि के घोड़े को ससम्मान लौटा दिया -
M: -राजा सगर को अंशुमान ने भेद हैं बतलाया
सौंप के अपना राज्य पौत्र को तप करने आया
कोरस: -तप करने आया
M: -करते तप को बीत गए हैं वर्ष कई हजार
स्वर्ग से कैसे आएगी गंगा दीखते नहीं असार
कोरस: -दीखते नहीं असार
M: -सगर के बाद तो अंशुमान फिर तप करने आये
राज्य सिंहासन पुत्र दिलीप को देकर हर्षाये
कोरस: -देकर हर्षाये
M: -अंशुमान ने भी वन में फिर तप किया भारी
देवनदी न ला पाए गए स्वर्ग को तपधारी
कोरस: -स्वर्ग को तपधारी
M: -दृढ संकल्प ले वन को फिर दिलीप भी जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
देव नदी माँ गंगे की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे मोक्षदायनी गंगे हे भव तारिणी गंगे हे भवतारिणी गंगे हे मोक्ष दायनी गंगे
वार्ता: -राजा दिलीप भी अपना राज्य अपने पुत्र भगीरथ को सौंप वन में तप करने चले जाते हैं
परन्तु सफल न हो पाते है उसके बाद भागीरथ तप करने को वन में प्रस्थान करते हैं
फिर क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते है -
M: -ग्यारह हजार वर्ष धरा श्री नारायण का ध्यान
एक पैर पर खड़े रहे न तनिक किया अभिमान
कोरस: -न तनिक किया अभिमान
M: -छोड़ के खाना पीना बस वो वायु ग्रहण करे
विष्णु नाम का जाप करे फिर मन में ध्यान धरे
कोरस: -फिर मन में ध्यान धरे
M: -भगीरथ की नासिका से निकला फिर एक ज्वाला वेग
देख देवता थर्रा गए ये कैसे अद्भुत तेज
कोरस: -ये कैसे अद्भुत तेज
M: -ये तपधारी कौन हैं जिसके तप से झुलस रहे
एकत्रित हो सब देवों ने हरि से वचन कहे
कोरस: -हरि से वचन कहे
M: -नारायण फिर देवों को धीरज बंधवाते हैं धीरज बंधवाते हैं
देव नदी माँ गंगा की हम महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं हम
कोरस: - हे मोक्षदायनी गंगे हे भव तारिणी गंगे हे भवतारिणी गंगे हे मोक्ष दायनी गंगे
वार्ता: -भगत के वश में है भगवान भगवान् तो हमेशा अपने भक्तों से प्रेम करते हैं और इसी प्रेम
के परिणाम स्वरूप भगवान श्री हरी विष्णु राजा भगीरथ के सम्मुख प्रकट हो जाते हैं और
कहते हैं है राजन मांगो तुम्हें क्या वर चाहिए -
M: -मेरी आज्ञा भगीरथ तुम गंगा ले जाओ
ब्रह्म सुता हैं माँ गंगे उनकी भी आज्ञा पाओ
कोरस: -उनकी भी आज्ञा पाओ
M: -गंगा के जब वेग की धारा धरा पे आएगी
ये धरती उस वेग को लेकिन रोक न पाएगी
कोरस: -लेकिन रोक न पाएगी
M: -ब्रह्मा और शिव का भागीरथ तुम जाओ उपवास करो
उसके बाद ही गंगा को लाने की आस धरो
कोरस: -लाने की आस धरो
M: -ग्यारह सौ साल तलक किया ब्रह्म देव का पूजन
खुश हो कर श्री ब्रह्मा जी ने फिर तोड़ दिया अनशन
कोरस: -फिर तोड़ दिया अनशन
M: -भगीरथ जी अपना मनोरथ उन्हें बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं
देव नदी माँ गंगा की हम महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -हे मोक्षदायनी गंगे हे भव तारिणी गंगे हे भवतारिणी गंगे हे मोक्ष दायनी गंगे
वार्ता: -राजा भगीरथ की तपस्या से ब्रह्म देव प्रसन्न होते हैं और गंगा जी को ले जाने की अनुमति दे
देते हैं और कहते हैं की हे राजन गंगा के प्रबल वेग को धरा सहन नहीं कर पाएगी इसके
लिए तुम शिव की उपासना करो -
M: -भगीरथ के जप तप से भोले शंकर हुए प्रसन्न
खोल जटाएं शिव शम्भू ने कार्य किये संपन्न
कोरस: -कार्य किये संपन्न
M: -भगीरथ के सामने जब माँ गंगा हैं आई
हाथ जोड़ विनती कर राजन ने हैं बात बतलाई
कोरस: -राजन ने हैं बात बतलाई
M: -माँ गंगा फिर भगीरथ से प्रश्न करके बोली
धोते धोते पाप सभी के हो जाऊँगी मैली
कोरस: -हो जाऊँगी मैली
M: -मेरे पापों को धोने यहाँ कोई ना आएगा
ऋषियों के स्नान मात्र से मेरा भला हो जायेगा
कोरस: -मेरा भला हो जायेगा
M: -माँ गंगा को भगीरथ फिर तो बात बताते हैं वो बात बताते हैं
देव नदी माँ गंगा की हम कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते हैं
कोरस: -हे मोक्षदायनी गंगे हे भव तारिणी गंगे हे भवतारिणी गंगे हे मोक्ष दायनी गंगे
वार्ता: -राजा भगीरथ माँ गंगा को धरा की ओर लेकर चल पड़ते है माँ गंगा का वेग इतना प्रबल था
की तीनो लोकों में उनकी ध्वनि सुनाई दे रही थी लेकिन वो भगवान शिव की जटाओं में
उलझ जाती हैं और उसके बाद राजा ने क्या किया आइये कथा के माध्यम से जानते है -
M: -माँ गंगा तो शिव की जटाओं में हो गई परेशान
फिर तो भगीरथ ने शिव जी का मन से किया हैं ध्यान
कोरस: -मन से किया हैं ध्यान
M: -आगे को फिर चले भगीरथ पीछे गंगा माँ
जाहनू ऋषि की कुटिया उनके रस्ते में गई आ
कोरस: -उनके रस्ते में गई आ
M: -गंगा की धारा में बह गई ऋषिवर की कुटिया
देख के मुनि गंगा की हरकत क्रोध बहुत ही किया
कोरस: -क्रोध बहुत ही किया
M: -ऋषिवर ने फिर क्रोध में आ गंगा का जल हैं पिया
भगीरथ ने पीछे देखा पर कुछ न दिखाई दिया
कोरस: -पर कुछ न दिखाई दिया
M: -ऋषिवर के पैरों में भगीरथ तो गिर जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
देव नदी माँ गंगा की हम महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे मोक्षदायनी गंगे हे भव तारिणी गंगे हे भवतारिणी गंगे हे मोक्ष दायनी गंगे
वार्ता: -राजा भगीरथ ऋषि के चरणों में गिर जाते हैं और क्षमा मांगते है ऋषि ने क्षमा किया अपने
कानो से उन्हें निकला इस कारण माँ गंगा को जाह्नवी भी कहा जाता हैं राजा उन्हें लेकर
कई पावन स्थलों से होते हुए कपिल मुनि की कुटिया पर ले जाते है और अपने पूर्वजो को
मुक्ति दिलवाते है -
M: -गाये के घी का दीप जला फल गुड़ का भोग लगाए
लाल कनेर के फूल चढ़ा फिर धूप अगर भी दिखाएं
कोरस: -धूप अगर भी दिखाएं
M: -निर्बल निर्धन और भूखे को करे भोज का दान
माँ गंगे के मन्त्र जाप कर धरे मात का ध्यान
कोरस: -धरे मात का ध्यान
M: -गंगे माँ की पूजा से सबको ही मोक्ष मिले
माँता की स्तुति करने से सुख के दीप जले
कोरस: -सुख के दीप जले
M: -जो भी करते माँ गंगा की पूजन मिलता ज्ञान
सभी सुखो का वर देती है मनचाहा वरदान
कोरस: -मनचाहा वरदान
M: -देवेश कुंदन शीश झुकाकर कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
देव नदी माँ गंगा की हम कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते है
कोरस: -हे मोक्षदायनी गंगे हे भव तारिणी गंगे हे भवतारिणी गंगे हे मोक्ष दायनी गंगे
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40