Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:07:37 3+ Views

Mere Malik Ke Darbar Mein

Super Hit Devotional track Mere Malik Ke Darbar Mein sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Mere Malik Ke Darbar Mein sung by Angel

मेरे मालिक के दरबार में सब लोगो का खाता - ४
जो नर जैसा कर्म है करता वैसा ही फल पाता - २
मेरे मालिक के दरबार में सब लोगो का खाता - २
क्या साधु क्या संत गृहस्थी क्या राजा क्या रानी - २
प्रभु के पुस्तक में लिखी है सबकी कर्म कहानी
वहीं तो सबकी जमा खर्च का सही हिसाब लगता - २
मेरे मालिक के दरबार में सब लोगो का खाता - २
बड़े बड़े कानून प्रभु के बड़ी बड़ी मर्यादा - २
किसी को कौड़ी कम नही देता किसी को कौड़ी ज्यादा - २
इसलिए तो दुनिया का जगत सेठ कहलाता - २
मेरे मालिक के दरबार में सब लोगो का खाता - २
नहीं चले उसके घर रिश्वत नहीं चले चालाकी - २
उसकी अपनी लेन देन की रीत बड़ी है बांकी
पुण्य का बेडा पार करे पापी की नाव डुबाता -२
मेरे मालिक के दरबार में सब लोगो का खाता - २
करता है इंसाफ सभी का नित आसान पर डटके - २
उसका फैसला कभी ना बदले लाख कोई सर पटके
समझदार तो चुप रह जाता मूरख शोर मचाता - २
मेरे मालिक के दरबार में सब लोगो का खाता - २
अच्छी करनी करियो भाई कर्म ना करिओ काला -२
लाख आंख से देख रहा है तुझे देखने वाला
सत खेती करो चतुर नर - २
मेरे मालिक के दरबार में सब लोगो का खाता - २
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40