Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:05:03 2+ Views

Aaye Navratre Meri Vaishno Mata

Super Hit Devotional track Aaye Navratre Meri Vaishno Mata sung by Angel, Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Aaye Navratre Meri Vaishno Mata sung by Angel, Devesh Kundan

F- आये नवराते मेरी वैष्णो माते 2
जाउंगी कटरा नगरिया हे जोता वाली
M- अब रोके रुके न लांगुरिया माँ शेरावाली - 2
ऊँचा त्रिकूट पहाड़ बाण गंगा की धार
देखो लागे नजारा कैसा मनोहारी
प्यारा माँ का दरबार जहां झुके संसार
यहाँ दर्शन को दुनिया आई सारी
F- माँ जैसी जग में न कोई दूजा है वरदानी
सभी पे ममता लुटाती मेरी वैष्णो रानी
वो तो लुटा दे सारा खजाना
बूँदें गिराए ज्यों बदरिया हो मतवाली
M- भर भर के ले जाते हैं झोलियाँ हर सवाली - 2
F-मैं तो जाऊं माँ के दर लेके नारियल चुनर
हेलि कोप्टर चढू न मैं तो जाऊं चल चल
देख अर्ध कुंवारी जाऊं बलिहारी
माँ के आगे चला न जहाँ भैरो बल
M- ओ मैया तुझको बुलाये जब भक्त श्रीधर
तो धरके कन्या का रूप आई तब उसके घर
F- भक्तों की अर्जी सुनती सदा तू
बात कभी न टाली हो मेहरावाली
M -तेरे दर से कभी न गया कोई खाली कटरा वाली - 2
M - माँ का प्यारा है श्रृंगार गले मोतियन हार
आती हर नवराते अम्बे शेर पे सवार
मन से करे जो पुकार पूजा होती है स्वीकार
मैया करती सभी पे करुणा की बौछार
F - ओ तेरी महिमा का कोई कहीं भी छोर नही
कि तेरी जैसी करुणामयी कोई और नही
पलभर में दुःख सुख बन जाए
तूने नजर जो डाली ओ लाटा वाली
M - माँ जो चाहे तो पतझड़ में छा जाए हरियाली - २
F- आये नवराते मेरी वैष्णो माते
जाउंगी कटरा नगरिया हे जोता वाली
M- अब रोके रुके न लांगुरिया माँ शेरावाली – 2
लेखक:- सुभाष चंद्र बोस
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40