Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:12:15 11+ Views

Pitra Amritwani

Super Hit Devotional track Pitra Amritwani sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Pitra Amritwani sung by Rinky Vishwakarma

F:-पितरो को वंदन करूँ हाथ जोड़ सौ बार
पितृ देव से है जुड़े सबके भाग्य के तार
पितृ देव परिवार के रहते है हर पर साथ
संकट में रक्षा करे पितृ देव दिन रात
रहते है सदा साथ में केवल नहीं शरीर
पितृ देवता काटते कष्टों की जंजीर
पितृ देव माने गये सुख दुःख ले आकार
पितरो की कृपा से ही सुखी रहे परिवार
कोरस:- जय जय पितृ देव, जय जय पितृ देव
F:-मान और सम्मान सब है पितरो के हाथ
वेदो में वर्णित है ये यही है सत्य बात
जिनके पितृ प्रसन्न है घर है वही खुशहाल
जिनके पितृ नाराज़ है वो रहता कंगाल
जो कोई अज्ञान वश गया पितृ को भूल
फिर उसके संसार में कुछ ना रहे अनुकूल
उसके घर खुशियों के फिर खिले ना कोई फूल
जो कुछ भी अनुकूल था हो जाए प्रतिकुल
कोरस:- जय जय पितृ देव, जय जय पितृ देव
F:-पितृ हमारे देवता जैसे है भगवान
जो ना मानते पितरो को वो है बड़े नादान
अपने पितरो की छवि मन में खोजी धार
फिर उसकी संसार में कभी ना होती हार
पितरो का अभिमान वश जो करता अपमान
जीवन भर फिर वो सदा सेहता है नुकसान
जो भी करे सदभाव से पितरो का सम्मान
उसका सारी जिंदगी होता रहे कल्याण
कोरस:- जय जय पितृ देव, जय जय पितृ देव
F:-पितृ पक्ष में जो कोई पितरो को दे जल
पितरो की कृपा मिले संकट जाते टल
पितरो का वर्णन करे जो भी करे पिण्डदान
पितरो के आशीष से मिले मान सम्मान
जो पितरो के नाम से करे अन्न धन दान
उसकी इस संसार में ऊँची हो पहचान
भागी रथ महाराज के पितृ थे साठ हज़ार
श्री गंगा को लाकर के दिया था उनको तार
कोरस:- जय जय पितृ देव, जय जय पितृ देव
F:-पितृ देवता तुमको वंदन
हाथ जोड़ करता अभिनन्दन
तुमको जल तर्पण करता हूँ
कोरस:- करो ग्रहण अर्पण करता हूँ
F:-भादो मास पितृ पक्ष आये
इसमें जो पितरो को मनाये
पिण्डदान जो करवाता है
कोरस:- धन वैभव यश वो पाता है
F:-माँ गंगा को धरा पे लाये
पितरो का तर्पण करवाये
साठ हज़ार पितृ तरवाये
कोरस:- राजा भागी रथ नाम कहाये
F:-हो जाते हर काम है संभव
बिना मांगे मिलता यश वैभव
पितरो का सम्मान जो करता
कोरस:- दुनिया में यश मान है मिलता
F:-पितृ अगर नाराज़ हो गये
फिर समझो बर्बाद हो गये
जिनके पितृ रहते खुशहाल
कोरस:- वो रहते है माला माल
F:-जो श्रद्धा से श्राद कराये
भूखे को भोजन करवाये
उसके घर कोई कष्ट ना आये
कोरस:- पितरो का आशीष वो पाये
F:-पितृ हमारे कूल के रक्षक
कष्ट कलेश दुखो के भक्षक
पल पल रक्षा करते हमारी
कोरस:- करते घर की पहरेदारी
F:-सूक्ष्म रूप में रहते घर में
हम सब रहते उनकी नज़र में
सुख दुःख में है साथ हमारे
कोरस:- रहते संग दिन रात हमारे
F:-पितृ बदल दे भाग्य की रेखा
इनको ना करना अनदेखा
सिर पर इनका हाथ अगर हो
कोरस:- फिर हमको किस बात का डर हो
F:-जब भी घर से निकलो बाहर
पितृ देव का ध्यान लगाकर
सारे काम सफल हो जाये
कोरस:- संकट विपदा सब टल जाए
F:-श्रद्धा भाव से जो पितरो का सम्मान
रोग दोष सब दूर हो सुखी रहे संतान
F:-पितरो का जो करे अनादर
मौज में डूबा पितृ भूलकर
पड़ता है उसको पछताना
कोरस:- भूल के इनको नहीं भुलाना
F:-पिण्डदान जो करवाते है
उनको भोग जो लगवाते है
अपना जन्म सफल करते है
कोरस:- सुन्दर अपना कल करते है
F:-ज्ञानी पंडित को बुलवाकर
सच्चे मन से ध्यान लगाकर
पितरो का तर्पण करते है
कोरस:- खुशियों से आंगन भरते है
F:-पितरो को जो देते है जल
उनको मिलता है उत्तम फल
पशु पक्षी को जो दे भोजन
कोरस:- सफल हो उसका हर परियोजन
F:-पितृ बनाते वैभव शाली
पितृ बनाते गौरव शाली
पितृ भिखारी कर देते है
कोरस:- दुःख से जीवन भर देते है
F:-बेशक हर दिन मंदिर जाओ
बेशक भंडार करवाओ
पितृ अगर नाराज़ हो गये
कोरस:- समझो जन बर्बाद हो गये
F:-पितृ सुखी यदि पितृ लोक में
शांति पार है पितृ लोक में
अगर तृप्त है उनकी आत्मा
कोरस:- कूल के कष्टों का हो खात्मा
F:-गया बनारस जो जाते है
पितरो की मुक्ति करवाते है
वो होते है किस्मत वाले
कोरस:- सदा मौज में रहने वाले
F:-अकाल मृत्यु जो मर जाता है
प्रेत योनि में वो जाता है
जो पितरो का मोक्ष दिलाये
कोरस:- वो पितरो का प्रिय बन जाये
F:-योनि योनि में भटक रहे जो
भूत प्रेत बन लटक रहे जो
तड़प रही है नरक में जाकर
कोरस:- मुक्त करादो श्राद्ध कराकर
F:-जिस घर जिस परिवार का पितृ दोष लग जाए
फिर उसका संसार में कुछ ना शेष रह जाए
F:-पितृ दोष जिसको लग जाये
फिर वो भरी कष्ट उठाये
कलह कलेश मचा रहे घर में
कोरस:- आती रोज़ दवा रहे घर में
F:-पितृ दोष की पहली निशानी
छत दीवारों से टपके पानी
सीलन हो घर की दीवार
कोरस:- पड़ी है पितृ दोष की मार
F:-बनता काम बिगड़ता जाये
कर्जा सिर पर चढ़ता जाये
नज़र फेर ले रिश्तेदार
कोरस:- बिखर के रे जाये परिवार
F:-पितृ शांत जिनके रहते है
उनके भाग्य खिलते रहते है
जो पितरो का श्राद्ध कराते
कोरस:- उनके पितृ मुक्त हो जाते
F:-पितृ हमारे दिव्या शक्तियां
देते है हमे गुप्त शक्तियां
हमें मुश्किल से पार लगाते
कोरस:- अंधियारे में राह दिखाते
F:-पितरो का तू भूल ना जाना
श्रद्धा भाव से श्राद्ध कराना
किसी भी पावन नदी में जाकर
कोरस:- आना पिण्डदान करवा कर
F:-जब भी कभी तुम भोजन करना
पितरो से मन में निवेदन करना
पितृ देवता तुम आजाना
कोरस:- बैठ प्रेम से भोग लगाना
F:-धुप डीप नवध लगाकर
पत्तल में पकवान सजाकर
पितरो को अपने करके याद
कोरस:- शीश झुकाना जोड़ के हाथ
F:-पितृ देवता घर के नायक
साथ खड़े है बनके सहायक
पितरो को अपने भूल ना जाना
कोरस:- वरना पड़ जाये पछताना
F:-आज करोगे कल पाओगे
कर्मो का अपने फल पाओगे
इक दिन सबको यहाँ से जाना
कोरस:- है ये हक़ीकत भूल ना जाना
F:-बात अगर ना सच लगे पढ़लो गरुण पुराण
कहता है सुखदेव सबको हो जाये कल्याण
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40