Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:04:26 3+ Views

Duniya Ke Dukh Harne Wale-Retro

Super Hit Devotional track Duniya Ke Dukh Harne Wale-Retro sung by Chetna Shukla.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Duniya Ke Dukh Harne Wale-Retro sung by Chetna Shukla

90929-DVT_VNM3257-TDVT-3528Title :- दुनिया के दुःख हरने वाले-Retro
F:-दुनिया के दुःख हरने वाले भगवान् को भी दुःख आन पड़ा
जग को रोशन करने वाले को काली रात में आना पड़ा
जब जेल के ताले टूट गए माँ बाप के बंधन छूट गए
जब जन्म लिया बंदीगृह में तो तुरत ही गोकुल जाना पड़ा
दुनिया के दुःख हरने वाले
ये चौदह लोक के स्वामी है घट घट के अन्तर्यामी है
सुंदर महलो को छोड़ सभी इन्हे जन्म जेल में लेना पड़ा
दुनिया के दुःख हरने वाले
ये अजर अभय और अविनाशी मथुरा और वृन्दावन वासी
गोकुल वासी की रक्षा में गोवर्धन को भी उठाना पड़ा
दुनिया के दुःख हरने वाले
ये जगत गुरु और ज्ञानेश्वर भगवत गीता के योगेश्वर
अर्जुन को गीता ज्ञान दिया अपनों से भी युद्ध करना पड़ा
दुनिया के दुःख हरने वाले
सारी दुनिया की दाता है और स्वर्ग नरक के राजा है
राजा होकर भी धरती पर अवतार में इनको आना पड़ा
दुनिया के दुःख हरने वाले भगवान् को भी दुःख आन पड़ा
जग को रोशन करने वाले को काली रात में आना पड़ा
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40