Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:12:39 12+ Views

Alochna Paath

Super Hit Devotional track Alochna Paath sung by Satya Prakash Adhikari, Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Alochna Paath sung by Satya Prakash Adhikari, Rinky Vishwakarma

M- वंदौं पाँचों परम गुरु, चौबीसों जिनराज
करूँ शुद्ध आलोचना, शुद्धिकरण के काज
F- सुनिये जिन अरज हमारी, हम दोष किये अति भारी
M- तिनकी अब निर्वृत्ति काजा, तुम सरन लही जिनराजा
F- इक वे ते चउ इन्द्री वा, मनरहित-सहित जे जीवा
M- तिनकी नहिं करुणा धारी, निरदय ह्वै घात विचारी
F- समरंभ समारंभ आरंभ, मन वच तन कीने प्रारंभ
M-कृत कारित मोदन करिकै , क्रोधादि चतुष्टय धरिकै
F-शत आठ जु इमि भेदन तैं, अघ कीने परिछेदन तैं
M- तिनकी कहुँ कोलों कहानी, तुम जानत केवलज्ञानी
F- विपरीत एकांत विनय के, संशय अज्ञान कुनय के
M-वश होय घोर अघ कीने, वचतैं नहिं जाय कहीने
F-कुगुरुन की सेवा कीनी, केवल अदयाकरि भीनी
M-या विधि मिथ्यात भ्ऱमायो, चहुंगति मधि दोष उपायो
F-हिंसा पुनि झूठ जु चोरी, परवनिता सों दृगजोरी
M-आरंभ परिग्रह भीनो, पन पाप जु या विधि कीनो
F-सपरस रसना घ्राननको, चखु कान विषय-सेवनको
M-बहु करम किये मनमाने, कछु न्याय अन्याय न जाने
F- फल पंच उदम्बर खाये, मधु मांस मद्य चित चाहे
M- नहिं अष्ट मूलगुण धारे, सेये कुविसन दुखकारे
F-दुइबीस अभख जिन गाये, सो भी निशदिन भुंजाये
M-कछु भेदाभेद न पायो, ज्यों-त्यों करि उदर भरायो
F-अनंतानु जु बंधी जानो, प्रत्याख्यान अप्रत्याख्यानो
M-संज्वलन चौकड़ी गुनिये, सब भेद जु षोडश गुनिये
F-परिहास अरति रति शोग, भय ग्लानि त्रिवेद संयोग
M-पनबीस जु भेद भये इम, इनके वश पाप किये हम
F-निद्रावश शयन कराई, सुपने मधि दोष लगाई
M-फिर जागि विषय-वन धायो, नानाविध विष-फल खायो
F- आहार विहार निहारा, इनमें नहिं जतन विचारा
M-बिन देखी धरी उठाई, बिन शोधी वस्तु जु खाई
F-तब ही परमाद सतायो, बहुविधि विकलप उपजायो
M-कछु सुधि बुधि नाहिं रही है, मिथ्यामति छाय गयी है
F-मरजादा तुम ढिंग लीनी, ताहू में दोस जु कीनी
M-भिनभिन अब कैसे कहिये, तुम ज्ञानविषैं सब पइये
F-हा हा! मैं दुठ अपराधी, त्रसजीवन राशि विराधी
M-थावर की जतन न कीनी, उर में करुना नहिं लीनी
F-पृथिवी बहु खोद कराई, महलादिक जागां चिनाई
M-पुनि बिन गाल्यो जल ढोल्यो,पंखातैं पवन बिलोल्यो
F-हा हा! मैं अदयाचारी, बहु हरितकाय जु विदारी
M-तामधि जीवन के खंदा, हम खाये धरि आनंदा
F-हा हा! परमाद बसाई, बिन देखे अगनि जलाई
M-तामधि जीव जु आये, ते हू परलोक सिधाये
F-बींध्यो अन राति पिसायो, ईंधन बिन-सोधि जलायो
M-झाडू ले जागां बुहारी, चींटी आदिक जीव बिदारी
F-जल छानि जिवानी कीनी, सो हू पुनि-डारि जु दीनी
M- नहिं जल-थानक पहुँचाई, किरिया बिन पाप उपाई
F-जलमल मोरिन गिरवायो, कृमिकुल बहुघात करायो
M-नदियन बिच चीर धुवाये, कोसन के जीव मराये
F-अन्नादिक शोध कराई, तामें जु जीव निसराई
M-तिनका नहिं जतन कराया, गलियारैं धूप डराया
F-पुनि द्रव्य कमावन काजे, बहु आरंभ हिंसा साजे
M-किये तिसनावश अघ भारी, करुना नहिं रंच विचारी
F-इत्यादिक पाप अनंता, हम कीने श्री भगवंता
M-संतति चिरकाल उपाई, वानी तैं कहिय न जाई
F-ताको जु उदय अब आयो, नानाविध मोहि सतायो
M-फल भुँजत जिय दुख पावै, वचतैं कैसें करि गावै
F-तुम जानत केवलज्ञानी, दुख दूर करो शिवथानी
M-हम तो तुम शरण लही है जिन तारन विरद सही है
F-इक गांवपती जो होवे, सो भी दुखिया दुख खोवै
M-तुम तीन भुवन के स्वामी, दुख मेटहु अन्तरजामी
F-द्रोपदि को चीर बढ़ायो, सीता प्रति कमल रचायो
M-अंजन से किये अकामी, दुख मेटो अन्तरजामी
F-मेरे अवगुन न चितारो, प्रभु अपनो विरद सम्हारो
M-सब दोषरहित करि स्वामी, दुख मेटहु अन्तरजामी
F-इंद्रादिक पद नहिं चाहूँ, विषयनि में नाहिं लुभाऊँ
M-रागादिक दोष हरीजे, परमातम निजपद दीजे
F- दोष रहित जिनदेवजी, निजपद दीज्यो मोय
सब जीवन के सुख बढ़ै, आनंद-मंगल होय
Mअनुभव माणिक पारखी, जौहरी आप जिनन्द।
ये ही वर मोहि दीजिये, चरन-शरन आनन्द
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40