वार्ता: -प्रिय भक्तजनो जय माता दी भक्तजनो नवरात्रों में माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा एवं
आराधना की जाती है जिनमें प्रथम नवरात्रे माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है माँ शैलपुत्री
कौन थी और इनकी महिमा क्या है आइये कथा के माध्यम से जानते हैं -
F: -हम शैलपुत्री माँ दुर्गा जी की कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
वृषभ वाहिनी माता के दर्शन करवाते हैं हम गाथा सुनाते हैं
आदि शक्ति के महारूप का सार बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं
शैल पुत्री माँ दुर्गा जी की हम महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएगा कल्याण
हो जाएगा कल्याण धरो माँ दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -प्रिये भक्तों माता शैलपुत्री की कथा जानने के लिए आपको दक्ष प्रजापति के यज्ञ की एक
कथा सुनाता हूँ की किस प्रकार इन्होने महादेव का अपमान किया और अपने पति को
यज्ञ में आमंत्रित न करने पर माता सती ने क्या किया आइये कथा के माध्यम से जानते हैं -
F: -पिता सती के प्रजापति ने भारी यज्ञ किया
न्योता भेजा तीनो लोक में शिव को भुला दिया
कोरस: -शिव को भुला दिया
F: -रखते थे वो वैर हमेशा भोले शंकर से
पुत्री सती से भी चिढ़ते थे अंदर अंदर से
कोरस: -अंदर अंदर से
F: -शिव जी के लिए उनके मन में तनिक न था सम्मान
न्योता न देकर शिव जी का कर डाला अपमान
कोरस: -कर डाला अपमान
F: -मगर सती ने कुछ न सोचा और जाने की ठानी
हठ कर बैठी थी शिव जी से एक न उनकी मानी
कोरस: -एक न उनकी मानी
F: -फिर क्या होता है भक्तों हम वो बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
शैलपुत्री माँ दुर्गा की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएगा कल्याण
हो जाएगा कल्याण धरो माँ दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो माता सती ने ने जब पिता के यज्ञ में जाने का निर्णय लिया तब भोलेनाथ ने
उन्हें यह कह कर रोकने का प्रयास किया की हे सती बिना निमंत्रण मनुष्य को नहीं जाना
चाहिए किन्तु माता सती अपनी हठ पर अड़ी रही फिर आगे क्या होता है आइये कथा के
माध्यम से जानते है -
F: -हठ पे अड़ी थी सती पिता के यज्ञ में जाने की
लाख जतन किये शिव जी उनको समझाने की
कोरस: -उनको समझाने की
F: -महायज्ञ में जाने की आज्ञा दे देते हैं
होगा वहाँ अपमान तुम्हारा ये समझाते हैं
कोरस: -ये समझाते हैं
F: -बिन पति के सती चली जाती है अपने पिता के घर
होने टले ना टाले किसी की वो तो रहे होकर
कोरस: -वो तो रहे होकर
F: -पहुंची जब महायज्ञ में तो उन्हें मिला नहीं सम्मान
हाल चाल तक कोई न पूछे हुआ बहुत अपमान
कोरस: -हुआ बहुत अपमान
F: -बिना निमंत्रण जाने का परिणाम दिखाते हैं परिणाम दिखाते हैं
शैलपुत्री माता की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएगा कल्याण
हो जाएगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
वार्ता: - प्रिये भक्तों माता सती तो स्वयं ही शक्ति स्वरूपा हैं किन्तु कृपा देखिये किस सहज भाव से
पुत्री की भूमिका निभा रही हैं क्योंकि राजा दक्ष ने कई वर्षों तक तपस्या करके उन्हें पुत्री
के रूप में पाने का वरदान प्राप्त किया था और वो इस बात को भूल गए किन्तु माता
कुमाता नहीं होती अतः सर्वज्ञ हो कर भी माँ पुत्री भाव में ही रही किन्तु जब देवेश्वर महादेव
का अपमान हुआ तो माँ सहन नहीं कर पाई -
F: -तिरस्कार ही तिरस्कार था मिला वहाँ उनको
सोच के मन जो आयी थी वो कहाँ मिला उनको
कोरस: -वो कहाँ मिला उनको
F: -पिता ने बोला क्यों आई हो किसने बुलाया है
मुझे बता किसने तुझको न्योता भिजवाया है
कोरस: -न्योता भिजवाया है
F: -पैरों नीचे धरती रही न सती हुई हैरान
पिता के घर में क्या पुत्री भी होती है मेहमान
कोरस: -होती है मेहमान
F: -पति की बात जो मान लेती तो यहाँ कभी न आती
भरी सभा में तिरस्कार मैं इतना न सह पाती
कोरस: -इतना न सह पाती
F: -पश्चाताप के सागर का तूफ़ान दिखाते हैं तूफ़ान दिखाते हैं
शैलपुत्री माता की भक्तों की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएगा कल्याण
हो जाएगा कल्याण करो माँ दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -प्रिय भक्तो पिता के द्वारा पति शिव का तिरस्कार माता सती सहन नहीं कर पाई क्रोध और
दुःख से भरी माता सती ने अपने प्राणो की आहूति देने का निशचय कर लिया इसके बाद
आगे क्या होता है आइए कथा के माध्यम से जानते हैं --
F: -राज दक्ष ने क्रोध में बोला कैसे चली आई
बिन न्योता क्यों भेजा शिव ने लज्जा उसे न आई
कोरस: -लज्जा उसे न आई
F: -व्यंग बाप की सहते सहते सती हुई बेहाल
पति की आज्ञा मान जो लेती होता न ये हाल
कोरस: -होता न ये हाल
F: -क्यों आई मैं यहाँ मति क्यों गई मेरी मारी
इसमें गलती नहीं किसी की मेरी है सारी
कोरस: -गलती मेरी है सारी
F: -सह नहीं सकती जीते जी मैं पति का ये अपमान
ऐसे जीवन से अच्छा मैं त्याग दूँ अपने प्राण
कोरस: -में त्याग दूँ अपने प्राण
F: -सती ने फिर क्या किया वहां पर ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
शैलपुत्री माता की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएगा कल्याण
हो जाएगा कल्याण धरो माँ दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो माता ने स्वयं का अपमान तो सहन कर लिया क्योंकि उन्होंने दक्ष प्रजापति
को वरदान दिया था की वो पुत्री रूप में उनके घर जन्म लेंगी किन्तु महादेव का अपमान
वो सहन न कर सकी और क्रोधाग्नि में उन्होंने स्वयं को यज्ञ के हवन कुंड में भस्मी भूत कर
लिया -
F: -हवन कुंड की लपटें उठ के उड़ने लगी आकाश
माता के कानो में सबके गूंज रहा अट्टहास
कोरस: -गूंज सबके अट्टहास
F: -कानो को अपने बंद कर लिया दोनों हाथो से
सावन की बरसात हो रही सती की आँखों से
कोरस: -सती की आँखों से
F: -सती ने अपने मन में पति से क्षमा याचना की
कर देना मुझे क्षमा हे स्वामी मन से प्रार्थना की
कोरस: -मन से प्रार्थना की
F: -हवन कुंड को कर के नमन फिर कूद गई उसमें
लपटों का बहता सागर था डूब गई उसमें
कोरस: -डूब गई उसमें
F: -मचा था हाहाकार वहां ये सत्य बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं
शैलपुत्री माँ दुर्गा की हम महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएगा कल्याण
हो जाएगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो माता सती ने योग अग्नि में स्वयं को समाहित कर लिया त्राहि त्राहि मच गयी
सभी देव घबराये की अब क्या होगा , प्रजापति दक्ष का यज्ञ विध्वंश हो गया वेद पाठी
ब्राह्मण के स्वर रूक गए किसी को अपनी आखों पर विश्वाश नहीं हो रहा था और सभी
किसी बड़ी आशंका से भयभीत हो गए और सब इस बात को भली भाँती समझ गए की
प्रजापति की मूर्खता का दंड प्रजापति के साथ साथ सम्पूर्ण सृष्टि को विनाश की ओर ले
जाएगा -
F: -परम गति को सती चली गई हो गई वो स्वाहा
वेद मन्त्र थम गए और हो गया है सब स्वाहा
कोरस: - हो गया है सब स्वाहा
F: -किसी को भी बिस्वास नहीं था इस अनहोनी का
न करते उपहास अगर शिव बाबा मौनी का
कोरस: -शिव बाबा मौनी का
F: -साधू संत और वेदशास्त्री अन्य सभी मेहमान
देख के ऐसी अनहोनी को हर कोई हैरान
कोरस: -हर कोई हैरान
F: -सती चली गई प्राण त्याग के अग्नि में जल के
माता सती के नैना बरसे लहर लहर छलके
कोरस: -लहर लहर छलके
F: -अब क्या होगा इसके आगे वो बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
शैल पुत्री माता की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: -करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएगा कल्याण
हो जाएगा कल्याण धरो माँ दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -भक्तजनो जैसे ही भगवान् शिव को माता सती के आत्मदाह का समाचार प्राप्त हुआ वो
अत्यंत क्रोधित हो गए उन्होंने उसी क्षण राजा दक्ष का सर्वनाश करने का निश्चय कर लिया
फिर आगे क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते हैं -
F: -ज्ञात हुआ शिव शंकर को जब सती के जलने का
पिता के द्वारा पुत्री को प्रताड़ित करने का
कोरस: -प्रताड़ित करने का
F: -रूद्र रूप धर तांडव करते पहुँच गए तत्काल
तीनो लोक में लग रहा जैसे आ गया था भूचाल
कोरस: -आ गया था भूचाल
F: -तहस नहस सब कर देते हैं कुछ भी रहा न शेष
चले उठा के पत्नी का अपने काँधे अवशेष
कोरस: - अपने काँधे अवशेष
F: -सती ने अगला जन्म लिया है शैल राज के घर
शैल पुत्री के नाम से जाना जाता है घर घर
कोरस: -जाना जाता है घर घर
F: -कैलाश श्रीवास्तव भजनो के संगीत बनाते है हम सब मिलकर गाते हैं
शैलपुत्री माता दुर्गा की कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते हैं
कोरस: -करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएगा कल्याण
हो जाएगा कल्याण धरो माँ दुर्गा का ध्यान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Varta: -Priy Bhaktajano Jay Mata Di Bhaktajano Navaratron Men Man Durga Ke Nau
Rupon Ki Puja Evam Aradhana Ki Jati Hai Jinamen Prathum Navaratre Man
Shailaputri Ki Puja Ki Jati Hai Man Shailaputri Kaun Thi Aur Inaki Mahima Kya Hai
Aiye Katha Ke Madhyam Se Janate Hain -
F: -Hum Shailaputri Man Durga Ji Ki Katha Sunate Hain Pavan Katha Sunate Hain
Vṛshabh Vahini Mata Ke Darshan Karavate Hain Hum Gatha Sunate Hain
Adi Shakti Ke Maharup Ka Sar Batate Hain Pavan Katha Sunate Hain
Shail Putri Man Durga Ji Ki Hum Mahima Gate Hain Hum Katha Sunate Hain
Chorus: - Karo Nau Durga Ka Dhyan Ho Jaega Kalyaṇ
Ho Jaega Kalyaṇ Dharo Man Durga Ka Dhyan
Varta: -Priye Bhakton Mata Shailaputri Ki Katha Janane Ke Lie Apako Daksh Prajapati Ke
Yajñ Ki Ek Katha Sunata Hun Ki Kis Prakar Inhone Mahadev Ka Apaman Kiya Aur
Apane Pati Ko Yajñ Men Amantrit N Karane Par Mata Sati Ne Kya Kiya Aiye Katha
Ke Madhyam Se Janate Hain –
F: -Pita Sati Ke Prajapati Ne Bhari Yajñ Kiya
Nyota Bheja Tino Lok Men Shiv Ko Bhula Diya
Chorus: -Shiv Ko Bhula Diya
F: -Rakhate The Vo Vair Humesha Bhole Shankar Se
Putri Sati Se Bhi Chidhate The Amdar Amdar Se
Chorus: -Amdar Amdar Se
F: -Shiv Ji Ke Lie Unake Man Men Tanik N Tha Samman
Nyota N Dekar Shiv Ji Ka Kar Ḍala Apaman
Chorus: -Kar Ḍala Apaman
F: -Magar Sati Ne Kuchh N Socha Aur Jane Ki Ṭhani
Haṭh Kar Baiṭhi Thi Shiv Ji Se Ek N Unaki Mani
Chorus: -Ek N Unaki Mani
F: -Phir Kya Hota Hai Bhakton Hum Vo Batalate Hain Pavan Katha Sunate Hain
Shailaputri Man Durga Ki Hum Katha Sunate Hain Hum Gatha Gate Hain
Chorus: - Karo Nau Durga Ka Dhyan Ho Jaega Kalyaṇ
Ho Jaega Kalyaṇ Dharo Man Durga Ka Dhyan
Varta: -Priy Bhaktajano Mata Sati Ne Ne Jab Pita Ke Yajñ Men Jane Ka Nirṇay Liya Tab
Bholenath Ne Unhen Yah Kah Kar Rokane Ka Prayas Kiya Ki He Sati Bina
Nimantraṇ Manushy Ko Nahin Jana Chahie Kintu Mata Sati Apani Haṭh Par Adi
Rahi Phir Age Kya Hota Hai Aiye Katha Ke Madhyam Se Janate Hai –
F: -Haṭh Pe Adi Thi Sati Pita Ke Yajñ Men Jane Ki
Lakh Jatan Kiye Shiv Ji Unako Samajhane Ki
Chorus: -Unako Samajhane Ki
F: -Mahayajñ Men Jane Ki Ajña De Dete Hain
Hoga Vahan Apaman Tumhara Ye Samajhate Hain
Chorus: -Ye Samajhate Hain
F: -Bin Pati Ke Sati Chali Jati Hai Apane Pita Ke Ghar
Hone Ṭale Na Ṭale Kisi Ki Vo To Rahe Hokar
Chorus: -Vo To Rahe Hokar
F: -Pahunchi Jab Mahayajñ Men To Unhen Mila Nahin Samman
Hal Chal Tak Koi N Puchhe Hua Bahut Apaman
Chorus: -Hua Bahut Apaman
F: -Bina Nimantraṇ Jane Ka Pariṇam Dikhate Hain Pariṇam Dikhate Hain
Shailaputri Mata Ki Apako Katha Sunate Hain Hum Gatha Gate Hain
Chorus: - Karo Nau Durga Ka Dhyan Ho Jaega Kalyaṇ
Ho Jaega Kalyaṇ Karo Nau Durga Ka Dhyan
Varta: - Priye Bhakton Mata Sati To Svayam Hi Shakti Svarupa Hain Kintu Kṛpa Dekhiye Kis
Sahaj Bhav Se Putri Ki Bhumika Nibha Rahi Hain Kyonki Raja Daksh Ne Kai
Varshon Tak Tapasya Karake Unhen Putri Ke Rup Men Pane Ka Varadan Prapt Kiya
Tha Aur Vo Is Bat Ko Bhul Gae Kintu Mata Kumata Nahin Hoti Atah Sarvajñ Ho
Kar Bhi Man Putri Bhav Men Hi Rahi Kintu Jab Deveshvar Mahadev Ka Apaman
Hua To Man Sahan Nahin Kar Pai -
F: -Tiraskar Hi Tiraskar Tha Mila Vahan Unako
Soch Ke Man Jo Ayi Thi Vo Kahan Mila Unako
Chorus: -Kahan Mila Unako
F: -Pita Ne Bola Kyon Ai Ho Kisane Bulaya Hai
Mujhe Bata Kisane Tujhako Nyota Bhijavaya Hai
Chorus: -Nyota Bhijavaya Hai
F: -Pairon Niche Dharati Rahi N Sati Hui Hairan
Pita Ke Ghar Men Kya Putri Bhi Hoti Hai Mehuman
Chorus: -Hoti Hai Mehuman
F: -Pati Ki Bat Jo Man Leti To Yahan Kabhi N Ati
Bhari Sabha Men Tiraskar Main Itana N Sah Pati
Chorus: -Itana N Sah Pati
F: -Pashchatap Ke Sagar Ka Tufan Dikhate Hain Tufan Dikhate Hain
Shailaputri Mata Ki Bhakton Ki Mahima Gate Hain Hum Katha Sunate Hain
Chorus: - Karo Nau Durga Ka Dhyan Ho Jaega Kalyaṇ
Ho Jaega Kalyaṇ Karo Man Durga Ka Dhyan
Varta: -Priy Bhakto Pita Ke Dvara Pati Shiv Ka Tiraskar Mata Sati Sahan Nahin Kar Pai
Krodh Aur Duahkh Se Bhari Mata Sati Ne Apane Praṇo Ki Ahuti Dene Ka
Nishachay Kar Liya Isake Bad Age Kya Hota Hai Aie Katha Ke Madhyam Se Janate
Hain -
F: -Raj Daksh Ne Krodh Men Bola Kaise Chali Ai
Bin Nyota Kyon Bheja Shiv Ne Lajja Use N Ai
Chorus: -Lajja Use N Ai
F: -Vyang Bap Ki Sahate Sahate Sati Hui Behal
Pati Ki Ajña Man Jo Leti Hota N Ye Hal
Chorus: -Hota N Ye Hal
F: -Kyon Ai Main Yahan Mati Kyon Gai Meri Mari
Isamen Galati Nahin Kisi Ki Meri Hai Sari
Chorus: -Meri Hai Sari
F: -Sah Nahin Sakati Jite Ji Main Pati Ka Ye Apaman
Aise Jivan Se Achchha Main Tyag Dun Apane Praṇ
Chorus: -Men Tyag Dun Apane Praṇ
F: -Sati Ne Phir Kya Kiya Vahan Par Ye Batalate Hain Pavan Katha Sunate Hain
Shailaputri Mata Ki Apako Katha Sunate Hain Hum Gatha Gate Hain
Chorus: - Karo Nau Durga Ka Dhyan Ho Jaega Kalyaṇ
Ho Jaega Kalyaṇ Dharo Man Durga Ka Dhyan
Varta: -Priy Bhaktajano Mata Ne Svayam Ka Apaman To Sahan Kar Liya Kyonki Unhonne
Daksh Prajapati Ko Varadan Diya Tha Ki Vo Putri Rup Men Unake Ghar Janm
Lengi Kintu Mahadev Ka Apaman Vo Sahan N Kar Saki Aur Krodhagni Men
Unhonne Svayam Ko Yajñ Ke Havan Kunḍ Men Bhasmi Bhut Kar Liya -
F: -Havan Kunḍ Ki Lapaṭen Uṭh Ke Udane Lagi Akash
Mata Ke Kano Men Sabake Gunj Raha Aṭṭahas
Chorus: -Gunj Raha Aṭṭahas
F: -Kano Ko Apane Band Kar Liya Donon Hatho Se
Savan Ki Barasat Ho Rahi Sati Ki Ankhon Se
Chorus: -Sati Ki Ankhon Se
F: -Sati Ne Apane Man Men Pati Se Kshuma Yachana Ki
Kar Dena Mujhe Kshuma He Svami Man Se Prarthana Ki
Chorus: -Man Se Prarthana Ki
F: -Havan Kunḍ Ko Kar Ke Naman Phir Kud Gai Usamen
Lapaṭon Ka Bahata Sagar Tha Ḍub Gai Usamen
Chorus: -Ḍub Gai Usamen
F: -Macha Tha Hahakar Vahan Ye Saty Batate Hain Pavan Katha Sunate Hain
Shailaputri Man Durga Ki Hum Mahima Gate Hain Hum Katha Sunate Hain
Chorus: - Karo Nau Durga Ka Dhyan Ho Jaega Kalyaṇ
Ho Jaega Kalyaṇ Karo Nau Durga Ka Dhyan
Varta: -Priy Bhaktajano Mata Sati Ne Yog Agni Men Svayam Ko Samahit Kar Liya Trahi
Trahi Mach Gayi Sabhi Dev Ghabaraye Ki Ab Kya Hoga , Prajapati Daksh Ka Yajñ
Vidhvamsh Ho Gaya Ved Paṭhi Brahmaṇ Ke Svar Ruk Gae Kisi Ko Apani Akhon Par
Vishvash Nahin Ho Raha Tha Aur Sabhi Kisi Badi Ashanka Se Bhayabhit Ho Gae
Aur Sab Is Bat Ko Bhali Bhanti Samajh Gae Ki Prajapati Ki Murkhata Ka Danḍ
Prajapati Ke Sath Sath Sampurṇ Sṛshṭi Ko Vinash Ki Or Le Jaega -
F: -Param Gati Ko Sati Chali Gai Ho Gai Vo Svaha
Ved Mantr Thum Gae Aur Ho Gaya Hai Sab Svaha
Chorus: - Ho Gaya Hai Sab Svaha
F: -Kisi Ko Bhi Bisvas Nahin Tha Is Anahoni Ka
N Karate Upahas Agar Shiv Baba Mauni Ka
Chorus: -Shiv Baba Mauni Ka
F: -Sadhu Sant Aur Vedashastri Any Sabhi Mehuman
Dekh Ke Aisi Anahoni Ko Har Koi Hairan
Chorus: -Har Koi Hairan
F: -Sati Chali Gai Praṇ Tyag Ke Agni Men Jal Ke
Mata Sati Ke Naina Barase Lahar Lahar Chhalake
Chorus: -Lahar Lahar Chhalake
F: -Ab Kya Hoga Isake Age Vo Batalate Hain Pavan Katha Sunate Hain
Shail Putri Mata Ki Hum To Mahima Gate Hain Hum Katha Sunate Hai
Chorus: -Karo Nau Durga Ka Dhyan Ho Jaega Kalyaṇ
Ho Jaega Kalyaṇ Dharo Man Durga Ka Dhyan
Varta: -Bhaktajano Jaise Hi Bhagavan Shiv Ko Mata Sati Ke Atmadah Ka Samachar Prapt
Hua Vo Atyant Krodhit Ho Gae Unhonne Usi Kshaṇ Raja Daksh Ka Sarvanash
Karane Ka Nishchay Kar Liya Phir Age Kya Hota Hai Aiye Katha Ke Madhyam Se
Janate Hain -
F: -Jñat Hua Shiv Shankar Ko Jab Sati Ke Jalane Ka
Pita Ke Dvara Putri Ko Pratadit Karane Ka
Chorus: -Pratadit Karane Ka
F: -Rudr Rup Dhar Tanḍav Karate Pahunch Gae Tatkal
Tino Lok Men Lag Raha Jaise A Gaya Tha Bhuchal
Chorus: -A Gaya Tha Bhuchal
F: -Tahas Nahas Sab Kar Dete Hain Kuchh Bhi Raha N Shesh
Chale Uṭha Ke Patni Ka Apane Kandhe Avashesh
Chorus: - Apane Kandhe Avashesh
F: -Sati Ne Agala Janm Liya Hai Shail Raj Ke Ghar
Shail Putri Ke Nam Se Jana Jata Hai Ghar Ghar
Chorus: -Jana Jata Hai Ghar Ghar
F: -Kailash Shrivastav Bhajano Ke Sangit Banate Hai Hum Sab Milkar Gate Hai
Shailaputri Mata Durga Ki Katha Sunate Hain Hum Mahima Gate Hain
Chorus: -Karo Nau Durga Ka Dhyan Ho Jaega Kalyaṇ
Ho Jaega Kalyaṇ Dharo Man Durga Ka Dhyan
Writer :- Sukhdev Nishad