Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:03:24 6+ Views

Mathe Ki Bindiya Chamakti Rahe

Super Hit Devotional track Mathe Ki Bindiya Chamakti Rahe sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Mathe Ki Bindiya Chamakti Rahe sung by Rinky Vishwakarma

तेरी पायल की छम छम से गूंजे बेटी तेरा अंगना
पल भर को तुझे बेटी भूले ना तेरा सजना - २
तेरे माथे की बिंदिया चमकती रहे
तेरे हाथों में चूड़ी खनकती रहे
तेरे बालों में गजरा महकता रहे
तेरा सिंदूर लाडो चमकता रहे
दुल्हन के जैसे जीवन भर सज के रहना
पल भर को तुझे बेटी भूले ना तेरा सजना
ना धूप कभी गम की आए
फूलों की तरह तू मुस्काए
साजन की पलकों की छांव तले
मेहंदी वाले तेरे पांव चले
तेरा रहे ना अधूरा बेटी कोई सपना
पल भर को तुझे बेटी भूले ना तेरा सजना
मेहंदी का रंग न मुरझाए
दिन-दिन यह रंग चढ़ता जाए
तू सदा सुहागन कहलाए
साजन के काधे पर जाए
होठों पर हंसी का खिला रहे गहना
पलभर को कभी तुझे ना भूले तेरा सजना
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40