Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:18:34 6+ Views

Maa Durga Ki Katha

Super Hit Devotional track Maa Durga Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Maa Durga Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता 1 :- प्रिये भक्तों आज हम आपको जगतजननी शक्ति स्वरूपा महामाई की पावन कथा सुनाने जा रहे हैं, की माँ ने कैसे इस धरा पर अवतार लिया और किस प्रकार से दानवों का संहार किया
M:-माँ दुर्गा रूप में क्यों आई हम ये बतलाते हैं हम ये बतलाते हैं
जग जननी माँ दुर्गा की कथा हम सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
जग जननी शेरा वाली की कथा सुनाते हैं पवन कथा सुनाते हैं
माँ दुर्गा रूप में क्यों आई ये हम बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जब करते भक्त पुकार माँ लेती है अवतार
जब पाप का बढ़ता भार तब होता है अवतार
वार्ता 2 :- माँ विभिन्न रूपों में सृष्टि का कल्याण करती हैं माँ ही जगदम्बा हैं माँ ही काली माँ ही सरस्वती है सभी शक्तियों के रूप में इस धरा पर विराजमान हैं
M:-सुर नर मुनि जन माता का नित ध्यान लगाते हैं
नारद शारद शेष निरंतर ही गुण गाते हैं
कोरस:- निरंतर ही गुण गाते हैं
M:-माता अपने भक्तों का दुःख देख न पाती है
जब भी भक्त बुलाये माता दौड़ी आती है
कोरस:- माता दौड़ी आती है
M:-दुर्गा काली जगदम्बा हैं माँ के अनेकों नाम
सभी कष्ट हारी सुखकारी मुक्ति के हैं धाम
कोरस:- मुक्ति के हैं धाम
M:-माता अपने भक्तों के भंडारे भरती हैं
दैहिक दैविक भौतिक तीनो ताप को हरती है
कोरस:- तीनो ताप को हरती है
M:-माता के चरणों में शीश तो ब्रह्मा विष्णु झुकाते हैं ब्रह्मा विष्णु झुकाते हैं
जग जननी शेरा वाली की कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जब करते भक्त पुकार माँ लेती है अवतार
जब पाप का बढ़ता भार तब होता है अवतार
वार्ता 3 :- सतयुग में एक रम्भ नामक दैत्य हुआ उसने ब्रह्मा जी की तपस्या करके वरदान पाया और अति बलशाली हो गया संयोग वश उसका दिल एक भैसे पर आ गया और उसके साथ ही वह रहने लगा उन दोनों के मिलने से एक दैत्य का जन्म हुआ जिसका नाम था महिषासुर
M:-सतयुग में एक रम्भ नाम का दैत्य हुआ बलवान
ब्रम्हा जी उसने पाए थे अनेक वरदान
कोरस:- पाए थे अनेक वरदान
M:-रम्भ का जंगल में एक भैंसे पे आ गया जब मन
साथ बिताना शुरू किया तब दोनों ने जीवन
कोरस:- तब दोनों ने जीवन
M:-उन दोनों से महिषासुर दानव उत्पन्न हुआ
कुछ ही दिनों में शक्ति से वो अति संपन्न हुआ
कोरस:- अति संपन्न हुआ
M:-उनसे सोचा अजर अमर जब तक न हो जाऊं
तब तक अपनी शक्ति किसी को भी न दिखलाऊँ
कोरस:- किसी को भी न दिखलाऊँ
M:-लेकिन ये कैसे हो उसको समझ न आते हैं उसको समझ न आते हैं
जग जननी शेरा वाली की कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जब करते भक्त पुकार माँ लेती है अवतार
जब पाप का बढ़ता भार तब होता है अवतार
वार्ता 4 :- महिषासुर ने भी देविक शक्तियों की प्राप्ति के लिए घोर तपस्या किया और कुछ वर्षों की तपस्या के बाद उसने ब्रह्म देव को प्रसन्न कर लिया , ब्रह्म देव प्रकट हो गए और उसे वर मांगने को कहा , महिषासुर ने कहा हे परमपिता आप मुझे अमर होने का वर दें श्री ब्रह्म देव ने कहा पुत्र मैं अमरत्व का वरदान किसी को भी नहीं दे सकता ये प्रकृति के नियम के विरुद्ध है
M:-फिर उसके मन में विचार तप करने का आया
ब्रह्म देव का जाकर उसने फिर तो ध्यान लगाया
कोरस:- फिर तो ध्यान लगाया
M:-प्रकट हुए ब्रम्हा जी बोले ध्यान को अब त्यागो
उठो पुत्र जो भी इच्छा हो मुझ से वर मांगो
कोरस:- मुझ से वर मांगो
M:-वह बोला हे ब्रह्म देव कर दीजिये मुझको अमर
कभी कोई भी कहीं भी मुझसे जीते नहीं सबर
कोरस:- जीते नहीं सबर
M:-ब्रह्म देव बोले मैं तुझको अमर नहीं कर सकता
युद्ध में कोई भी जीते न तुझको ये वर मैं दे सकता
कोरस:- ये वर मैं दे सकता
M:-ब्रह्म देव ये वर देके निज धाम को जाते है, निज धाम को जाते है
हम जग जननी शेरा वाली की कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जब करते भक्त पुकार माँ लेती है अवतार
जब पाप का बढ़ता भार तब होता है अवतार
वार्ता 5 :- भगवान् श्री ब्रह्मदेव से महिषासुर ने वरदान प्राप्त कर उसे अत्याचार करने शुरू कर दिए तीनो लोक उसके अत्याचार से दुखी हो सभी त्राहि त्राहि कर उठे फिर सभी देवता बारी बारी से श्री विष्णु और भगवान् शिव के पास जाते हैं परिणाम कुछ नहीं होता
M:-पाकर के वर दैत्य ने फिर तो अत्याचार मचाया
देव लोक से फिर देवों को मार के उसने भगाया
कोरस:- मार के उसने भगाया
M:-देवों ने शिव और विष्णु की जाके लिया शरण
दोनों ही महिषासुर के संग करने आये रण
कोरस:- संग करने आये रण
M:-दोनों बारी बारी उस से लड़ने जाते हैं
लेकिन किसी भी तरह से उससे जीत न पाते हैं
कोरस:- उससे जीत न पाते हैं
M:-ब्रह्म देव से वर पाकर वो हो गया था बलवान
इसलिए तो जीत सके न श्री विष्णु भगवान्
कोरस:- श्री विष्णु भगवान्
M:-यह देख कर देव सभी चिंतित हो जाते हैं चिंतित हो जाते हैं
जग जननी शेरा वाली की कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जब करते भक्त पुकार माँ लेती है अवतार
जब पाप का बढ़ता भार तब होता है अवतार
वार्ता 6 :- महिषासुर को ब्रह्मदेव के वरदान के कारण हरा पाना लगभग असम्भव हो चला तब त्रिदेवों ने जगत जननी जगदम्बा आदि शक्ति माँ दुर्गा का आह्वान किया और अपनी सम्पूर्ण शक्तियों के साथ माँ भगवती का आह्वान किया इस महायज्ञ में सभी देवता सहित त्रिदेवों कि शक्तियों ने मिलकर माँ आह्वान किया और फिर माँ अपने दिव्य रूप में सृष्टि का कल्याण करने हेतु माँ प्रकट हो गयी
M:-ब्रह्मा विष्णु और महेश जी करने लगे विचार
किस प्रकार से हो अब इस महिषासुर का संहार
कोरस:- इस महिषासुर का संहार
M:-तीनो देवों ने मिलकर के योजना बनाई एक
ज्योति लगी निकलने उनके देह से तभी अनेक
कोरस:- उनके देह से तभी अनेक
M:-देवों ने भी आकर ली है उसमें भागीदारी
एक हो गई मिलकर के सबकी शक्ति सारी
कोरस:- एक हो गयी शक्ति सारी
M:-उन्हीं शक्तियों से अवतार हुआ माँ अम्बे का
रूप बड़ा ही मनभावन लगता जगदम्बे का
कोरस:- रूप लगता जगदम्बे का
M:-सब देवता माँ की जय जयकार लगाते हैं जय जयकार लगाते हैं
जग जननी शेरा वाली की कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जब करते भक्त पुकार माँ लेती है अवतार
जब पाप का बढ़ता भार तब होता है अवतार
वार्ता 7 :- माता के सन्मुख होते ही सभी देवताओं सहित त्रिदेवों ने अपने अस्त्र और शस्त्र माता को प्रदान किये माँ कात्यायनी रूप के विकराल रूप को देख काल भी थर थर काँप रहा है , माँ महिषासुर के सेना के पास जा पहुंची महिषासुर की सेना जब माँ का विकराल रूप देख हथप्रभ रह गए कुछ तो शस्त्र त्याग जान बचाकर भागे और जो बचे वो माँ की क्रोध अग्नि में जलकर समाप्तः हो गए
M:-ब्रह्मा विष्णु शिव जी ने उन्हें अपना अस्त्र दिया
देवों ने भी माँ को अस्त्र शस्त्र का भेंट किया
कोरस:- अस्त्र शस्त्र का भेंट किया
M:-कात्यायनी माँ का रूप बन है अति विकराल
भय से थर थर काँप रहा है माँ के सन्मुख काल
कोरस:- माँ के सन्मुख काल
M:-माता महिषासुर की सेनाओं के पहुंची पास
और गर्जना जोर जोर से करने लगी है ख़ास
कोरस:- करने लगी है ख़ास
M:-असुरों की सेनाओं में मच गया हाहाकार
माँ दुर्गा दुष्टों का भक्तों करने लगी संहार
कोरस:- करने लगी तब संहार
M:-यह सुनकर महिषासुर के मंत्री गण आते हैं मंत्री गण आते हैं
जग जननी शेरा वाली की कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जब करते भक्त पुकार माँ लेती है अवतार
जब पाप का बढ़ता भार तब होता है अवतार
वार्ता 8 :- माँ भयंकर गर्जना कर असुरों के सेना पर टूट पड़ी कई असुरों का माँ ने संहार किया जो अपनी माया और युद्ध कला में निपुण थे माँ ने उन असुरों से नौ दिनों तक युद्ध किया दसवें दिन स्वयं महिषासुर लड़ने को आया और माँ के हाथों मारा गया
M:-माता ने उन दुष्टों को भी मार दिया है जब
महिषासुर आया है युद्ध करने को स्वयं ही तब
कोरस:- स्वयं युद्ध करने को तब
M:-नौ दिन तक माता ने असुरों से संग्राम किया
दसवें दिन महिषासुर का भी काम तमाम किया
कोरस:- उसका काम तमाम किया
M:-देवों ने माता पे नभ से फूल है बरसाए
दर्शन करने ब्रह्मा, विष्णु, के संग महेश है आये
कोरस:- ब्रह्मा, विष्णु, महेश आये
M:-माता बोली कष्ट पड़े तो मन में धीर धरो
भक्ति भाव से तुम सब देवों मुझको याद करो
कोरस:- तुम सब मुझको याद करो
M:-माता की सुनकर बाते सब खुश हो जाते है, पवन कथा सुनाते है
जग जननी शेरा वाली की कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जब करते भक्त पुकार माँ लेती है अवतार
जब पाप का बढ़ता भार तब होता है अवतार
वार्ता 9 :- शंख चक्र गदा त्रिशूल धारण कर माँ अपने भक्तों का सदैव कल्याण करती है , जो भी सच्चे मन से माँ स्मरण ध्यान करता है माँ सदैव उसका कल्याण करती है ,
M:-माँ के हाथों में शूल, त्रिशूल और गदा, तलवार
दिव्या ज्योति है ऐसे की जैसे हो सूर्य हज़ार
कोरस:- जैसे हो सूर्य हज़ार
M:-माता के दरबार में संकट सबके होते दूर
जो भी आता है कुछ न कुछ मिलता उसे जरूर
कोरस:- कुछ मिलता उसे जरूर
M:-माँ के हाथों जिसने अपनी दे दी है पतवार
उसकी नव कभी भी उलझ नहीं सकती मजधार
कोरस:- उलझ नहीं सकती मजधार
M:-देवेश कुंदन सदा ही माँ के गुण को गता है,
करके वंदना जग जननी को नित ही ध्याता है
कोरस:- माँ के भजन सुनाता है
M:-माता के दरबार में हम तो शीश झुकाते है, जयकार लगाते है,
जग जननी शेरा वाली की कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जब करते भक्त पुकार माँ लेती है अवतार
जब पाप का बढ़ता भार तब होता है अवतार
लेखक :- दद्दन चतुर्वेदी
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40