Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:21:12 2+ Views

Govardhan Puja Katha

Super Hit Devotional track Govardhan Puja Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Govardhan Puja Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता - प्रियभक्तो आज आपको गिरिराज महाराज की अनुपम पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ ये कथा तबकी है जब सारे ब्रजवासी इंद्र देव से उनके पूजा किया करते थे उन्हें पकवान मिष्ठान आदि का भोग लगाकर उनको प्रसन्न किया करते थे इस बात का भय था की यदि इंद्र देव रूत गए तो वर्षा नहीं करेंगे
M: -हम गोवर्धन गिरिराज की तुमको कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
श्री कृष्ण और इंद्र का में टकराव दिखातेहै हम कथा सुनाते है
देव राज का आज तुम्हे अभिमान दिखाते है हम अभिमान दिखाते है
श्री कृष्ण और इंद्र का हम टकराव दिखाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय गोवर्धन गिरिराज जय कृष्ण सखा महाराज
पूजन स्वीकारो आज है गोवर्धन गिरिराज
वार्ता - जब सारे ब्रज में इंद्र भगवान को प्रसन्न करने के लिए हर घर में पकवान बन रहे थे ये और श्री कृष्ण की माँ यशोदा जी भी पूरी लगन से मिष्ठान पकवान बनाने में मगन थी तो कन्हैया ने मैया से पूछा मैया आज कैसा पर्व है कैसा त्यौहार है जो आज सारे ब्रज मंडल के हर घर पे पकवान बनाये जा रहे है मैया बताओ ना
M: -गोवर्धन की कथा सुनाऊ सुनो लगाकर ध्यान
देव राज के सर पर भक्तो चढ़ गया था अभिमान
कोरस:- भक्तो चढ़ गया था अभिमान
M: -इसीलिए सब डर कर उनका पूजन करते थे
वर्षा रितु के राजन का अभिनंदन करते थे
कोरस:- अभिनंदन करते थे
M: -बात अटपटी लगी कृष्ण को ये पूजन वाली
अभिमान उस देवराज के अभिनन्दन वाली
कोरस:- अभिनन्दन वाली
M: -सोच रहे थे इसी विषय में श्री कृष्ण भगवान
आज सभी बृजवासी के घर बन रहे क्यों पकवान
कोरस:- घर बन रहे क्यों पकवान
M: -आगे जो होता है मैं हर बात बताते है आपको वो बतलाते है
श्री कृष्ण और इंद्र का हम टकराव दिखाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय गोवर्धन गिरिराज जय कृष्ण सखा महाराज
पूजन स्वीकारो आज है गोवर्धन गिरिराज
वार्ता - माँ यशोदा ने कन्हैया को बताया लाला आज के दिन हम लोग इंद्र भगवान की पूजा करते है ये सारा पकवान इंद्र भगवान के लिए बन रहा है कन्हैया हँसते हुए बोले मैया इंद्र देव कितना खाते है सारे ब्रज मंडल में सब के घर क्या उनके लिए ही बन रहा है पकवान मैया बोली लल्ला तू अभी छोटा है जब बड़ा हो जाएगा तो तेरी भी समझ में आ जायेगा
M: -पूछ रहे है मात यशोदा से भोलेपन से
बना रही पकवान क्यों मईया आज बड़े मन से
कोरस:- मईया आज बड़े मन से
M: -सुनके लला की बात ये मईया बोली तब हसके
देवराज भगवान इंद्र की पूजा हम करते
कोरस:- इंद्र की पूजा हम करते
M: -देवराज भगवान इंद्र हमे अन्न धन्न देते
हम सबको वर्षा के रूप में जीवन ये देते
कोरस:- जीवन ये देते
M: -इसीलिए हम देवराज का पूजन करते है
अन्नकूट पकवान से हम अभिनंदन करते है
कोरस:- हम अभिनंदन करते है
M: -क्या कहते है श्री कृष्ण तुमको बतलाते है भक्तो वो बतलाते है
श्री कृष्ण और इंद्र का हम टकराव दिखाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय गोवर्धन गिरिराज जय कृष्ण सखा महाराज
पूजन स्वीकारो आज है गोवर्धन गिरिराज
वार्ता - प्रिय भक्तजनो कन्हैया बोले मैया इंद्र भगवान की पूजा वंदना बंद करो वो हमे और हमारी मैया को भोजन देते है क्या यदि पूजा करनी ही है पकवान मिष्ठान का भोग लगवाना ही है तो गिरिराज महाराज की पूजा करो उनको खिलाओ पकवान
M: -देवराज उस अभिमानी का पूजन बंद करो
बात ये मानो मईया वंदन बंद करो
कोरस:- मईया वंदन बंद करो
M: -उससे भी अच्छे है हमारे गोवर्धन गिरिराज
रहते है वो साथ हमारे हम है उनके साथ
कोरस:- हम है उनके साथ
M: -गोवर्धन में मईया सबकी गैया चरती है
उनके ही वट वृक्ष से शीतल छइयां मिलती है
कोरस:- शीतल छइयां मिलती है
M: -देवराज अभिमानी ने कब दर्शन दिया हमे
चढ़ा रही पकवान जिसे कब भोजन दिया हमे
कोरस:- कब भोजन दिया हमे
M: -मान लो मेरी बात ये तुमको शीश झुकाते है मईया हम शीश झुकाते है
श्री कृष्ण और इंद्र का हम टकराव दिखाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय गोवर्धन गिरिराज जय कृष्ण सखा महाराज
पूजन स्वीकारो आज है गोवर्धन गिरिराज
वार्ता - श्री कृष्ण जी के कहने पर माता यशोदा जी सोच में पड़ जाती है नन्द बाबा को अपने लाला की बात सही लगती है सबने सोच लिया की आज के बाद इंद्र देव की पूजा नहीं करेंगे और फिर सारे ब्रज वासी गिरिराज महाराज को पूजा करने लग जाते है सारा पकवान आदि गिरीराज जी को अर्पण करते है
M: -इंद्र के बदले गिरिराज का पूजन करते है
अन्न कूट पकवान चढ़ाके वंदन करते है
कोरस:- वंदन करते है
M: -युगो युगो से चला आ रहा नियम बदल डाला
लीलाधारी श्री कृष्ण ने स्वयं बदल डाला
कोरस:- कृष्ण ने स्वयं बदल डाला
M: -इंद्र देव जी अपना इसे अपमान मान बैठे
ये बृज वासी स्वयं को क्या भगवान मान बैठे
कोरस:- क्या भगवान मान बैठे
M: -मेरी पूजा छोड़के वो पाषाण पूजते है
बैरी मुझे बनाके वो कल्याण ढूंढ़ते है
कोरस:- वो कल्याण ढूंढ़ते है
M: -इंद्र देव है नाम मेरा इनको समझाते है इनको समझाते है
श्री कृष्ण और इंद्र का हम टकराव दिखाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय गोवर्धन गिरिराज जय कृष्ण सखा महाराज
पूजन स्वीकारो आज है गोवर्धन गिरिराज
वार्ता - जब देव राज इंद्र ने देखा ये ब्रजवासी मेरी पूजा छोड़ के एक पहाड़ की पूजा करने लगे है तो इंद्र को ये अपमान जनक लगा देवराज भयंकर क्रोध में आ जाते है और भयंकर प्रलयंकर कारी मूसलाधार बारिश करनी शुरू कर देते है
M: -अपने इस अपमान का बदला आज चुकाऊंगा
सारे बिरज मे पूर्ण वेग बरसात कराऊंगा
कोरस:- बरसात कराऊंगा
M: -क्रोध में आ गये देवराज प्रचण्ड रूप धर के
बरस रहे है सारे बिरज में आज वो जी भरके
कोरस:- आज वो जी भरके
M: -मूसलाधार हो रही बारिश प्रलय आ जाती है
ताल तलैया नदी झील भरके बह जाती है
कोरस:- झील भरके बह जाती है
M: -हाहाकार मच गया भारी संकट में थे प्राण
जिसे देखिये देख के बारिश वही दिखे हैरान
कोरस:- वही दिखे हैरान
M: -श्री कृष्ण के ऊपर क्रोधित सब हो जाते है भक्तो सब हो जाते है
श्री कृष्ण और इंद्र का हम टकराव दिखाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय गोवर्धन गिरिराज जय कृष्ण सखा महाराज
पूजन स्वीकारो आज है गोवर्धन गिरिराज
वार्ता - इंद्र अभिमानी में गरजते हुए कहता है इस छोटे बालक के बहकावे में सारा ब्रज मंडल आ गया अब देखता हूँ मेरे प्रकोप से तुमको कौन बचाता है भयंकर बरसात देखकर सरे गोकुल वासी सारे ब्रज वासी भय के कारन अपने प्राण बचाने के लिए इधर उधर भागने लगते है पशु पक्षी नर नारी बालक सब भयभीत हो जाते है
M: -सबसे कहते है वो गिरी के निचे आ जाओ
बछड़ा बछड़ी गईया सारी लेकर आओ
कोरस:- सारी लेकर आओ
M: -नगर निवासी गोवर्धन के निचे आते है
तूफानी बरसात से अपने प्राण बचाते है
कोरस:- अपने प्राण बचाते है
M: -देवराज ने जब देखा गोवर्धन धारी को
बेणु बजैया कृष्णा कन्हैया लीला धारी को
कोरस:- कन्हैया लीला धारी को
M: -और तीव्र गर्जना के संग बरसात कराते है
देखता हूँ ये कैसे अपने प्राण बचाते है
कोरस:- अपने प्राण बचाते है
M: -श्री कृष्ण भगवान ने क्या किया तुमको बतलाते है भक्तो बतलाते है
श्री कृष्ण और इंद्र का हम टकराव दिखाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय गोवर्धन गिरिराज जय कृष्ण सखा महाराज
पूजन स्वीकारो आज है गोवर्धन गिरिराज
वार्ता - प्रिय भक्तों श्री कृष्ण जी मुस्काते हुए गिरिराज जी को अपनी कनिश्का ऊँगली के ऊपर धारण कर लेते है और सबसे कहते है सब गिरिराज जी के नीचे आ जाओ बरसात से सुरक्षित रहोगे देखते ही देखते समस्त ब्रज वासी पशु पक्षी गिरिराज जी के नीचे आजाते है और बरसात से सुरक्षित हो जाते है बरसात लगातार विकराल रूप धारण करती जा रही थी
M: -चक्र सुदर्शन को भेजा गिरिराज गिरी ऊपर
एक बून्द भी गोवर्धन को जाए ना फिर छूकर
कोरस:- जाए ना फिर छूकर
M: -शेषनाग को दी आवाज की जल्दी से आओ
गोवर्धन के चारो तरफ से घेरा बन जाओ
कोरस:- घेरा बन जाओ
M: -मेड़ बनालो ऐसा अंदर पानी ना आये
देवराज वो अपनी ना मनमानी कर पाये
कोरस:- ना मनमानी कर पाये
M: -गोवर्धन को ऊँगली धारके खड़े है गिरधारी
हुए सुरक्षित बछड़े गईया मारे किलकारी
कोरस:- गईया मारे किलकारी
M: -हर्षित ब्रजवासी है कैसे ये दिखलाते है हम ये दिखलाते है
श्री कृष्ण और इंद्र का हम टकराव दिखाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय गोवर्धन गिरिराज जय कृष्ण सखा महाराज
पूजन स्वीकारो आज है गोवर्धन गिरिराज
वार्ता - श्री कृष्ण भगवान ने शेष नाग का आवाहन किया और कहा की हे शेष नाग अवतार आप समस्त गिरिराज के चारो तरफ मजबूत घेरा बना लीजिये जिससे बारिश के बाढ़ का पानी अंदर ना आने पाये शेष नाग ने पल भर में पुरे गिरिराज के चारो तरफ घेरा बना लिया, प्रिय भक्तों सात दिन रात लगातार बरसात होती रही इंद्र सारे प्रयत्न करके हार जाता है उसके प्रलयंकारी बरसात का असर तनिक सा भी नहीं हुआ था किसी के ऊपर सारे ब्रजमंडल में धूल उड़ रही थी ये देखके देवराज चिंता में डूब जाता है
M: -सात रात और सात दिनों तक वर्षा होती रही
देव लोक में इस वर्षा की चर्चा होती रही
कोरस:- वर्षा की चर्चा होती रही
M: -सारे जतन कर देवराज वो कृष्ण से हार गया
प्रलय वेग की बारिश का हर वार बेकार गया
कोरस:- हर वार बेकार गया
M: -करे मुकाबला मेरा जो इंसान की बात नहीं
हमसे आंख मिलाये इस नादान की बात नहीं
कोरस:- इस नादान की बात नहीं
M: -नर के रूप में नारायण है उसने जान लिया
देवराज ने लीलाधारी को फिर पहचान लिया
कोरस:- फिर पहचान लिया
M: -फिर क्या होता है भक्तो तुमको समझाते है भक्तो हम समझाते है
श्री कृष्ण और इंद्र का हम टकराव दिखाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय गोवर्धन गिरिराज जय कृष्ण सखा महाराज
पूजन स्वीकारो आज है गोवर्धन गिरिराज
वार्ता - इंद्र वहां पर आता है तो श्री कृष्ण भगवान को पहचान जाता है वो जान जाता है ये साधारण सा दिखने वाला बालक कोई साधारण बालक नहीं है ये तो स्वयं श्री हरी विष्णु जी का अवतार है देवराज कन्हैया के आगे हाथ जोड़ के क्षमा मांगता है और अपने किये पे शर्मिंदा होता है
M: -हाथ जोड़ के प्रगट हो गये देव राज तत्काल
चकित रह गये मन ही मन में देखा जब सब हाल
कोरस:- देखा जब सब हाल
M: -धूल उड़ रही सारे बिरज में जल का नामो निशान
साक्षात् विष्णु अवतारी नहीं है वो इंसान
कोरस:- नहीं है वो इंसान
M: -अपनी भूल को क्षमा याचना इंद्र देव जी करते है
पश्चाताप के मोती उनके नैनो से फिर गिरते है
कोरस:- उनके नैनो से फिर गिरते है
M: -उसी रोज से घर घर पूजा होती गोवर्धन की
श्री कृष्ण की किरपा बरसी कमी रही ना अन्न धन्न की
कोरस:- कमी रही ना अन्न धन्न की
M: -कृपा करो सुखदेव के ऊपर गीत बनाते है, देवेश कुंदन गाते है
कैलाश श्रीवास्तव भजनो के संगीत बनाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय गोवर्धन गिरिराज जय कृष्ण सखा महाराज
पूजन स्वीकारो आज है गोवर्धन गिरिराज
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40