Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:17:14 4+ Views

Jwala Mata Amritwani

Super Hit Devotional track Jwala Mata Amritwani sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Jwala Mata Amritwani sung by Rinky Vishwakarma

F:-श्री गणेश का ध्यान कर तू गुरुवार का नाम
मात सरस्वती आपको बारम्बार प्रणाम
नौ दुर्गा नौ रूप की जलती है नौ ज्योत
है ज्वाला महारानी जी जीवन ज्योत की स्रोत
कांगड़े वाली माँ तेरी सदा हो जय जयकार
धाम हिमाचल में बना पर्वत काली घाट
ज्वाला माँ तेरी ज्योत का कहीं नहीं है अंत
माला तेरे नाम की जप रहे साधु संत
कोरस:- जय जय ज्वाला माँ 2
F:-आदि भवानी हो तुम्ही जलती ज्वाला रूप
माँ तुम शीतल छायां हो ये दुनिया है धुप
बैठ कांगड़ा में ज्वाला ममता रही लुटाये
देख छवि माँ आपकी मन शीतल हो जाये
ध्यानु भक्त ने काट के चढ़ा दिया निज शीश
नाम अमर है ध्यानु का तुमने दिया आशीष
करुणामयी माँ तुम्ही तुम ही हो दयावान
हर हारे असहाये का करती हो कल्याण
कोरस:- जय जय ज्वाला माँ 2
F:-इस पूरे ब्राह्माण में माँ से बड़ा है कौन
किसी से भी ये पूछो तो हो जाता है मौन
मन में ममता नैनो में करुणा हाथ में आशीर्वाद
आदि भवानी ज्वाला माँ तुम हो जिंदाबाद
तुम असुरो की मर्दनी कालो की हो काल
शरण लगे जो माँ तेरी कष्ट हरो तत्काल
देवी देव वंदन करे पूजा करे संसार
माँ ज्वाला संसार की किस्मत रहीं संवार
कोरस:- जय जय ज्वाला माँ 2
F:-शक्ति स्वरुप ज्वाला की ज्योत जले दिन रात
बैठ कांगड़े बीच माँ बाँट रही सौभाग
ज्वाला तुम्हारे द्वार पर आया गोरख नाथ
करी तपस्या उसने माँ यहीं बैठ दिन रात
स्वर्ण छतर अभिमान का तुम्हे नहीं मंजूर
तुम घमण्ड अभिमानी का कर देती हो चूर
चरण शरण सुखदेव है रखो दया का हाथ
विनय करूँ हाथ जोड़कर सदा निभाना साथ
कोरस:- जय जय ज्वाला माँ 2
F:-जय हो तुम्हारी ज्वाला मायी
ज्योत के रूप में तुम हो समायी
कहाँ से निकली कहाँ से आयी
कोरस:- दुनिया आज तक समझ ना पाई
F:-सती का शव लेकर शिव शंकर
करते जा रहे रुदन भयंकर
नेत्र लाल विकराल हो रहे
कोरस:- कालो के महाकाल रो रहे
F:-स्वर्ग लोक में मचा गयी हलचल
लगे मंडराने भय के बादल
शिव शंकर को कौन संभाले
कोरस:- प्राण कौन संकट में डाले
F:-सती वियोग सहा ना जाये
शिव का हाल कहा ना जाये
प्राण विहीन सती को लेकर
कोरस:- चले जा रहे है शिव शंकर
F:-कांप रही थी चारो दिशाये
थमने लगी थी चलती हवाएं
समय का पहिया डोल रहा था
कोरस:- हर कोई शिव शिव बोल रहा था
F:-रुदन कर रहे है त्रिपुरारी
हमें छोड़ गयी सती हमारी
क्रोध की अग्नि सुलग रही है
कोरस:- नैनो से जलवा बरस रही थी
F:-तीनो लोक भय से थर्राये
किसी को कुछ भी समझ ना आये
कैसे सती का मोह मिटाये
कोरस:- देवी देवता समझ माँ पाए
F:-सती वियोग भंग हो कैसे
दूर सती का अंग हो कैसे
कैसे विलाप रुके शिव जी का
कोरस:- कैसे ताप रुके शिव जी का
F:-श्री विष्णु मन सोच रहे है
हालत शिव की देख रहे है
चिंता हरि को लगी सताने
कोरस:- कैसे जाऊँ शिव को समझाने
F:-ऐसे तो सृष्टि थम जायेगी
हिम के जैसी जम जायेगी
यदि शिव शकर संभल ना पाये
कोरस:- तो फिर सृष्टि चल ना पाए
F:-चिंतित मन से विष्णु ने सुदर्शन दिया चलाए
सती के मृत शरीर के खण्ड खण्ड हो जाए
F:-सती के अंग गिरे थे जहाँ पर
बन गयी शक्ति पीठ वहां पर
कांगड़े में गिरी जीभ सती की
कोरस:- बन गयी शकितपीठ सती की
F:-आदि शक्ति माँ आदि भवानी
कांगड़े की ज्वाला महारानी
आये यहाँ जब गोरख नाथ
कोरस:- करे दंडवत जोड़ के हाथ
F:-करने लगे वो माँ की साधना
उनकी सुनली माँ ने प्रार्थना
गोरख नाथ परम पद पाये
कोरस:- ज्वाला माँ के लाल कहाय
F:-एक दिवस गोरख जी बोले
भूख से व्याकुल पेट ये बोले
भिक्षा मांगने में जाता हूँ
कोरस:- मांगक के भिक्षा ले आता हूँ
F:-माता आग जलाके रखना
भाण्डे में पानी चढ़ाके रखना
जब तक बेटा ना आ जाये
कोरस :- माता आग ना भुजने पाए
F:-गोरख नाथ चले गये कहके
मेरे आने तक आग ये दहके
गोरख नाथ ना लौट के आये
कोरस:- माता बैठी है आग जलाये
F:-तभी से ज्वाला जले निरंतर
ज्वाला जल रही ज्योत में बनकर
जो ना बुझी है नहीं बुझेगी
कोरस:- जलती रही है जलती रहेगी
F:-ध्यानु भगत था माँ का दीवाना
माँ के चरणों में था ठिकाना
दर्शन को जाता हर साल
कोरस:- ध्यानु लाडला माँ का लाल
F:-ध्यानु चला माँ के दर्शन को
चरण वंदना अभिनन्दन को
साथ में लेके भक्त हज़ार
कोरस:- ध्यानु चला है माँ के द्वार
F:-खबर लगी जब ये अकबर को
बड़ी बुरी लगी ये अकबर को
आपने सैनिको को भिजवाया
कोरस:- उन सबको दरबार बुलाया
F:-अकबर बोला ध्यानु से सुन मूरख अज्ञान
और नहीं कोई और है मुझसे बड़ा महान
F:-अकबर ने ऐलान के दिया
ये शाही फरमान कर दिया
जलती ज्योत बुझा दो जाकर
कोरस:- आना वापस ज्योत भुझाकर
F:-माँ के रूप में जल रही ज्वाला
कौन है उसे बुझाने वाला
चली गयी हर कोशिश खाली
कोरस:- नहीं भुझी ना भुझने वाली
F:-पानी की फिर नहर चला दी
वो समझे की ज्योत बुझा दी
पानी पे ज्योत लगी लहराने
कोरस:- चले थे माँ के ज्योत भुझाने
F:-यहाँ बुझाते वहां जल जाती
दो बुझती तो चार जल जाती
बैठ गए सब हार मानकर
कोरस:- माता का चमत्कार मान कर
F:-जगमग जगमग ज्योत नूरानी
ऊपर ज्योत है नीचे पानी
ज्योत जग रही थी पानी की
कोरस:- महिमा ज्वाला महारानी की
F:-ज्योत बुझी ना थक गए सारे
हार चुके सारे बेचारे
सारे तांव चला के हारे
कोरस:- दिन में देख लिए थे तारे
F:-अकबर को जब मिली सूचना
हार गए सब ज्योत बुझी ना
उसने फिर फरमान सुनाया
कोरस:- माँ दर्शन पे रोक लगाया
F:-कोई ना जाये दर्शन करने
उस ज्वाला का वंदन करने
दर्शन करने जो जायेगा
कोरस:- मेरा दुश्मन हो जायेगा
F:-उसने ये ऐलान कर दिया
गुस्से में फरमान कर दिया
हुकुम हमारा जो टालेगा
कोरस:- अपनी गर्दन कटवाएगा
F:-माँ के भक्त बड़े घबराये
कौन शाह से लड़ने जाए
ध्यानु भक्त ने एक ना मानी
कोरस:- माँ की यात्रा की मन ठानी
F:-माँ का लाडला क्यों डरे जब माता है साथ
दर्शन माँ का रोक दे किसकी है औकात
F:-ध्यानु से बोला फिर अकबर
कौन बड़ा है तू साबित कर
मैं हूँ बड़ा या तेरी माता
कोरस:- प्राण जाये यदि नहीं बताता
F:-होके निडर ध्यानु मुस्काया
अकबर के आगे फ़रमाया
मेरी माँ जैसा बलशाली
कोरस:- कोई नहीं है शक्तिशाली
F:-अकबर बोला सुनले ध्यानु
साबित कर तू तभी मैं मानू
मैं दिल्ली का बादशाह हूँ
कोरस:- अदब में आ मैं शहंशाह
F:-अकबर ने घोड़ा मंगवाया
फिर घोड़े का सिर कटवाया
बोला अपनी माँ को बुलाओ
कोरस:- ये घोडा जीवित करवाओ
F:-तू माँ की शक्ति दिखलादे
घोड़े की गर्दन जुड़वादे
अगर जुडी ना घोड़े की गर्दन
कोरस:- तेरी उड़ेगी धड़ से गर्दन
F:-ध्यानु भगत बोला है हंसकर
माँ जोड़ेगी घोड़े का सर
ऐसा है विश्वास हमारा
कोरस:- टूटेगा अभिमान तुम्हारा
F:-क्रोध में आके गरजा अकबर
गुस्से में तलवार उठाकर
बोला अपनी माँ को बुला तू
कोरस:- चमत्कार मुझे दिखला तू
F:-हाथ जोड़ के ध्यान लगाके
ध्यानु बोल रहा है माँ से
संकट में है प्राण हमारे
कोरस:- बिना तुम्हारे कौन उबारे
F:-अभिमानी का मान हटा दो
अपनी शक्ति माँ दिखलादो
घोड़े का सिर माता जोड़ दो
कोरस:- अबकर का अभिमान तोड़ दो
F:-घोड़े की गर्दन जुड़ गयी पल में
घोड़ा फिर आ गया हलचल में
घोड़ा हीन हीन लगा है करने
कोरस:- घोडा लगा गुलाटे भरने
F:-देख के अद्धभुत चमत्कार वो अकबर हुआ हैरान
बोला फिर वो ध्यानु से तेरी माँ को गया मान
F:-नंगे पैरो से फिर चलकर
दर्शन करने आया अकबर
सोने का लाया छतर चढ़ाने
कोरस:- अपना रुतबा चला दिखाने
F:-सोने वाला छतर उठाकर
बोला वो अभिमान में आकर
शहंशाह अकबर आया है
कोरस:- छतर सोने का ले आया है
F:-शांहो का मैं शहंशाह हूँ
मैं दिल्ली का बादशाह हूँ
छतर ये इतनी कीमत वाला
कोरस:- कोई नहीं है देने वाला
F:-अभिमानी अभिमान में बोला
ज़रा नहीं सम्मान में बोला
अकड़ भरी अकबर के अंदर
कोरस:- खड़ा है माँ ज्वाला के दर पर
F:-सोना फिर ना रह गया सोना
रह गया बनकर मात्र खिलौना
ना पीतल ना लगता तांबा
कोरस:- ना लोहा ना रह गया तांबा
F:-शहंशाह की झुक गयी गर्दन
लगा सोचने वो मन ही मन
ऐसे कैसे हो सकता है
कोरस:- सोना मिट्टी हो सकता है
F:-माँ से बोला हाथ जोड़कर
हार गया तुमसे माँ अकबर
तुम शाहो की शहंशाह हो
कोरस:- ज्वाला माँ तुम बादशाह हो
F:-हार मन कर शीश झुकाकर
वापस लौट गया फिर अकबर
उसका चढ़ाया छतर वहीँ है
कोरस:- जिसकी कोई कदर नहीं है
F:-अकबर का अभिमान देखिये
और शाही सम्मान देखिये
पड़ा है माँ ज्वाला के द्वारे
कोरस:- फूटी आंख ना कोई निहारे
F:-जय जय जय माँ आदि भवानी
जय हो तुम्हारी जग कल्याणी
हाथ जोड़ सुखदेव पुकारे
कोरस:- आन पड़ा माँ द्वारे तुम्हारे
F:-माँ ज्वाला तेरी ज्योत से चमक रहा संसार
तूही माँ जग तारिणी तूही संकट हार
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40