Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:05:22 12+ Views

Shri Shani Dev Ji Ki Aarti

Super Hit Devotional track Shri Shani Dev Ji Ki Aarti sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Shani Dev Ji Ki Aarti sung by Rinky Vishwakarma

जय जय जय शनिदेव नीलांजल - २
कष्ट हरण संकट भय भंजन - २
जय जय जय शनिदेव नीलांजल
सूर्यपुत्र छाया महतारी
नीलवर्ण काया सुखकारी - २
क्रोध में तुम हो अग्नि ज्वाला
रूप तुम्हारा भव्य विशाला
जय जय जय शनिदेव नीलांजल
अति कोमल तुम अति बलवाना
कृपा करो हे दया निधाना - २
हम मूरख लोभी खलकामी
तुम हो दयानिधि अंतर्यामी
जय जय जय शनिदेव नीलांजल
साढ़े साती के रूप में आकर
जाते हो सच की राह दिखाकर - २
राजा नल पर जब तुम आये
तेली घर को लू चलवाये
जय जय जय शनिदेव नीलांजल
कैकयी पर जब तुम आये
प्रभि राम को वन भिजवाए - २
कोई ना तुमसे बच है पाया
पीड़ा ना जिसपे तुम्हारी छाया
जय जय जय शनिदेव नीलांजल
शनिवार जो मंदिर जाये
लोह तेल तिल उड़द चढ़ाये - २
उसके हर संकट कट जाते
मंदिर में जो दीप जलाते
जय जय जय शनिदेव नीलांजल
न्यायधीश है नाम तुम्हारा
उत्तम न्याय है काम तुम्हारा - २
टेढ़ी दृष्टि जिसपर पड़ जाये
वह पताल तलक गढ़ जाये
जय जय जय शनिदेव नीलांजल
तुम हो सुख वैभव के दाता
तुम ही सबके भाग्यविधाता - २
शनिदेव हम भय के मारे
कहे सुखदेव है शरण तुम्हारे
जय जय जय शनिदेव नीलांजल
कष्ट हरण संकट भय भंजन
जय जय जय शनिदेव नीलांजल
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40