Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:09:43 1+ Views

Holika Chalisa

Super Hit Devotional track Holika Chalisa sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Holika Chalisa sung by Angel

दोहा
श्री हरि चरण सरोज रज, निज मन मस्तकधारी
बन्दहुँ श्री हरी नाथ को, चरणन में सिर डारि
श्री हरि शक्तिमान है, श्री हरि है भगवान
भक्तन के संग है खड़े, श्री हरि दयानिधान
चालीसा
श्री भगवान का ध्यान लगाऊं, होलिका माँ की चालीसा गाऊं
हिरण्य कश्यप का वैभवशाली, अति अभिमानी शक्तिशाली
बिना बात अभिमान दिखाता, स्वयं को वो भगवान बताता
उसका पुत्र प्रह्लाद कहाये, जिसके ह्रदय में हरि जी समाये
हिरण्य कश्यप ने समझाया, प्राण दंड का डर दिखलाया
बात मेरी नादान मान ले, मुझको तू भगवान मान ले
भक्त प्रह्लाद कहे मृदु वाणी, जल थल नभ के सारे प्राणी
श्री हरि सबके प्राण आधार, वही जगत के पालन हारा
श्री हरि है भगवान पिताजी, श्री हरि दयानिधान पिताजी
अहंकार अभिमान को छोड़ो, नाता तुम भगवान से जोड़ो
अभिमानी अभिमानी में आकर, हाथो में तलवार उठाकर
बोलै मैं भगवान स्वयं हूँ, मैं ही दयानिधान स्वयं हूँ
मैं भगवान मैं जीवन दाता, मैं ही सबका भाग्य विधाता
मुझको तू भगवान मान ले, वरना गए तेरे प्राण मानले
पिता के पुत्र ने एक ना मानी, फिर क्या करता है अभिमानी
बहन होलिका को बुलवाकर, पुत्र को उसके साथ बिठाकर
लकड़ी की ऊँची चिता सजादी, और फिर उसमे आग लगा दी
होलिका को वरदान मिला था, ब्रह्मा जी से मान मिला था
अग्नि उसको जला नहीं सकती, राख में उसको मिला नहीं सकती
दिव्य चुनरिया सर धर बैठी, राज कुंवर को पकड़कर बैठी
भक्त प्रह्लाद हरि गुण गाये, मन ही मन श्री हरि को ध्याये
चली पवन वो चुनर उड़कर, भक्त प्रह्लाद से गयी लिपटकर
नगर निवासी दे रहे थे, मन ही मन में सोच रहे थे
कैसा बाप है ये अन्यायी, अपने ही पुत्र पे दया ना आयी
हिरण्य कश्यप यूँ गुर्राए, बोल हरि को प्राण बचाये
अग्नि में जल गयी होलिका, गर्म राख बन गयी होलिका
भक्त प्रह्लाद को आंच ना आयी, श्री हरि जी ने जान बचाई
देख के ऐसा अचरज भारी, हैरत में पड़ा अत्याचारी
बहन होलिका राख हो गयी, जल करके वो खाक हो गयी
अपने भक्त के खातिर आये, भक्त प्रह्लाद के प्राण बचाये
हो गयी उस दिन दहन होलिका, अभिमानी की बहन होलिका
तब से ही दहन होलिका होये, होली का उत्सव दह होये
होली जलाकर नाचे गाये, होली का त्यौहार मनाये
फागुन मास में रंग रज बरसे, देख बसंती रंग का मन हरसे
जले होलिका होय धुलंदी, हो जाये धरती रंग बिरंगी
उड़े गुलाल चले पिचकारी, भीगे चुनरिया भीगे साड़ी
घर घर में पकवान बनाये, चेहरों पर मुस्कान सजाये
होली के दिन बस अपनापन , कोई किसी का रहे ना दुश्मन
धर्म अधर्म का पर्व है पावन, फागुन माह लगे मन भावन
भक्त की खातिर भगवन आये, अभिमानी का अंत कराये
श्री विष्णु जी का ध्यान लगाऊं, होली का त्यौहार मनाऊं
दोहा
होगी सदा होलिका दहन, इसी तरह हर साल
होली मना सुखदेव के संग, उड़ाके लाल गुलाल
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40