Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:17:40 13+ Views

Shri Kedarnath Dham Ki Pawan Katha

Super Hit Devotional track Shri Kedarnath Dham Ki Pawan Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Kedarnath Dham Ki Pawan Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -ॐ नमः शिवाय प्रिय भक्तो आज हम आपको देवेश्वर केदारेश्वर और देवादिदेव महादेव
की पावन कथा सुनाने जा रहे है देवादिदेव महादेव की इस पावन कथा के श्रवण मात्र से
ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है -
M: -आदि देव महादेव दर्शन करवाते है दर्शन करवाते है
केदारनाथ भगवान की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
पावन ज्योतिर्लिंग का पावन वर्णन गाते है हम गाके सुनाते है
केदारनाथ भगवान की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो केदारनाथ की महिमा से शायद ही कोई अनजान हो जब महाप्रलयआया
था तब भगवान केदारनाथ की शक्ति का चमत्कार सारी दुनिया ने देखा था गंगा जी की
प्रलय मचाती वेग धारा को देखकर के ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे केदार मंदिर तहस नहस
हो जायेगा ऐसे में एक महाचमत्कार हुआ एक विशाल शिला ऊपर से आती है और ठीक
मंदिर के पीछे स्थिर हो जाती है उस विशाल शिला ने जलधारा के प्रलय वेग को रोक लिया
था जिससे केदारनाथ के मंदिर को तनिक भी क्षति नहीं पहुंची और आज हम उस विशाल
शिला को भीम शिला के नाम से जानते है -
M: -गंगा जी के महा प्रलय से दुनिया नहीं अनजान
महावेग से बहती लहरे बन गयी थी तूफ़ान
कोरस: -बन गयी थी तूफ़ान
M: -ऐसा लगने लगा था जैसे कुछ ना रहेगा शेष
इस मंदिर केदारनाथ के बचे नहीं अवशेष
कोरस: -बचे नहीं अवशेष
M: -ऐसे में चट्टान एक ऊपर से आती है
केदारनाथ मंदिर के पीछे वो रुक जाती है
कोरस: -वो रुक जाती है
M: -बदल दिया रस्ता गंगा का हिली नहीं चट्टान
कुछ ना बिगड़ा उस मंदिर का हार गया तूफ़ान
कोरस: -हार गया तूफ़ान
M: -ऐसी पावन भीमशिला को शीश नवाते है हम शीश नवाते है
केदारनाथ भगवान की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -कथा प्रेमियों ये कथा है देवादिदेव महादेव की ये कथा है केदार नाथ ज्योतिर्लिंग की कैसे
महादेव जी केदारनाथ कहलाये कैसे हिमालय की पावन धरा पर उनका यह मंदिर
स्थापित हुआ आज हम आपको बताएंगे की केदारनाथ भगवान की महिमा का गुणगान
सारा संसार तो कर ही रहा है लेकिन उसमे पांच पांडवो की क्या भूमिका रही है और
केदारनाथ ज्योतिर्लिंग का क्या रहस्य है वो हम इस कथा के माध्यम से जानते है -
M: -केदारनाथ की कथा सुनाऊ सुनो लगाके ध्यान
केदारनाथ कैसे कहलाये महादेव भगवान
कोरस: -महादेव भगवान
M: -कथा बड़ी प्राचीन है भक्तो और बड़ी पावन
मोक्ष दायिनी कथा है भक्तो कथा है मनभावन
कोरस: -कथा है मनभावन
M: -कथा नहीं है अमृत रस ही कर लो अमृत पान
एक सुने जी कथा कुटुम्ब का हो जाए कल्याण
कोरस: -हो जाए कल्याण
M: -हिमखण्डों के बिच बना है शिव जी का देवालय
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है ये भी शिवालय
कोरस: - एक है ये भी शिवालय
M: -इनके दर्शन मात्र से भव बंधन कट जाते है
केदारनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है
केदारनाथ भगवान की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -कथा प्रेमियों महाभारत के महायुद्ध में जब असंख्य प्राणियों के महा विनाश के पश्चात् जब
पांडवो को आभाष हुआ की हमने अपने ही भाई बंधुओ का वध कर डाला है तो उन पांचो
पांडवो का ह्रदय प्रायश्चित करने लगा उनके सीर पर अपने ही भाई बंधुओ के वध का पाप
चढ़ चूका था तो सारे भाई मिलकर भगवान भोले नाथ की शरण में जाकर प्रायश्चित करने
का मन बनाकर भोले नाथ को ढूंढने निकल पड़े -
M: -पांचो पांडवो पर क्रोधित थे महादेव भगवान
कुटुम्ब शास्त्र का पांडवो ने ना किया कोई सम्मान
कोरस: -ना किया कोई सम्मान
M: -घोर विनाश हुआ था रण में मारे गए निर्दोष
धर्म निति और राज निति सब बैठी रही खामोश
कोरस: -सब बैठी रही खामोश
M: -महादेव का आहत ह्रदय क्रोध करे विकराल
पांडवो पर क्रोधित हो गए नेत्र हो गए लाल
कोरस: -नेत्र हो गए लाल
M: -छोड़ चले कैलाश गिरी वो गुप्त दिशा की और
उनके मन में क्रोध और पीड़ा मचा रहे थे शोर
कोरस: -मचा रहे थे शोर
M: -भारी मन से महादेव जी चलते जाते है वो तो चलते जाते है
केदारनाथ भगवान की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -पांचो पांडव अपने सरो के ऊपर पांचो श्रापो की गठरियो को लादे मुक्ति पाने के लिए
भगवान महादेव की खोज में निकल पड़ते है और महादेव जी उनसे रुष्ट होकर किसी
अन्यत्र गुप्त दिशा की और निकल जाते है -
M: -पांचो पांडव खोज रहे है मिले नहीं भगवान
शिव के बिना मुक्ति ना मिलेगी ना होगा कल्याण
कोरस: -ना होगा कल्याण
M: -पांडव मुझको खोज रही है समझ गए भगवान
महादेव सबकी नजरो से हो गए अंतरध्यान
कोरस: -हो गए अंतरध्यान
M: -हिमखण्डों के बीच खड़ा था इक पर्वत केदार
नाम केदार था उस पर्वत का वेदो में है सार
कोरस: -वेदो में है सार
M: -पहुंच गए केदार गिरी में महादेव भगवान
कहाँ गए महादेव ये पांडव गए थे जान
कोरस: -पांडव गए थे जान
M: -केदारगिरी की और वो पांडव बढ़ते जाते है वो तो बढ़ते जाते है
केदारनाथ भगवान की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -भगवान भोले नाथ केदार पर्वत पर जाकर छुप जाते है पाण्डवों को ये बात पता चल जाती
है तो पांडव भोलेनाथ के दर्शन के लिए केदार पर्वत की और निकल पड़ते है पांडव जानते
थे की इस पाप से मुक्ति केवल और केवल महादेव ही दिला सकते है -
M: -पांचो पांडव पहुंच गए केदार गिरी के पास
पापो से मुक्ति पाने की मन में लेकर आस
कोरस: -मन में लेकर आस
M: -खोज लिया पाण्डवों ने उनकी महादेव चर्चा जान
भेष धार भेंसे का शिवजी हो गये अंतरध्यान
कोरस: -हो गये अंतरध्यान
M: -पशुओ के झुण्ड में मिल गये भैसा बन भगवान
कहाँ चले गये महादेव जी पाण्डव थे हैरान
कोरस: -पाण्डव थे हैरान
M: -झुण्ड दिखाई दे पशुओ के दृष्टि जहाँ तक जाय
समझ ना पाये पांचो पांडव बुद्धि गयी चकराय
कोरस: -बुद्धि गयी चकराय
M: -कहा गये हे महादेव वो जान ना पाते है वो तो जान ना पाते है
केदारनाथ भगवान की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -जब महादेव जी भैसा बनके पशुओ के कुण्ड में मिल जाते है तो पाण्डव उन्हें पहचान नहीं
पाते है वो समझ नहीं पाते है की क्या करे और भोलेनाथ का पता कैसी करे की वो कहाँ
छुपे है तभी महबली भीम दो पर्वतो के ऊपर खड़े हो जाते है एक पांव एक चोटी पर और
दूसरा पांव दूसरी चोटी पर रखके दूर तक देखते है सारे पशु उनके निचे से निकल निकल
के जा रहे होते हिअ भैंसा बने भगवा शिव है जो भेंसे का रूप धारन कर भाग रहे है -
M: -भेंसे के भेष में महादेव है गये भीम पहचान
पांचो पाण्डव के चेहरों पर आ गयी थी मुस्कान
कोरस: -आ गयी थी मुस्कान
M: -आगे आगे भैंसा भागे पीछे बलि भगवान
आगम भागी लग रही उनकी जैसे मची घमासान
कोरस: -जैसे मची घमासान
M: -एक स्थान पे रुक गया भैसा धरा में रहा समाय
तीव्र गति से दौड़े दौड़े भीम गये वहां आये
कोरस: -भीम गये वहां आये
M: -आधे से ज्यादा समा चूका था भैंसा धरा के बीच
पीछे का हिंसा पकड़ भीम रहे थे उनको खिंच
कोरस: -भीम रहे थे उनको खिंच
M: -भीमबली के बाहुपाश से छूट ना पाते है वो तो छूट ना पाते है
केदारनाथ भगवान की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -जब भगवान भोलेनाथ भेंसे के रूप में धरती के अंदर समाने लगते है तो भीम जी दौड़ के
उनको पकड़ लेते है भेंसे रूपी भोलेनाथ आधे से ज्यादा धरती में समा चुके थे तभी भीम ने
उनको कस के पकड़ लिया और धरती में पूर्ण रूप से समाने नहीं दिया पाण्डवों का अपने
प्रति इतनी श्रद्धा देखकर भगवान द्रवित हो जाते है वो पाण्डवों को आशीर्वाद देकर दर्शन
देकर पाप मुक्त कर देते है आज केदारनाथ में जो ज्योतिर्लिंग स्थापित है ये वही सयम्भू
ज्योतिर्लिंग है जो भोलेनाथ ने भैसे का रूप धारण कर धरती में समाने लगे थे जिसे भीम ने
पकड़ लिया था तो कथा प्रेमियों बोलो केदारनाथ भगवान की जय -
M: -तभी से उस स्थान का भक्तो नाम पड़ा केदार
और केदारनाथ की महिमा विदित सकल संसार
कोरस: -विदित सकल संसार
M: -केदारनाथ के ज्योतिर्लिंग की महिमा बड़ी विशाल
दर्शन करने से कटते है भव बंधन के जाल
कोरस: -भव बंधन के जाल
M: -मुख्यद्वार के सिद्ध में बैठे नंदीश्वर भगवान
वहां पे आने वालो का वो करते है कल्याण
कोरस: -करते है कल्याण
M: -हिमखण्डों के बीच शिवालय देखो रहा है साज
कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते आज
कैलाश श्रीवास्तव भजनो के संगीत बनाते है हम गाके सुनाते है
केदारनाथ भगवान की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40