Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:17:28 10+ Views

Char Dham Ki Katha

Super Hit Devotional track Char Dham Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Char Dham Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिये भक्त जनो आज मैं आप लोगों को चार धाम यात्रा की कथा सुनाने जा रहा हूँ इन चार
धामों की स्थापना जगत गुरु श्री शंकराचार्य जी के द्वारा आठवीं शताब्दी में आज से
लगभग बारह सौ वर्ष पूर्व की गई थी प्रिये भक्तों चार धाम कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के
सभी पापों का नाश हो जाता है -
M: -हम चार धाम की अति मन भावन कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
दर्शन पाकर भक्त सभी यहाँ मोक्ष को पाते हैं हम कथा सुनाते हैं
हम चार धाम की अति मन भावन कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
दर्शन पाकर भक्त सभी यहाँ मोक्ष को पाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिये भक्तजनो चार धाम की पावन यात्रा करने से पूर्व हम चलेंगे हरिद्वार जिसे प्राचीन काल
में माया नगरी भी कहा जाता था हरिद्वार जाकर सभी जन हर की पौड़ी में स्नान कर मन
को पवित्र करते हैं और सांयकाल में माँ गंगा की दर्शनीय आरती कर आशीर्वाद लेते हैं -
M: -हर की पौड़ी के पास दो देवियों के मंदिर
पर्वत के ऊँचे शिखर पर माँ मनसा मंदिर
कोरस: -माँ मनसा मंदिर मंदिर
M: -माँ मनसा मन की अभिलाषा करती है पूरी
सच्चे मन से जो भी आये आस करे पूरी
कोरस: -आस करे पूरी
M: -दूसरे पर्वत पर माँ चंडी सिंहासन बैठी
शुम्भ निशुम्भ का वध करने को माता थी प्रकटी
कोरस: -माता थी प्रकटी
M: -माँ चंडी विकराल रूप में यहाँ विराजी हैं
रस्ते में एक भवन में काली माता विराजी हैं
कोरस: -काली माता विराजी हैं
M: -अब हम आगे चार धाम को कदम बढ़ाते हैं अपने कदम बढ़ाते हैं
दर्शन पाकर भक्त सभी यहाँ मोक्ष को पाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -जय श्री यमुनोत्री धाम अब हम हरिद्वार से प्रस्थान कर यमुनोत्री धाम को चलते हैं कंठा के
ह्रदय से प्रकटी यमुना माता और यही पर यमुना जी का मंदिर भी बना है यमुना जी की
शांत पावन जलधारा बहती रहती है किन्तु तप्त कुंड जिसमें भक्त जन चावल चने आदि
कपड़े में बाँध कर उबालते हैं यह एक चर्चा का विषय है -
M: -सब से पहला पावन भक्तों यमुनोत्री है धाम
स्नान यहाँ करने से बन जाते बिगड़े काम
कोरस: -बन जाते बिगड़े काम
M: -सूर्य पुत्री यमुना जी है और यम की हैं बहना
भक्तों को है ये फलदायी वेदों का कहना
कोरस: -वेदों का कहना
M: -साधू संत स्नान आदि कर करते मन पावन
ईश्वर में लग जाता मन वो स्थल मन भावन
कोरस: -स्थल मन भावन
M: -बड़ा ही अद्भुत दृश्य यहाँ का मन मोहित करता
भक्तो की श्रद्धा भक्ति मुक्ति का मार्ग बनता
कोरस: -मुक्ति का मार्ग बनता
M: -पाप नष्ट हो जाते उनके यहां जो आते हैं अपना शीश झुकाते है
दर्शन पाकर भक्त सभी यहाँ मोक्ष को पाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिये भक्तजनो राजा सगर की चौथी पीढ़ी पर राजा भगीरथ ने माँ गंगा को धरा पर लाकर
अपने पूर्वजों अर्थात राजा सगर के साठ हजार पुत्रों का उद्धार करवाया यहाँ पर भगीरथ
जी का एक भव्य मंदिर भी बना है जिसे गोरखा जनरल अमर सिंह थापा ने बनवाया था -
M: -दूसरा पावन धाम है भक्तों गंगोत्री का धाम
भागीरथ के तप से गंगा ने पाया भूस्थान
कोरस: -पाया भूस्थान
M: -बड़ी ही निर्मल पावन धारा माँ गंगा तेरी
खुश हो कर देती है फल फिर न करती देरी
कोरस: -न करती देरी
M: -गौमुख से माँ निकल के फिर गंगोत्री है आई
पाप नाशिनी जग कल्याणी भक्तों को भायी
कोरस: -भक्तों को भायी
M: -भक्त यहाँ लाखों ही दर्शन करने आते हैं
डुबकी लगाने से ही पापों से मुक्ति पाते हैं
कोरस: -मुक्ति पाते हैं
M: -करके माँ की पूजा अर्चना सब सुख पाते हैं सारे सुखों को पाते हैं
दर्शन पाकर भक्त सभी यहाँ मोक्ष को पाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिये भक्तों एक बार श्री हरि तपस्या करने की मन में सोच क्षीर सागर को छोड़ बद्रीधाम
की ओर आ गए वहां उन्हें छोटा सा बहुत प्यारा एक घर दिखाई दिया श्री हरि ने उसे ही
अपना निवास बनाने की सोच आगे बढे लेकिन घर देख कर समझ गए की ये भगवान् शिव
का निवास स्थान है अतः वो बालक रूप में घर के आगे बैठ कर जोर जोर से रोने लगे
तभी माँ पार्वती के साथ भगवान् शिव आ जाते हैं , बालक को रोते माँ की ममता जाग
जाती है और भगवान् शिव के मना करने पर भी बालक को गोद में लेकर घर के अंदर आ
आती हैं -
M: -बद्रीनाथ है बड़ा ही पवन और तीजा है धाम
वेद पुराणों ने बतलाया श्री विष्णु स्थान
कोरस: -श्री विष्णु स्थान
M: -प्राचीन काल में शिव गौरा यहाँ करते थे निवास
श्री नारायण बालक रूप में आये गौरा के पास
कोरस: -आये गौरा के पास
M: -बालक रूप में नारायण को माँ ने गोद बिठाया
लगे वो रोने और जोर से चुप जो करना चाहा
कोरस: -चुप जो करना चाहा
M: -माँ गौरा उस बालक को ले आई शिव के पास
बालक रूप में नारयण है जान गए शिव आप
कोरस: -जान गए शिव आप
M: -श्री विष्णु को घर में छोड़ शिव गौरा जाते हैं स्नान को जाते हैं
दर्शन पाकर भक्त सभी यहाँ मोक्ष को पाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -जब बालक रुपी श्री हरि को खिला पिलाकर और सुलाकर माता पार्वती भगवान् शिव के
साथ स्नान करने चली गई और जब लौट कर वापस आई तो देखा घर तो अंदर से बंद है
माँ पार्वती ने कहा घर कैसे बंद है भगवान् शिव मुस्कुराने लगे -
M: -श्री नारायण को स्थान ये मन को भाया था
शिव जी को केदारनाथ का धाम बताया था
कोरस: -धाम बताया था
M: -बद्रीनाथ में श्री नारायण तब से वास करे
खाली झोली भरते और कष्टों का नाश करें
कोरस: -कष्टों का नाश करें
M: -मोक्ष यहाँ मिलता है भक्तों ये उत्तम युक्ति
यहाँ पे आकर मिल जाती है सबको ही मुक्ति
कोरस: -सबको ही मुक्ति
M: -जो भी दर्शन अभिलाषी यात्रा पर आते हैं
हरि की इक्षा से श्री हरि के दर्शन पाते हैं
कोरस: -हरि के दर्शन पाते हैं
M: -चौथे धाम की भक्तों आपको कथा बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं
दर्शन पाकर भक्त सभी यहाँ मोक्ष को पाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -जय हो केदारेश्वर जय हो देवेश्वर जय हो देवादिदेव महादेव की जय प्रिये भक्तों अब हम
चलते हैं चौथे धाम अर्थात केदारनाथ की ओर यह पावन स्थान बारह ज्योतिर्लिंगों में पहले
स्थान पर आता है जहाँ देवेश्वर देवादिदेव महादेव के रूप में विराजमान है ऐसा बताया
जाता है की यहाँ पर भगवान् शिव स्वयं विराजमान हुए हैं -
M: -केदारनाथ में दर्शन करने पांडव आये थे
किन्तु गुफा में दर्शन शिव जी का न पाए थे
कोरस: -शिव जी का न पाए थे
M: -शिव जी को ना देख वहां वो होने लगे बैचैन
दर्शन शिव का पाने को तो तरस रहे थे नैन
कोरस: -तरस रहे थे नैन
M: -भैंस का रूप बनाके शिव जी घास लगे चरने
क्यों रूठे हैं शिव जी पांडव लगे बात करने
कोरस: -लगे बात करने
M: -भीम बली ने माया से फिर अपना कद है बढ़ाया
बैल रूप में शिव शम्भू को चरते घास है पाया
कोरस: -चरते घास है पाया
M: -भीम वहां शिव शम्भू की चरणों में गिर जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
दर्शन पाकर भक्त सभी यहाँ मोक्ष को पाते हैं हम कथा सुनाते हाँ
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिये भक्तजनो महाभारत का युद्ध समाप्त होने के बाद पांडवों को असंख्य लोगों सहित
कौरवों की हत्या का पाप लगा था जिसे वो मिटाना चाहते थे पाप से मुक्ति के लिए भगवान्
श्री कृष्ण ने उन्हें शिव के शरण में जाने को कहा भगवान् शिव की तलाश में पांडव केदार
पहुंच जाते हैं उन्हें आता देख केदारेश्वर महादेव भैसे का रूप धारण कर लेते हैं ,पांडव
जब उन्हें नहीं ढूंढ पाते फिर भीम अपना रूप विशाल कर भगवान् शिव की तलाश करते
हैं और दो पहाड़ों के बीच अपने पैर फैलाते हैं सभी भैसे उनके टांगो के बीच से निकल
जाते हैं लेकिन देवेश्वर केदारेश्वर देवादिदेव महादेव ऐसा नहीं करते है -
M: -हाथ जोड़ कर बोले पांडव हुआ जो मुझसे पाप
करो दया है त्रिपुरारी मुक्ति का वर दो आप
कोरस: -मुक्ति का वर दो आप
M: -करि विनती स्वीकार तो शिव ने तरस है फिर खाया
पाप मुक्त होने का मार्ग उन्हें शिव जी ने बतलाया
कोरस: -शिव जी ने बतलाया
M: -दर्शन करने जो नर नारी यहाँ पे आते हैं
मोह माया से पाकर छुट्टी मुक्ति पाते हैं
कोरस: -मुक्ति पाते हैं
M: -देवेश कुंदन ने भक्तों ये आपको कथा सुनाई
मुनेंद्र प्रेम जी सुमिर शारदा अपनी कलम चलाई
कोरस: -अपनी कलम चलाई
M: -कैलाश श्रीवास्तव के संग हम सब शीश झुकाते है पावन कथा सुनाते हैं
दर्शन पाकर भक्त सभी यहाँ मोक्ष को पाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा इनाम
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40