Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:06:13 9+ Views

Ahoi Mata Aarti

Super Hit Devotional track Ahoi Mata Aarti sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Ahoi Mata Aarti sung by Angel

F:-ॐ जय अहोई माता, मैया जय अहोई माता।
तुमको निशिदिन सेवत 2
हर विष्णु विधाता, ॐ जय अहोई माता
कोरस:- ॐ जय अहोई माता, मैया जय अहोई माता।
तुमको निशिदिन सेवत 2
हर विष्णु विधाता, ॐ जय अहोई माता
F:-ब्रह्माणी, रुद्राणी, कमला तू ही है जगमाता
कोरस:- मैया तू ही है जगमाता
F:-सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत 2, नारद ऋषि गाता
कोरस:- ॐ जय अहोई माता
F:-माता रूप निरंजन सुख-सम्पत्ति दाता
कोरस:- मैया सुख-सम्पत्ति दाता
F:-जो कोई तुमको ध्यावत 2, नित मंगल पाता
कोरस:- ॐ जय अहोई माता
F:-तू ही पाताल बसंती, तू ही है शुभदाता
कोरस:- मैया तू ही है शुभदाता
F:-कर्म-प्रभाव प्रकाशक 2, जगनिधि से त्राता
कोरस:- ॐ जय अहोई माता
F:-जिस घर थारो वासा वाहि में गुण आता
कोरस:- मैया वाहि में गुण आता
F:-कर न सके सोई कर ले 2, मन नहीं घबराता
कोरस:- ॐ जय अहोई माता
F:-तुम बिन सुख न होवे, न कोई पुत्र पाता
कोरस:- मैया न कोई पुत्र पाता
F:-खान-पान का वैभव 2, तुम बिन नहीं आता
कोरस:- ॐ जय अहोई माता
F:-शुभ गुण सुंदर युक्ता क्षीर निधि जाता
कोरस:- मैया क्षीर निधि जाता
F:-रत्न चतुर्दश तुम बिन 2, कोई नहीं पाता
कोरस:- ॐ जय अहोई माता
F:-माता अहोई की आरती जो कोई गाता
कोरस:- मैया जो कोई गाता
F:-उर उमंग अति उपजे 2, पाप उतर जाता
कोरस:- ॐ जय अहोई माता
F:-ॐ जय अहोई माता, मैया जय अहोई माता।
तुमको निशिदिन सेवत 2
हर विष्णु विधाता, ॐ जय अहोई माता
कोरस:- ॐ जय अहोई माता, मैया जय अहोई माता।
तुमको निशिदिन सेवत 2
हर विष्णु विधाता, ॐ जय अहोई माता
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40