Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:15:32 4+ Views

Karwa Chauth Ki Katha

Super Hit Devotional track Karwa Chauth Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Karwa Chauth Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता 1 :- जय करवा मैया, प्रिय भक्तों सभी सुहागन जिस व्रत के फल से अपने पति को लम्बी आयु प्रदान करने का प्रयास करती हैं, आज मैं उसी करवा चौथ व्रत की कथा का वर्णन करने जा रहा हूँ, जय करवा मैया
M:-हम करवा चौथ की आज आपको कथा सुनाते हैं
पवन कथा सुनाते हैं
कैसे हो लम्बी उम्र पति की ये बतलाते हैं
हम कथा सुनाते हैं
देख के चंदा हर नारी के मन मुस्काते हैं
मन में मुस्काते हैं
इस व्रत को करने से उत्तम फल मिल जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जय करवा चौथ मैया सब करना पूरण काज
हम सब नारी की माँ रखना सिंदूर की लाज
वार्ता 2 :- प्रिय भक्तजनो किसी नगर में एक सेठ जी रहते थे, उनके सात बेटे थे और उन सबकी एक प्यारी से बहना थी, और उन लोगो में आपस में बहुत ही प्रेम था, लेकिन उनके भाइयों ने इस प्रेम का गलत फयदा उठाया, उसका परिणाम क्या होता है, आइये कथे के मधय से जानते है
M:-एक सेठ की सुनो कहानी बेटे जिसके सात
उन सबकी एक लाडली बहना रहती उनके साथ
कोरस:- बहना रहती उनके साथ
M:-भोजन सब मिल कर करते, बैठ भाई बहन आठ
सुखमय उनका जीवन सबकी अपनी अपनी ठाठ
कोरस:- सबकी अपनी अपनी ठाठ
M:-आया जब कार्तिक का महीना करवा चौथ दिन ख़ास
बैठे सारे भाई खाने को बहन न बैठी पास
कोरस:- बहन न बैठी पास
M:-भाई ये बोले माँ से अपनी बहन बुला कर लाओ
कहना सारे भाई हैं भूखे भोजन करने जाओ
कोरस:- भोजन करने जाओ
M:-आगे क्या फिर हुआ ये सबको हम बतलाते हैं,
हम ये बतलाते हैं
इस व्रत को करने से उत्तम फल मिल जाते हैं
हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जय करवा चौथ मैया सब करना पूरण काज
हम सब नारी की माँ रखना सिंदूर की लाज
वार्ता 3 :- सभी भाई जब भोजन करने को उपस्थित हुए तो उन्होंने देखा की उनकी बहन नहीं आई, उन्होंने कहा अपनी माँ से की माँ बहन को भेज दो, बहन आई और उसने कहा भैया मैं भोजन तब करुँगी जब मेरा व्रत पूरा होगा
M:-मां ने जब बेटी को बुलाया तब उसने ये कहा
आज तो हमने करवा चौथ का माँ है व्रत रखा
कोरस:- करवा चौथ का व्रत रखा
M:-अपने क्षुधा मैं तभी मिटाऊं चाँद के हो दर्शन
उसके बाद ही भाई के संग मैं करुँगी में भोजन
कोरस:- संग करुँगी में भोजन
M:-अपनी बहन को भूखी देख के दुखी हुए सब भाई
तभी सभी के मस्तिष्क में एक है युक्ति भक्तो आई
कोरस:- एक है युक्ति भक्तो आई
M:-दूर पेड़ की ओट में जाकर लौ दीपक की जलाई
छलनी से बहना को दिखा कहा देख चांदनी आयी
कोरस:- देख चांदनी आयी
M:-इसी तरह से मिथ्या कहके व्रत खुलवाते हैं
व्रत को खुलवाते हैं
इस व्रत को करने से उत्तम फल मिल जाते हैं
हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जय करवा चौथ मैया सब करना पूरण काज
हम सब नारी की माँ रखना सिंदूर की लाज
वार्ता 4 : प्रिय भक्तो भाइयो के कहने में आकर बहन ने व्रत खोल दिया और फिर उसने, अपनी भाभियो से भी व्रत खोलने को कहा तब उन्होंने क्या किया आइये कथा के माध्यम से जानते हैं
M:-बहन ने अपनी भाभियों से, कहा ये जाकर के
तुम सब भूखी खड़ी हों क्यों. चलो आओ खाकर के
कोरस:- चलो आओ खाकर के
M:-भाभी बोली सुनो ननद ये चाँद नहीं अम्बर का
दीप जलाकर चाँद बताया झूठ था ये पलभर का
कोरस:- झूठ था ये पलभर का
M:-सुनकर भाभी से कडवा सच दुखी हो गयी बहना
अब किस्मत में जो भी लिखा है पड़ेगा वो दुःख सहना
कोरस:- पड़ेगा वो दुःख सहना
M:-दुखी ह्रदय से चली वो बहना साजन के घर में
सासू माँ ने रोक लिया जो कदम रखे घर में
कोरस:- जो कदम रखे घर में
M:-इसके आगे की घटना हम वो बतलाते है
हम वो बतलाते है
इस व्रत को करने से उत्तम फल मिल जाते हैं
हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जय करवा चौथ मैया सब करना पूरण काज
हम सब नारी की माँ रखना सिंदूर की लाज
वार्ता 5 :- दुखी भाव से बहन अपने ससुराल को लौटी और चुहि घर की ड्योढ़ी पर उसने कदम रखा उसकी सासु माँ ने उसको ताने मरते हुए कहा अब क्या लेने आयी है, क्या बचा है, आखिर तुम कैसे व्रत किया था, जो तुम्हरे पति की जान चली गई
M:-सासू ये बोली नहीं बचा सुख क्या लेने तू आई
कैसा व्रत किया था तूने जो पति की जान लुटाई
कोरस:- जो पति की जान लुटाई
M:-सुनके सास के ताने बहू ने आंसू न अपने बहाए
पति की लाश लिए गोदी में पगली सी हो जाए
कोरस:- पगली सी हो जाए
M:-जीवन के हर सुख से मैं तो दूर सदा हो जाऊं
जब तक लौटा लूँ न पति को चैन नहीं मैं पाऊं
कोरस:- चैन नहीं मैं पाऊं
M:-एक बरस तक पति से उसको दूर न कोई कर पाया
साल जो बीता फिर से करवाचौथ का दिन है आया
कोरस:- करवाचौथ का दिन है आया
M:-इस बहना की दुःख की बातें आगे बतातें है
हम आगे बतातें है
इस व्रत को करने से उत्तम फल मिल जाते हैं
हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जय करवा चौथ मैया सब करना पूरण काज
हम सब नारी की माँ रखना सिंदूर की लाज
वार्ता 6 :- कुछ वक़्त बीतने के बाद, सभी भाभियाँ अपनी ननद से मिलने को आयी, सभी भाभियों को ननद ने ये ही बात कही भाभी याम सुई ले लो, और पिया सुई देदो, लेकिन आज के ज़माने में कौन किसका होता है, फिर क्या होता है आइये कथा के माध्यम जाते है,
M:-अपनी ननद से मिलने को जब सातों भाभियाँ आई
अपनी हर एक भाभी से कहने ननद यही आई
कोरस:- कहने ननद यही आई
M:-भाभी मुझपे करम ये कर दो रहूँ न फिर मैं अभागन
यम सुई ले लो पिया सुई दे दो कर दो मुझे सुहागन
कोरस:- कर दो मुझे सुहागन
M:-हर भाभी ये कहके चल दी मेरे बाद जो आये
सुनो ननद बस वही करेगी तेरा कोई उपाय
कोरस:- तेरा कोई उपाय
M:-धीरे धीरे छह भाभी ऐसा कहकर चल दी
अपने भाग्य को कोसती बहना रोती और बिलखती
कोरस:- बहना रोती और बिलखती
M:-हुआ क्या सातवीं भाभी के संग आगे बताते है
हम आगे बताते हैं
इस व्रत को करने से उत्तम फल मिल जाते हैं
हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जय करवा चौथ मैया सब करना पूरण काज
हम सब नारी की माँ रखना सिंदूर की लाज
वार्ता 7 :- उसकी सभी भाभियों ने इंकार का दिया, लेकिन उसकी छोटी भाभी का हृदय द्रवित हो गया, उसके पति की मृत्य भी उसके छोटे भाई की मूर्खता के कारण हुई थी, अतः इस भूल को सुधारने का उसकी भाभी ने प्रयास किया
M:-छोटे भाई के कारण ही था बहना का व्रत टूटा
एक छोटी सी भूल से उसका भाग्य गया था रूठा
कोरस:- उसका भाग्य गया था रूठा
M:-बोली छोटी भाभी से वो मुझको सुहागन कर दो
मैं भी फिर से व्रत कर पाऊं ऐसा मुझको वर दो
कोरस:- ऐसा मुझको वर दो
M:-करना चाहा टालमटोल पर भाभी के पैर न छोड़े
अपने प्राण अभी मैं त्यागूँ, जाओगी जो मुखमोड़े
कोरस:- जाओगी जो मुखमोड़े
M:-पसीजा भाभी का मन उसने दी ऊँगली को चीर
अमृत की बुँदे तब बन गयी उसका बहता रुधिर
कोरस:- उसका बहता रुधिर
M:-श्री गणेश का नाम लिए मृत पति उठ जाते हैं
पति तो उठ जाते हैं
इस व्रत को करने से उत्तम फल मिल जाते हैं
हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जय करवा चौथ मैया सब करना पूरण काज
हम सब नारी की माँ रखना सिंदूर की लाज
वार्ता 8 :- प्रिय भक्तजनो करवाचौथ व्रत की महिमा अपार है इस व्रत को करने से नारी को शक्ति और पति को लम्बी आयु प्राप्त होती है तो प्रेम से बोलिये जय करवा मैया
M:-करवा चौथ का दिन हर नारी का होता बहुत ही ख़ास
हाथो में मेहँदी और मांग में सिंदूर का वास
कोरस:- मांग में सिंदूर का वास
M:-जब तक चन्द्र नहीं उदय हो करती वो उपवास
छलनी से दर्शन कर चाँद पति को पाती पास
कोरस:- पति को पाती पास
M:-उनके हाथो से जल पीकर व्रत पूरण वो करती
पूजन भक्ति देख के मैया कष्ट सभी के हरती
कोरस:- मैया कष्ट सभी के हरती
M:-अपने सुहाग की खातिर जो भी व्रत रखती है नारी
यम की जिद भी उनसे भक्तों सदा सदा है हारी
कोरस:- सदा सदा है हारी
M:-नारी शक्ति से पति के दिन शुभ हो जाते हैं
दिन शुभ हो जाते हैं
इस व्रत को करने से उत्तम फल मिल जाते हैं
हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जय करवा चौथ मैया सब करना पूरण काज
हम सब नारी की माँ रखना सिंदूर की लाज
लेखक :- सुभाष चंद्र बोस
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40