Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:06:15 11+ Views

Giriraj Ji Ki Aarti

Super Hit Devotional track Giriraj Ji Ki Aarti sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Giriraj Ji Ki Aarti sung by Angel

F- ॐ जय जय जय गिरिराज स्वामी जय जय जय गिरिराज
संकट में तुम राखौ - २ निज भक्तन की लाज
ॐ जय जय जय गिरिराज
कोरस - ॐ जय जय जय गिरिराज स्वामी जय जय जय गिरिराज
संकट में तुम राखौ - २ निज भक्तन की लाज
ॐ जय जय जय गिरिराज
F- इन्द्रादिक सब देवा तुम्हरौं ध्यान धरैं
कोरस - स्वामी तुम्हरौं ध्यान धरैं
F- रिषि मुनिजन यश गावें - २ ते भवसिन्धु तरैं
कोरस - ॐ जय जय जय गिरिराज
F- सुन्दर रूप तुम्हारौ श्याम सिला सोहें
कोरस - स्वामी श्याम सिला सोहें
F- वन उपवन लखि-लखि के- २ भक्तन मन मोहें
कोरस - ॐ जय जय जय गिरिराज
F- मध्य मानसी गंगा कलि के मल हरनी
कोरस - स्वामी कलि के मल हरनी
F- तापै दीप जलावें - २ उतरें वैतरनी
कोरस - ॐ जय जय जय गिरिराज
F- नवल अप्सरा कुण्ड सुहावन दायी सुखकारी
कोरस - स्वामी दायी सुखकारी
F- बायें राधा श्याम कुण्ड - २ महा पापहारी
कोरस - ॐ जय जय जय गिरिराज
F- तुम्ही मुक्ति के दाता कलियुग के स्वामी
कोरस - तुम कलियुग के स्वामी
F- दीनन के हो रक्षक - २ प्रभु अन्तरयामी
कोरस - ॐ जय जय जय गिरिराज
F- हम हैं शरण तुम्हारी गिरिवर गिरधारी
कोरस - स्वामी गिरिवर गिरधारी
F- देवकीनंदन प्यारे - २ भक्तन हितकारी
कोरस - ॐ जय जय जय गिरिराज
F- जो नर दे परिक्रमा पूजन पाठ करें
कोरस - स्वामी पूजन पाठ करें
F- गावें नित्य आरती - २ पुनि नहिं जनम धरें
कोरस - ॐ जय जय जय गिरिराज
F- ॐ जय जय जय गिरिराज स्वामी जय जय जय गिरिराज
संकट में तुम राखौ- २ निज भक्तन की लाज
ॐ जय जय जय गिरिराज
कोरस - ॐ जय जय जय गिरिराज स्वामी जय जय जय गिरिराज
संकट में तुम राखौ - २ निज भक्तन की लाज
ॐ जय जय जय गिरिराज
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40