Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:07:25 2+ Views

Om Jai Sheetla Mata

Super Hit Devotional track Om Jai Sheetla Mata sung by Yatee Rahul Chauhan (Yati Kishori).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Om Jai Sheetla Mata sung by Yati Kishori

F: -जय शीतला माता मैया जय शीतला माता
आदि ज्योति महारानी आदि ज्योति महारानी
सब फल की दाता ॐ जय शीतला माता
कोरस: -जय शीतला माता मैया जय शीतला माता
आदि ज्योति महारानी आदि ज्योति महारानी
सब फल की दाता ॐ जय शीतला माता
F: -रतन सिंहासन शोभित श्वेत छत्र भाता
कोरस: -मैया श्वेत छत्र भाता
F: -ऋद्धि-सिद्धि चँवर ढुलावें ऋद्धि-सिद्धि चँवर ढुलावें
जगमग छवि छाता ॐ जय शीतला माता
F: -विष्णु सेवत ठाढ़े सेवें शिव धाता
कोरस: -मैया सेवें शिव धाता
F: -वेद पुराण वरणत वेद पुराण वरणत
पार नहीं पाता ॐ जय शीतला माता
F: -इन्द्र मृदङ्ग बजावत चन्द्र वीणा हाथा
कोरस: -मैया चन्द्र वीणा हाथा
F: -सूरज ताल बजावै सूरज ताल बजावै
नारद मुनि गाता ॐ जय शीतला माता
F: -घण्टा शङ्ख शहनाई बाजै मन भाता
कोरस: -मैया बाजै मन भाता
F: -करै भक्तजन आरती करै भक्तजन आरती
लखि लखि हर्षाता ॐ जय शीतला माता
F: -ब्रह्म रूप वरदानी तुही तीन काल ज्ञाता
कोरस: -तू ही तीन काल ज्ञाता
F: -भक्तन को सुख देती क्तन को सुख देती
मातु पिता भ्राता ॐ जय शीतला माता
F: -जो जन ध्यान लगावे प्रेम भक्ति पाता
कोरस: -मैया प्रेम भक्ति पाता
F: -सकल मनोरथ पावे सकल मनोरथ पावे
भवनिधि तर जाता ॐ जय शीतला माता
F: -रोगों से जो पीड़ित कोई शरण तेरी आता
कोरस: -मैया शरण तेरी आता
F: -कोढ़ी पावे निर्मल काया कोढ़ी पावे निर्मल काया
अन्ध नेत्र पाता ॐ जय शीतला माता
F: -बांझ पुत्र को पावे दारिद्र कट जाता
कोरस: -दारिद्र कट जाता
F: -ताको भजै जो नाहीं ताको भजै जो नाहीं
सिर धुनि पछताता ॐ जय शीतला माता
F: -शीतल करती जननी तू ही है जग त्राता
कोरस: -मैया तू ही है जग त्राता
F: -उत्पत्ति व्याधि बिनाशन उत्पत्ति व्याधि बिनाशन
तू सब की घाता ॐ जय शीतला माता
F: -दास विचित्र कर जोड़े सुन मेरी माता
कोरस: -मैया सुन मेरी माता
F: -भक्ति आपनी दीजै भक्ति आपनी दीजै
और न कुछ भाता ॐ जय शीतला माता
कोरस: -ॐ जय शीतला माता ॐ जय शीतला माता
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40