Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:04:24 2+ Views

Dakshineswar Panchmukhi Hanuman Chalisa

Super Hit Devotional track Dakshineswar Panchmukhi Hanuman Chalisa sung by Sanjay Pareek.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Dakshineswar Panchmukhi Hanuman Chalisa sung by Sanjay Pareek

गणपति प्रथम धियाय के राम सिया करि ध्यान
सिमरूं अंजनि लाल को करो कृपा हनुमान
दक्षिणेश्वर पंचमुख पवन तनय महाराज
अरज करूँ कर जोड़ के सकल सँवारो काज
जय दक्षिणेश्वर वीर सुजाना पंचमुखी रूपी कल्याना
संकट मोचन तुम कहलाते भय दुख पीड़ा सभी मिटाते
शरण तुम्हारी जो भी आता खाली हाथ कभी न जाता
दर्शन तेरा मंगल कारी रूप अनूप तेरा बलकारी
पांच दिशा में मुख फैलाया रक्षक रूप अनोखा पाया
पूर्व दिशा हनुमान दिखाये राम नाम जप कष्ट भगाये
पश्चिम गरुड़ रूप मुख भारी नाग दोष से दे छुटकारी
उत्तर में वराह मुख धारी धरा जहां प्रभु आप सम्हारी
दक्षिणमुख नरसिंह विकराला रूप भयंकर और विशाला
ऊर्ध्वमुखी हयग्रीव सुहाये ज्ञान, प्रकाश, बुद्धि उपजाये
महिमा पंचमुखी अति पावन कर दे जीवन धन्य, सुहावन
जब पताल अहिरावण आया राम-लखन अपहृत कर लाया
पंच दीप की माया रचावे संग जो बुझे, मृत्यु तब आवे
रूप पंचमुख तब दिखलाया अहिरावण संहार कराया
तबसे रूप बना ये प्यारा हरने को दुख संकट सारा
दक्षिण काल व यम की दिशा है चिंता - भय और मृत्यु जहां है
पर जब तुम इस ओर निहारो काल - मृत्यु के संकट टारो
नृसिंह रूप जो तुमने धारा यम को भी भय हुआ तुम्हारा
जो नित तुम्हरा नाम धियावे काम उसे फिर न भटकावे
दक्षिणमुख तुम काल मिटाते मृत्यु का भय सब दूर भगाते
दक्षिण दिस तुम कष्ट हटाये तभी दक्षिणेश्वर कहलाये
पंचमुखी नित रक्षा करते कष्ट सभी इक क्षण में हरते
भूत-प्रेत, और विघ्न-बिमारी सब पर भारी शक्ति तुम्हारी
तुम पे करे जो प्रबल भरोसा पाए शीघ्र वो मन का सोचा
निर्मल मन से जो भी गाए सहज वो संकट से तर जाए
चौरासी रोगों से छूटे भाग्य कभी न उससे रूठे
किरपा राम सिया की पावे जो जन पंचमुखी नित ध्यावे
बाल-बृद्ध हो या नर नारी करो कृपा सब पर बलधारी
मंत्र महान है नाम तुम्हारा काटे भव भय बंधन सारा
श्रीराम के तुम प्रिय सेवक सदा रहो रघुवर के सहायक
जब जब रक्षक बन के आये काल भी देख तुम्हे थर्राए
ॐ हनु हनुम पंचवक्त्राय काल दमन हित मंत्र सुहाए
भगतों की तुम चिंता हरते पूर्ण मनोरथ सारे करते
दुष्ट जनों के तुम संहारक संकटमोचन, कष्ट निवारक
अंजनी मां के लाल दुलारे केसरी नन्दन, राम के प्यारे
मंगल शनी दिवस आराधन संकट मुक्त बना दे जीवन
सरल शब्द जो पूजन चाहें तो बस नाम तुम्हारा गाएं॥
अदभुत रूप, हैं तेरे प्रभंजन दर्शन कर मन होता पावन
'गुलशन' कहे, केसरी नंदन सदा विराजो मन के आंगन
"संजय" को सदमार्ग दिखाओ भक्ति भाव में हमें बसाओ
चालीसा यह जो पढ़े करके कपि का ध्यान
दक्षिणेश्वर पंचमुखि करें सदा कल्याण
सियावर रामचंद्र की जय पवनसुत हनुमान की जय
अंजनी के लाला की जय पवनसुनत हनुमान की जय
लेखक :- रवि प्रताप पाठक
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40