Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:09:56 3+ Views

Shri Sumatinath Chalisa

Super Hit Devotional track Shri Sumatinath Chalisa sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Sumatinath Chalisa sung by Angel

दोहा
प्रभु का सुमरण नित करो, करो प्रभु का ध्यान।
पंच परम परमेष्ठी को, बारम्बार प्रणाम ।।
सुमतिनाथ भगवान जी, दो सुमति का दान।
चालीसा शुभ भाव से, पढ़ेंगे हो कल्याण ।।
चौपाई
अरिहन्तो की शरण में आऊँ, सुमती पा गुणगान को गाऊँ।
गुण के सागर कहलाते हो, भक्तों को आपहि भाते हो।।
पूर्व दिशा में लाली छाई, देख स्वप्न माता हर्षाई।
माँ मंगला घर खुशियाँ छाई, गर्भ धार कर वे हर्षाई।।
पिता मेघरथ होते पुलकित, धीरे-धीरे हो गये विकसित ।
रत्नों से भी भरा आँगना, नहीं किसी से कुछ भी माँगना ।।
जन्मोत्सव जब हुआ प्रभु का, बचा नहीं था दुःख किसी का।
तीन ज्ञान संग लेकर आये, मति श्रुत अवधि ज्ञान को पाये।।
पांडुक शिला की महिमा न्यारी, जन्म न्हवन की है तैयारी।
सुर सुरेन्द्र स्वर्गों से आये, कल्याणक कर वे हर्षाये।।
धनुष तीन सौ पाई काया, सुन्दर रूप को लख हर्षाया।
तीस लाख पूरब की आयु, सुख ही सुख की बहती वायु ।।
इक दिन बैठे थे चिन्तन में, रहते थे आतम मंथन में।
पूर्व भवों की याद जो आई, फिर वैराग्य की ज्योति जगाई ।।
लौकांतिक सुर भू पर आये, अनुमोदन वैराग्य बढ़ाये।
"अभय" पालकी में बैठाया, वन में जा आतम को ध्याया।।
महाव्रतों की दीक्षा धारी, मुक्ति की कर ली तैयारी।
एक सहस्त्र राजा थे संग में, दीक्षा ले संग चले थे पथ में।।
"द्युन्मगति" का भाग्य जो जागा, प्रथम अहार का मौका लागा।
पंचवृष्टि देवों ने कर दी, नहीं दरिद्र, झोलियाँ भर दी।।
सबके दुखड़े दूर हैं करते, संकट सबके आपहि हरते।
विपदाओं को दूर हटाते, आपत्ति को दूर भगाते ।।
सुमतिनाथ हैं ज्ञान के धारी, प्रभो कुमति को हरो हमारी।
ज्ञान नेत्र मुझको मिल जावें, जो मुक्ति पथ राह दिखावें ।।
सच्चे ज्ञान बिना जग दुखिया, ज्ञान आये तब होय सुखिया।
अज्ञानी तृष्णा में रोवे, अपना जीवन व्यर्थ ही खोवे।
अज्ञानी संसार बढ़ावे, सच्चा सुख क्षण भर ना पावे।
बुद्धी की शुद्धी प्रभु कर दो, ज्ञान ध्यान की वृद्धि कर दो।।
जैसे आप बने हो भगवन, मुझे बनाकर रखना चरणन ।
आतम की गहराई जानूँ, बात आपकी बस मैं मानूँ।।
चार घातिया कर्म नशाये, केवल ज्ञान ज्योति प्रगटाये।
लोका लोक ज्ञान में झलकें, बार-बार न झपकें पलकें ।।
समवशरण सा महल बना था, भक्तों का भी संघ घना था।
दिव्य ध्वनि उपदेश सुनाये, जीवों का कल्याण कराये।।
अमर नाम गणधर बतलाये, अनंतमती गणनी पद पाये।
फिर सम्मेद शिखर मन भाया, "अविचल कूट" सिद्ध पद पाया।।
श्री सम्मेद पे जब भी जाओ, श्रद्धा से जा शीश झुकाओ।
सुमति प्रभु के दर्शन होंगे, कर्मों के अपकर्षण होंगे।।
कर्मनाश शिवपुर में जाये, सच्चे आनन्द को पा जाये।
शिवपुर में हो मेरा वासा, सुमति प्रभु से एकहि आशा।।
दोहा
भाव सहित चालीस दिन, पढ़ते जो भविमान ।
दुख दरिद्र संकट मिटे, मिले प्रथम स्थान।।
सुमतिनाथ जिनराज से, विनती बारंबार।
अब मेरा कल्याण हो, नमन करूँ शत् बार ।।
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40