Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:13:30 10+ Views

Maihar Dham Katha

Super Hit Devotional track Maihar Dham Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Maihar Dham Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता 1 :- प्रेम से बोलिये मैहर वाली माता की जय, प्रिय भक्तों आज हम आपको जगत जननी माँ भगवती के शक्ति पीठों में से प्रमुख शारदा भवानी की पवन कथा सुनाने जा रहे है
M:-हम मैहर वाली शारदा माँ का ध्यान लगाते है,
चरणन ध्यान लगाते है
आदि भवानी शारदा माँ की कथा सुनाते है
हम कथा सुनाते है
जहाँ पे आल्हा आज भी पूजन करने आते है
माँ के दर्शन पाते है
हम मैहर वाली शारदा माँ की कथा सुनाते है
हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये मैहर वाली माँ है सबसे निराली माँ
है सबसे निराली माँ ये मैहर वाली माँ
वार्ता 2 :- शारदा माँ का पावन धाम सतना जिले में पड़ता है जो एक विशाल ऊंचाई वाले विशाल पर्वत पर बना है मान्यता है की आज भी प्रतिदिन आल्हा माँ शारदा के दर्शन करने आते है और फूल चढ़ाके जाते है मंदिर के कपाट बंद रहते है फिर भी आल्हा आते है और माँ के दर्शन कर जाते है
M:-शक्ति बड़ी है मैहर माँ की महिमा बड़ी विशाल
निर्धन को धन देती शारदा बांझन को दे लाल
कोरस:- बांझन को दे लाल
M:-बड़ी दयालु मैहर वाली दया लुटाती है
अपने भक्तो के ऊपर ममता बरसाती है
कोरस:- ममता बरसाती है
M:-मैहर वाली की चौखट पर जो भी आता है
उसके जीवन का सारा संकट मिट जाता है
कोरस:- संकट मिट जाता है
M:-आल्हा ऊदल की कुल देवी माँ कहलाती है
हर पल चमत्कार ये शारदा माँ दिखलाती है
कोरस:- शारदा माँ दिखलाती है
M:-मैहर में बंद किस्मत के ताले खुल जाते है, ताले खुल जाते है
हम मैहर वाली शारदा माँ की कथा सुनाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये मैहर वाली माँ है सबसे निराली माँ
है सबसे निराली माँ ये मैहर वाली माँ
वार्ता 3 :- कथा प्रेमियों जब शिवजी सती जी के मृत शरीर को लेकर विलाप करते हुए आकाश मार्ग से जा रहे थे तो सती जी के गले का हार इस स्थान पर गिरा था जिस कारण इस स्थान का नाम मैहर पड़ गया आल्हा ऊदल युद्ध पर जाने से पहले मैहर वाली शारदा की पूजा करके ही युद्ध करने के लिए जाते थे शारदा माँ के आशीर्वाद से आल्हा ऊदल की कभी हार नहीं हुई थी
M:-पहला दर्शन शक्ति पीठ का किया आल्हा ने
उन को नाम शारदा माँ का दिया था आल्हा ने
कोरस:- दिया था आल्हा ने
M:-आल्हा ऊदल ने माँ तप किया बारह साल
मृत्यु का भय आल्हा के मन से माँ ने दिया निकाल
कोरस:- माँ ने दिया निकाल
M:-आल्हा को माँ ने अमर कर दिया देकर के वरदान
माँ के भक्तों में आल्हा की पहली है पहचान
कोरस:- आल्हा की पहली है पहचान
M:-आल्हा है और अमर थी ऊदल की तलवार
जब तक रहे तलवार हाथ में ऊदल सका ना हार
कोरस:- ऊदल सका ना हार
M:-आल्हा ऊदल की गाथा सब आज भी गाते है, सब आज भी गाते है
मैहर वाली शारदा माँ की कथा सुनाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये मैहर वाली माँ है सबसे निराली माँ
है सबसे निराली माँ ये मैहर वाली माँ
वार्ता 4 :- कथा प्रेमियों त्रिकूट पर्वत के ऊपर सबसे पहले आल्हा और ऊदल को माँ के दर्शन हुए थे आल्हा के मुँह से अपने आप निकल गया था शारदा माँ तभी से मैहरवाली माँ का नाम शारदा पड़ गया बुन्देल खंड के ऊपर शारदा माँ की विशेष कृपा रहती है महोबा के रजवाओ की कुल देवी है शारदा माँ आल्हा ऊदल ने माँ की बहुत कड़ी तपस्या की थी तपस्या के दौरान आल्हा ने कई कई बार अपनी तलवार से अपनी जीभ काट के माँ के चरणों में चढ़ाई थी हर बार माँ उनकी जीभ को जोड़ देती थी शारदा माँ ने आल्हा को अमर होने का वरदान दिया था और ऊदल को तलवार का ये वरदान दिया था की तुम्हारी तलवार जब तक तुम्हारे हाथ में रहेगी तुमको कोई हरा नहीं सकता है
M:-शक्ति पीठ मैहर वाली माँ चमत्कार दिखलाये
जादू टोना बुरी बलाए आके यहाँ जल जाये
कोरस:- आके यहाँ जल जाये
M:-शिव शक्ति की सती यहाँ है मैहर बना है धाम
मैहर वाली शारदा माँ का सबसे ऊँचा नाम
कोरस:- माँ का सबसे ऊँचा नाम
M:-महारानी कल्याणी शारदा बैठी रूप संवार
माँ के आँचल के नीचे संसार करे विस्तार
कोरस:- संसार करे विस्तार
M:-चरणों के नीचे स्वर्ग है माँ के करुणामयी आंचल
मैहर वाली की महिमा यहाँ बरस रही हर पल
कोरस:- यहाँ बरस रही हर पल
M:-बंद यहाँ सब किस्मत के ताले खुल जाते है, ताले खुल जाते है
मैहर वाली शारदा माँ की कथा सुनाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये मैहर वाली माँ है सबसे निराली माँ
है सबसे निराली माँ ये मैहर वाली माँ
वार्ता 5 :- त्रिकूट पर्वत पर शारदा माँ की शोभा बढ़ाने के लिए वहां पर काल भैरव जी हनुमान जी काली देवी दुर्गा माता गौरा शंकर शेष नाग फूल मती माता ब्रम्ह देव और जलापी देवी वहां पर विराज मान होकर माँ शारदा का सम्मान कर रहे है मंदिर के पीछे आल्हा का अखाड़ा भी है कहते है इस अखाड़े में आल्हा ऊदल आदि कुस्ती लड़ते थे अपने अपने बल का प्रदर्शन करते थे और पास में जो तालाब है उसमे स्नान करने के बाद ,माँ शारदा जी के दर्शन किया करते थे
M:-चार चार ताले लगते है करके बंद कपाट
फिर माँ के दर्शन आल्हा करते है हर रात
कोरस:- करते है हर रात
M:-आल्हा आके कराते प्रतिदिन मैया को स्नान
कब आते और कब जाते ये कोई सका ना जान
कोरस:- ये कोई सका ना जान
M:-लाल पुष्प माँ के चरणों में अर्पित मिलता है
आल्हा जी के हाथो माँ को समर्पित मिलता है
कोरस:- समर्पित मिलता है
M:-मिथ्या नहीं है सत्य बात है सबने देखा है
प्रतिदिन होते चमत्कार को सबने देखा है
कोरस:- सबने देखा है
M:-आल्हा आते है माँ के दर्शन कर जाते है, दर्शन कर जाते है
मैहर वाली शारदा माँ की कथा सुनाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये मैहर वाली माँ है सबसे निराली माँ
है सबसे निराली माँ ये मैहर वाली माँ
वार्ता 6 :- कथा प्रेमियों एक बार आल्हा ऊदल से महाबली पृथ्वी राज चौहान से महा संग्राम छिड़ जाता है दोनों तरफ के सैनिक मारे जा रहे थे आल्हा की सेना घटती जा रही थी पृथ्वी राज चौहान आल्हा ऊदल पर भारी पड़ता जा रहा था जब आल्हा को लगा की युद्ध में हमारी हार होने वाली है तो आल्हा ने शारदा माँ का ध्यान किया और बोला माँ मेरी सहायता करो अगर आज तुमने हमारी सहायता नहीं की तो हमारी हार हो जाएगी माँ आना आसन छोड़ के चली आओ कहते है उसी पल चमत्कार होता है पृथ्वी राज की सेना पीठ देखाके भागने लगती है पृथ्वी राज समझ नहीं पा रहा था की ये सब क्यों और कैसे हो रहा था उस युद्ध में आल्हा ऊदल की जीत हो जाती है
M:-नौ सौ सालो से आल्हा यहाँ प्रतिदिन आते है
बंद कपाट में भी माँ के दर्शन कर जाते है
कोरस:- दर्शन कर जाते है
M:-नौ सौ वर्ष से ऊपर हो गये बंद हुये दरबार
स्वर्ण सिंहासन बैठ के मैया बाँट रही उपहार
कोरस:- मैया बाँट रही उपहार
M:-स्वर्ण के जैसी लगती है यहाँ नवरात्रो की रात
खोल खजाने बैठ करे माँ करुणा की बरसात
कोरस:- माँ करुणा की बरसात
M:-करुणा दया की सरिता बनके जग में लहराए
दुखो की धुप में जलते हुओ की छायां बन जाये
कोरस:- छायां बन जाये
M:-कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते है, हम गाके सुनाते है
मैहर वाली शारदा माँ की कथा सुनाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये मैहर वाली माँ है सबसे निराली माँ
है सबसे निराली माँ ये मैहर वाली माँ
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40