वार्ता: -प्रिये भक्तों -जय माता दी भक्तो नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा
आराधना की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान और तप की देवी भी कहा जाता है। मां ब्रह्मचारिणी
के दाएं हाथ में माला और बाएं हाथ में कमण्डल है।हजारों वर्षों तक कठिन तपस्या के कारण ही ‘
इनका नाम तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी पड़ा -
F: -आदि शक्ति माँ नव दुर्गा की महिमा गाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
ब्रह्म चारिणी माता की हम कथा सुनाते हैं हैं हम गाथा गाते हैं
तपश्चारिणी माता का तप त्याग दिखाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
ब्रह्म चारिणी माता की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -है ब्रम्ह्चारिणी महान करे भक्तो का कल्याण
करे भक्तो का कल्याण माँ ब्रम्ह्चारिणी है नाम
वार्ता: -प्रिये भक्तों हजारों वर्षों की कठिन तपस्या के कारण ही माता तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी कहा जाता है इनको इनके त्याग और तपस्या के कारण ही इनको त्याग और तप की देवी माना जाता है। इन्होंने कई वर्षों तक निराहार रहकर अत्यन्त कठिन तप से भगवान् शिव को प्रसन्न किया । इनके इसी रूप की पूजा नवरात्र के दुसरे दिन की जाती है -
F: -आज में आपको कथा सुनाऊँ ब्रह्मचारिणी की
तपश्चारिणी जगदम्बा माँ शिव कल्याणी की
कोरस: -माँ शिव कल्याणी की
F: -एक हाथ में लिए कमंडल एक हाथ माला
रूप मनोहर माता का लगता है ममता वाला
कोरस: -लगता है ममता वाला
F: -नारद जी ने शिक्षा दी थी और दिया था ज्ञान
तप की शक्ति से ही मिलेंगे शिव शंकर भगवान्
कोरस: -शिव शंकर भगवान्
F: -करो साधना शिव शंकर की मानो मेरी बात
सत्य कथन है मेरा तुमको मिलेंगे भोले नाथ
कोरस: -मिलेंगे भोले नाथ
F: -धयान लगा के सुनो कथा हम आगे बढ़ाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
ब्रह्म चारिणी माता का वृत्तांत सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -है ब्रम्ह्चारिणी महान करे भक्तो का कल्याण
करे भक्तो का कल्याण माँ ब्रम्ह्चारिणी है नाम
वार्ता: -माँ भगवती ब्रह्मचारिणी रूप में क्यों प्रकट हुई और इसके पीछे की कौन सी पौराणिक कथा है
आइये इसके बारे में कथा के माध्यम से जानते हैं -
F: -पूर्व जन्म में राजा दक्ष की पुत्री माँ कहलाई
हवन कुंड में कूद के माँ ने अपनी जान गवाई
कोरस: -माँ ने अपनी जान गवाई
F: -दूजे जन्म में कैसे पड़ा था ब्रह्मचारिणी नाम
कैसे पूरण करती थी अपंने भक्तों के काम
कोरस: -अपंने भक्तों के काम
F: -शिव शंकर को मन में धर करती थी तप भारी
ह्रदय पटल में बसे थे उनके शम्भू त्रिपुरारी
कोरस: -शम्भू त्रिपुरारी
F: -घोर तपस्या करने लगी माँ जंगल में जा कर
वर्ष हजार गुजार दिए थे कंद मूल खाकर
कोरस: -कंद मूल खाकर
F: -घोर तपस्या की हम आपको अंश दिखाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
ब्रह्म चारिणी माता की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -है ब्रम्ह्चारिणी महान करे भक्तो का कल्याण
करे भक्तो का कल्याण माँ ब्रम्ह्चारिणी है नाम
वार्ता: -भक्तजनो माँ दुर्गा की नवशक्ति का दूसरा स्वरुप कहा जाता है जो की ब्रह्मचारिणी है यहाँ ब्रह्म का
अर्थ तपस्या है माँ भगवती का यह स्वरुप त्याग और तपस्या का प्रतिक माना जाता है ब्रह्म चारिणी
तप की चारिणी अर्थात तप का आचरण करने वाली है -
F: -आंधी वर्षा सर्दी गर्मी सब कुछ सहन किया
वर्षों बीत गए तप करते माँ ने न शयन किया
कोरस: -माँ ने न शयन किया
F: -लगन लगी थी शिव शंकर से मन मैं बसी थी प्रीत
मन में था विश्वाश एक दिन होगी मेरी जीत
कोरस: -एक दिन होगी मेरी जीत
F: -वर्षों तक जग जननी ने खाये थे केवल शाक
उसी तरह से कठिन तपस्या करती माँ दिन रात
कोरस: -करती माँ दिन रात
F: -वर्षों तक माँ जगनननी ने रखा था उपवास
शिव शंकर की चाह में उनको भूख लगे न प्यास
कोरस: -भूख लगे न प्यास
F: -वर्ष हजारों कैसे बीते वो दिखलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
ब्रह्म चारिणी माता की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -है ब्रम्ह्चारिणी महान करे भक्तो का कल्याण
करे भक्तो का कल्याण माँ ब्रम्ह्चारिणी है नाम
वार्ता: -प्रिये माता के भक्तो भगवान् शिव को पति के रूप में पाने के लिए तप में लीन हो गयी उन्हें किसी भी बात की चिंता न रही की उनका क्या होगा माँ की ये अटूट भक्ति हम सब को यही सीख देती हैं
व्यक्ति को अपने उद्देश्य के प्राप्ति के लिए जब तक अगाध श्रद्धा और प्रबल बिश्वास नहीं होगा
उदेश्य की प्राप्ति नहीं हो सकती -
F: -तीन हजार वर्ष तलक माँ ने विल्व पत्र ही खाये
निराहार माँ निर्जला रहके अपना धर्म निभाए
कोरस: -अपना धर्म निभाए
F: -बिन कुछ खाये पिए वर्ष यूं गुजरे कई हज़ार
आंधी गर्मी सर्दी सहती बारिश की बौछार
कोरस: -बारिश की बौछार
F: -शिव की खातिर माँ ने पत्र भी खाना छोड़ दिया
नाम अर्पणा मैया का तो इसीलिए है पड़ा
कोरस: -इसीलिए है पड़ा
F: -तप करने में माँ के आगे कोई नहीं बड़ा
इसी लिए तो ब्रह्मचारिणी नाम है इनका पड़ा
कोरस: -नाम है इनका पड़ा
F: -हो गई थी कमजोर माता हम वो बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
ब्रह्म चारिणी माता की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -है ब्रम्ह्चारिणी महान करे भक्तो का कल्याण
करे भक्तो का कल्याण माँ ब्रम्ह्चारिणी है नाम
वार्ता: -भक्तो माता वर्षों तक कठिन तप में लीन रही माता को उनके तप का क्या फल मिला क्या उनकी
मनोकामना पूर्ण हो पाई आइये कथा के माधयम से जानते है -
F: -कठिन तपस्या के कारण से तन हो गया था क्षीण
लगने लगी माँ ढाँचे जैसी बदन हो गया जीर्ण
कोरस: -बदन हो गया जीर्ण
F: -ऋषि मुनि संग आये देवता तब माता के पास
हाथ जोड़ बोले सब माँ से तोड़ दो अब उपवास
कोरस: -तोड़ दो अब उपवास
F: -जैसी तपस्या की है तुमने नहीं किसी ने की
अब तक हमने तपश्चारिणी तुमसी नहीं देखी
कोरस: -तुमसी नहीं देखी
F: -हुई साधना पूरी माँ की जप तप से परिपूर्ण
मनोकामना हो जायेगी जल्दी ही सम्पूर्ण
कोरस: -जल्दी ही सम्पूर्ण
F: -पति रूप में शिव जी मिलेंगे सत्य बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं
ब्रह्म चारिणी माता की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: - है ब्रम्ह्चारिणी महान करे भक्तो का कल्याण
F: - करे भक्तो का कल्याण माँ ब्रम्ह्चारिणी है नाम
वार्ता: -प्रिये भक्तों माता की ऐसी दशा देखकर सभी देवता काफी दुखी हो गए उन्हें भी लगने लगा की बस अब बहुत हो गया स्वयं विष्णु भगवान् सभी देवताओं के साथ उनके समक्ष गए और समझाया की आपकी तपस्या पूर्ण हो चुकी है -
F: -तप छोड़ो अब घर को जाओ मानो मेरी बात
आएंगे अब पिता तुम्हारे ले जाएंगे साथ
कोरस: -ले जाएंगे साथ
F: -वर्ष हजारों बिता दिए हैं कठिन साधना में
कमी नहीं है कोई आपकी दिव्य प्रार्थना में
कोरस: -आपकी दिव्य प्रार्थना में
F: -तपश्चारिणी ब्रह्मचारिणी तुम ही अपर्णा हो
शिव शंकर की तुम हो भार्या तुम ही रमना हो
कोरस: -तुम ही रमना हो
F: -प्रीतिदिन तुमको नमन करेगा सारा ये संसार
कलयुग में भी करोगी तुम तो भक्तों का उद्धार
कोरस: -भक्तों का उद्धार
F: -ऐसी ब्रह्मचारिणी माँ को शीश झुकाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
ब्रह्म चारिणी माता की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -है ब्रम्ह्चारिणी महान करे भक्तो का कल्याण
करे भक्तो का कल्याण माँ ब्रम्ह्चारिणी है नाम
वार्ता: -प्रिये भक्तों नवरात्रों में माता ब्रह्म चारिणी की पूजा दूसरे दिन की जाती है जगतजननी माँ का ही
दूसरा स्वरुप है जो समस्त संसार को सुख प्रदान करने वाली है -
F: -नाम द्वितीय मिला है माँ को ब्रह्मचारिणी का
दूजा दिन है नवरातों में तपश्चारिणी का
कोरस: -तपश्चारिणी का
F: -दूजे दिन पूजी जाती है ब्रह्मचारिणी माँ
पूरण काज सभी के करती तपश्चारिणी माँ
कोरस: -तपश्चारिणी माँ
F: -प्रथम शैलपुत्री माता हैं द्वितीय अपर्णा माँ
जय हो तुम्हारी आदि भवानी करुणा मई मेरी माँ
कोरस: -करुणा मई मेरी माँ
F: -करती है कल्याण जगत का जगतधारिणी माँ
अखिल जगत की स्वामिनी है मेरी ब्रम्ह्चारिणी माँ
कोरस: -मेरी ब्रम्ह्चारिणी माँ
F: -कैलाश श्रीवास्तव भजनो के संगीत बनाते हैं रिंकी गाके सुनाती है
ब्रह्मचारिणी माता की वो गाथा गाती है, वो कथा सुनाती है
कोरस: -है ब्रम्ह्चारिणी महान करे भक्तो का कल्याण
करे भक्तो का कल्याण माँ ब्रम्ह्चारिणी है नाम
लेखक :- सुखदेव निषाद
Varta: -Priye Bhakton -Jay Mata Di Bhakto Navaratri Ke Dusare Din Maa Durga Ke
Brahmacharini Svarup Ki Puja Aradhana Ki Jati Hai. Maa Brahmacharini Ko Jñan
Aur Tap Ki Devi Bhi Kaha Jata Hai. Maa Brahmacharini Ke Daen Hath Mein Mala
Aur Baen Hath Mein Kamandal Hai.Hajaron Varshon Tak Kaṭhin Tapasya Ke Karan
Hi Inaka Naam Tapashcharini Ya Brahmacharini Pada -
F: -Aadi Shakti Maa Nav Durga Ki Mahima Gate Hain Pavan Katha Sunate Hain
Brahm Charini Mata Ki Ham Katha Sunate Hain Hain Ham Gatha Gate Hain
Tapashcharini Mata Ka Tap Tyag Dikhate Hain Pavan Katha Sunate Hain
Brahm Charini Mata Ki Ham Gatha Gate Hain Ham Katha Sunate Hain
Chorus: -Hai Brahmacharini Mahan Kare Bhakto Ka Kalyan
Kare Bhakto Ka Kalyan Maa Brahmacharini Hai Naam
Varta: -Priye Bhakton Hajaron Varshon Ki Kaṭhin Tapasya Ke Karan Hi Mata Tapashcharini
Ya Brahmacharini Kaha Jata Hai Inako Inake Tyag Aur Tapasya Ke Karan Hi Inako
Tyag Aur Tap Ki Devi Mana Jata Hai. Inhonne Kai Varshon Tak Nirahar Rahakar
Atyant Kaṭhin Tap Se Bhagavan Shiv Ko Prasann Kiya . Inake Isi Rup Ki Puja
Navaratr Ke Dusare Din Ki Jati Hai -
F: -Aaj Mein Apako Katha Sunaun Brahmacharini Ki
Tapashcharini Jagadamba Maa Shiv Kalyani Ki
Chorus: -Maa Shiv Kalyani Ki
F: -Ek Hath Mein Lie Kamandal Ek Hath Mala
Rup Manohar Mata Ka Lagata Hai Mamata Vala
Chorus: -Lagata Hai Mamata Vala
F: -Narad Ji Ne Shiksha Di Thi Aur Diya Tha Jñan
Tap Ki Shakti Se Hi Milenge Shiv Shankar Bhagavan
Chorus: -Shiv Shankar Bhagavan
F: -Karo Sadhana Shiv Shankar Ki Mano Meri Bat
Saty Kathan Hai Mera Tumako Milenge Bhole Nath
Chorus: -Milenge Bhole Nath
F: -Dhayan Laga Ke Suno Katha Ham Age Badhate Hain Pavan Katha Sunate Hain
Brahm Charini Mata Ka Vṛttant Sunate Hain Ham Katha Sunate Hain
Chorus: -Hai Brahmacharini Mahan Kare Bhakto Ka Kalyan
Kare Bhakto Ka Kalyan Maa Brahmacharini Hai Naam
Varta: -Maa Bhagavati Brahmacharini Rup Mein Kyon Prakaṭ Hui Aur Isake Pichhe Ki
Kaun Si Pauranik Katha Hai Aiye Isake Bare Mein Katha Ke Madhyam Se Janate
Hain -
F: -Purv Janm Mein Raja Daksh Ki Putri Maa Kahalai
Havan Kund Mein Kud Ke Maa Ne Apani Jan Gavai
Chorus: -Maa Ne Apani Jan Gavai
F: -Duje Janm Mein Kaise Pada Tha Brahmacharini Naam
Kaise Puran Karati Thi Apne Bhakton Ke Kam
Chorus: - Apne Bhakton Ke Kam
F: -Shiv Shankar Ko Maa Mein Dhar Karati Thi Tap Bhari
Hraday Paṭal Mein Base The Unake Shambhu Tripurari
Chorus: -Shambhu Tripurari
F: -Ghor Tapasya Karane Lagi Maa Jangal Mein Ja Kar
Varsh Hajar Gujar Die The Kand Mul Khakar
Chorus: -Kand Mul Khakar
F: -Ghor Tapasya Ki Ham Apako Amsh Dikhate Hain Pavan Katha Sunate Hain
Brahm Charini Mata Ki Ham Katha Sunate Hain Ham Gatha Gate Hain
Chorus: -Hai Brahmacharini Mahan Kare Bhakto Ka Kalyan
Kare Bhakto Ka Kalyan Maa Brahmacharini Hai Naam
Varta: -Bhaktajano Maa Durga Ki Navashakti Ka Dusara Svarup Kaha Jata Hai Jo Ki
Brahmacharini Hai Yahan Brahm Ka Arth Tapasya Hai Maa Bhagavati Ka Yah
Svarup Tyag Aur Tapasya Ka Pratik Mana Jata Hai Brahm Charini Tap Ki Charini
Arthat Tap Ka Acharan Karane Vali Hai -
F: -Andhi Varsha Sardi Garmi Sab Kuchh Sahan Kiya
Varshon Bit Gae Tap Karate Maa Ne N Shayan Kiya
Chorus: -Maa Ne N Shayan Kiya
F: -Lagan Lagi Thi Shiv Shankar Se Maa Main Basi Thi Prit
Maa Mein Tha Vishvash Ek Din Hogi Meri Jit
Chorus: -Ek Din Hogi Meri Jit
F: -Varshon Tak Jag Janani Ne Khaye The Keval Shak
Usi Tarah Se Kaṭhin Tapasya Karati Maa Din Rat
Chorus: -Karati Maa Din Rat
F: -Varshon Tak Maa Jagananani Ne Rakha Tha Upavas
Shiv Shankar Ki Chah Mein Unako Bhukh Lage N Pyas
Chorus: -Bhukh Lage N Pyas
F: -Varsh Hajaron Kaise Bite Vo Dikhalate Hain Pavan Katha Sunate Hain
Brahm Charini Mata Ki Ham Katha Sunate Hain Ham Gatha Gate Hain
Chorus: -Hai Brahmacharini Mahan Kare Bhakto Ka Kalyan
Kare Bhakto Ka Kalyan Maa Brahmacharini Hai Naam
Varta: -Priye Mata Ke Bhakto Bhagavan Shiv Ko Pati Ke Rup Mein Pane Ke Lie Tap Mein
Lin Ho Gayi Unhen Kisi Bhi Bat Ki Chinta N Rahi Ki Unaka Kya Hoga Maa Ki Ye
Aṭuṭ Bhakti Ham Sab Ko Yahi Sikh Deti Hain Vyakti Ko Apane Uddeshy Ke Prapti
Ke Lie Jab Tak Agadh Shraddha Aur Prabal Bishvas Nahin Hoga Udeshy Ki Prapti
Nahin Ho Sakati -
F: -Tin Hajar Varsh Talak Maa Ne Vilv Patr Hi Khaye
Nirahar Maa Nirjala Rahake Apana Dharm Nibhae
Chorus: -Apana Dharm Nibhae
F: -Bin Kuchh Khaye Pie Varsh Yun Gujare Kai Hazar
Andhi Garmi Sardi Sahati Barish Ki Bauchhar
Chorus: -Barish Ki Bauchhar
F: -Shiv Ki Khatir Maa Ne Patr Bhi Khana Chhod Diya
Naam Arpana Maiya Ka To Isilie Hai Pada
Chorus: -Isilie Hai Pada
F: -Tap Karane Mein Maa Ke Age Koi Nahin Bada
Isi Lie To Brahmacharini Naam Hai Inaka Pada
Chorus: -Naam Hai Inaka Pada
F: -Ho Gai Thi Kamajor Mata Ham Vo Batalate Hain Pavan Katha Sunate Hain
Brahm Charini Mata Ki Ham Katha Sunate Hain Ham Gatha Gate Hain
Chorus: -Hai Brahmacharini Mahan Kare Bhakto Ka Kalyan
Kare Bhakto Ka Kalyan Maa Brahmacharini Hai Naam
Varta: -Bhakto Mata Varshon Tak Kaṭhin Tap Mein Lin Rahi Mata Ko Unake Tap Ka Kya
Phal Mila Kya Unaki Manokamana Purn Ho Pai Aiye Katha Ke Madhayam Se
Janate Hai -
F: -Kaṭhin Tapasya Ke Karan Se Tan Ho Gaya Tha Kshin
Lagane Lagi Maa Dhanche Jaisi Badan Ho Gaya Jirn
Chorus: -Badan Ho Gaya Jirn
F: -Ṛshi Muni Sang Aye Devata Tab Mata Ke Pas
Hath Jod Bole Sab Maa Se Tod Do Ab Upavas
Chorus: -Tod Do Ab Upavas
F: -Jaisi Tapasya Ki Hai Tumane Nahin Kisi Ne Ki
Ab Tak Hamane Tapashcharini Tumasi Nahin Dekhi
Chorus: -Tumasi Nahin Dekhi
F: -Hui Sadhana Puri Maa Ki Jap Tap Se Paripurn
Manokamana Ho Jayegi Jaldi Hi Sampurn
Chorus: -Jaldi Hi Sampurn
F: -Pati Rup Mein Shiv Ji Milenge Saty Batate Hain Pavan Katha Sunate Hain
Brahm Charini Mata Ki Ham Katha Sunate Hain Ham Gatha Gate Hain
Chorus: - Hai Brahmacharini Mahan Kare Bhakto Ka Kalyan
F: -Kare Bhakto Ka Kalyan Maa Brahmacharini Hai Naam
Varta: -Priye Bhakton Mata Ki Aisi Dasha Dekhakar Sabhi Devata Kaphi Dukhi Ho Gae
Unhen Bhi Lagane Laga Ki Bas Ab Bahut Ho Gaya Svayam Vishnu Bhagavan Sabhi
Devataon Ke Sath Unake Samaksh Gae Aur Samajhaya Ki Apaki Tapasya Purn Ho
Chuki Hai -
F: -Tap Chhodo Ab Ghar Ko Jao Mano Meri Bat
Aenge Ab Pita Tumhare Le Jaenge Sath
Chorus: -Le Jaenge Sath
F: -Varsh Hajaron Bita Die Hain Kaṭhin Sadhana Mein
Kami Nahin Hai Koi Apaki Divy Prarthana Mein
Chorus: -Apaki Divy Prarthana Mein
F: -Tapashcharini Brahmacharini Tum Hi Aparna Ho
Shiv Shankar Ki Tum Ho Bharya Tum Hi Ramana Ho
Chorus: -Tum Hi Ramana Ho
F: -Pritidin Tumako Naamaa Karega Sara Ye Samsar
Kalayug Mein Bhi Karogi Tum To Bhakton Ka Uddhar
Chorus: -Bhakton Ka Uddhar
F: -Aisi Brahmacharini Maa Ko Shish Jhukate Hain Pavan Katha Sunate Hain
Brahm Charini Mata Ki Ham Katha Sunate Hain Ham Gatha Gate Hain
Chorus: -Hai Brahmacharini Mahan Kare Bhakto Ka Kalyan
Kare Bhakto Ka Kalyan Maa Brahmacharini Hai Naam
Varta: -Priye Bhakton Navaratron Mein Mata Brahm Charini Ki Puja Dusare Din Ki Jati Hai
Jagatajanani Maa Ka Hi Dusara Svarup Hai Jo Samast Samsar Ko Sukh Pradan
Karane Vali Hai -
F: -Naam Dvitiy Mila Hai Maa Ko Brahmacharini Ka
Duja Din Hai Navaraton Mein Tapashcharini Ka
Chorus: -Tapashcharini Ka
F: -Duje Din Puji Jati Hai Brahmacharini Maa
Puran Kaj Sabhi Ke Karati Tapashcharini Maa
Chorus: -Tapashcharini Maa
F: -Pratham Shailaputri Mata Hain Dvitiy Aparna Maa
Jay Ho Tumhari Adi Bhavani Karuna Mai Meri Maa
Chorus: -Karuna Mai Meri Maa
F: -Karati Hai Kalyan Jagat Ka Jagatadharini Maa
Akhil Jagat Ki Svamini Hai Meri Brahmacharini Maa
Chorus: -Meri Brahmacharini Maa
F: -Kailash Shrivastav Bhajano Ke Sangit Banate Hain Rinky Gaake Sunati Hai
Brahmcharini Mata Ki Vo Gatha Gati Hai, Vo Katha Sunati Hai
Chorus: -Hai Brahmacharini Mahan Kare Bhakto Ka Kalyan
Kare Bhakto Ka Kalyan Maa Brahmacharini Hai Naam
Writer :- Sukhdev Nishad