Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:12:42 12+ Views

Katha Devshayani Ekadashi Ki

Super Hit Devotional track Katha Devshayani Ekadashi Ki sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Katha Devshayani Ekadashi Ki sung by Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिये भक्तों आज मैं आपको देवशयनी एकादशी की पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ इस
कथा के श्रवण और व्रत के पालन से मनुष्य के समस्त पापों का नाश हो जाता है एवं
परमधाम वैकुण्ठ को प्राप्त होता है जय श्री हरि -
M: -मैं अवधपूरी के मान्धाता की की व्यथा बताता हूँ मैं तो व्यथा बताता हूँ
देवशयनी एकादशी की महिमा गाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
पड़ा अकाल अवध में जिसका सत्य बताता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
देवशयनी एकादशी की मैं महिमा गाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस: - देवशयनी एकादशी है उत्तम एकादशी
है उत्तम एकादशी देवशयनी एकादशी
वार्ता: -भक्तों प्राचीन काल की बात है उस समय श्री अयोध्या जी में सूर्यवंशी सम्राट राजा मान्धाता
का राज था उन्हीं के शासन काल में एक समय भयंकर अकाल पड़ गया कई वर्षों तक
राज्य में बारिश नहीं हुई -
M: -अवध के राजा मान्धाता की तुम्हें सुनाऊँ बात
पड़ा अकाल अवध नगरी में हुई नहीं बरसात
कोरस: -हुई नहीं बरसात
M: -वर्षों तलक हुई न बारिश मच गया हाहाकार
प्रजा भूख से मरने लगी थी राजा थे लाचार
कोरस: -राजा थे लाचार
M: -प्रजा कर रही त्राहि त्राहि भूख मिटे न प्यास
बिन बादल के आता जाता अवध में चातुर्मास
कोरस: -अवध में चातुर्मास
M: -मान्धाता की समझ न आये कौन सा करूँ उपाय
अवध पुरी की प्यासी धरती पर बारिश हो जाए
कोरस: -धरती पर बारिश हो जाए
M: -स्वयं से बोले महाराज कुछ सोच न पाता हूँ कुछ सोंच न पाता हूँ
देवशयनी एकादशी की आपको कथा सुनाता हूँ मैं महिमा गाता हूँ
कोरस: - देवशयनी एकादशी है उत्तम एकादशी
है उत्तम एकादशी देवशयनी एकादशी
वार्ता: -भक्तों सारे राज्य में हाहाकार मचा था प्रजा पशु पक्षी जीव संकट में थे भूख प्यास से सभी
का हाल हो रहा था बेहाल प्राणी प्राण विहीन होते जा रहे थे राजा मान्धाता को समझ नहीं
आ रहा था की क्या करें अकाल के कारण राज्य में हवन यज्ञ पूजा पाठ वेद मंत्रोचारण सब
बंद हो चुका था राजा मान्धाता को चिंता सताये जा रही थी -
M: -पैदल चलते हैं महाराजा मन में हैं उदास
राजा मान्धाता पहुंचे हैं श्री अंगीरा के पास
कोरस: -श्री अंगीरा के पास
M: -चरण वंदना करके बैठ गए मान्धाता महाराज
उतरा चेहरा बुझी हैं आंखें निकले न आवाज
कोरस: -निकले न आवाज
M: -महर्षि बोले महाराज से बतलाओ राजन
हमे बताओ राजन अपनी चिंता का कारण
कोरस: -अपनी चिंता का कारण
M: -अवधपुरी पर क्या कोई गहरा संकट छाया है
किस कारण से हे राजन चेहरा मुरझाया हैं
कोरस: -चेहरा मुरझाया हैं
M: -क्या बोले फिर महाराज मैं तुम्हें बताता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
देवशयनी एकादशी की मैं महिमा गाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस: - देवशयनी एकादशी है उत्तम एकादशी
है उत्तम एकादशी देवशयनी एकादशी
वार्ता: -राजा मान्धाता बड़े ही दीन हीन भाव से बोले हे महर्षि सप्त ऋषियों में आप श्रेष्ठ हैं मैं
आपकी शरण में आया हूँ मेरे कष्ट का निदान आप ही कर सकते हैं मेरे राज्य में भारी
अकाल पड़ गया है प्रजा पशु पक्षी समस्त जीवों के प्राण संकट में हैं मेरी प्रजा इन सबके
लिए मुझे ही दोषी मान रही है प्रजा का कहना है की राजा के पापों की सजा हमें भुगतना
पड़ रहा है जबकि मैं तो स्वप्न में भी पाप नहीं कर सकता -
M: -अपनी प्रजा से सुनता हूँ मैं अपने लिए लांक्षन
लगता है बेकार हो गया मेरा ये जीवन
कोरस: -मेरा ये जीवन
M: -भूल से भी मैंने पाप किया न किया कोई अपराध
सुख दुःख में सारी प्रजा का दिया हमेशा साथ
कोरस: -दिया हमेशा साथ
M: -दिव्य दृष्टि से देख के अपनी मुझे बताओ आप
भूल से या फिर अनजाने में हुआ है मुझसे पाप
कोरस: -हुआ है मुझसे पाप
M: -पड़ा अकाल भयंकर मेरे राज्य में किस कारण
किस कारण से संकट में है हम सब का जीवन
कोरस: -हम सब का जीवन
M: -दया करो हे ऋषि राज मैं शीश झुकाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
देवशयनी एकादशी की मैं महिमा गाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस: - देवशयनी एकादशी है उत्तम एकादशी
है उत्तम एकादशी देवशयनी एकादशी
वार्ता: -मान्धाता के करुणा से भरे वचनो को सुनकर ऋषि ने कहा हे राजन ये चारों कालों में यह
प्रथम काल सतयुग चल रहा है इस युग में वेद पढ़ना हवन यज्ञ करना जप तप करना
केवल ब्राह्मणो के लिए मान्य है ब्राह्मण के अलावा कोई दूसरा ऐसा करेगा तो परिणाम
अच्छा नहीं होगा आपके राज्य में एक शूद्र कठिन तपस्या कर रहा है यदि आप उसका
वध कर देंगे तो सब ठीक हो जाएगा -
M: -काँप उठा राजा का कलेजा सुनके ऋषि की बात
ऐसा नहीं करूंगा तो क्या न होगी बरसात
कोरस: -न होगी बरसात
M: -हाथ जोड़ के विनयपूर्वक राजन यूँ बोले
वध न करूँगा किसी का मैं चाहे कुछ भी हो ले
कोरस: -चाहे कुछ भी हो ले
M: -कैसे मारूं उसको जा के शूद्र है वो निर्दोष
बिन अपराध मार के अपने सर न लूँगा दोष
कोरस: -सर न लूँगा दोष
M: -कोई सुगम उपाय बताइये हे महा ज्ञानी
जिससे अवध पुरी में फिर से बरस जाए पानी
कोरस: -बरस जाए पानी
M: -किसी का वध करने से मुनिवर मैं घबराता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
देवशयनी एकादशी की पावन कथा सुनाता हूँ मैं महिमा गाता हूँ
कोरस: - देवशयनी एकादशी है उत्तम एकादशी
है उत्तम एकादशी देवशयनी एकादशी
वार्ता: -राजा ने कहा हे ऋषिश्रेष्ठ मैं किसी निरपराध का वध नहीं कर सकता आप कृपा कर कोई
दूसरा मार्ग बताईये तब अंगिरा ऋषि बोले हे राजन एक अत्यंत ही सरल उपाय हैइस से
आपको भोग और मोक्ष दोनों को प्रदान करने वाली देवशयनी एकादशी का व्रत करने से
नक्षत्र ग्रहों की और पूर्व बाधा से भी मुक्ति मिल जाती है यदि आप भी विधिपूर्वक देवशयनी
एकादशी का व्रत करेंगे तो आपके राज्य में पूर्ण चातुर्मास तक बरसात होती रहेगी -
M: -इसका व्रत यदि करते हो तुम राजन विधि विधान
जो चाहोगे वही मिलेगा होगा हर कल्याण
कोरस: -होगा हर कल्याण
M: -चरण वंदन करके राजन राज्य में आते हैं
देवशयनी का व्रत करके कीर्तन करवाते हैं
कोरस: -कीर्तन करवाते हैं
M: -व्रत के फल का अवध पूरी में ऐसा असर हुआ
भाग्य अवध के राजा का कुछ ऐसा प्रखर हुआ
कोरस: -ऐसा प्रखर हुआ
M: -बादल छाये घिरी घटायें होने लगी बरसात
सूर्य देवता निकल न पाए कई दिन और रात
कोरस: -कई दिन और रात
M: -हाथ जोड़ के भक्तों मैं तो शीश झुकाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
देवशयनी एकादशी की महिमा गाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस: - देवशयनी एकादशी है उत्तम एकादशी
है उत्तम एकादशी देवशयनी एकादशी
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40