Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:12:41 11+ Views

Maa Katyayani Katha

Super Hit Devotional track Maa Katyayani Katha sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Maa Katyayani Katha sung by Rinky Vishwakarma

वार्ता: -महिष्मार्दिनि जगदम्बे आपको बारम्बार प्रणाम है माँ आप सभी की पालनहार हो शक्ति
स्वरूपा हमारे ही नहीं अपितु समग्र सृष्टि में ऊर्जा स्वरूपिणी माँ रूप में विद्यमान हो
प्रिये भक्तों आज नवरात्रों के छटवें दिन मैं आप सभी को माता कात्यायनी की पावन
कथा सुनाने जा रही हूँ -
F: -हम महिष्मार्दिनि माता की कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
कात्यायनी माता की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कैसे पड़ा है कात्यायनी ये नाम बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं
छटवें नवरात्रों की भक्तों महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएग कल्याण
हो जाएगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -स्कंद पुराण में कहा गया है कि माँ कात्यायनी रूप की उत्पत्ति परम ब्रह्म के नैसर्गिक
ऊर्जा से हुई थी।प्रिय भक्तों माँ का नाम कात्यायनी कैसे पड़ा इसकी भी एक कथा है
कत नामक एक प्रसिद्ध महर्षि थे। उनके पुत्र ऋषि कात्य हुए।इन्हीं कात्य के गोत्र में
विश्वप्रसिद्ध महर्षि कात्यायन उत्पन्न हुए थे। इन्होंने भगवती पराम्बा की उपासना करते
हुए माँ से कहा की माँ में आपको पुत्री के रूप में पाना चाहता हूँ -
F: -कात्यायनी का नाम पड़ा था कैसे भवानी का
कैसे छटवा नवरात्र हैं माँ कल्याणी का
कोरस: -माँ कल्याणी का
F: -ऋषि राज देखों कैसे कात्यायन कहलाये
पुत्री रूप में कैसे वो माँ दुर्गा को पाए
कोरस: -माँ दुर्गा को पाए
F: -माँ दुर्गा की करके तपस्या कात्यायन ऋषि राज
सर्दी गर्मी आंधी वर्षा सहते हुए दिन रात
कोरस: -सहते हुए दिन रात
F: -वर्ष बीत गए देखो कितने तप करते करते
घोर तपस्या करि मात की हर बाधा सहते
कोरस: -हर बाधा सहते
F: -माँ की तपस्या वयर्थ न जाती ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
कात्यायनी माता की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -करो नौ दुर्गा का ध्यान माँ करती सदा कल्याण
माँ करती सदा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -प्रिये माता के भक्तों माँ भगवती अध्य पाराशक्ति जगदम्बा माता पार्वती ही कात्यायनी' है
इनका दूसरा नाम दुर्गा सप्तशती में माँ को ही उमा, कात्यायनी, गौरी, काली, हेेमावती
और ईश्वरी आदि नाम से सम्बोधित किया गया है । प्रिये भक्तों जगतजननी जगदम्बा माँ
की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे माँ जगतजननी आदि शक्ति परा शक्ति राज रानी
माँ भवानी अपने बगिया को सवारती रहती हैं ये वो बगिया है जिसके उपवन के हम सभी
जीव जंतु जिसमें अपने जीवन का आनंद लेते है अपने ह्रदय से माँ का अनुसरण ठीक
वैसे ही करते हैं जैसे गौ माता के पीछे उनका बछड़ा क्युकी हमारी मूल माता तो स्वयं
जगतजननी है -
F: -उनकी तपस्या देख के मात खुश हो जाती हैं
तथास्तु कहने को माता सम्मुख आती हैं
कोरस: -माता सम्मुख आती हैं
F: -प्रकट हुई माँ जगदम्बे है और कहा उनसे
ऋषि राज तुम वर मांगो मैं हूँ प्रसन्न तुमसे
कोरस: -मैं हूँ प्रसन्न तुमसे
F: -जैसी तुम्हारी इच्छा हो तुम मांग लो वो वरदान
मेरे ह्रदय में बना चुके हो तुम तो अब स्थान
कोरस: -तुम तो अब स्थान
F: -करबद्ध हो बोले ऋषिवर इतनी है इच्छा
आप हमारी पुत्री बनो माँ दे दो ये भिक्षा
कोरस: -माँ दे दो ये भिक्षा
F: -भक्तों की सुध लेती माता ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
कात्यायनी माता की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -करो नौ दुर्गा का ध्यान माँ करती सदा कल्याण
माँ करती सदा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -जय माँ कात्यायनी प्रिय भक्तों माता तो सहज हैं उन्हें प्रसन्न करना मतलब अपनी
जन्मदात्री माता को प्रसन्न करने जितना सहज हैं इसमें कोई संशय नहीं है और माँ
कात्यायनी अमोघ फलदायिनी हैं।द्वापर काल मैं गोपियों ने इन्हीं की पूजा कालिन्दी-
यमुना के तट पर भगवान श्री कृष्ण को पतिरूप में पाने के लिए ब्रज में की थी। माँ
कात्यायनी ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री हैं -
F: -तथास्तु कह कर के भवानी वचन निभाती हैं
जल्दी ही बन पुत्री वो उनके घर को आती हैं
कोरस: -वो उनके घर को आती हैं
F: -पाकर के वरदान ऋषि का जीवन हुआ सफल
वन से खुश हो कर जाते हैं आश्रम को वो निकल
कोरस: -आश्रम को वो निकल
F: -बन उनकी संतान माता तो घर में आती हैं
उनकी पुत्री बनकर माँ बगिया महकाती हैं
कोरस: -बगिया महकाती हैं
F: -कात्यायन ऋषि की पुत्री माँ कात्यायनी है नाम
सूर्य समान है ज्योति इनकी कैसे करूँ बखान
कोरस: -कैसे करूँ बखान
F: -अपने वचन का पालन करने माता आती हैं भक्त की लाज बचाती है
कात्यायनी माता की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -करो नौ दुर्गा का ध्यान माँ करती सदा कल्याण
माँ करती सदा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -जय जगदम्बा आश्विन कृष्ण चतुर्दशी शुक्त सप्तमी को महर्षि कात्यायन के यहाँ माँ पुत्री
के रूप में जनम लेती है अष्टमी तथा नवमी तक तीन दिन इन्होंने कात्यायन ऋषि की
पूजा ग्रहण कर और दशमी को महिषासुर का वध किया था।
F: -आश्विन मासे कृष्ण पक्ष को दिन था चतुर्थी का
जन्म लेती हैं आदि भवानी ऋषि की पुत्री का
कोरस: -ऋषि की पुत्री का
F: -ऋषि राज अपनी पुत्री का पूजन करते हे
प्रातः उठकर माता का अभिनन्दन करते हे
कोरस: -अभिनन्दन करते हे
F: -माता की महिमा से वो थे तनिक नहीं अनजान
उसी समय में एक राक्षस हुआ बहुत बलवान
कोरस: -हुआ बहुत बलवान
F: -महिषासुर नामक एक राक्षस था अत्यचारी
उसके कोप से सभी थे कांपते देव मनुज नारी
कोरस: -देव मनुज नारी
F: -इसके आगे क्या होता हैं वो बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
कात्यायनी माता की आपको कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: -करो नौ दुर्गा का ध्यान माँ करती सदा कल्याण
माँ करती सदा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -प्रिय भक्तो मां कात्यायनी की पूजा करने से व्यक्ति को काम, मोक्ष, धर्म और अर्थ इन
चारों फलों की प्राप्ति हो जाती है।जब माता ऋषि राज की पुत्री बन कर आयी ठीक उसी
वक़्त महिषासुर नामक एक राक्षस ने चारो ओर उत्पात मचा रखा था उसके आत्नक से
सभी देवता भयभीत थे या यूं कहें की माँ का जन्म ही महिषासुर का वध करने को हुआ-
F: -कुछ भी धरा पर भक्तों यूं ही वयर्थ नहीं होता
जो कुछ भी होता है उसका अर्थ तो है होता
कोरस: -अर्थ तो है होता
F: -कोई न जान सका ईश्वर को कैसी उसकी माया
शिव की माया शिव ही जाने औऱ जान न पाया
कोरस: -औऱ जान न पाया
F: -महिषासुर का वध करने को माँ ने रूप रचाया
कभी तो काली कभी तो दुर्गा माँ ने सृष्टि बचाया
कोरस: -माँ ने सृष्टि बचाया
F: -महिषासुर औऱ माता का तो युद्ध हुआ भारी
महिषासुर का वध करने को माता हुँकारी
कोरस: -माता हुँकारी
F: -महिषासुर का अंत हुआ हम ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
कात्यायनी माता की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: -करो नौ दुर्गा का ध्यान माँ करती सदा कल्याण
माँ करती सदा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40