Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:12:13 7+ Views

Akshaya Tritiya Katha

Super Hit Devotional track Akshaya Tritiya Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Akshaya Tritiya Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिये भक्त जनो आज मैं आपको अक्षय तृतीया व्रत की पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ ,आज का यह
दिन अक्षय तृतीया और अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है ,भक्त जनो अक्षय अर्थात जिसका
क्षय न हो सके जिसका नाश न हो सके या फिर जो कभी समाप्त न हो -
M: -हम अक्षय तृतीया व्रत की आपको कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
इस व्रत के पालन से उत्तम फल को पाते हैं हम कथा सुनाते हैं
बैशाख मास के शुक्ल पक्ष में शुभ फल आते हैं हाँ शुभ फल आते हैं
माँ लक्ष्मी संग श्री हरि जी तो पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -अक्षय तृतीया की कथा जीवन की मिटाये व्यथा
जीवन की मिटाये व्यथा अक्षय तृतीया की कथा
वार्ता: -अक्षय तृतीया पर ही युधिष्ठिर को भगवान कृष्‍णजी ने अक्षय पात्र दिया था। इस पात्र की यह
व‍िशेषता थी कि इसका भोजन कभी समाप्त नहीं होता था। इसी पात्र की सहायता से युधिष्ठिर
अपने राज्य के भूखे और गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध कराते थे। भविष्य पुराण में अक्षय पात्र
का संबंध मनुष्य के दान धर्म से बताया -
M: -ज्ञानी जनो ने इस तृतीया की महिमा बतलाई है
अलग अलग ग्रंथों में वर्णित कथा सुनाई है
कोरस: -कथा सुनाई है
M: -ऐसी मान्यता है की इस दिन जन्मे श्री परशुराम
जैन धर्म के लोग पूजते आदि नाथ भगवान
कोरस: -आदि नाथ भगवान
M: -कथा भविष्य पुराण की है सब सुनो लगा कर ध्यान
किसी गांव में एक वैश्य था धरमदास था नाम
कोरस: -धरमदास था नाम
M: -दिन भर पूजा पाठ करना बस यही था उसका काम
घर की हालत देख कभी न करता वो आराम
कोरस: -न करता वो आराम
M: -रुखा सूखा खा कर के दिन अपने बिताते हैं हम कथा सुनाते हैं
माँ लक्ष्मी संग श्री हरि जी तो पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -अक्षय तृतीया की कथा जीवन की मिटाये व्यथा
जीवन की मिटाये व्यथा अक्षय तृतीया की कथा
वार्ता: -प्रिये भक्तों धरम दास हमेशा यही सोचकर परेशान रहता था की घर का खर्चा कैसे चलेगा क्योंकि
वो अकेला कमाने वाला और खाने वाले कई लोग थे इन्हीं कारणों से धरम दास कभी आराम नहीं
करता था ,बल्कि और अधिक मेहनत करता था आखिर उसको इस कष्ट से मुक्ति मिलती है या
नहीं आइये कथा के माध्यम से जानते है -
M: -सोच सोच कर दुखी रहता था धरम दास का मन
कैसे हो परिवार का अपने आगे भरण पोषण
कोरस: -अपने आगे भरण पोषण
M: -एक कमाने वाला खाने वाले हैं कई लोग
जाने कब दिन अच्छे आये बनेगे सुख का योग
कोरस: -बनेगे सुख का योग
M: -रस्ते में एक दिन ब्राह्मण से हुई जो मुलाक़ात
दुखी वैश्य ने उनसे कह अपने दिल की बात
कोरस: -अपने दिल की बात
M: -अक्षय तृतीया महिमा का ब्राह्मण ने दिया है ज्ञान
बोले इस व्रत ने भक्तों को धन सुख दिया है मान
कोरस: -धन सुख दिया है मान
M: -अक्षय तृतीया कथा श्रवण से दुःख कट जाते हैं सब के पाप मिटाते हैं
माँ लक्ष्मी संग श्री हरि जी तो पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -अक्षय तृतीया की कथा जीवन की मिटाये व्यथा
जीवन की मिटाये व्यथा अक्षय तृतीया की कथा
वार्ता: -ब्रह्मण की बातों से धरम दास प्रभावित हो कर व्रत करने का निश्चय करता है और जो भी थोड़े बहुत
पैसे थे उनसे ही सामान खरीदने का मन बना लेता है क्योंकि उसकी आस्था गहरी थी वो जानता था
की प्रभु के शरणागत हो कर ही वह अपने जीवन में सुखों की प्राप्ति कर सकता है -
M: -व्रत पालन की मन में ठान कर घर को लौट गया
परिवार में अपने विचारों को भी प्रकट किया
कोरस: -विचारों को भी प्रकट किया
M: -व्रत सामग्री लेने चला जब शाम गई थी ढल
गेंहू जौ गुड़ सत्तू पंखे और घड़े चावल
कोरस: -और घड़े चावल
M: -जरा जो पैसे पास बचे घी दही खरीद लिया
पूजन करने की खातिर सोना भी ले लिया
कोरस: -सोना भी ले लिया
M: -घर वालों ने जब देखा तो पूछे कई सवाल
इतना सब कुछ ले आये क्या होना है कंगाल
कोरस: -क्या होना है कंगाल
M: -धरम दास ना बात बढ़ा कर चुप हो जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
माँ लक्ष्मी संग श्री हरि जी तो पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -अक्षय तृतीया की कथा जीवन की मिटाये व्यथा
जीवन की मिटाये व्यथा अक्षय तृतीया की कथा
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो धरम दास ने जब मन में ठान कर भक्ति भाव से पूजन प्राम्भ किया तो शुरआत में
सबने विरोध किया ख़ास कर पत्नी को लगा की पति घर को बर्बाद कर के रहेगा घर के हालात तो
वैसे भी ठीक नहीं है और ऊपर से ये पूजा पाठ इतना खर्चा इतने में तो क्या क्या आ जाता -
M: -प्रातः उठकर वो गंगा स्नान कर आते हैं
पूजन सामग्री लक्ष्मी विष्णु को चढ़ाते हैं
कोरस: -विष्णु को चढ़ाते हैं
M: -पूजन के उपरान्त ब्राह्मणो को घर में बुलवाया
सामर्थ्य के अनुसार दे दान दक्षिणा देकर आया
कोरस: -दक्षिणा देकर आया
M: -पत्नी हुई नाराज पति को पैसा लुटाते देखा
बोली अब बर्बादी का किस्मत में लिखा है लेखा
कोरस: - किस्मत में लिखा है लेखा
M: -लेकिन वैश्य तो अडिग रहा है भक्ति भाव के साथ
व्रत नियम का पालन करता रहा श्रद्धा के साथ
कोरस: -श्रद्धा के साथ
M: -धीरे धीरे अच्छे दिनों के पल आ जाते हैं , पावना कथा सुनाते हैं
माँ लक्ष्मी संग श्री हरि जी तो पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -अक्षय तृतीया की कथा जीवन की मिटाये व्यथा
जीवन की मिटाये व्यथा अक्षय तृतीया की कथा
वार्ता: -आखिर कर धरम दास को अक्षय तृतीया की पूजा का फल मिलना प्रारम्भ हो गया उसके दिन
बदलने लगे किन्तु उसके श्रद्धा भाव में कोई कमी नहीं आई आगे क्या होता है कथा के माध्यम से
जानते हैं -
M: -वक़्त के संग संग दिन बदले फिर बदल गए हालात
प्रभु कृपा से बन गई उसकी बिगड़ी थी जो बात
कोरस: -बिगड़ी थी जो बात
M: -आया बुढ़ापा फिर भी वैश्य की श्रद्धा रही है अटल
अगले जनम में धरमदास को मिला है उत्तमफल
कोरस: -मिला है उत्तमफल
M: -कुशावती नगरी के राजा बन गए वो इस बार
लेकिन धन वैभव का तनिक भी उनको नहीं अहंकार
कोरस: -उनको नहीं अहंकार
M: -उनकी श्रद्धा भक्ति से प्रभु प्रसन्न हो जाते हैं
यज्ञ करे जब कोई तो त्रिदेव भी आते हैं
कोरस: -त्रिदेव भी आते हैं
M: -इसी तरह से पूजन करने से दिन फिर जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
माँ लक्ष्मी संग श्री हरि जी तो पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -अक्षय तृतीया की कथा जीवन की मिटाये व्यथा
जीवन की मिटाये व्यथा अक्षय तृतीया की कथा
लेखक :- सुभाष चंद्र बोस
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40