Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:05:43 4+ Views

Hindi Hamari Shaan

Super Hit Devotional track Hindi Hamari Shaan sung by Rinky Vishwakarma, Satya Prakash Adhikari.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Hindi Hamari Shaan sung by Rinky Vishwakarma, Satya Prakash Adhikari

कोरस:- है हिंदी अपनी शान, ये देश है मेरा महान
F:-हिन्दी भाषा गूंजे जहां पर, देश वो हिन्दुस्तान है
गर्व से आओ सारे बोलें हिन्दी हमारी शान है
कोरस:- गर्व से आओ सारे बोलें हिन्दी हमारी शान है
M:-शब्दों का असीमित खजाना फैला ये आसमान है
सारी भाषाओं में हिंदी, सबसे आलिशान है
कोरस:- है हिंदी अपनी आन, है हिंदी अपनी शान
M:-अलग अलग भाषाएं महके, ऐसा देश हमारा है
कोरस:- देश हमारा है
F:-एक दूजे को साथ में जोड़े, हिन्दी ऐसी धारा है
कोरस:- ऐसी धारा है
M:-पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण करे हिन्दी गुणगान है
F:-गर्व से आओ सारे बोलें हिन्दी हमारी शान है
कोरस:- गर्व से आओ सारे बोलें हिन्दी हमारी शान है
M:-हर भाषा को साथ मिला ले ऐसा भी गुण पाते हैं
F:-अंग्रेजी संस्कृत और उर्दू, इसमें घुल मिल जाते हैं
M:-हिंदी व्याकरण और वर्तनी, सुन्दर इसे बनाते है
F:-हर एक शब्द का लिंग निर्णय बस, हिंदी में ही पाते है
कोरस:- है हिंदी अपनी आन, है हिंदी अपनी शान
F:-हिंदी हमारी राजभाषा, कहते और समझते हैं
कोरस:- हाँ समझते हैं
M:-रचनाकारों की लेखनी हिंदी में रंग भरते हैं
कोरस:- हाँ रंग भरते हैं
F:-वाणी को मीठी करदे सबकी, ये ऐसा वरदान है
M:-गर्व से आओ सारे बोलें हिन्दी हमारी शान है
कोरस:- गर्व से आओ सारे बोलें हिन्दी हमारी शान है
F:-हिन्दी से जो मान मिला तुम, उसका सदा सम्मान करो
M:-किसी विदेशी भाषा के आगे, इसका ना अपमान करो
F:-हिन्दी भारत मां की बिंदी, तभी तो सबसे महान है
M:-सबसे आगे हिंदी रहे हर दिल का ये अरमान है
कोरस:- है हिंदी अपनी आन, है हिंदी अपनी शान
F:-हिन्दी भाषा गूंजे जहां पर, देश वो हिन्दुस्तान है
गर्व से आओ सारे बोलें हिन्दी हमारी शान है
कोरस:- गर्व से आओ सारे बोलें हिन्दी हमारी शान है
M:-शब्दों का असीमित खजाना फैला ये आसमान है
सारी भाषाओं में हिंदी, सबसे आलिशान है
कोरस:- है हिंदी अपनी आन, है हिंदी अपनी शान
लेखक :- सुभाष चंद्र बोस
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40