Close Menu
Subscribe :

Islamic Album

Islamic Urdu 0:11:49 3+ Views

Bedard Sauteli Maa

Super Hit Islamic track Bedard Sauteli Maa sung by Mantsha (Mann Ali Khan).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Bedard Sauteli Maa sung by Mann Ali Khan

F- आंखों में अश्क आए जो उनको छुपा रही
सौतेली मां का फ़ैज़ मैं क़िस्सा सुना रही
अफसाना ये सच्चा है,इबरत का ये क़िस्सा है
कोरस - अफसाना ये सच्चा है,इबरत का ये क़िस्सा है
F- आंखों में अश्क आए जो उनको छुपा रही
सौतेली मां का फ़ैज़ मैं क़िस्सा सुना रही
अफसाना ये सच्चा है,इबरत का ये क़िस्सा है
कोरस - अफसाना ये सच्चा है,इबरत का ये क़िस्सा है
F- इक शहर में रहता था धनी,एक आदमी
सब कुछ था उसके पास ना कोई भी थी कमी
रिज़वान उसका नाम था ऊंचा था मर्तबा
खुशियों से उसका रहता था दामन भरा हुआ
बीवी थी उसकी नेक इबादत गुज़ार थी
शौहर से अपने ख़ूब ही करती वो प्यार थी
खुशियां थीं उसके घर में मगर शाद नहीं थी
शादी को बरसों गुज़रे थे औलाद नहीं थी
अल्लाह से करती थी शिकायत वो हर घड़ी
उसको न अच्छी लगती थी अपनी ये ज़िन्दगी
रिज़वान अपनी बीवी को समझाता था सदा
सुनता था उसकी बात को करता था वो वफ़ा
अफसाना ये सच्चा है,इबरत का ये क़िस्सा है
कोरस - अफसाना ये सच्चा है,इबरत का ये क़िस्सा है
F- शौहर से उसको अपने शिकायत थी कुछ नहीं
ख़ुश थी बहुत वो दिल में कुदूरत थी कुछ नहीं
हसरत थी एक बच्चा अता कर दे अब ख़ुदा
दामन है मेरा ख़ाली इसे भर दे अब ख़ुदा
उसने कराया ख़ूब ही अपना इलाज़ था
कहता था उसे बांझ ये सारा समाज था
तक़दीर ने किए थे, बहुत उसपे तो सितम
उसको सता रहा बहुत औलाद का था ग़म
कोशिश हज़ारों कीं थीं मगर बात न बनी
पूरी किसी तरह भी नहीं ये हुई कमी
शौहर बंधाता रहता उसे तो तसल्लियां
चुपचाप रोती रहती वो रूकतीं न सिसकियां
अफसाना ये सच्चा है,इबरत का ये क़िस्सा है
कोरस - अफसाना ये सच्चा है,इबरत का ये क़िस्सा है
F- इक रोज़ उनके घर पे तो आया फ़क़ीर था
उसने जो उनका ग़म सुना तो रब से की दुआ
अल्लाह इनके बाग़ में ,इक फूल खिला दे
सूनी है गोद, साहिबे औलाद बना दे
तुझको नबी का वास्ता,कर दे करम ख़ुदा
इक साहिबे किरदार तू बेटा दे कर अता
देकर दुआ फ़क़ीर वो घर से चला गया
लेकिन वहां पे रब का करिश्मा था ये हुआ
रिज़वान की बीवी हुई थी अब तो हामला
आई फ़क़ीर की थी उनके काम ये दुआ
बच्चा हुआ जो पैदा क़यामत गुज़र गई
बच्चा तो बच गया था मगर मां थी मर गई
अफसाना ये सच्चा है,इबरत का ये क़िस्सा है
कोरस - अफसाना ये सच्चा है,इबरत का ये क़िस्सा है
F- रिज़वान रोया मौत पे,बीवी की ज़ार ज़ार
अश्कों का दरिया आंखों से बहता था बार बार
बच्चे को लेके गोद में, फिरता था हर घड़ी
रक्खा मुनीर नाम वो, उसकी थी ज़िन्दगी
बीवी को जब मरे हुए अर्सा गुज़र गया
कुछ लोगों ने रिज़वान से आकर के ये कहा
हालत तुम्हारी देख के रोता हमारा दिल
मरहूम बीवी के लिए मत होइए पागल
दुनिया से जो भी जाता है आता ना लौटकर
ले जाता अपने साथ में खुशियां समेट कर
अच्छा यही है दुनिया नई अपनी बसा लो
शादी का सिर पे फिर से नया सेहरा सजा लो
अफसाना ये सच्चा है,इबरत का ये क़िस्सा है
कोरस - अफसाना ये सच्चा है,इबरत का ये क़िस्सा है
F- लोगों की बात मान ली शादी रचाई थी
बन कर के दुल्हन दूसरी अब बीवी आई थी
शुक्राना भेजा सबने ही रब्बे क़दीर को
इक मां का प्यार मिल गया बेटे मुनीर को
सौतेली मां मुनीर को सीने से लगाती
खाना पका के हाथों से वो उसको खिलाती
कुछ माह बाद लग गई, इस प्यार को नज़र
सौतेली मां से पैदा हुआ एक जो पिसर
बच्चे का अपने नाम रखा अब अयान था
उसको रहा मुनीर का न अब ध्यान था
रिज़वान उससे कहता कि अल्लाह से डरो
बच्चे तुम्हारे दोनों , मुहब्बत किया करो
अफसाना ये सच्चा है,इबरत का ये क़िस्सा है
कोरस - अफसाना ये सच्चा है,इबरत का ये क़िस्सा है
F- सौतेली मां ने जारी रखा अपना हर सितम
करती न वो मुनीर पे अपना कोई करम
बेटा जो था मुनीर वो कुरआन पढ़ गया
बेटा जो था अयान वो हद से बिगड़ गया
ले जाता मां से पैसे वो पीता शराब था
आदत से वो अयान ,बड़ा ही ख़राब था
पी कर शराब मां वो अपनी था झगड़ता
मिलते नहीं थे पैसे तो वो ख़ूब ही लड़ता
इक रोज़ ज़्यादा पी ली तो उसको थी चढ़ गई
ख़ुद का रहा था होश न तबियत बिगड़ गई
कुछ देर में ही घर का समां अब बदल गया
आई थी हिचकी ज़ोर की और दम निकल गया
अफसाना ये सच्चा है,इबरत का ये क़िस्सा है
कोरस - अफसाना ये सच्चा है,इबरत का ये क़िस्सा है
F- बेटा जवान मर गया, मां थी बड़ी दुःखी
हर वक़्त रहती ग़म में अकेली ही वो पड़ी
आती थी मां को याद बहुत जब अयान की
दिल रोता उसका और निकल जाती जान थी
बेटा जो था मुनीर ,वो देता तसल्लियां
सौतेली मां को ख़ुद वो खिलाता था रोटियां
मां करती मना लाख मगर वो न मानता
खिदमत वो करता मां की और वो पैर दबाता
गुज़रे हुए लम्हों को सभी ने भुला दिया
सौतेली मां ने सीने से उसको लगा लिया
सौतेली मां ने फ़ैज़ ये बेटे से था कहा
करदे मुनीर माफ़ ,मुझे हो गई ख़ता
अफसाना ये सच्चा है,इबरत का ये क़िस्सा है
कोरस - अफसाना ये सच्चा है,इबरत का ये क़िस्सा है – २
लेखक :- फैज़ मोहम्मद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40